Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 119

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में गरियाबंद के दिव्यांग

0

गरियाबंद। कृषि महाविद्यालय जोरा, रायपुर में 28 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गरियाबंद जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को आज कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मानित किया। कलेक्टर ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले से कुल 17 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से कई खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में

•चुनेश्वर सिन्हा (दृष्टिबाधित) एवं प्रियंका ध्रुव (दृष्टिबाधित) ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

•इशकुमार ध्रुव (अल्प दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ व तावा फेंक में द्वितीय तथा गोला फेंक में तृतीय स्थान अर्जित किया।

•देवी सिंह विश्वकर्मा (दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ व तावा फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

•लक्ष्मीनारायण नेताम (दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय, जबकि तावा एवं गोला फेंक में तृतीय स्थान हासिल किया।

•डोमार यादव (दृष्टिबाधित) ने गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

•अस्थिबाधित खिलाड़ी तारणी प्रजापति ने तावा, गोला एवं भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इसी तरह

प्रीति यादव ने लंबी कूद में प्रथम, भीष्म नारायण ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, चंद्रभूषण ने द्वितीय, नीलम टंडन ने प्रथम तथा किंजल साहू ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन 25 एवं 26 जनवरी 2026 को फिंगेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता से हुआ था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ गरियाबंद द्वारा किया गया था, जिसकी अध्यक्ष सुश्री प्रीति यादव हैं।

इस उपलब्धि पर शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान गरियाबंद, स्कूल समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरियाबंद की अधीक्षिका लक्ष्मी रानी ध्रुव, तथा सुनील यादव, कुंदन सेन, ओमप्रकाश साहू, कोमल यादव, तारणी ध्रुव, हीरामानी यादव सहित सभी प्रशिक्षकों और सहयोगियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संस्था से कुल 6 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता प्राप्त की।

राजिम के दुतकैया में तनाव के बाद प्रशासन अलर्ट

0

गरियाबंद। थाना राजिम अंतर्गत ग्राम दुतकैया (खपरी) में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा व आगजनी की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बी.एस. उइके ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कार्यपालिक दंडाधिकारियों की तैनाती के त्वरित निर्देश जारी किए हैं।

दुतकैया क्षेत्र में मैनपुर तहसीलदार रमेश मेहता, गरियाबंद नायब तहसीलदार योगेन्द्र कुमार देवांगन, पाण्डुका नायब तहसीलदार डोनेश्वर साहू और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख विजय कुमार सिंह को तैनात किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

– Advertisement –

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, नवा रायपुर में

0

नई दिल्ली/ रायपुर। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को नया आकाश देने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने इसे राज्य को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है। इस अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से राज्य के छात्र और युवा वैज्ञानिक स्पेस रिसर्च, नवाचार, सिम्युलेशन और अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त करेंगे, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे।

– Advertisement –

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज नवा रायपुर में इस सपने का साकार होना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों और राज्य के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र नई पीढ़ी की उड़ान की शुरुआत है, जो छत्तीसगढ़ को अंतरिक्ष विज्ञान के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा और राज्य के युवाओं के लिए अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा। अब छत्तीसगढ़ के युवा भी इसरो, नासा सहित वैश्विक मंचों पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

अगस्त 2025 में आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का भ्रमण किया था, जहां से उन्हें छत्तीसगढ़ में भी ऐसी ही अत्याधुनिक सुविधा स्थापित करने की प्रेरणा मिली थी। इसी क्रम में 08/09/2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में रायपुर में स्पेस लैब एवं सिम्युलेटर स्थापित करने का आग्रह किया था। साथ ही लोकसभा में नियम 377 के तहत इस महत्वपूर्ण विषय को उठाकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

जिसके बाद 18 नवंबर 2025 को अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र के माध्यम से रायपुर में सिम्युलेटर सहित एक अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी थी।

 

 

 

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब और बीयर की कीमतों

0

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए अब जेब ढीली होने वाली है। राज्य सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति (Excise Policy 2026-27) जारी कर दी है, जिसके तहत विदेशी शराब, प्रीमियम ब्रांड्स और बीयर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएंगी।

कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलें (Chhattisgarh liquor price hike 2026)

– Advertisement –

सरकार ने शराब की बिक्री के स्वरूप में भी बदलाव का निर्णय लिया है। अब शराब की बोतलें कांच के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में उपलब्ध होंगी। इस कदम के पीछे सुरक्षा और परिवहन संबंधी कारणों को आधार माना जा रहा है। रकार ने सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए न्यूनतम ड्यूटी दरें तय की हैं। देसी शराब की लैंडिंग प्राइस पर 50 प्रतिशत काउंटरवेलिंग ड्यूटी लागू की गई है. विदेशी शराब स्पिरिट, वाइन और रेडी-टू-ड्रिंक कैटेगरी पर भी 50 प्रतिशत तक ड्यूटी होगी।

सरकार के नए राजपत्र के अनुसार, यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : मदिराप्रेमियों को झटका: छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल; इस दिन से बदल जाएगा आपकी पसंद का दाम, जानें क्या है नया रेट चार्ट?

शराब और बीयर की नई दरें (CG liquor rates 2026

  • 3500 रुपये तक की विदेशी शराब: ₹475 प्रति प्रूफ लीटर
  • 3501 रुपये से ऊपर: ₹805 प्रति प्रूफ लीटर
  • बीयर और लो-अल्कोहल ड्रिंक पर नई ड्यूटी
  • 100 लीटर तक: ₹120 प्रति बल्क लीटर
  • 121 लीटर से ऊपर: ₹175 प्रति बल्क लीटर
  •  रेडी-टू-ड्रिंक (10% तक अल्कोहल) पर ₹475 प्रति प्रूफ लीटर

CG Accident : पीछे से आया काल, एक झटके में मची तबाही: सूरजपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस का दिल दहला देने वाला अंत! एक की मौत 

CG Crime : ​तंत्र-विद्या, दोगुने पैसे और खूनी बदला : आधी रात हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में लूट, पर जब खुली लुटेरों की जुबान… तो उड़ गए पुलिस के होश

​आधी रात हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में लूट, उड़ गए

0

पिंटू दुबे, रतनपुर-बिलासपुर। CG Crime : नेशनल हाईवे-130 पर स्थित हाईवे किंग ढाबा के पास हुई लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला आपसी लेन-देन और ठगी के बदले से जुड़ा निकला। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई कार, मोबाइल और नकदी समेत घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। जांच में यह बात सामने आई कि लुटेरों ने पीड़ित से अपना पुराना हिसाब चुकता करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

घटना की शुरुआत तब हुई जब कोरबा निवासी विजय कुमार राज अपनी महिला रिश्तेदारों के साथ मेला देखकर लौट रहे थे। रतनपुर के पास ढाबे के करीब गाड़ी रुकते ही दो कारों में सवार चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। हालांकि, जब जांच टीम ने आरोपियों को सरगुजा और कोरिया जिले से घेराबंदी कर पकड़ा, तो कहानी में नया मोड़ आया। पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि पीड़ित विजय कुमार ने उन्हें तंत्र-विद्या के जरिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए थे। जब उसने पैसे वापस नहीं किए, तो आरोपियों ने पीछा कर मदनपुर के पास उसे रोका और मारपीट कर उसकी गाड़ी व सामान छीन लिया।

CG Accident : पीछे से आया काल, एक झटके में मची तबाही: सूरजपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस का दिल दहला देने वाला अंत! एक की मौत 

– Advertisement –


कड़े गए आरोपियों में सीतापुर निवासी विद्यादास महंत, कोरिया निवासी रामसुन्दर, राजीव कुमार सिंह और गुलशन कुजुर शामिल हैं। इनके पास से लूटी गई कार के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा और अर्टिगा गाड़ी भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई के बाद साफ किया गया है कि जो लोग झाड़-फूंक या तंत्र-विद्या के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते हैं, उनके खिलाफ भी आने वाले समय में सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल सभी चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और लूटा गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है।

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास को ऐतिहासिक गति: ₹7,470 करोड़ के बजट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने PM मोदी का जताया आभार

– Advertisement –

Ad image

 

U19 World Cup 2026: सेमीफाइनल में महामुकाबला

0

U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फाइनल की टिकट पाने के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 4 फरवरी, बुधवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

शानदार फॉर्म में भारत U19

– Advertisement –

भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दिया है।

अफगानिस्तान भी कम नहीं

– Advertisement –

Ad image

अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने भी इस वर्ल्ड कप में सभी को प्रभावित किया है। ग्रुप स्टेज में लगातार तीन जीत के साथ टीम सुपर सिक्स में पहुंची। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान ने शानदार वापसी की। टीम ने आयरलैंड को 191 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

कहां और कैसे देखें लाइव

भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत U19:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी

अफगानिस्तान U19:
महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद

सीएम साय राज्य के पहले अंतरिक्ष केंद्र का करेंगे

0

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के शैक्षिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। अंतरिक्ष यात्री पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर एवं IDYM फाउंडेशन द्वारा, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत नवा रायपुर में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र (Antariksh Centre) की स्थापना की जा रही है, जिसका लोकार्पण 03 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी, नवा रायपुर में सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।

यह प्रोजेक्ट राज्य के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक स्पेस रिसर्च से सीधे जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान मिलेगा, बल्कि वे उपग्रह निर्माण, परीक्षण और संचालन की वास्तविक प्रक्रिया को भी नजदीक से समझ सकेंगे।

– Advertisement –

इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री, अशोक चक्र से सम्मानित एवं भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। गगनयान मिशन के अग्रणी नायकों में शामिल ग्रुप कैप्टन शुक्ला “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के ब्रांड एंबेसडर के रूप में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

अंतरिक्ष केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब की विशेष उपस्थिति रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

नवा रायपुर में स्थापित यह अंतरिक्ष केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें ISRO मानकों के अनुरूप स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी तथा ग्राउंड स्टेशन एवं मिशन कंट्रोल सेंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जहाँ विद्यार्थी स्वयं उपग्रह का डिज़ाइन, असेम्बली, परीक्षण तथा सिग्नल व डेटा डिकोडिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

“प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर वास्तविक वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ना, राज्य में अनुसंधान एवं नवाचार की संस्कृति को सशक्त करना तथा छत्तीसगढ़ को भविष्य में स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च हब के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।

यह अंतरिक्ष केंद्र न केवल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर उन्हें वैश्विक मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

 

 

अज्ञात वाहन की टक्कर से आरक्षक की दर्दनाक मौत

0

जानकारी के अनुसार, आरक्षक अभय पांडे 10वीं बटालियन सिलफिली में आयोजित फिटनेस ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। ट्रेनिंग से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़

0

CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्वा अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा किरण सिंह देव के द्वारा किया गया।  विमोचन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वा अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सतीश पसेरिया, प्रदेश महामंत्री चेतन सिन्हा, उप प्रदेश अध्यक्ष अविनाश सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शेख़ साजीद रियाज़, जिला महामंत्री गणेशा जाधव पाटिल, डेंटल कॉलेज अध्यक्ष रामप्रताप सिंह दिनकर, गणेश लिमसाखरे, अनिशा दिनकर,  सिंह ठाकुर, चिंतामणि गढ़पाले, मेकाहारा चंद्र भुषण सिंह ठाकुर, चित्रचंद मार्कंडेय, दिपेश कुमार तिलक, भोगल अध्यक्ष संतोष साहू, गीता लाल साहू, आशीष तनेजा। 

रहस्य और रोमांच की दुनिया में पहुंचे पत्रकार

0

रायपुर। Raipur : सोमवार दोपहर राजधानी के रंगमंदिर में रहस्य और रोमांच से भरा माहौल देखने को मिला। रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित प्रख्यात जादूगर ओपी शर्मा जूनियर के विशेष जादू शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल हुए।

 

– Advertisement –

कार्यक्रम की शुरुआत जादू शो से हुई, जहां एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए चमत्कारी करतबों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। कभी हवा में वस्तुओं का गायब होना, तो कभी पलों में दृश्य परिवर्तन—हर प्रयोग पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही। विशेष रूप से बच्चों में जादू को लेकर जबरदस्त उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।

 

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय बाबूलाल शर्मा, आदरणीय अनिल पवार एवं आदरणीय नंदकुमार कंसारी का जन्मदिन भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। केक कटिंग के दौरान उपस्थित सदस्यों और परिजनों ने तालियों के साथ शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। यह अवसर प्रेस क्लब की सामूहिक भावना और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान को दर्शाता नजर आया।

 

जादू शो के दौरान जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित किया, जिससे कार्यक्रम में हास्य और रोमांच का नया रंग जुड़ गया। दर्शकों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा। आयोजन के दौरान पत्रकारों से अधिक उनके परिजनों और बच्चों के चेहरों पर दिखाई देती मुस्कान ने कार्यक्रम की सफलता को रेखांकित किया।

 

कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजन सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

रंगमंदिर का वातावरण कुछ घंटों के लिए पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। व्यस्त पत्रकारिता जीवन से इतर यह आयोजन मनोरंजन, पारिवारिक सहभागिता और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण साबित हुआ।