Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 127

CG Baba Satyanarayan Video : बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक

0

CG Baba Satyanarayan Video : रायगढ़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। श्री सत्यनारायण बाबा को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रायगढ़ पुलिस ने तीन आरोपी में से एक आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें कोरबा पुलिस का भी सहयोग रहा। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मामले के मुख्य एवं अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

 

– Advertisement –

सोशल मीडिया पर श्री सत्यनारायण बाबा जी के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट वायरल होने के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता गया। इस मामले को लेकर जिला साहू समाज रायगढ़ के अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतरारोड़ थाना एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी सरोज रात्रे पिता राम लकेश्वर रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी सलिहाभांठा थाना उरगा जिला कोरबा को कोरबा पुलिस के सहयोग से कोरबा से गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में SDM की मौजूदगी में अश्लीलता का नंगा नाच और नोटों की बारिश, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में, देखें वायरल Video

– Advertisement –

Ad image

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में कुल तीन लोगों के नाम से शिकायत दर्ज हुई है, जिनमें से यह आरोपी गिरफ्तार हुआ है। मुख्य आरोपी, जिसने आपत्तिजनक वीडियो बनाया था, आकाश शर्मा सहित एक अन्य आरोपी अब तक फरार है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने में प्रयुक्त विवो मोबाइल फोन भी जप्त किया है।

देखें वीडियो –

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

CG Video : छत्तीसगढ़ में खाकी शर्मसार; वर्दी में वनपाल का नशे का खेल, चिलम फूंकते VIDEO वायरल

CG Video : शिक्षा के मंदिर में गुंडागर्दी, कॉलेज कैंपस में प्रोफेसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

 

एनएच-53 व एनएच-353 पर कांग्रेस ने किया चक्काजाम

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG News : जिले में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धान खरीदी की अवधि एक माह बढ़ाने की मांग को लेकर बीरकोनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर किसान कांग्रेस ने सांकेतिक चक्काजाम किया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। चक्काजाम सांकेतिक रहने से यातायात व्यवस्था पर सीमित असर पड़ा। किसान कांग्रेस ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

– Advertisement –

CG News : पीएम आवास योजना ग्रामीण में छत्तीसगढ़

0

रायपुर। CG News : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है। इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

बलौदाबाजार- भाटापारा जिले की उपलब्धियों की फेहरिश्त में एक और कामयाबी शुमार हो गया है। जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में बलौदाबाजार -भाटापारा जिला पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर है।

– Advertisement –

बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में जिले ने न केवल आवासों की स्वीकृति में तेजी दिखाई है, बल्कि धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करने में भी रिकॉर्ड कायम किया है।

वर्ष 2025-26 में कुल 26843 आवास स्वीकृत किया है जिसमें 24 हजार 313 आवासों को प्रथम किश्त जारी, 20 हजार 480 आवास का निर्माण प्रारम्भ हो गया है और 15 हज़ार 120 आवास प्लिंथ स्तर तक पूर्ण हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

सर्वाधिक प्लिंथ निर्माण –
बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में 15 हजार 120 आवासों का प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो राज्य के किसी भी जिले की तुलना में सर्वाधिक है।26 हजार 439 आवासों का एफटीओ किया जा चुका है जिसमें से 24 हजार 313 हितग्राहियों के खातों में पहली किश्त का सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया जा चुका है।

कुल स्वीकृत आवासों में से 20 हजार 480 मकानों पर काम शुरू हो जाना एवं 139 आवास पूर्ण प्रशासन की मुस्तैदी और ग्रामीणों के उत्साह को दिखाता है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत भी जिला में प्राथमिकता से कार्य कराके 25 पात्र हितग्राहियों का आवास स्वीकृत कर सभी का शतप्रतिशत आवास पूर्ण करा लिया गया है।

रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण

जिले को जल संचयन में देश मे द्वितीय पुरुस्कार प्राप्त हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों का विशेष योगदान रहा है। आवास योजनान्तर्गत पूर्ण आवासो में 15 हजार 260 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण कराया गया है।

इस उपलब्धि से जिले के हजारों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। यह न केवल ग्रामीण विकास को गति दे रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में बदल गई संपत्ति की गाइडलाइन दरें, इन दो जिलों नई दरें लागू 

 

छत्तीसगढ़ में बदल गई संपत्ति की गाइडलाइन दरें

0

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ राज्य में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह निर्देश जारी किए गए थे कि आवश्यकता अनुसार इन नवीन गाइडलाइन दरों में संशोधन के प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजे जा सकते हैं।

शासन के निर्देशों के तहत रायपुर एवं कोरबा जिले की जिला मूल्यांकन समितियों से गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर एवं कोरबा जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का विस्तृत परीक्षण किया गया तथा समग्र विचार-विमर्श उपरांत दोनों जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा भेजे गए संशोधन प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

– Advertisement –

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित संशोधित गाइडलाइन दरें रायपुर एवं कोरबा जिले में 30 जनवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। आम नागरिकों एवं संबंधित हितधारकों द्वारा नवीन गाइडलाइन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है। राज्य के अन्य जिलों से भी जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा संशोधित गाइडलाइन दरों के प्रस्ताव शीघ्र प्राप्त कर नियमानुसार जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य शासन का उद्देश्य भूमि एवं संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया को पारदर्शी, यथार्थपरक और जनहितैषी बनाना है। गाइडलाइन दरों का समय-समय पर पुनरीक्षण वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिले और पंजीयन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : भाजयुमो में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त, जानिए रायपुर में किसे मिली जिम्मेदारी?

CG Breaking : सुकमा में आतंक को झटका, 8 लाख के इनामी 4 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर

धुरंधर ओटीटी वर्जन में रनटाइम कम

0

Dhurandhar OTT version : धुरंधर की ओटीटी रिलीज हो चुकी है। 30 जनवरी से यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। दर्शकों को उम्मीद थी कि ओटीटी पर फिल्म पूरी, अनकट होगी और कुछ नए सीन्स देखने को मिलेंगे। लेकिन अब यह बात सामने आई है कि ओटीटी वर्जन का रनटाइम थिएटर वर्जन से 10 मिनट कम है।

थिएटर में फिल्म की लंबाई 3 घंटे 34 मिनट थी, जबकि नेटफ्लिक्स पर यह 3 घंटे 25 मिनट दिखाई जा रही है। इसके कारण कुछ लोगों को डर है कि फिल्म के अहम सीन काट दिए गए हों।

Border 2 BO Day: ‘बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास! सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और बाहुबली का घमंड

कुछ दर्शकों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका कारण फ्रेम रेट का अंतर हो सकता है। थिएटर में फिल्म 24fps पर दिखाई गई थी, जबकि नेटफ्लिक्स पर प्लेबैक 25fps है। इसका मतलब फिल्म थोड़ा तेज चलेगा और लगभग 9 मिनट का समय कम हो जाएगा, जिससे रनटाइम छोटा दिखाई दे रहा है।

फिल्म का पार्ट 2 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। पहले पार्ट के एंड क्रेडिट में इसकी झलकियाँ दिखाई गई थीं। इस बार हमजा अली मजारी की बैक स्टोरी और जसकीरत सिंह रांगी की पाकिस्तान में एजेंट बनने की कहानी देखने को मिलेगी। पार्ट 2 में अक्षय खन्ना और कुछ नए सरप्राइज भी हो सकते हैं।

Dhurandhar Netflix full movie धुरंधर भारत की पहली हिंदी सिंगल लैंग्वेज फिल्म है जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया, और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1428 करोड़ रुपये के आसपास है।

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल के बॉर्डर 2 का सुनामी, तीसरे दिन इस हिट फिल्म को पछाड़ा, 3 दिन में इतने करोड़ का किया कलेक्शन 

8 लाख के इनामी 4 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर

0

सुकमा/आंध्रप्रदेश। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर डिवीजन में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस सुकमा और आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से कुल ₹8,00,000/- के इनामी चार माओवादी कैडर, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, ने आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में गोलापल्ली LOS कमांडर और पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनके कब्जे से SLR, INSAS, .303 और .315 बोर रायफल सहित एम्यूनिशन बरामद किया गया।

– Advertisement –

आत्मसमर्पण कार्यक्रम बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज (IPS), पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण (IPS), पंकज मीणा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह (IPS) और 2IC कोंटा रेंज CRPF अरविंद पी. आनंद की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

– Advertisement –

Ad image

माओवादी संगठन पर दबाव और सुरक्षा उपायों का असर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किस्टाराम और गोलापल्ली क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों ने माओवादी संगठन के लिए स्वतंत्र विचरण लगभग असंभव कर दिया है।

पूर्व में संगठन ग्रामीणों में डर फैलाकर उन्हें भ्रमित करता था, लेकिन अब सरकारी विकास योजनाओं और जनकल्याण कार्यक्रमों की सीधी पहुँच ने जनता का विश्वास मजबूत किया है। यही कारण है कि माओवादी संगठन अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है।

 

आत्मसमर्पण करने वाले कैडर और बरामद हथियार

01. सोढ़ी जोगा (ACM)

•निवासी: सिंघनमड़गू, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा

•पद: गोलापल्ली LOS कमांडर

•इनाम: ₹5,00,000

•हथियार: SLR रायफल – 01 नग

•एम्युनेशन: 10 राउंड

02. डाबर गंगा उर्फ मड़कम गंगा

•निवासी: सिंगाराम, गोलापल्ली

•पद: पार्टी सदस्य (LOS)

•इनाम: ₹1,00,000

•हथियार: INSAS रायफल – 01 नग

•एम्युनेशन: 08 राउंड

03. सोढ़ी राजे

•निवासी: एंटापाड़, थाना चिंतागुफा, जिला सुकमा

•पद: पार्टी सदस्य (LOS)

•इनाम: ₹1,00,000

•हथियार: .303 रायफल – 01 नग

•एम्युनेशन: 05 राउंड

04. माड़वी बुधरी

•निवासी: सिंघनमड़गू, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा

•पद: पार्टी सदस्य (LOS)

•इनाम: ₹1,00,000

•हथियार: .315 बोर रायफल – 01 नग

•एम्युनेशन: 05 राउंड

उपरोक्त सभी माओवादी कुल 08 आपराधिक प्रकरणों में आरोपी हैं, जिनके संबंध में पूछताछ प्रक्रियाधीन है।

पुलिस और प्रशासन का संदेश

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण (IPS) ने कहा कि, हम शेष माओवादी कैडरों से अपील करते हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ें और पुनर्वास योजना का लाभ उठाकर नया जीवन शुरू करें।

बस्तर रेंज IG पी. सुंदरराज (IPS) ने कहा कि, माओवादी संगठन अब समाप्ति की ओर है। हिंसा केवल विनाश लाती है। ‘पूना मारगेम’ अभियान विकास, सुरक्षा और सम्मान का मार्ग खोलता है। शेष कैडर हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटें आपके सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी हमारी है।

धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, ओमेगा टोप्पो

0

अंबिकापुर। CG News : सरगुजा संभाग में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, ओमेगा टोप्पो पर अपने निवास पर लोगों को एकत्र कर हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 270, 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

शिकायत के बाद शुरू हुई थी जांच

– Advertisement –

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मठपारा निवासी रोशन तिवारी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 25 जनवरी को ओमेगा टोप्पो के घर में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर धर्मांतरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था।

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार थी। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वे अपने घर लौटी हैं। पुलिस टीम जब गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया, हालांकि बाद में गिरफ्तारी नोटिस जारी कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी

यह मामला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि सरगुजा संभाग में पहली बार किसी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

CG Big News : जिसे मिला था टॉप का ताज, वही निकली दोषी, पोरा बाई केस में बड़ा न्यायिक मोड़

 

इंस्टाग्राम से ‘गायब’ हुए किंग कोहली!

0

Virat Kohli Instagram Deactivated: भारतीय क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया की दुनिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक डीएक्टिवेट दिखाई दिया। तड़के फैंस जैसे ही उनकी प्रोफाइल पर पहुंचे, वहां User Not Found’ और ‘Profile Not Available’ का मैसेज नजर आया। 27.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले विराट का इस तरह बिना किसी सूचना के गायब होना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। हालांकि कुछ घंटों बाद उनका अकाउंट दोबारा एक्टिव हो गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका था।

मामला तब और रहस्यमय हो गया जब फैंस ने देखा कि विराट के साथ-साथ उनके भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्लेटफॉर्म से नदारद है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘डिजिटल डिटॉक्स’, ‘अकाउंट हैक’ और ‘सोशल मीडिया ब्रेक’ जैसे कयासों की बाढ़ आ गई। परेशान फैंस ने अनुष्का शर्मा के कमेंट सेक्शन में भी सवालों की झड़ी लगा दी—“भाभी, विराट का अकाउंट कहां गया?”

– Advertisement –

रोहित शर्मा का ‘New Role’ पोस्ट: क्या आने वाला है कोई बड़ा धमाका?

इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रहस्य को और गहरा कर दिया। रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “New Role Incoming… Lead _ India” और संकेत दिया कि आज दोपहर इस ‘नए रोल’ से पर्दा उठेगा।

– Advertisement –

Ad image

अब सवाल यही है कि, क्या विराट के सोशल मीडिया से अचानक गायब होने और रोहित के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बीच कोई बड़ा कनेक्शन है? या फिर भारतीय क्रिकेट में किसी बड़े ऐलान की आहट?

Aaron Jones suspended : टी20 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज पर मैच फिक्सिंग का साया

IND vs NZ 4th T20: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव, कौन होगा बाहर और किसकी होगी एंट्री? जानिए 

 

केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य से पृथक

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चोरभट्टी द्वारा धान खरीदी कार्य में अनियमितताओं को लेकर धान उपार्जन केंद्र खपरी के प्रभारी एवं संबंधित कर्मचारियों को खरीदी कार्य से पृथक किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र में धान के रख रखाव में लापरवाही एवं भौतिक सत्यापन में मोटा धान 801 बोरी कम तथा सरना धान 1106 बोरी अधिक पाये जाने पर धान खरीदी कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता का लेख करते हुए धान उपार्जन केन्द्र खपरी के प्रभारी श्री रविन्द्र कुमार यादव तथा कम्प्युटर आपरेटर प्रदीप कुमार यादव एवं नर्मदा साहू को धान खरीदी कार्य से पृथक करने एवं कर्मचारी सेवा नियम 2018 के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जाने पर प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चोरभट्टी द्वारा कर्मचारी सेवा नियम 2018 के कंडिका कमॉक 17.5 के तहत धान खरीदी कार्य से पृथक किये जाने की कार्यवाही की गई है।

– Advertisement –

CG News : धान खरीदी में अनियमितता, केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर खरीदी कार्य से पृथक

साथ ही आदेशानुसार धान उपार्जन केन्द्र खपरी के प्रभारी के तौर पर संबंधित द्वारा 25 जनवरी 2026 की स्थिति में कुल 32025.60 क्विंटल खरीदी किया गया है। जिसमें धान के परिदान पश्चात् शेष धान 11799.60 क्विंटल है उक्त धान का संपूर्ण परिदान संबंधित से ही किया जाएगा किसी भी प्रकार की कमी होने पर संबंधित व्यक्तिगत् रूप से जिम्मेदार होगें। जिसकी वसूली के साथ-साथ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना क

0

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बटन दबाकर 68 लाख 47 हजार 355 महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 34 लाख 79 हजार 350 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे।

 

– Advertisement –

महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह योजना अपने सफल दो वर्ष पूर्ण कर चुकी है और प्रदेश की महिलाओं के जीवन में स्थायी आर्थिक संबल का मजबूत आधार बनकर उभरी है।

 

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से प्रदेश में लागू की गई। योजना के अंतर्गत कुल 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं द्वारा आवेदन किया गया था, जिनमें से पात्र 70लाख 9 हजार 578 महिलाओं को 10 मार्च 2024 को प्रथम किस्त का भुगतान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से किया गया था।

 

अब तक 23 माह में महिलाओं को 14 हज़ार 954करोड़ 42 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।

फरवरी 2026 में 24वीं किस्त के अंतर्गत अद्यतन स्थिति में कुल 69 लाख एक हजार 115 पात्र हितग्राहियों में से ई-केवाईसी लंबित हितग्राहियों को छोड़कर 68 लाख 39 हजार 592 हितग्राहियों को 640 करोड़ 57 लाख 47 हजार 850 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

इसके साथ ही नक्सल प्रभावित जिलों में संचालित नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत शामिल 7,763 नवीन हितग्राहियों को 77 लाख 31 हजार 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।इस प्रकार कुल 68 लाख 47 हजार 355 महिलाओं को 641.34 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। 24वीं किस्त के साथ ही योजना के अंतर्गत कुल भुगतान राशि बढ़कर 15 हजार 595 करोड़ 77 लाख रुपये हो जाएगी।

 

प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों सुकमा, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माह नवम्बर से अब तक 7,763 महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा और सुशासन के चलते योजनाएं अब दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक भी प्रभावी रूप से पहुँचने लगी हैं।