Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 109

SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा, हाईड्रोलिक

0

कोरबा। CG NEWS : कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में एक दर्दनाक हादसे में ठेका कंपनी के श्रमिक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र में ब्रेकडाउन मशीन की मरम्मत के दौरान हाईड्रोलिक सिलेंडर फटने से नीलकंठ ठेका कंपनी में कार्यरत मशीन ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद एक बार फिर एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा परियोजना में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान संजय देवांगन के रूप में हुई है। संजय मूलतः बलरामपुर जिले का निवासी था और वर्तमान में कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी के अंतर्गत मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि संबंधित मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसका मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक हाईड्रोलिक सिलेंडर में तेज दबाव बनने से जोरदार विस्फोट हुआ।

– Advertisement –

जिसकी चपेट में आकर संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही एसईसीएल प्रबंधन, पुलिस और ठेका कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कुसमुंडा खदान में हुए इस हादसे को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है।

वहीं इस हादसे के बाद खदान में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। भारी मशीनों की मरम्मत के दौरान अक्सर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन नहीं किया जाता। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार आती हैं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं एसईसीएल प्रबंधन द्वारा हादसे के कारणों की आंतरिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। कुसमुंडा खदान में हुए इस हादसे ने एक बार फिर कोयला खदानों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और ठेका कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

शाकम्भरी महोत्सव बना आस्था और

0

गरियाबंद। CG NEWS: राजिम विधायक रोहित साहू गुरुवार को ग्राम बारूका में जय माँ शाकम्भरी पैरी गंगा परिक्षेत्र मरार (पटेल) समाज द्वारा आयोजित माँ शाकम्भरी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। बारुका पहुंचने पर जनपद सदस्य भीम निषाद एवं टिकेश्वर पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों व पटेल समाज के लोगों ने विधायक का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई, वहीं मरार पटेल समाज द्वारा सब्जियों से तौलकर विधायक का अभिनंदन किया गया। विधायक रोहित साहू ने समाज द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने माँ शाकम्भरी की पूजा-अर्चना की तथा जन्मोत्सव को लेकर पटेल समाज को शुभकामनाएं दीं।

मेहनती और परोपकारी है पटेल समाज – रोहित साहू

– Advertisement –

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि पटेल (मरार) समाज अत्यंत मेहनती एवं परोपकारी समाज है, जो मानव समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करता है। शुद्ध एवं ताजी सब्जियों की उपलब्धता इसी समाज की देन है। उन्होंने कहा कि माँ शाकम्भरी का अवतरण मानव समाज की रक्षा के लिए हुआ था और आज पटेल समाज उनके उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है।

इस दौरान विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का भी बखान किया। उन्होंने कहा की हमारी विष्णु देव सरकार ने मोदी की गारंटी पूरी की। लंबित 18 लाख आवास की स्वीकृति दी। महतारी वंदन का लाभ माता-बहनों को मिल रहा। गांव गांव गली गली घर घर तक विकास पहुंचाने का काम सरकार कर रही हैl

– Advertisement –

Ad image

विधायक ने दी एक साथ कई सौगात

मौके पर विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, टीना शेड निर्माण, मोहरा एवं कचना मंदिर में यात्री प्रतीक्षालय, एक हैंडपंप, विजयनगर – जटमई – तुइयामुड़ा में सड़क व पुलिया निर्माण तथा आश्रित ग्राम बरेठिनकोना में बिजली व्यवस्था के लिए त्वरित प्रयास की घोषणा की।

इसके पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरार समाज के पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल पटेल ने समाज की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह समाज सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले जैसे महान विभूतियों की परंपरा से जुड़ा है। मरार समाज सदैव परोपकार और सेवा भाव से कार्य करता आया है। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर एवं जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पैरी गंगा परिक्षेत्र पटेल समाज अध्यक्ष गोविंद पटेल, भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, जनपद सदस्य भीम निषाद, सरपंच गैंदीबाई रामचरण कंवर, ग्राम पटेल कार्तिकराम ध्रुव, प्रतीक तिवारी, खेम सिंह बघेल, प्रतीक सिंह, अमित वखरिया, यश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पटेल मरार समाज के लोग एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

डिप्टी कलेक्टर को अश्लील डांस देखना पड़ा

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन ने गरियाबंद जिले के डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम (रा.प्र.से.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्राम उस्माल, थाना देवभोग, तहसील अमलीपदर, विकासखंड मैनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य व आपत्तिजनक गतिविधियों के मामले को लेकर की गई है।

आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम ने 05 जनवरी से 10 जनवरी 2026 के बीच आयोजित तथाकथित “ओपेरा (नृत्य, नाटक, संगीत)” कार्यक्रम के लिए बिना विधिवत प्रक्रिया और नियमों के विपरीत जाकर अनुमति प्रदान की थी। कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्वयं डिप्टी कलेक्टर की 09 जनवरी 2026 की रात मौजूदगी भी सामने आई है।

– Advertisement –

कार्यक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वहीं छायाचित्र समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुए। जांच में यह भी पाया गया कि कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक गतिविधियां चलने के बावजूद कार्यक्रम रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जांच रिपोर्ट में दोष सिद्ध

अपर कलेक्टर, गरियाबंद द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि कार्यक्रम की अनुमति छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के विरुद्ध दी गई थी। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन पाया गया।

– Advertisement –

Ad image

इसके बाद कलेक्टर गरियाबंद द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन डिप्टी कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाया गया।

तत्काल प्रभाव से निलंबन

इन तथ्यों के आधार पर आयुक्त, रायपुर संभाग द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत
डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

 

CG NEWS : ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर : अश्लील डांस मामले में मैनपुर एसडीएम को कारण बताओ नोटिस, प्रशासनिक व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

 

 

 

देखिए मजेदार रिव्यू एक क्लिक

0

Happy Patel Review: आमिर खान, इमरान खान और वीर दास की जासूसी कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है, जहां फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने X  पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म में वीर दास लीड रोल में हैं और उन्होंने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है,

– Advertisement –

Ad image

जबकि आमिर खान और इमरान खान कैमियो में नजर आते हैं। यूजर्स का कहना है कि फिल्म का ह्यूमर अलग लेवल का है, डायलॉग्स बेतुके लेकिन बेहद फनी हैं और थिएटर में बैठकर ऐसा महसूस होता है जैसे हेडफोन लगाकर फिल्म देख रहे हों।

– Advertisement –

Ad image

कई दर्शकों ने वीर दास की वाइल्ड कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की, वहीं आमिर खान के कैमियो को हाल के बेहतरीन कैमियो में से एक बताया गया। फिल्म में मोना सिंह ने विलेन ‘मामा’ की भूमिका निभाई है और मिथिला पालकर वीर दास की गर्लफ्रेंड के किरदार में दिखती हैं, जबकि इमरान खान करीब दस साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते नजर आए हैं।

कुल मिलाकर, ‘हैप्पी पटेल’ को सोशल मीडिया पर एक अनोखी, अजीब लेकिन एंटरटेनिंग फिल्म बताया जा रहा है, जो खास तरह के ह्यूमर पसंद करने वालों को खूब भा सकती है।

 

गौरा-गौरी महोत्सव देखने आए युवक ने फांसी

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गौरा-गौरी महोत्सव देखने आए एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण मृतक युवक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के चचिया निवासी सुरेन्द्र राठिया के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ छीरपानी गांव में आयोजित गौरा-गौरी महोत्सव देखने आया था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आज सुबह करीब 9 बजे ग्राम पंचायत पंडरमुडा के ठोढी पुलिया के पास युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया। इस दृश्य से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

– Advertisement –

जांच जारी, कारणों का पता नहीं सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, घटना के संबंध में गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, युवक ने किन कारणों से इतना बड़ा कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है। पुलिस हर संभव पहलू पर जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके। परिवार वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

RAIPUR NEWS : हिस्ट्रीसीटर रवि साहू समेत 6 आरोपियों को 10-10 साल की सश्रम कारावास, 1-1 लाख का जुर्माना भी

 

नगरीय निकाय कर्मियों का हल्लाबोल

0

CG NEWS : बिलासपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में आज नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि छत्तीसगढ़ शासन के घोषणा पत्र के अनुरूप दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाए, ठेका प्रथा बंद हो और सभी निकायों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाए।

ज्ञापन में स्वच्छता दीदियों को कलेक्टर दर पर भुगतान सुनिश्चित करने, 5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने और आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली को निरस्त करने जैसे 15 गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे; यदि शासन ने जल्द ही इन मांगों का निराकरण नहीं किया, तो आने वाले समय में यह आंदोलन और भी उग्र होगा।

– Advertisement –

 

रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर राइस मिल में छापा, 56 हजार

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान भंडारण एवं अनियमितताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत नेगुरडीह स्थित हरि राइस मिल में खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मिल के प्रोपराइटर झामलाल साहू मौके पर उपस्थित थे। निरीक्षण के समय मिल के रिकॉर्ड कीपिंग में गड़बड़ी तथा मिल संचालन में अनियमितता पाई गई। जांच उपरांत मिलर से 56 हजार 417 बोरी धान, जिसका कुल वजन 22,566.80 क्विंटल है, को जब्त किया गया।

– Advertisement –

कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश पर जिले में कोचियों, बिचौलियों एवं राइस मिलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए नियमित सत्यापन जांच के साथ-साथ आकस्मिक छापामार कार्रवाई लगातार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में अवैध धान समिति में धान खरीदी के दौरान खपाया न जा सके। इस उद्देश्य से राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम लगातार गश्त कर रही है और नियम विरुद्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद में नशे के सौदागरों पर पुलिस का वार

0

महासमुंद। CG NEWS : जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। Anti Narcotics Task Force और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है, जब्त किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो क्रेटा कार (20 लाख रुपये) और तीन टच स्क्रीन मोबाइल (15 हजार रुपये) भी जप्त किए गए हैं।

इस तरह कुल 95 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति पुलिस के कब्जे में आई है।

तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्त में

पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए ओडिशा के तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में गांजा की सप्लाई चेन, सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं।

एक महीने में 860 किलो गांजा जब्त

महासमुंद पुलिस की यह कार्रवाई अकेली नहीं है। बीते एक माह में जिले में कुल 860 किलो अवैध गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा साफ करता है कि पुलिस end-to-end और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के जरिए तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में अपराध क्रमांक 32/2026,

धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1.तन्मय मिश्रा उर्फ लिपुन (29 वर्ष), निवासी सोनपुर, ओडिशा

2.प्रमोद कल्ता उर्फ सिकन (25 वर्ष), निवासी बौद्ध जिला, ओडिशा

3.दीनबंधु मिश्रा (39 वर्ष), निवासी सोनपुर, ओडिशा

जप्त सामग्री

•150 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा – ₹75,00,000

•02 क्रेटा कार – ₹20,00,000

•03 टच स्क्रीन मोबाइल – ₹15,000

कुल जब्ती: ₹95,15,000 (पंचानबे लाख पंद्रह हजार रुपये)

सख्त संदेश

महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है

नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में तस्करी से जुड़े अन्य लिंक और वित्तीय लेन-देन पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026

0

रायपुर, 16 जनवरी 2026। Arang News : धर्मनगरी आरंग स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के अंतर्गत शुक्रवार, 16 जनवरी को विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य शासन के वरिष्ठ मंत्रीगण, सांसद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

– Advertisement –

शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन शाम 5 बजे से लोरीक चंदा देउर गांव साजा (संचालक गौतम चौबे) की प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से राजा मोरध्वज की झांकी (धमतरी) का प्रदर्शन किया जाएगा।

रात्रि में राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान समारोह संपन्न किया जाएगा जिसके पश्चात देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास कवि सम्मेलन में देंगे प्रस्तुति।

– Advertisement –

Ad image

सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार के ठिकानों पर IT की

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार बी.आर. गोयल के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंदौर सहित अन्य शहरों में स्थित उनके ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है।

बिलासपुर पाराघाट टोल प्लाजा स्थित ऑफिस पहुंची टीम

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस में भी पहुंची हुई है। यहां तीन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आए अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। अधिकारियों का फोकस वित्तीय लेन-देन, आय-व्यय से जुड़े रिकॉर्ड और टैक्स से संबंधित कागजातों पर बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी बिलासपुर और इंदौर समेत कई ठिकानों पर एक साथ की गई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला बड़े स्तर की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

1 महीने पहले 45 ठिकानों पर पड़ी थी रेड

गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। करीब एक महीने पहले, 4 दिसंबर 2025 को आयरन और स्टील कारोबार से जुड़े व्यापारियों और उनसे संबंधित लोगों के कुल 45 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में की गई थी और करीब चार दिनों तक चली थी।