Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 121

इमारत की आठवीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। न्यू राजेंद्र नगर स्थित डॉल्फिन कॉलोनी में एक बहुमंजिला इमारत की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय असलम अंसारी के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी था और रायपुर में गार्ड की नौकरी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

– Advertisement –

घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवक के गिरने के कारणों की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी संदिग्ध आत्महत्या की घटना है। इससे पहले अमलीडीह इलाके के मारुति रेजिडेंसी में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल असलम अंसारी की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई आपराधिक पहलू है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

37वां फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

0

रायपुर | CG News : छत्तीसगढ़ में वॉलीबॉल का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 37वां फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर के इनडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा में 3 से 8 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल संगठन को आबंटित किया गया है।

इस प्रतियोगिता में 72 सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियन शामिल होंगे। इसमें पुरुष वर्ग की 8 प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीमें और होस्ट टीम सहित 9 टीमें, जबकि महिला वर्ग में 4 प्रथम स्थान वाली टीमें और होस्ट टीम सहित 5 टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ से कुल लगभग 14 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

– Advertisement –

आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए लगभग 12 अंतर्राष्ट्रीय रेफरी और देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 तकनीकी ऑफिसर, लाइन जज और स्कोरर लगाए जाएंगे। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश में वॉलीबॉल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करना है।

– Advertisement –

Ad image

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 का लक्ष्य

0


IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। इसके साथ ही टीम इंडिया के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा है।

कीवी कप्तान का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया, लेकिन हर्षित राणा ने इस साझेदारी को तोड़कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

– Advertisement –

Ad image

इसके लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। डेरेल मिशेल ने एक छोर संभाले रखा और छोटी-छोटी साझेदारियों के दम पर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। मिशेल 47वें ओवर में 71 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए। हेनरी निकोल्स 62 रन और डेवोन कॉनवे – 56 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में हर्षित राणा 2 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा 2 विकेट मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके।

– Advertisement –

Ad image



Source link

कागज़ों में स्मार्ट स्टेशन, ज़मीन पर अव्यवस्थित

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ का बिलासपुर रेलवे स्टेशन… जो कमाई के मामले में देश के सबसे बड़े रेलवे जोनों में गिना जाता है। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। स्टेशन परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग ने एक बार फिर आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है और रेलवे की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

आज जब हमारी ग्रैंड न्यूज की टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया, तो सामने आई तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली थीं। स्टेशन के सामने बनी पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आई। जहां गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा होना चाहिए, वहां वाहन बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े दिखाई दिए।हैरानी की बात यह है कि रेलवे ने करोड़ों रुपये खर्च कर नई पार्किंग सुविधा तैयार की है, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं हो रहा। “नो पार्किंग” का बोर्ड लगे होने के बावजूद उसी स्थान पर चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े मिले। न कोई निगरानी, न कोई कार्रवाई मानो सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा हो। इस अव्यवस्था का खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को जाम, धक्का-मुक्की और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के लिए हालात और भी ज्यादा परेशानी भरे हैं।

– Advertisement –

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि रोज़ाना यही स्थिति रहती है। पार्किंग कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था सुधारने की कोई कोशिश नजर नहीं आती। सवाल यह है कि जब इतनी बड़ी राशि खर्च की गई, तो फिर नियंत्रण और व्यवस्था क्यों नहींबिलासपुर रेलवे स्टेशन की यह तस्वीर रेलवे के दावों और ज़मीनी सच्चाई के बीच का फर्क साफ दिखाती है। कागजों में व्यवस्थाएं बेहतर हैं, लेकिन हकीकत में हालात बद से बदतर। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस अव्यवस्था पर कब संज्ञान लेता है, या फिर यात्री इसी तरह परेशान होते रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में SDM की मौजूदगी में अश्लीलता का नंगा नाच और नोटों की बारिश, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में, देखें वायरल Video

– Advertisement –

Ad image

रेंजर जंबूरी में युवा संसद में डॉ. रमन

0

रायपुर, 11 जनवरी 2026 : CG News : नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और जीवंत सहभागिता के साथ बालोद जिले के ग्राम दुधली में सम्पन्न किया रहा है। आयोजन के तीसरे दिन जंबूरी परिसर लोकतांत्रिक चेतना का केंद्र बन गया, जब रोवर–रेंजरों एवं उपस्थित नागरिकों को लोकसभा की वास्तविक कार्यवाही का प्रत्यक्ष और व्यावहारिक अनुभव कराया गया। यूथ पार्लियामेंट के मंच पर रोवर–रेंजरों ने सांसदों की भूमिका निभाई वहीं विधानसभा के अध्यक्ष संसद के अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन किया। युवाओं ने जिस आत्मविश्वास, विषयगत समझ और मर्यादित संवाद शैली का प्रदर्शन किया, वह दर्शनीय था। यह मंच भावी जनप्रतिनिधियों को गढ़ने का सशक्त माध्यम गया था।

अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बने रोवर–रेंजर
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की आयोजित युवा संसद की सराहना करते हुए कहा कि यूथ पार्लियामेंट के दौरान रोवर–रेंजरों जिस प्रकार आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपनी भूमिका को निभाया है, उससे देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना साकार नजर आती है। आज के युवा कल के हमारे समाज के प्रतिनिधि हैं। इनके कंधों पर हमारी विरासतों को आगे ले जाने का जिम्मा है, जिसे वे बखूबी निभाएंगे इसका हम सभी को भरोसा है। उन्होंने सभी की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जिम्मेदार नागरिकता की मजबूत नींव पड़ती है।

– Advertisement –

इस अवसर पर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के रोवर – रेंजर देश का आने वाला भविष्य है।भारतीय स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के. के. खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, रोवर–रेंजर, स्काउट–गाइड्स एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

सीख, सेवा और साहस से भरा रहा तीसरा दिन

– Advertisement –

Ad image

जंबूरी का तृतीय दिवस प्रतिभागियों के लिए विविध और प्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जागरण और शारीरिक जांच के साथ फ्लैग सेरेमनी के साथ अनुशासन और एकता का संदेश दिया जाएगा। डॉग शो में कुत्तों की बेहतरीन कलात्मक प्रदर्शन के साथ मार्च पास्ट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी प्रतियोगिताओं में भी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया।

आज जम्बूरी में आदिवासी संस्कृति परंपरा के साथ आधुनिकता की अनूठी प्रस्तुति दी गयी। आदिवासी वेशभूषा में पारंपरिक व्यंजनों के निर्माण के साथ लोकवाद्यों की भी प्रस्तुति की गई। आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पारंपरिक भोजन के साथ ही हॉर्स राइडिंग, बाइक रेस और वाटर एक्टिविटी जैसी साहसिक गतिविधियां का भी प्रदर्शन किया गया।

युवाओं को आपदा प्रबंधन और ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज से जुड़ी प्रतियोगिताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। कंटीजेंट लीडर मीटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, एच डब्लू बी रीयूनियन, नाइट हाईक तथा पायोनियरिंग प्रोजेक्ट प्रतियोगिताओं के भी आयोजित की जाएगी। एरिना में आयोजित इंटरनेशनल नाइट कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृतियों की रंगारंग प्रस्तुतियां जंबूरी को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

पैरावट में जलकर युवक की मौत, फैली सनसनी

0

जशपुर। CG NEWS : जिले में एक युवक की पैरावट में जलकर मौत हो गई है। उसकी लाश खेत में पैरावट के बीच जली हालत में मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी उसके शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पैरावट के बीच जली मिली युवक की लाश

– Advertisement –

यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक की लाश खेत में पैरावट के बीच में जली मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका ये जताई जा रही है कि युवक ने जहर खाने के बाद आग में कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

शुक्रवार देर शाम से लापता था युवक

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान समसुल्हक खान के रूप में की गई है, जो कि बिलाईटांगर गांव में रहता था और हाट बाजार में प्लास्टीक का सामान बेचता था। शुक्रवार देर शाम से वह प्रकाश सिंह के गोदाम में हिसाब-किताब की बात कहकर मोबाइल घर में ही छोड़कर निकला था। देर रात जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच पुरन ताराब के पास समसुल्हक खान की गाड़ी खड़ी दिखाई दी। साथ ही पास के ही खेत में आग जलते मिला, जब परिजनों ने पास जाकर देखा, तो समसुल्हक खान की लाश पैरावट के बीच आग में जलती हुई दिखाई दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जांच शुरु कर दी है।

 

 

चलती ट्रेलर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

0

CG Video : रायगढ़ के अटल चौक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुनकुनी से रायगढ़ भंडार अडानी प्लांट जा रही कोयले से भरी एक ट्रेलर गाड़ी में चलते-चलते आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते कुछ युवाओं की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

 

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का चक्का अचानक गर्म होकर फट गया, जिससे वाहन में आग लग गई। उस समय चालक देवदास महंत को आग की जानकारी नहीं थी और गाड़ी लगातार आगे बढ़ रही थी। तभी पीछे से आ रही एक कार में सवार युवक गुलशन लहरें एवं अन्य साथियों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए ट्रेलर को ओवरटेक कर रुकवाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ड्राइवर के बाहर निकलते ही आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर पेट्रोल पंप से सहयोग लेकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक देवदास महंत, निवासी बाड़ादारा शक्ति है, वहीं वाहन मालिक डमरुधर पटेल, निवासी बाड़ादारा शक्ति हैं। घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस व वाहन मालिक मौके पर पहुंचे और चक्का बदलवाकर ट्रेलर को सुरक्षित आगे रवाना किया गया। यदि युवाओं की यह तत्परता न होती, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेन में कोई दिक्कत? कॉल करें 139 पर

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Railway Helpline Number : रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को अक्सर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी सुरक्षा को लेकर चिंता, कभी कोच में पानी नहीं आना, तो कभी अचानक मेडिकल इमरजेंसी। इन्हीं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भारतीय रेल ने यात्रियों को एक खास सुविधा दी है।

रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139भारतीय रेल ने यह योजना करीब चार साल पहले शुरू की थी, ताकि देशभर में यात्रियों को एक ही नंबर पर हर तरह की मदद मिल सके। इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए बिलासपुर जोन को पूरे भारत में पहला स्थान हासिल हुआ है और रेलवे द्वारा इसे अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर रेलवे जोन की ओर से स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से यात्रियों को बताया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या में घबराने की जरूरत नहीं है। बस 139 नंबर पर कॉल या मैसेज करें और रेलवे की टीम तुरंत मदद के लिए सक्रिय हो जाएगी।

– Advertisement –

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि बिलासपुर जोन में प्रतिदिन करीब 20 यात्री 139 हेल्पलाइन के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। इसमें सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें, पानी, साफ-सफाई, सीट से संबंधित दिक्कतें और मेडिकल सहायता शामिल हैं।

हालांकि, जमीनी हकीकत पर सवाल भी उठ रहे हैं। कई बार यात्रियों की ओर से यह शिकायत सामने आई है कि हेल्पलाइन पर संपर्क करने के बावजूद उन्हें समय पर संतोषजनक मदद नहीं मिल पाती। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या यह योजना वास्तव में हर यात्री तक प्रभावी रूप से पहुंच पा रही है, या फिर यह सिर्फ अवार्ड और जागरूकता कार्यक्रमों तक ही सीमित रह जाती है।

– Advertisement –

Ad image

Railway Helpline Number 139 – रेलवे का दावा है कि भविष्य में इस सेवा को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि हर यात्री को समय पर सहायता मिल सके। अब देखना यह होगा कि रेलवे के दावे कितने मजबूत साबित होते हैं और क्या 139 नंबर सचमुच यात्रियों के लिए भरोसेमंद सहारा बन पाता है या नहीं।

छत्तीसगढ़ में SDM की मौजूदगी में अश्लीलता का नंगा नाच और नोटों की बारिश, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में, देखें वायरल Video

 

 

 

नवा रायपुर में बंसल पंख मैराथन का भव्य आयोजन

0

रायपुर। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बंसल पंख मैराथन का आयोजन आज रविवार, 11 जनवरी 2026 को नवा रायपुर में भव्य रूप से किया गया। आयोजन में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया। इस मैराथन का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रहे, जिन्होंने न केवल धावकों का उत्साह बढ़ाया बल्कि विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। ठंड और कोहरे के बावजूद हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। मैराथन में एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, बंसल न्यूज के एडिटर-इन-चीफ शरद द्विवेदी, छत्तीसगढ़ स्टेट हेड आदित्य नामदेव, रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में खेल को नया आयाम देने वाले ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार प्रतिभा है और ऐसे आयोजन उन्हें फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। आने वाले समय में ऐसे और भी बड़े खेल आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। वे इस आयोजन के लिए पूरी बंसल टीम को बधाई देते है।

– Advertisement –

बंसल पंख मैराथन की रेस कैटेगरी

– Advertisement –

Ad image

21.09 किलोमीटर (हाफ मैराथन) – सुबह 6:30 बजे

10 किलोमीटर रेस – सुबह 7 बजे

6 किलोमीटर रेस – सुबह 7:30 बजे

सबसे पहले 21 किमी की हाफ मैराथन आयोजित की गई, जिसे एक्टर रणदीप हुड्डा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम

मैराथन के सभी रूट पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए गए थे। जगह-जगह वॉलंटियर्स, सुरक्षाकर्मी, वॉटर पॉइंट्स, एनर्जी ड्रिंक, रिफ्रेशमेंट जोन और मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था रही। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और मेडिकल टीम भी तैनात रही। साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट और पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई।

विजेताओं को मिले 3 लाख रुपये के पुरस्कार

पंख मैराथन में तीनों कैटेगरी के विजेताओं को कुल 3 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में रणदीप हुड्डा, डिप्टी सीएम अरुण साव और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं को सम्मानित किया।

रणदीप हुड्डा बोले – छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया

प्राइज सेरेमनी के बाद रणदीप हुड्डा ने कहा, “मुझे रायपुर आकर बहुत खुशी हुई। बंसल पंख मैराथन का बहुत धन्यवाद। डिप्टी सीएम अरुण साव और अन्य मंत्रियों के साथ मंच साझा कर अच्छा लगा। मैं जल्दी फिर रायपुर आऊंगा, क्योंकि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया हैं।”

जोश, मस्ती और फिटनेस का शानदार संगम

मैराथन में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई। कई प्रतिभागी फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए। पुलिस जवानों ने भी डांस के साथ वार्मअप किया। सभी ने आयोजन की जमकर सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।

 

 

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बनी काल, एक की मौत

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ने एक व्यक्ति की जान ले ली। यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे ग्राम खम्हरिया आईटीआई के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक ग्राम ऊनी निवासी 50 वर्षीय राजकुमार मौवार और 45 वर्षीय रामकुमार मौवार एक हीरो डीलक्स बाइक से किसी काम से खम्हरिया आए थे। काम निपटाकर जब दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही हीरो स्प्लेंडर बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि स्प्लेंडर बाइक सवार युवक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

– Advertisement –

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार मौवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकुमार मौवार की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस फरार बाइक सवारों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी? सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

– Advertisement –

Ad image

 

CG Crime : कोर्ट उड़ाने की धमकी के बाद सनसनी, विस्फोटक से भरा ट्रक पकड़ाया