Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 116

महादेव सट्टा कांड में ईडी का बड़ा शिकंजा, 21.45 करोड़ की

0

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) से जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। ईडी रायपुर जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 10 जनवरी 2026 को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी करते हुए मामले से जुड़े प्रमुख आरोपियों की करोड़ों की संपत्तियों को अटैच किया है।

ईडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रवि उप्पल, रजत कुमार सिंह, सौरभ आहूजा, विशाल रमानी, विनय कुमार, हनी सिंह, लकी गोयल और राजा गुप्ता की कुल लगभग 21.45 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

– Advertisement –

अटैच की गई संपत्तियों में 98.55 लाख रुपये की चल संपत्ति के साथ-साथ भारत और दुबई में स्थित 27 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इन अचल संपत्तियों में आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और लग्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग 20.46 करोड़ रुपये बताया गया है।

ईडी के अनुसार अब तक इस मामले में करीब 2,621 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त, फ्रीज या अटैच की जा चुकी हैं। यह कार्रवाई देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटालों में से एक माने जा रहे महादेव ऑनलाइन बुक केस में जांच एजेंसियों की लगातार सख्ती को दर्शाती है।

– Advertisement –

Ad image

महादेव सट्टा कांड में लगातार हो रही कुर्की से यह साफ संकेत मिल रहा है कि अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े लोगों की संपत्तियों पर आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप खरोरा के समापन

0

रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के खरोरा नगर पंचायत में खरोरा नगर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए JSF क्लब द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप’ का समापन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। साथ में मंत्री टंकराम वर्मा भी शामिल रहे| विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्री का स्वागत किया| चैंपियनशिप में देश भर की 16 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया | जिसमें फाइनल मुकालबा नारायणपुर (छ.ग) और केरला के बीच खेला गया जिसमें नारायणपुर की टीम ने बाजी मारी| मुख्यमंत्री ने विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने खेल भावना को प्रोत्साहित करते हुए न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा के सक्रिय नेतृत्व और क्षेत्र के विकास के प्रति उनके समर्पण की जमकर प्रशंसा की।

– Advertisement –

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। खरोरा जैसे उभरते शहरों में इस स्तर का आयोजन यह दर्शाता है कि हमारे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें।आपके विधायक ने अल्प समय में ही क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया है। उन्होंने कहा, “अनुज जी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की प्रगति के सारथी हैं। खेल और युवाओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज खरोरा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका है। विधायक अनुज शर्मा द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई विभिन्न मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से कई बड़ी घोषणाएं की जिसमें गौरव पथ निर्माण (अटल चौक से दीनदयाल चौक तक), बाईपास रोड निर्माण (नायकताड़ से केशला तक) और समोदा बैराज परियोजना को जल्द पूरा करना शामिल रहा| उन्होंने विश्वास दिलाया कि खरोरा नगर में अधोसंरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

समारोह में विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह आगमन हमारे खिलाड़ियों और नगरवासियों के लिए गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन और खेल प्रेम की वजह से ही हम खरोरा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने में सफल रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने अपने व्यस्त समय से कुछ पल हमारे अंचल की प्रतिभाओं के लिए निकाले। आपके सहयोग से खरोरा को एक आदर्श नगर बनाने का संकल्प अब और भी तेजी से पूरा होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, लखन लाल धीवर, नवीन अग्रवाल, श्याम नारंग, राजीव अग्रवाल, बेदराम मनहरे ,टिकेश्वर मनहरे ,सुनीता अनील सोनी, सोना वर्मा, गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों

0

दुर्ग। CG NEWS : भिलाई में एक बार फिर एक डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है रिसाली स्थित प्रदीप हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर मीता डे की कथित लापरवाही से इलाज में देरी करने से एक प्रसूता महिला की मौत का मामला सामने आया है।

परिजनों के अनुसार 8 माह की गर्भवती तमन्ना खातून के गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी थी, इसके बाद परिजनो ने उसे तत्काल इलाज के लिए रिसाली स्थित प्रदीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया पर बजाए ऑपरेशन कर मृत बच्चा निकाल कर गर्भवती स्त्री की जान बचाने के लिए उसकी नॉर्मल डिलीवरी करने डॉ मीता डे 4 घंटे रुकी रही, इतने देर में महिला की हालत खराब होने लगी, परिजनों के बार बार कहने के बाद भी डॉ ने ऑपरेशन नहीं किया। हालत बिगड़ने पर उसे जुनवानी स्थित शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां देर होने की बात परिजनों को बताई गई और इलाज के दौरान महिला पेशेंट की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर मीता डे पर लापवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

– Advertisement –

 

छत्तीसगढ़ में होंगे IPL के दो मैच, RCB के CEO ने

0

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में आईपीएल 2026 के दो मैच आयोजित किए जाएंगे, जो रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम IPL के दौरान इन मैचों में हिस्सा लेगी। इसी सिलसिले में RCB के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान BCCI कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि IPL जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मैच छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत होगी। साथ ही यह स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराएगी।

– Advertisement –

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहले भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। IPL मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट की दुनिया में अपनी खास जगह बनाने जा रहा है।

 

– Advertisement –

Ad image

धान खरीदी को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान

0

रायपुर। CG NEWS : धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पात्रता अनुसार किसानों के एक-एक दाना धान की खरीदी होगी। कांग्रेस पार्टी ने धान खरीदी के मामले में शुरू से भ्रम फैलाने का काम किया। नियत नहीं है, व्यवस्था नहीं है। तैयारी नहीं है, यह सबने कहा, लेकिन इन सभी को निराधार बताते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी हो रही है। किसान धैर्य रखें, उनका धान भी खरीदा जाएगा।

वहीं धान खरीदी गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्ती को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विभिन्न जिलों में कलेक्टर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। अनियमितता पाए जाने पर कई राइस मिलों पर कार्रवाई की गई। मुंगेली, धमतरी के राइस मिल्स में औचक निरीक्षण करने पर गड़बड़ी पाई गई।

– Advertisement –

उन्होंने बताया कि मुंगेली में उपलेटा राइस मिल को सील किया गया। धमतरी के श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज की भी सील बंद कार्रवाई की गई। अभिलेखों के भौतिक सत्यापन करने पर गड़बड़ी पाई गई। डीओ ऑर्डर में अनियमितता, गाड़ियों की क्षमता से अधिक परिवहन और जीपीएस डेटा से छेड़छाड़ जैसे गड़बड़ियों के बाद कार्रवाई की गई है।

जंबूरी 2026 को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस की याचिका पर होने वाली सुनवाई उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बार-बार स्पष्ट किया जा चुका है। नियम और प्रक्रिया के अनुसार काम हुआ है। शिकायत और कानूनी रास्ते सभी के लिए खुले हैं। शिक्षा मंत्री ने भी स्पष्ट कर दिया है, और अब इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

अंबिकापुर में केसीसी योजना को लेकर किसानों के साथ धोखाधड़ी पर प्रदर्शन को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी गड़बड़ी की शिकायतें आएगी, वहां पर कार्रवाई होगी। हमारी सरकार ने शुरू से ही स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। जहां भी इस प्रकार की अपराध होंगे जांच होगी।

लगातार भाजपा को पार्टी के ही नेताओं द्वारा घेरे जाने पर कांग्रेस के बयानों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी भूमिका की चिंता करें। भारतीय जनता पार्टी की चिंता करने की कांग्रेस को जरूरत नहीं है।

VB G RAM G को लेकर बीजेपी जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करेगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने जन जागरण अभियान चलाने की शुरुआत की है। निचले स्तर तक जाकर इसकी जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए यह एक ऐतिहासिक बदलाव है। तमाम जिलों में इसको लेकर बीजेपी आयोजन करेगी।

 

नल के पानी से आ रहे कीड़े, लोगों में आक्रोश

0

राजनांदगांव। CG NEWS : शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके शहर के विभिन्न पानी टंकियां की सफाई कराई जा रही है। लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में वाटर सप्लाई पाइप लाइन में को लेकर ध्यान नहीं दिए जाने के चलते लोगों के घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। कई क्षेत्रों में पाइपलाइन नाली से होकर गुजर रही है। वहीं पाइपलाइन में लिकेज के चलते पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ रही है।

शहर के वार्ड नंबर 42 राजीव नगर क्षेत्र में नल से आ रहे पानी में लोगों को बारीक इल्लियां और परजीवी कीड़े दिखाई दिए। जिसको लेकर वार्ड के लोगों में नाराजगी है । बसंतपुर वार्ड के निवासियों का कहना है कि उन्हें पीने के लिए शुद्ध जल भी नहीं मिल रहा है । पानी से कीड़े आ रहे हैं और निगम का कोई भी व्यक्ति अब तक नहीं पहुंचा है।

– Advertisement –

इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौत के बाद पेयजल को लेकर गंभीरता दिखाए जाना लाजिमी भी है । नगर निगम द्वारा टंकियों की सफाई तो की जा रही है लेकिन पाइपलाइन में लीकेज के चलते शुद्ध पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। बसंतपुर क्षेत्र में इससे पहले भी पेयजल को लेकर समस्या सामने आई थी। यहां पर दूषित पानी पहुंचने से लोगों को पीलिया, डायरिया और चर्म रोग हुआ था । वहीं अब नल के पानी से कीड़े निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री और युवा कांग्रेस के प्रदेश अलपसंख्यक सचिव विशु आजमानी ने कहा कि प्रदेश की सरकार लोगों साफ पेयजल भी नहीं दे पा रही है। उन्होने कहा कि इंदौर की घटना के बाद भी पेयजल को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जारही है ।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 : गंगा आरती रहेगी मुख्य आकर्षण, भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

0

गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का आयोजन इस वर्ष प्रदेश स्तरीय और भव्य रूप में किया जाएगा। यह बात कलेक्टर बी.एस. उइके ने राजिम विश्राम गृह में आयोजित जिला अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में कही। बैठक में उन्होंने मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर उइके ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला गरियाबंद जिले की पहचान है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, कलाकार और दर्शनार्थी पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभागों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, ताकि मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न हो सके।

उन्होंने मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था और चिकित्सा शिविरों की स्थापना समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कंट्रोल रूम संचालन और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्राथमिक उपचार केंद्र उपलब्ध कराने तथा नगरीय निकाय को मेला परिसर और नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर उइके ने बताया कि मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही दुकानें, विभागीय स्टॉल, मीना बाजार और फूड जोन की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े स्तर पर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। मेला से संबंधित सभी टेंडर प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम राजिम विशाल महाराणा, एसडीएम गरियाबंद हितेश्वरी बाघे, डीएसपी निशा सिन्हा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता विप्लव घृतलहरे, कृषि विभाग के उपसंचालक चंदन राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने गंगा आरती स्थल से मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड, सजावट, लाइटिंग, शौचालय, हाईमास्ट लाइट, कंट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल पाइपलाइन, बस स्टैंड से नए मेला स्थल तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बस सुविधा, नए और पुराने मेला स्थल में दाल-भात केंद्र, दुकानों की व्यवस्था, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की उपलब्धता तथा मंदिरों और धार्मिक स्थलों की रंग-रोगन एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए।

बैठक के पश्चात कलेक्टर उइके ने अधिकारियों के साथ नए एवं पुराने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड जोन, कंट्रोल रूम, आम नागरिकों के आवागमन मार्ग, हेलीपैड स्थल, राजीव लोचन मंदिर, संत समागम स्थल और गंगा आरती स्थल का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश भर से बड़ी संख्या में साधु-संतों के आने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन पहले से पुख्ता तैयारी करे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डे ने जानकारी दी कि इस वर्ष मेले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लगभग 140 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

The post राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 : गंगा आरती रहेगी मुख्य आकर्षण, भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर appeared first on Grand News.

CG Holiday : स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी, 3 फरवरी को भी रहेगी छुट्टी

0

सुकमा। CG Holiday : नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नये साल में राज्य में होनी वाली छुट्टियों की लिस्ट सामने आ रही है। सार्वजनिक अवकाश के अलावा एच्छिक अवकाश और स्थानीय अवकाश की लिस्ट भी जारी हो रही है। इसी कड़ी में सुकमा जिले से स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी हुई है।

कलेक्टर की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 3 फरवरी को रामाराम मेला के मौके पर अवकाश रहेगा। वहीं 19 अक्टूबर को दशहरा महाअष्टमी के दिन छुट्टी होगी, जबकि तीसरी स्थानीय छुट्टी 11 नवंबर को भाई दूज के दिन होगी। हालांकि छुट्टी का ये आदेश ट्रेजरी और बैंक पर लागू नहीं होगा।

– Advertisement –

उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर होगी सीधी

0

रायपुर। CG Job News : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में 880 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी की गई थी। इनमें प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210 एवं स्वीपर के 30 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।

प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है तथा अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है, वहीं चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही संचालनालय में तेजी से किया जा रहा है।

– Advertisement –

अन्य पदों भृत्य, चौकीदार एवं स्वीपर पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है साथ ही प्राप्त आवेदनों का त्रुटिरहित डिजिटल डाटा, व्यापमं को उपलब्ध कराने की सहमति प्राप्त कर ली गई है।और सभी आवेदन के डाटा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को हस्तांतरित कर दिया गया है।

विभाग द्वारा परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रारूप एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व में ही व्यापमं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को समय-समय पर दी गई है। इसके आधार पर व्यापम द्वारा आगामी परीक्षा की तैयारी की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

इन पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी की जाएगी तथा विभाग द्वारा सूचना पटल व अन्य माध्यमों से प्रसारित की जाएगी।

 

 

कांग्रेस ने दिया चैलेंज कहा की,भाजपा के लिए

0

KERALA : कांग्रेस ने दावा किया कि केरल को जीतना भाजपा के लिए एक सपने जैसा है, जो ख्वाब पूरा नहीं होगा। अब इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता प्रकाश रेड्डी ने कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया है।  ।पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलावों और हाल ही में केरल के नगरपालिका चुनाव में मिली जीत का हवाला देते हुए, रेड्डी ने आने वाले विधानसभा चुनावों में अच्छे नतीजे देने का भरोसा जताया है। BJP नेता प्रकाश रेड्डी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया कि केरल में चुनाव जीतना BJP के लिए एक ‘दुःस्वप्न’ है, और जोर देकर कहा कि पार्टी केरल विधानसभा चुनावों में मजबूत चुनावी नतीजे देगी। उन्होंने BJP को हराने के लिए केरल में कांग्रेस और CPI(M) के बीच सहयोग की संभावना के बारे में भी बात की।केरल में बीजेपी के हालिया चुनावी प्रदर्शन पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक महत्वपूर्ण नगर निकाय में जीत हासिल करके पहले ही उम्मीदों को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘किसी को उम्मीद नहीं थी कि हम केरल में एक महत्वपूर्ण नगर पालिका जीतेंगे, लेकिन हमने सबको गलत साबित कर दिया।’ पिछले महीने, बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में इतिहास रच दिया। कॉर्पोरेशन पर कंट्रोल हासिल किया और LDF के 40 साल के शासन को खत्म कर दिया।

इसके अलावा, रेड्डी ने केरल में कांग्रेस और CPI(M) के बीच संभावित सहयोग के बारे में कहा, ‘आने वाले दिनों में, CPM और कांग्रेस बीजेपी को हराने के लिए केरल में एक साथ आ सकते हैं।

– Advertisement –