Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 126

महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, 68

0

रायपुर।  CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज जिला नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 641 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री साय ने राशि का अंतरण करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिला है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को किया गया था। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 21 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

योजना के शुभारंभ से अब तक 23 किस्तों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को कुल 14 हजार 954.42 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। यह व्यवस्था वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 24वीं किस्त के रूप में 641.34 करोड़ रुपए की राशि जारी किए जाने के पश्चात महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कुल वितरित राशि बढ़कर 15 हजार 595.77 करोड़ रुपए हो जाएगी। यह राज्य सरकार की महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यह प्रमाणित करती है कि योजना से प्रदेश की लाखों महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं।

नारायणपुर जिले में महतारी हितग्राहियों की संख्या 27 हजार 272 है। इन हितग्राहियों के खातों में 2 करोड़ 72 लाख 72 हजार रुपए अंतरित किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात :

0

कोरबा | CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उसके मासूम बच्चों के बयान ने पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया।

मामला दर्री थाना क्षेत्र की लाटा बस्ती का है, जहां आरोपी महिला ने पति को जहर देने के बाद इलाज के बहाने खुद ही अस्पताल पहुंचाया, जिससे शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध आत्महत्या जैसा प्रतीत हुआ, लेकिन जब पुलिस ने पूछताछ की तो बच्चों ने साफ बताया कि उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते हुए देखा है।

– Advertisement –

बच्चों के इस अहम बयान के बाद पुलिस ने बिना देरी किए अस्पताल से ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी के चलते उसने पति की हत्या की योजना बनाई।

पुलिस अब आरोपी महिला के प्रेमी की तलाश में जुटी है और इसके लिए एक विशेष टीम रायगढ़ रवाना की गई है, जहां उसके छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने बच्चों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मनरेगा पर संकट गहराया, नाम बदलकर

0

धरसींवा,मोहम्मद उस्मान सैफी। CG NEWS: धरसींवा में कांग्रेस का विशाल धरना, गांधी बलिदान दिवस पर मजदूर अधिकारों की गूंज महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को शहीद स्मारक चौक, धरसींवा में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का-जाम का भव्य आयोजन किया गया,

– Advertisement –

Ad image

जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण मजदूर शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा, जो ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ और गरीबों की आजीविका का आधार है,

– Advertisement –

Ad image

आज लगातार कमजोर किए जाने के संकट से गुजर रही है—गांवों में काम की भारी कमी, मजदूरी भुगतान में महीनों की देरी, बजट में कटौती और प्रशासनिक जटिलताओं ने मजदूरों के जीवन पर गंभीर असर डाला है। नेताओं ने इस बात पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि मनरेगा योजना के नाम को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं,

जो इस ऐतिहासिक योजना की पहचान, उद्देश्य और उपलब्धियों को धूमिल करने का प्रयास है। कांग्रेस ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं बल्कि ग्रामीण मजदूरों के सम्मान, सुरक्षा और रोजगार का अधिकार है; इसका नाम बदलकर इसकी मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

गरियाबंद पुलिस ने शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि

0

गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद पुलिस द्वारा 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सतत प्रयास करने की शपथ ली। गरियाबंद पुलिस ने नशे के खिलाफ सामूहिक जागरूकता को आवश्यक बताते हुए आमजन से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

– Advertisement –

Ad image

नाबालिगों को नशे के लिए व्हाइटनर बेचने वाले

0

रायगढ़ । CG NEWS: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
नाबालिग बच्चों को नशे के रूप में व्हाइटनर बेचने वाले दो स्टेशनरी दुकानदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हाईस्कूल के सामने स्थित साक्षी स्टेशनरी और प्रिया फैन्सी स्टोर पर दबिश दी।जांच के दौरान दोनों दुकानों से व्हाइट इंक करेक्शन पेन सेट कुल 234 नग बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 6 हजार 990 रुपये बताई जा रही है।

– Advertisement –

इसके साथ ही एक रियलमी मोबाइल फोन भी जप्त किया गया, कुल जप्ती करीब 11 हजार 990 रुपये की है।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह जानते हुए भी कि व्हाइटनर का नशे के रूप में उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए खतरनाक है, फिर भी नाबालिगों को इसका विक्रय कर रहे थे।

इस मामले में साक्षी स्टेशनरी संचालक चंद्रभान पटेल और प्रिया फैन्सी स्टोर संचालक उमेश पटेल के खिलाफ बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री, जुआ और सट्टा के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों सेजोड़ेगा: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री ने घोटुल की स्थापत्यकला को सराहा रायपुर, 30 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान आज ‘गढ़बेंगाल घोटुल‘ पहुंचकर बस्तर की गौरवशाली परंपराओं और लोक-संस्कृति के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत के बीच मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं लोक-रंग में रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री श्री साय ने घोटुल की अनूठी स्थापत्य कला का अवलोकन किया और बस्तर की विभूतियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि घोटुल प्राचीन काल से ही आदिवासी समाज के लिए शैक्षणिक एवं संस्कार केंद्र रहा है। चेंद्रु पार्क के समीप स्थित यह आधुनिक घोटुल न केवल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा, बल्कि देश-दुनिया के पर्यटकों को भी आदिवासी जीवनशैली और सामाजिक व्यवस्था से परिचित कराने का सशक्त माध्यम बनेगा।

गढ़बेंगाल का यह घोटुल हमारी गौरवशाली विरासत को सहेजने का प्रतीक है। हमारी सरकार बस्तर की इस अनूठी संस्कृति, परंपरा और ज्ञान को संरक्षित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने घोटुल परिसर के लेय्योर एवं लेयोस्क कुरमा: युवाओं और युवतियों के लिए निर्मित कक्षों के साथ ही बिडार कुरमा: पारंपरिक वेशभूषा, प्राचीन वाद्ययंत्र एवं सांस्कृतिक सामग्रियों का संग्रह का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सगा कुरमा में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेकर क्षेत्र की खान-पान संस्कृति का सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के भोजन में विशेष रूप से भोजन गाटो-भात, कोदो-भात, उड़िद दार, हिरुवा दार, जीरा भाजी, कनकी पेज, भाजी घिरोल फुल, चाटी भाजी, कांदा भाजी, मुनगा भाजी, इमली आमट, मड़िया पेज, टमाटर चटनी, चिला रोटी, रागी कुरमा, रागी केक, रागी लट्टू, रागी जलेबी परोसा गया। इस दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, पद्मश्री श्री पंडीराम मंडावी, लोककलाकार श्री बुटलू राम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्रीमती संध्या पवार ने साथ बैठकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया।

बस्तर की विभूतियों से आत्मीय भेंटमुख्यमंत्री ने इस प्रवास को केवल एक औपचारिक दौरा न रखते हुए इसे एक आत्मीय मिलन का रूप दिया। क्षेत्र की महान प्रतिभाओं - वैद्यराज पद्मश्री हेमचंद मांझी, पद्मश्री पंडीराम मंडावी और सुप्रसिद्ध लोक-कलाकार बुटलू राम से भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने टाइगर ब्वॉय चेंदरू के परिवारजनो से भी मुलाकात की।

इको-फ्रेंडली घोटुल:वन विभाग और पद्मश्री पंडीराम मंडावी के मार्गदर्शन में निर्मित यह घोटुल पूर्णतः इको-फ्रेंडली (लकड़ी, मिट्टी और बांस) सामग्री से बना है। मुख्यमंत्री ने घोटुल के खंभों पर की गई बारीक नक्काशी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की, जिसे स्वयं पद्मश्री पंडीराम मंडावी ने उकेरा है। जिसमें नक्काशी, सांस्कृतिक जुड़ाव, विरासत का संरक्षण का प्रभावी प्रयास किया गया है।

GRAND NEWS: ऐतिहासिक फैसला : मासिक धर्म स्वच्छता मौलिक

0

नई दिल्ली। GRAND NEWS: सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों के स्वास्थ्य, गरिमा और शिक्षा के अधिकार को मजबूत करने वाला एक बड़ा और दूरगामी फैसला सुनाया है। अदालत ने घोषणा की कि मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार और निजता के अधिकार का अभिन्न अंग है। साथ ही, यह अनुच्छेद 21A (मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा) से भी जुड़ा है।

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त निर्देश दिए कि हर स्कूल (सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त, शहरी-ग्रामीण) में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त में ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन (उच्च सुरक्षा मानकों वाले, ASTM D-6954 या D-694 अनुपालन वाले) उपलब्ध कराए जाएं।

– Advertisement –

क्या था मामला?

• याचिका दाखिल करने वाली: सामाजिक कार्यकर्ता जया ठाकुर ने 10 दिसंबर 2024 को जनहित याचिका दायर की थी।
• मांग: केंद्र सरकार की ‘Menstrual Hygiene Policy for School-going Girls’ को पूरे भारत में लागू किया जाए, खासकर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6-12 की लड़कियों के लिए।

– Advertisement –

Ad image

• समस्या: कई स्कूलों में मासिक धर्म के दौरान पर्याप्त सुविधाएं (पैड, शौचालय, पानी, साबुन) नहीं होने से लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित होती है और गरिमा का हनन होता है।

सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख निर्देश

1. मुफ्त सेनेटरी पैड: सभी स्कूलों में लड़कियों को मुफ्त में बायोडिग्रेडेबल पैड उपलब्ध कराए जाएं। इन्हें टॉयलेट में वेंडिंग मशीन या निर्धारित जगह पर आसानी से मिलें।
2. शौचालय सुविधाएं: लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग, कार्यशील, स्वच्छ और पानी से जुड़े जेंडर-सेग्रिगेटेड टॉयलेट अनिवार्य। दिव्यांगों के अनुकूल (डिसेबल-फ्रेंडली) टॉयलेट भी हों। हैंडवॉश सुविधा में साबुन और पानी हमेशा उपलब्ध।
3. MHM कॉर्नर: हर स्कूल में Menstrual Hygiene Management Corner बनाया जाए, जहां स्पेयर यूनिफॉर्म, इनरवियर, डिस्पोजेबल बैग आदि उपलब्ध हों।
4. जागरूकता और प्रशिक्षण: छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ को मासिक धर्म और स्वच्छता पर जागरूकता और प्रशिक्षण दिया जाए।
5. सख्ती: आदेश का पालन न करने पर निजी स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है। सरकारी स्कूलों में विफलता पर राज्य सरकारें सीधे जवाबदेह होंगी।

फैसले का महत्व

• अदालत ने कहा: “मासिक धर्म सुविधाओं की कमी से लड़कियों की गरिमा, निजता और शिक्षा का अधिकार प्रभावित होता है। यह उनकी सेक्सुअल और रीप्रोडक्टिव हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाता है।”

• यह फैसला लड़कियों की ड्रॉपआउट दर कम करने, लिंग समानता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा।
• केंद्र की मौजूदा नीति को अब पूरे देश में लागू करना अनिवार्य हो गया है।
यह फैसला लड़कियों के लिए एक बड़ी जीत है और शिक्षा व्यवस्था में मासिक धर्म को अब “शर्म” नहीं बल्कि “अधिकार” के रूप में देखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकारों को जल्द ही इस पर अमल शुरू करना होगा।

 

 

CRIME NEWS: पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल : बेखौफ चोरों ने सूने

0

जगदलपुर | CRIME NEWS: दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जगदलपुर शहर में एक बार फिर लाखों की चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र की सन सिटी कॉलोनी में गुरुवार शाम सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने महज तीन घंटे के भीतर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी फुटवियर व्यापारी सुरेश मठानी शाम करीब 7 बजे परिवार के साथ बहू की डिलीवरी के लिए डिमरापाल अस्पताल गए थे और रात करीब 10 बजे लौटने पर घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—

– Advertisement –

अलमारियां टूटी हुई थीं, सामान बिखरा पड़ा था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत करीब 15 से 16 लाख रुपये का माल चोरी हो चुका था। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे से दाखिल हुए, जिससे साफ है कि वारदात पूरी रेकी और योजना के साथ की गई थी, वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि चोरों को परिवार के बाहर रहने की सटीक जानकारी कैसे मिली।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध चोर धारदार हथियार के साथ दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि बीते पांच दिनों में कोतवाली थाना क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी चोरी है; इससे पहले दंतेश्वरी मंदिर चोरी में भी पुलिस के हाथ अब तक सिर्फ सीसीटीवी फुटेज ही लगे हैं और आरोपी फरार हैं।

– Advertisement –

Ad image

ताजा मामले में भी पुलिस ने फोरेंसिक जांच और फुटेज के आधार पर जांच की बात कही है, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर के लोग दहशत में हैं और पुलिस पेट्रोलिंग व सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन बेखौफ चोरों तक पहुंच पाती है और शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर लगाम लगा पाती है।

 

फिल्मी स्टाइल कार्रवाई- नशे के नेटवर्क पर महासमुंद

0

महासमुंद। CG NEWS: जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करी नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन के तहत सप्लाई चैन के हर स्तर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिछले 48 घंटे में 5 अलग-अलग प्रकरणों में 90.920 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख 46 हजार रुपये बताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के अनुसार जनवरी माह में अब तक 2067.716 किलोग्राम गांजा एवं 146 नग अवैध कफ सिरप जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत 10 करोड़ 31 लाख 24 हजार 108 रुपये है। इस दौरान 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन के तहत 08 प्रकरणों में 27 आरोपियों को जेल भेजा गया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

48 घंटे में दर्ज 5 प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण

– Advertisement –

Ad image

प्रकरण-01 | थाना सिंघोड़ा
फुलबनी (ओडिशा) से राजस्थान के राझालवाड़ा की ओर ले जाए जा रहे 38 किलो गांजा को पुलिस ने जब्त किया। इस कार्रवाई में होंडा जैज़ और अर्टिगा कार सहित करीब 12 लाख रुपये के वाहन जब्त किए गए। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण-02 | थाना बसना
ब्रम्हपुर (गंजाम, ओडिशा) से रायपुर ले जाए जा रहे 30 किलो 920 ग्राम गांजा को क्वांटो कार से जब्त किया गया। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

प्रकरण-03 | थाना बलौदा
फूलबानी (ओडिशा) से बिलासपुर के मल्हार क्षेत्र की ओर स्कूटी से ले जाए जा रहे 3 किलो गांजा को पकड़ा गया। इस प्रकरण में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं।

प्रकरण-04 | थाना पिथौरा
सोनपुर (ओडिशा) से मध्यप्रदेश के अगर मालवा ले जाए जा रहे 10 किलो गांजा को मोटरसाइकिल से जब्त किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण-05 | थाना बलौदा
बैतालभाटा–लखमारा (ओडिशा) से कोरबा ले जाए जा रहे 9 किलो गांजा को मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सप्लाई चैन पर सीधा प्रहार, उड़नदस्ते अलर्ट मोड में

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह समस्त कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला महासमुंद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। राज्य स्तरीय और जिला स्तर पर गठित टीमों को अलर्ट मोड में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, संग्रहण और वितरण पर लगातार नजर रखी जा रही है।

महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सप्लायर हो, परिवहनकर्ता हो या नेटवर्क का संचालक। आने वाले दिनों में तस्करी नेटवर्क पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चार इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

0

रायपुर। Chhattisgarh : किस्टाराम क्षेत्र में 8 लाख रुपये के इनामी चार सक्रिय माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय बस्तर में बढ़ते विश्वास, सुरक्षा और विकास के वातावरण का स्पष्ट प्रमाण है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि “नक्सल मुक्त बस्तर- सुरक्षित छत्तीसगढ़” का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परिवर्तन सुरक्षा बलों के समन्वित एवं सतत प्रयासों, सुदृढ़ कैम्प व्यवस्था, प्रभावी क्षेत्रीय उपस्थिति तथा बेहतर सड़क और संचार कनेक्टिविटी का प्रत्यक्ष परिणाम है। इन प्रयासों से माओवादी प्रभाव क्षेत्र लगातार सिमट रहा है और उनका सामाजिक आधार कमजोर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि जो लोग हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें अवसर, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाएगा। बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की यह यात्रा आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Breaking : सुकमा में आतंक को झटका, 8 लाख के इनामी 4 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर

 

CG Baba Satyanarayan Video : बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, लेकिन वीडियो बनाने वाला अब भी फरार