Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 120

दिशा–खुशबू पाटनी की उम्र का गणित

0

Disha Patani: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी इन दिनों अपने काम से नहीं बल्कि अपनी उम्र को लेकर इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, जहां गूगल प्रोफाइल में दर्ज जन्मतिथियों के मुताबिक दोनों बहनों की उम्र में सिर्फ 203 दिन यानी करीब 6 महीने का अंतर बताया जा रहा है।

गूगल के अनुसार दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 और खुशबू पाटनी का जन्म 23 नवंबर 1991 को दर्ज है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं क्योंकि आमतौर पर सगी बहनों के बीच इतना कम अंतर दुर्लभ माना जाता है।

– Advertisement –

Ad image

X पर यूजर्स ने अलग-अलग तर्क दिए—कुछ ने इसे ऑफिशियल DOB बताते हुए असली जन्मतिथि अलग होने की बात कही, तो कुछ ने प्रीमैच्योर डिलीवरी की संभावना जताई, वहीं कई लोगों ने पुराने समय में दस्तावेजों में गलत तारीख दर्ज होने की बात याद दिलाई।

कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए ‘पैरेलल यूनिवर्स’ तक कह डाला। फिलहाल दिशा और खुशबू पाटनी की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह अनोखा संयोग सोशल मीडिया पर लोगों की जिज्ञासा और मनोरंजन दोनों बढ़ा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

0

अंबिकापुर। CG NEWS : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक चालक मार्केट से सामान लेकर वापस घर जा रहा था।

यह हादसा रिंग रोड नमना कला के पास हुआ, जहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

– Advertisement –

हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

चाकूबाजी के आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा,

0

स्थान:- खैरागढ़

संवाददाता:- साकेत श्रीवास्तव

– Advertisement –

खैरागढ़। CG VIDEO : जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ग्राम अछोली निवासी चंद्रकुमार जंघेल और ग्राम पेंड्रावन निवासी यशवंत वर्मा मोटरसाइकिल से ग्राम कोटरा पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते धुरूराम जंघेल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में धुरूराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में लिया।

– Advertisement –

Ad image

पीड़ित की पत्नी की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

भाजपा ने मछुआरा प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारियों

0

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारियों की घोषणा, साथ ही एनजीओ प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के जिला संयोजकों की घोषणा की गई है।

– Advertisement –

Ad image

 

निपुण भारत मिशन से छत्तीसगढ़ के जनजातीय इलाकों में

0

नई दिल्ली/रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भाषा की बाधाओं को दूर करने के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 18 स्थानीय भाषाओं और बोलियों में प्राथमिक शिक्षा दी जा रही है। यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को, जिन्होंने सोमवार को लोकसभा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित देश के जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल से जुड़े शिक्षा सुधार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन की प्रगति, क्षेत्रीय एवं भाषाई असमानताओं, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल जिलों में एफएलएन परिणामों, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता तथा 2026-27 तक सार्वभौमिक एफएलएन दक्षता प्राप्त करने की कार्यनीतियों पर केंद्र सरकार से जानकारी मांगी।

– Advertisement –

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य, जहाँ जनजातीय समुदायों की बड़ी आबादी निवास करती है, वहाँ भाषा की बाधाएँ शिक्षा के मार्ग में एक बड़ी चुनौती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, स्थानीय भाषाओं और बोलियों में प्रारंभिक शिक्षा, डिजिटल एफएलएन सामग्री, स्मार्ट क्लासरूम एवं टैबलेट जैसी सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित कर सकता है।

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कक्षा स्तर पर भाषा मैपिंग, बहुभाषी शिक्षा का प्राथमिक कार्यान्वयन, शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक शिक्षण सामग्री, स्टोरी टेलिंग उत्सव, स्कूल म्यूजियम तथा मॉडल बहुभाषी स्कूलों की स्थापना जैसे प्रयास किए जा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत छत्तीसगढ़ में जनजातीय क्षेत्रों सहित कुल 10,771 स्मार्ट कक्षाएँ स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 5,857 स्मार्ट कक्षाएँ वर्तमान में कार्यात्मक हैं। इसके साथ ही सीआईआईएल, मैसूर के सहयोग से छत्तीसगढ़ी, हल्बी और सुरगुजिहा भाषाओं में त्रिभाषी शब्दकोश एवं डिजिटल सामग्री भी विकसित की गई है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि , छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन और समग्र शिक्षा जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य के दूरस्थ और अल्पसेवित जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार संभव हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2026-27 तक सार्वभौमिक एफएलएन दक्षता का लक्ष्य छत्तीसगढ़ में भी मजबूती से प्राप्त होगा।

अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मिशन केवल साक्षरता का नहीं, बल्कि जनजातीय समाज को उनकी भाषा, संस्कृति और पहचान के साथ शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह छत्तीसगढ़ के भविष्य को मजबूत नींव प्रदान करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भिलाई-03 में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

0

भिलाई-03 क्षेत्र में 1 फ़रवरी 2026, रविवार को स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर एएम हॉस्पिटल, भिलाई-चारोदा एवं बालाजी ब्लड सेंटर, भिलाई के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

– Advertisement –

Ad image

शिविर में आमजन के लिए सामान्य स्वास्थ्य जाँच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिनमें रक्तचाप (बीपी), शुगर जाँच, नेत्र परीक्षण, अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा सुरक्षित रक्तदान की व्यवस्था शामिल रही। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और कई रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर शिविर में सेवाएँ देने वाले चिकित्सकों एवं सक्रिय सहभागियों का सम्मान किया गया। वहीं रक्तदाताओं को संस्था की ओर से हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक स्नेहा गिरी ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व पर जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि यह इंसानियत का सबसे बड़ा कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने और स्वस्थ भविष्य के निर्माण हेतु आगे आने की अपील की।

यह शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानव सेवा की दिशा में स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का एक सराहनीय प्रयास रहा।

 

 

 

धान खरीदी को लेकर CM साय का बड़ा बयान

0

रायपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी अभियान 31 जनवरी को विधिवत रूप से संपन्न हो चुका है। इस पूरे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धान खरीदी तय समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चली और इस दौरान सभी पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेच लिया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक राज्य में करीब 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए एग्री स्टैक और संबंधित डिजिटल ऐप को सक्रिय किया था। इन माध्यमों से खरीदी की निगरानी की गई, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो और हर पंजीकृत किसान को धान बेचने का अवसर मिल सके।

धान खरीदी से जुड़ी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी जानकारियां एकत्र कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, यदि कहीं किसी स्तर पर समस्या सामने आती है या अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता होती है, तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

CG Politics : धान खरीदी पर भूपेश बघेल का हमला, बोले- किसान धान बेचने से वंचित, BJP सरकार पूरी तरह फेल

CG News : राजिम हिंसा पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- दोषी कोई भी हो, नहीं बख्शा जाएगा

 

 

धान खरीदी पर भूपेश बघेल का हमला

0

CG Politics : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्था, किसानों का धान नही बिक पाने पर सरकार को घेरा है. भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर धान खरीदी को लेकर गंभीर आरोप लगाए है. बघेल ने कहा कि किसान धान बेचने से वंचित हो गए है. इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार और उसके अधिकारी है.

भूपेश बघेल ने कहा बालोद में तो भाजपा के पूर्व विधायक कुमारी बाई साहू खुद खरीदी केंद्र में धान बेचने से वंचित हो गई. इससे बड़ा क्या दुर्भाग्य होगा. बालोद में अधिकारी राज आ गया है. सरकार धान के मामले में फेल हो गई है.

– Advertisement –

दरअसल, भूपेश बघेल बालोद पहुचे थे, जहां दल्ली चौक पर विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने उनका जोरदार स्वागत किया. वही इस दौरान धान बेचने से किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा.

 

– Advertisement –

Ad image

CG News : राजिम हिंसा पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- दोषी कोई भी हो, नहीं बख्शा जाएगा

राजिम हिंसा पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

0

राजिम। CG News : छत्तीसगढ़ के राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और आगजनी की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह घटना सरकार के संज्ञान में है और पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, जो भी कार्रवाई विधिसम्मत होगी, वही की जाएगी। कानून के दायरे में रहकर प्रशासन अपना काम करेगा।

महादेव सट्टा ऐप पर भी सख्त रुख

महादेव सट्टा ऐप मामले को लेकर मुख्यमंत्री साय ने दो टूक कहा कि, यदि इस अवैध गतिविधि में किसी भी शासकीय कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन को पूरी स्वतंत्रता दी गई है कि वह निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करे।

राजिम की घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण साम्प्रदायिक झड़प: पुलिस पर पथराव, गांव में कर्फ्यू जैसे हालात… जानिए अब कैसी है स्थिति

जादू-टोना से बच्चे की मौत का शक, परिजनों

0

सुकमा। CG NEWS : जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चारास में जादू-टोना के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिसंबर माह में उच्चारास गांव में एक बच्चे की मौत हो गई थी। मृत बच्चे का नाम गंगा बताया गया है। परिजनों को शक था कि सोढ़ी देवा द्वारा जादू-टोना किए जाने के कारण बच्चे की मौत हुई है।

23 जनवरी को बच्चे के क्रियाकर्म के दौरान इस विषय पर चर्चा और तेज हो गई। ग्रामीणों के बीच यह धारणा बन गई कि गांव में हो रही तमाम अनहोनी घटनाओं के पीछे सोढ़ी देवा का जादू-टोना जिम्मेदार है। इसी अंधविश्वास के चलते मृत बच्चे के परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर सोढ़ी देवा की हत्या कर दी और शव को गांव के पास स्थित खेत में गाड़ दिया।

– Advertisement –

मामले में 31 जनवरी को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गादीरास थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम कयारास निवासी चार आरोपियों में कोसा सोढ़ी उम्र 42 वर्ष, डूंगा सोढ़ी उम्र 38 वर्ष, नंदलाल करटामी उम्र 36 वर्ष और डुला सोढ़ी उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। इनके खिलाफ थाना गादीरास जिला सुकमा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को 14 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अंतिम रिमांड की अवधि एक मई 2026 तक निर्धारित की गई है।

– Advertisement –

Ad image