Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 122

नवा रायपुर में बंसल पंख मैराथन का भव्य आयोजन

0

रायपुर। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बंसल पंख मैराथन का आयोजन आज रविवार, 11 जनवरी 2026 को नवा रायपुर में भव्य रूप से किया गया। आयोजन में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया। इस मैराथन का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रहे, जिन्होंने न केवल धावकों का उत्साह बढ़ाया बल्कि विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। ठंड और कोहरे के बावजूद हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। मैराथन में एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, बंसल न्यूज के एडिटर-इन-चीफ शरद द्विवेदी, छत्तीसगढ़ स्टेट हेड आदित्य नामदेव, रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में खेल को नया आयाम देने वाले ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार प्रतिभा है और ऐसे आयोजन उन्हें फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। आने वाले समय में ऐसे और भी बड़े खेल आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। वे इस आयोजन के लिए पूरी बंसल टीम को बधाई देते है।

– Advertisement –

बंसल पंख मैराथन की रेस कैटेगरी

– Advertisement –

Ad image

21.09 किलोमीटर (हाफ मैराथन) – सुबह 6:30 बजे

10 किलोमीटर रेस – सुबह 7 बजे

6 किलोमीटर रेस – सुबह 7:30 बजे

सबसे पहले 21 किमी की हाफ मैराथन आयोजित की गई, जिसे एक्टर रणदीप हुड्डा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम

मैराथन के सभी रूट पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए गए थे। जगह-जगह वॉलंटियर्स, सुरक्षाकर्मी, वॉटर पॉइंट्स, एनर्जी ड्रिंक, रिफ्रेशमेंट जोन और मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था रही। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और मेडिकल टीम भी तैनात रही। साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट और पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई।

विजेताओं को मिले 3 लाख रुपये के पुरस्कार

पंख मैराथन में तीनों कैटेगरी के विजेताओं को कुल 3 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में रणदीप हुड्डा, डिप्टी सीएम अरुण साव और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं को सम्मानित किया।

रणदीप हुड्डा बोले – छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया

प्राइज सेरेमनी के बाद रणदीप हुड्डा ने कहा, “मुझे रायपुर आकर बहुत खुशी हुई। बंसल पंख मैराथन का बहुत धन्यवाद। डिप्टी सीएम अरुण साव और अन्य मंत्रियों के साथ मंच साझा कर अच्छा लगा। मैं जल्दी फिर रायपुर आऊंगा, क्योंकि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया हैं।”

जोश, मस्ती और फिटनेस का शानदार संगम

मैराथन में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई। कई प्रतिभागी फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए। पुलिस जवानों ने भी डांस के साथ वार्मअप किया। सभी ने आयोजन की जमकर सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।

 

 

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बनी काल, एक की मौत

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ने एक व्यक्ति की जान ले ली। यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे ग्राम खम्हरिया आईटीआई के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक ग्राम ऊनी निवासी 50 वर्षीय राजकुमार मौवार और 45 वर्षीय रामकुमार मौवार एक हीरो डीलक्स बाइक से किसी काम से खम्हरिया आए थे। काम निपटाकर जब दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही हीरो स्प्लेंडर बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि स्प्लेंडर बाइक सवार युवक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

– Advertisement –

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार मौवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकुमार मौवार की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस फरार बाइक सवारों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी? सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

– Advertisement –

Ad image

 

CG Crime : कोर्ट उड़ाने की धमकी के बाद सनसनी, विस्फोटक से भरा ट्रक पकड़ाया

बिलासपुर में विस्फोटक से भरा ट्रक पकड़ाया

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाई अलर्ट के बीच संदिग्ध हलचल से हड़कंप मच गया है। तमिलनाडु से ई-मेल के जरिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं, इसी दौरान तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड पर तमिलनाडु नंबर का पटाखों से भरा ट्रक संदिग्ध हालात में खड़ा मिला। ट्रक का नंबर TN-52 P-9783 बताया जा रहा है, जहां से पटाखों से भरे कार्टून एक पिकअप वाहन में ट्रांसफर किए जा रहे थे।

हैरानी की बात यह रही कि गांव के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों और अनुमति के विस्फोटक सामग्री का यह ट्रांसफर किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने खतरे को भांपते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने ट्रक और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं ई-मेल धमकी और इस संदिग्ध गतिविधि के बीच किसी संभावित कड़ी की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

– Advertisement –

CG Accident : तेज रफ्तार का कहर, R15 रेसिंग ने ली नाबालिग की जान

 IND vs NZ ODI Series : एक चोट और टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज बल्लेबाज सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

– Advertisement –

Ad image

 

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए

0

रायपुर। Raipur Press Club Election 2026 : रायपुर प्रेस क्लब की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 01 जनवरी 2026 को किया गया था। मतदाता सूची पर दावा–आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2026 निर्धारित थी। इस अवधि में कुल 114 सदस्यों से दावा–आपत्ति प्राप्त हुई, जिनका विधिवत निराकरण कर दिनांक 05 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों का विवरण इस प्रकार है :- अध्यक्ष पद हेतु – 06, उपाध्यक्ष पद हेतु – 08, कोषाध्यक्ष पद हेतु – 06, महासचिव पद हेतु – 08, संयुक्त सचिव पद हेतु – 10 इस प्रकार कुल 38 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।

– Advertisement –

दिनांक 09 जनवरी 2026 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई, जिसमें सभी नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। इसके पश्चात दिनांक 10 जनवरी 2026 को नाम वापसी की प्रक्रिया में संयुक्त सचिव पद हेतु 01 नाम निर्देशन पत्र वापस लिया गया। नाम वापसी उपरांत अब कुल 37 प्रत्याशी, 05 पदों के लिए निर्वाचन मैदान में शेष हैं।

मतदान 13 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रेस क्लब रायपुर में संपन्न होगा। मतदान समाप्ति के तत्काल पश्चात् उसी दिन मतगणना भी प्रेस क्लब रायपुर में की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ का आगाज आज

0


IND vs NZ ODI : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज रविवार, 11 जनवरी 2026 से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुजरात के वडोदरा स्थित कोटाम्बी (BCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

जानें फ्री में कैसे देखें लाइव

– Advertisement –

Ad image

भारत में यह वनडे सीरीज टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाई जाएगी। वहीं मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हॉटस्टार/जियो सिनेमा के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर ट्रायल या सीमित फ्री एक्सेस के जरिए भी मैच देखने का मौका मिल सकता है।

देखें संभावित प्लेइंग-11 

– Advertisement –

Ad image

Shubman Gill (captain), Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul (wicketkeeper), Washington Sundar, Ravindra Jadeja, Harshit Rana, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh and Mohammed Siraj.

 

 

 

 



Source link

भारत को बड़ा झटका, पंत वनडे सीरीज़ से

0

IND vs NZ ODI Series : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज रविवार, 11 जनवरी 2026 से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुजरात के वडोदरा स्थित कोटाम्बी (BCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वही मुकाबले के शुरू होने के पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते ऋषभ पंत वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए है।

भारतीय टीम को वनडे सीरीज़ से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant Injury News) अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। यह घटना वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान हुई।

BCCI की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैटिंग के दौरान ऋषभ पंत को दाहिने पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद तुरंत मेडिकल जांच कराई गई। MRI स्कैन और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद पंत के साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) की पुष्टि हुई है।

– Advertisement –

IND vs NZ ODI Series इस चोट के चलते ऋषभ पंत (Rishabh Pant Injury News) को आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट को मजबूरन बदलाव करना पड़ा है। चयन समिति ने ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को भारतीय टीम में शामिल किया है। ध्रुव जुरेल टीम से जुड़ चुके हैं और उनके पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

 

– Advertisement –

Ad image

IND vs NZ ODI : भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ का आगाज आज, प्लेइंग-11 को लेकर सस्पेंस, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव

तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर फंदे से

0

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का है, जहां तालाब किनारे बरगद के पेड़ में फंदे पर लटकता एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे बरगद के पेड़ में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

– Advertisement –

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा

0

जांजगीर चांम्पा। CRIME NEWS : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम कटोद में रेड कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। मौके पर अलग-अलग 8 ड्रमों में भरा महुआ लहान भी मिला, जिसे वहीं नष्ट किया गया।

साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी जब्त किए गए।

– Advertisement –

इस मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नीतीश बंजारे (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम कटोद को गिरफ्तार किया।

– Advertisement –

Ad image

पूछताछ में आरोपी ने अवैध महुआ शराब की बिक्री करना स्वीकार किया,जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा

0

जांजगीर चांम्पा। CRIME NEWS : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम कटोद में रेड कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। मौके पर अलग-अलग 8 ड्रमों में भरा महुआ लहान भी मिला, जिसे वहीं नष्ट किया गया।

साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी जब्त किए गए।

– Advertisement –

 

इस मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी थी।

– Advertisement –

Ad image

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नीतीश बंजारे (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम कटोद को गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अवैध महुआ शराब की बिक्री करना स्वीकार किया,जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जमीन की लालच में एक बार फिर आस्था

0

खैरागढ़। CG NEWS:जिले में एक बार फिर हिंदू आस्था से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। धमधा मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास सरकारी भूमि पर स्थित वर्षों पुराने पीपल के वृक्ष को रात के अंधेरे में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पेड़ को गिराने के उद्देश्य से उसमें यूरिया डालना शुरू किया, ताकि आसपास की भूमि पर अवैध कब्जे का रास्ता साफ हो सके। सतर्क नगरवासियों ने समय रहते इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपल वृक्ष के समीप की भूमि ग्राम केशला निवासी नेमसिंह वर्मा की बताई जा रही है। वह बीते कुछ दिनों से अपनी जमीन को समतल करने के लिए मिट्टी पाटने का कार्य कर रहा था, जिसके लिए ग्राम डोकराभांठा निवासी डॉ. करण वर्मा की जेसीबी और हाइवा वाहन किराए पर लिया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दौरान सरकारी नाले पर भी मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी मंशा से धार्मिक महत्व वाले पीपल वृक्ष को नष्ट करने की कोशिश की गई।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी चालक सहित मशीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शनि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालु इस पीपल वृक्ष की भी विधिवत पूजा करते हैं। ऐसे में इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश को सीधे तौर पर धार्मिक आस्था पर प्रहार माना जा रहा है। जिले में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से समाज में गहरा आक्रोश है।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और भूमि मालिक व वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।