Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 124

सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार पर विधायक सुनील

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज भाठागांव में भाठागांव चौक से रिंग रोड, शीतला चौक दतरेंगा मोड में नगर पालिक निगम के 15वें वित आयोग से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 2 षिफ्ट में कार्य कराने का निर्देष दिया।

विधायक सुनील सोनी ने कहा कि डब्ल्यूएमएम करके 15 फरवरी तक एक तरफ का कार्य पूर्ण करें तथा मार्च महिने के अंतिम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से कार्य पूर्ण करना सुनिष्चित करें। अधिकारी ध्यान रखें कि जनउपयोग के लिए सड़क निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर आयुक्त विष्वदीप, जोन 6 अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता, पार्षद रवि सोनकर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, नगर निगम अधीक्षण अभियंता इमरान खान, जोन आयुक्त 6 हितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

राजनांदगांव में ओपन सिटी NTPC खेलो

0

राजनांदगांव। CG NEWS: संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, राजनांदगांव में आज एक दिवसीय ओपन सिटी NTPC खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 250 तीरंदाज, कोच एवं मैनेजर शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक और प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप मिला।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम का शुभारंभ ओलंपियन राजेंद्र जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का संदेश दिया गया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कौशल, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

– Advertisement –

Ad image

आयोजन समिति के प्रतिनिधि मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए, जिनकी सूची संलग्न है। प्रतियोगिता का संचालन तय समय-सारणी के अनुसार सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5 बजे आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के एमडी आदित्य अग्रवाल , बास्केटबॉल इंचार्ज एवं अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश्वर राव, वॉलीबॉल इंचार्ज कोच त्रिपाठी, स्कूल की प्राचार्य रेखा तिवारी, विकास जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही राजनांदगांव के ऑफिशियल्स राहुल, भूपेंद्र, अजेंद्र, खोमेन्द्र, पवित्र, अंजली, कपिल, कुशल, दुर्गेश, नंदनी एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को मंच, युवाओं को प्रोत्साहन और तीरंदाजी खेल के विकास को नई दिशा मिलती है। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

CRIME NEWS: अवैध रिश्ते का खूनी अंत: प्रेमिका मामी की

0

सूरजपुर। CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका मामी की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार भैसामुंडा निवासी पिंकी सोलंकी की शादी करीब 9 साल पहले शिवदास से हुई थी और रोजगार की तलाश में दोनों अंबिकापुर में रह रहे थे,

इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत भी काम के सिलसिले में उनके साथ रहने लगा और पति की गैरमौजूदगी में पिंकी व हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं, जो बाद में अवैध संबंध में बदल गईं। पिंकी पति से अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी और इस रिश्ते से एक बच्चे को भी जन्म दिया, लेकिन हाल के दिनों में पिंकी की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर हेमंत के मन में शक और नाराजगी बढ़ती गई,

– Advertisement –

बार-बार मना करने के बावजूद जब पिंकी नहीं मानी तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार 29 जनवरी को अपने जन्मदिन के दिन हेमंत पिंकी को पहले एक होटल ले गया, जहां दोनों ने शराब पी, इसके बाद वह उसे पिलखा पहाड़ स्थित पिकनिक स्पॉट मोरभंज ले गया और जंगल के भीतर ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जयनगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस दिल दहला देने वाली वारदात ने न सिर्फ रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है बल्कि कई परिवारों को गहरे सदमे में भी डाल दिया है।

– Advertisement –

Ad image

तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, एक मासूम समेत दो की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल

0

कांकेर। ACCIDENT NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में इंसानियत को झकझोर देने वाला बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां गौरवपथ मार्ग पर पंडरीपानी के पास तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,

– Advertisement –

Ad image

जबकि दो अन्य मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए, जानकारी के मुताबिक बाइक पर कुल चार लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया गया है, यह पूरा मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

7 साल तक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 60 वर्षीय

0

दुर्ग। CG NEWS : जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग पीड़िता के साथ करीब सात वर्षों तक दरिंदगी कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल 60 वर्षीय बुजुर्ग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की इस घटना पर महिला थाने में अपराध दर्ज किया गया है। एएसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद 6 आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया। घटना से डरी-सहमी नाबालिग ने जब आपबीती अपने परिजनों को बताई, तो उनके होश उड़ गये।

– Advertisement –

इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पाक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई निवासी विजय स्वाइन (37), और खुर्सीपार निवासी जोन-1 निवासी अनिल चौधरी (60) शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शेष आरोपियोंके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जांच के दायरे में डिजिटल साक्ष्य, चिकित्सकीय परीक्षण और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। दुर्ग में घटित इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। ऐसे में नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाले अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: मैदान पर मचेगा रोमांच: धरसींवा पुलिस और

0

धरसींवा। CG NEWS: समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ, पुलिस और मीडिया जो अक्सर अपनी व्यस्त कार्यप्रणाली और तनावपूर्ण ड्यूटी के लिए जाने जाते हैं, इस रविवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। धरसींवा के गोदावरी इस्पात मैदान में रविवार को पुलिस और पत्रकारों के बीच एक भव्य ‘मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। सिलतरा चौकी, धरसींवा पुलिस और प्रेस क्लब धरसींवा की इस संयुक्त और सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य पेशेवर व्यस्तताओं के बीच खेल भावना को जागृत करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता लाना है। इस पूरे आयोजन में गोदावरी इस्पात उद्योग की ओर से विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और मैदान पर कानून के रखवालों और कलम के सिपाहियों के बीच एक दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिलेगी। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल आपसी समन्वय बढ़ता है, बल्कि पुलिस और पत्रकारों के बीच एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण भी होता है।
प्रतियोगिता को लेकर प्रेस क्लब के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार हेमंत वर्मा ने खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन में टीम भावना और अनुशासन सिखाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि एक पत्रकार दिन-भर खबरों के पीछे भागता है और एक पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में जुटा रहता है, ऐसे में हम अपनी सेहत को भूल जाते हैं। यह क्रिकेट मैच हमें फिर से अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा।

वहीं, खेल के प्रति अपना उत्साह जाहिर करते हुए सिलतरा चौकी प्रभारी राजेन्द्र कंवर ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, जिसमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अनिवार्य है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमें मानसिक शांति प्रदान करते हैं और तनाव दूर करने में सहायक होते हैं। इस मैत्री मैच का आयोजन हमें अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देगा। पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल समाज हित के लिए बहुत जरूरी है, और खेल के मैदान से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती जहाँ हम बिना किसी औपचारिक तनाव के एक-दूसरे के साथ समय साझा कर सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि गोदावरी इस्पात मैदान पर होने वाला यह मुकाबला न केवल रोमांचक होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए फिटनेस का एक संदेश बनेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गोदावरी इस्पात उद्योग का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने खेल संसाधनों और मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित की है। रविवार को होने वाले इस मुकाबले में धरसींवा और सिलतरा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुँचेंगे।

– Advertisement –

Ad image

राजिम कुंभ मेला 2026 के लिए

0

Rajim Kumbh Mela 2026: छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसके तहत 1 फरवरी से 15 फरवरी तक रायपुर और राजिम के बीच दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सस्ता, सुरक्षित और तेज यात्रा विकल्प मिल सके; रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुंभ मेला के दौरान सड़क मार्ग पर बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से यह विशेष रेल सेवा शुरू की जा रही है, जिससे रायपुर, नया रायपुर और आसपास के इलाकों से राजिम पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा।

रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये मेमू स्पेशल ट्रेनें रायपुर से राजिम के बीच पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों मंदिर हसौद, सीबीडी नया रायपुर, केंद्री, अभनपुर और मानिकचोरी पर रुकेंगी, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा; पहली मेमू स्पेशल ट्रेन (08755/08756) रायपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होकर दोपहर 13:20 बजे राजिम पहुंचेगी और वहां से दोपहर 14:00 बजे वापसी करते हुए 15:30 बजे रायपुर पहुंचेगी, वहीं दूसरी मेमू स्पेशल ट्रेन (08757/08758) रायपुर से दोपहर 14:30 बजे रवाना होकर शाम 16:00 बजे राजिम पहुंचेगी और रात 20:30 बजे राजिम से लौटकर रात 22:00 बजे रायपुर पहुंचेगी, जिससे दिनभर अलग-अलग समय पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि राजिम कुंभ मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, इसी दिशा में राजिम स्टेशन पर प्लेटफॉर्म सुविधाओं, साफ-सफाई, सूचना तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है, अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में रेल अवसंरचना के विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार प्रयासरत है, ऐसे में राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनें श्रद्धालुओं के लिए न सिर्फ किफायती बल्कि भरोसेमंद यात्रा का साधन साबित होंगी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व में शामिल हो सकेंगे।

रायपुर में पहली बार भारत रंग

0

रायपुर। Bharat Rang Mahotsav 2026: भारतीय रंगमंच की समृद्ध परंपरा, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक स्मृतियों को राष्ट्रीय मंच देने वाला भारत रंग महोत्सव (बर्म) पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित महोत्सव 3 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में संपन्न होगा।

यह आयोजन विशेष रूप से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 25वें भारत रंग महोत्सव तथा छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो इसे ऐतिहासिक महत्व प्रदान करता है।

भारतीय रंगमंच की जीवंत परंपरा का उत्सव

भारतीय रंगमंच केवल मंच पर घटने वाली कला नहीं, बल्कि यह समाज की चेतना, लोकसंस्कृति, संघर्ष और संवेदनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है। इसी विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने वाला भारत रंग महोत्सव देश का सबसे प्रतिष्ठित और गौरवशाली रंगमंचीय आयोजन माना जाता है।

रायपुर में इस महोत्सव का आयोजन प्रसिद्ध लोकगायिका एवं रंगकर्मी गरिमा दिवाकर के संयोजन में किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ के रंगमंच के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

देशभर की श्रेष्ठ नाट्य प्रस्तुतियाँ

महोत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों से चयनित उत्कृष्ट नाट्य प्रस्तुतियाँ दर्शकों के समक्ष मंचित की जाएँगी—

•03 फरवरी 2026

पारो

लेखक: विवेक कुमार (बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित)

निर्देशक: शारदा सिंह

संस्था: प्रस्तुति, पटना (बिहार)

•04 फरवरी 2026

शास्ति

लेखक: बीरू मुखोपाध्याय

निर्देशक: विधान चंद्र हालदार

संस्था: गोबरडांगा रंगभूमि, पश्चिम बंगाल

•05 फरवरी 2026

फिर आषाढ़ का एक दिन

लेखक: मोहन राकेश

निर्देशक: तनुज

संस्था: द राइजिंग सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल

•06 फरवरी 2026

सीढ़ी दर सीढ़ी उर्फ तुक्के पे तुक्का

लेखक: राजेश जोशी

निर्देशक: बंसी कौल

संस्था: रंग विदूषक, भोपाल

•07 फरवरी 2026

को जानी कहाँ?

लेखक: दुर्गेश सोनी

निर्देशक: अन्नपूर्णा सोनी

संस्था: दर्पण रंग समिति, कटनी

•08 फरवरी 2026 (समापन विशेष प्रस्तुति)

बिरसा (भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में)

निर्देशक: गरिमा दिवाकर

संस्था: अंजोर लोक कला मंच, रायपुर

उद्घाटन समारोह

महोत्सव का भव्य उद्घाटन 3 फरवरी 2026 को होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक श्री देवेन्द्र राज अंकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ भी होंगी शामिल

छह दिवसीय इस महोत्सव के दौरान नाट्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ चर्चाएँ, परिचर्चाएँ, गोष्ठियाँ एवं संगोष्ठियाँ भी आयोजित की जाएँगी। इन सत्रों में राजकमल नायक, संजय उपाध्याय, जयंत देशमुख, अशोक मिश्रा, योगेन्द्र चौबे सहित देश के वरिष्ठ रंगकर्मी और रंगचिंतक सहभागिता करेंगे।

आयोजन टीम

•आयोजन संयोजक: गरिमा दिवाकर

•तकनीकी संयोजक: हीरा मानिकपुरी

रंगप्रेमियों के लिए विशेष अवसर

भारत रंग महोत्सव 2026, रायपुर न केवल दर्शकों को देश की विविध रंगपरंपराओं से रू-बरू कराएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक एवं रंग संस्कृति को राष्ट्रीय मंच भी प्रदान करेगा।

 प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

सभी रंगप्रेमियों एवं कला-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत है।

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

0

अंबिकापुर। CG NEWS : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल माटी लूचकी घाट पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां अज्ञात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक CG15ED5961 पर सवार तीनों युवक अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लाल माटी लूचकी घाट के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, मृतकों के शरीर टुकड़ो में सड़क पर विखरे नजर आए, सामने से देखने वालों की रूह कांप गई।

– Advertisement –

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद से हाइवा चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

गर्लफ्रेंड को शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी

0

कांकेर। CG CRIME NEWS : पखांजूर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां प्रेम संबंध में शादी का दबाव एक युवती के लिए जानलेवा साबित हुआ। प्रेम संबंध में रही युवती की उसके ही बॉयफ्रेंड ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। 16 नवंबर की ये पूरी घटना थी, जिसका खुलासा कुछ दिन पहले जंगल में मिले कंकाल के बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान संगीता उसेंडी के रूप में हुई है। संगीता का शाहडोंगरी गांव निवासी दिनेश दुग्गा के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि संगीता लंबे समय से दिनेश पर शादी का दबाव बना रही थी। वह बार-बार उससे विवाह करने की बात कह रही थी, जिससे दिनेश परेशान हो गया था।

– Advertisement –

शादी के दबाव से छुटकारा पाने के लिए दिनेश ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने अपने एक नाबालिग दोस्त को इस साजिश में शामिल किया और दोनों ने मिलकर 16 नवंबर को संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से बड़ेकापसी क्षेत्र के जंगल और झाड़ियों में फेंक दिया।

घटना के बाद संगीता अचानक लापता हो गई थी, लेकिन शुरुआत में किसी को इस भयावह सच्चाई का अंदाजा नहीं था। कुछ दिन पहले बड़ेकापसी के जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

– Advertisement –

Ad image

जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदगी के पुराने मामलों को खंगाला और कंकाल की पहचान संगीता उसेंडी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस की जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने संगीता के बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा से पूछताछ शुरू की। कड़ी पूछताछ के दौरान दिनेश टूट गया और उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को शाहडोंगरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि वे शादी के दबाव से परेशान थे और इसी कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि मुख्य आरोपी दिनेश दुग्गा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

CG NEWS: गांव में हड़कंप: धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध, वीडियो वायरल