Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 105

बिलासपुर की ‘नन्हीं परी’ ने जयपुर में बिखेरी चमक

0

पिंटू दुबे, CG News : बिलासपुर की धरती ने एक बार फिर देश के मानचित्र पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। न्यायधानी की होनहार सुपुत्री आद्या श्रीवास्तव ने राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘जूनियर मिस इंडिया’ प्रतियोगिता में अपनी सफलता का परचम लहराया है। पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में सजे इस भव्य राष्ट्रीय मंच पर आद्या ने न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि अपने असाधारण आत्मविश्वास से ‘मिस कॉन्फिडेंट’ का खिताब अपने नाम किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही आद्या ने छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव को पूरे देश के सामने गौरवान्वित किया है।

– Advertisement –

Ad image

जयपुर की चकाचौंध भरी शाम उस वक्त बिलासपुर के नाम हो गई, जब नन्हीं आद्या श्रीवास्तव ने देश के 25 प्रमुख शहरों से आए करीब 180 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीत का ताज पहना। डीपीएस बिलासपुर में कक्षा सातवीं की छात्रा आद्या ने तीन दिनों तक चली इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपने वाक्-कौशल, शालीनता और रैंप वॉक से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रीवा अरोड़ा और दिग्गज निर्माता मनीष सिंह जैसे जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

आद्या की इस जीत की सबसे खास बात उनकी सांस्कृतिक जड़ें रहीं। रायगढ़ घराने की प्रसिद्ध नृत्यांगना वासंती वैष्णव की शिष्या आद्या ने टैलेंट राउंड में जब कत्थक की भाव-भंगिमाएं पेश कीं, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी इस कलात्मक यात्रा को धार देने में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स नयोनिता लोध का विशेष प्रशिक्षण और नामी डिजाइनर रीमा माखीजा की पोशाकों का बड़ा योगदान रहा।

पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान में CMPDI के विभागाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और आँचल श्रीवास्तव की पुत्री आद्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दिवंगत दादा-दादी और नाना-नानी के आशीर्वाद को दिया है। आद्या की यह उड़ान यहीं रुकने वाली नहीं है, उन्होंने अभी से भविष्य में ‘सीनियर मिस इंडिया’ बनकर देश का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य तय कर लिया है। आद्या की इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने बिलासपुर के खेल, कला और फैशन जगत में उत्साह का संचार कर दिया है।

 

 

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score : न्यूजीलैंड का तीसरा

0


नई दिल्ली। India vs New Zealand 3rd ODI Live Score: हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शुरुआती विकेट दिलाए। अर्शदीप ने पहले ओवर में हेनरी निकोल्स को गोल्डन डक पर आउट किया। इसके अगले ओवर में हर्षित राणा ने ओपनर डेवोन कॉनवे को 5 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।  भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 के स्कोर पर तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा है, जो 30 के निजी स्कोर पर हर्षित राणा का शिकार बने। हर्षित का ये इस मैच में दूसरा विकेट है। वहीं अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वनडे सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल एंड कंपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव के साथ उतरी है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh Comes IN, Prasidh Krishna OUT) को प्लेइंग-11 में मौका मिला है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को बेंच पर बिठाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम आखिरी वनडे मैच में प्लेइंग-11 में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कीवी टीम ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया था। अब होलकर स्टेडियम में उनकी नजरें होगी कि वह 37 सालों से चली आ रही भारत की बादशाहत को तोड़े और इतिहास रचे। बता दें कि भारत में न्यूजीलैंड की टीम कभी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में आज का मुकाबला ‘करो या मरो’ ही नहीं, इतिहास बदलने वाला भी है।

18 Jan 2026
2:41 PM

– Advertisement –

Ad image

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा – विल यंग OUT भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 के स्कोर पर तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा है, जो 30 के निजी स्कोर पर हर्षित राणा का शिकार बने। हर्षित का ये इस मैच में दूसरा विकेट है। वहीं अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं।

ND vs NZ 3rd ODI Live Score: विल यंग का गगनचुंबी छक्का
पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर विल यंग ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर डीप प्वाइंट की ओर अपर कट शॉट खेला। उनका ये सिक्स देख हर्षित राणा भी दंग रह गए। इस तरह मैच में विल यंग और डैरिल मिचेल शुरुआती झटकों के बाद टीम की पारी को संभालने का काम कर रहे हैं।

18 Jan 2026
2:08:41 PM
IND vs NZ Live Score: डैरिल-विल संभाल रहे टीम की पारी
7 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन रहा। विल यंग (16) और डैरिल मिचेल (10) रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों शुरुआती दो झटकों के बाद टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

18 Jan 2026
1:50:42 PM
India vs New Zealand Live Score: अर्शदीप का मेडन ओवर
तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए। इस ओवर में उन्होंने न्यूजीलैंड के बैटर्स को कोई रन नहीं बनाने दिए। डैरिल मिचेल और विल यंग रन बनाने को संघर्ष करते दिखे। इस तरह ये ओवर अर्शदीप ने मेडन डाला।

तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 11/2 रहा।

18 Jan 2026
1:44:22 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का गिरा दूसरा विकेट
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने कीवी टीम को दूसरा झटका दिया। इस बार डेवोन कॉनवे 5 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा के हाथ पहली सफलता लगी। गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को डेवोन ने डिफेंड करने की कोशिश की। ऐसे में गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में गई और वहां मौजूद फील्डर रोहित शर्मा ने बिना किसी गलती के उनका कैच पकड़ लिया।

दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 11/2 रहा।

18 Jan 2026
1:38:44 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: अर्शदीप ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका
पहले ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के ओपनर हेनरी निकोल्स को डक पर आउट किया। इस दौरान वह पहली गेंद पर अपना खाता खोले बिना पवेलिन लौटे। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन रहा। अब क्रीज पर विल यंग (0) और डेवोन कॉनवे (5) रन बनाकर नाबाद हैं।

18 Jan 2026
1:27:17 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच कैसी?
पिच के बारे में बात करने आए कमेंटेटर दीप गासगुप्ता ने बताया कि दाएं और बाएं साइड की बाउंड्री 62 से 63 मीटर की है, जबकि सामने 71 मीटर लंबाई है। गुप्ता ने कहा कि भारत में इस तरह की पिच पर अक्सर घांस देखने को नहीं मिलती है। इस पिच पर काफी रन लगने वाले हैं ऐसा मेरा मानना है। शाम को बहुत कम ओस देखने को मिल सकती है।

18 Jan 2026
1:16:17 PM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेसवेल ने क्या कहा?
टॉस गंवाने के बाद बात करने आए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि हम भी इस मैदान पर चेज करना चाहते थे, लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना होगा। विकेट बैटिंग के लिए बेहतर है। ये सीरीज का आखिरी मुकाबला है जहां हम जीत के साथ अपने हार के रिकॉर्ड को बदलाना चाहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

18 Jan 2026
1:14:05 PM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: कप्तान गिल ने क्या कहा?
टॉस जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। गिल ने कहा कि सामने वाली टीम को हम कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे। जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया हैं।

India vs New Zealand 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जैक फॉक्स, आदित्य अशोक

18 Jan 2026
1:07:37 PM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जाडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

18 Jan 2026
1:05:15 PM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। गिल ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि अर्शदीप सिंह की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

18 Jan 2026
12:52:54 PM
India vs New Zealand 3rd ODI Live: 1 बजे होगा टॉस
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच का टॉस दोपहर 1 बजे इंदौर के होलकर स्टेडियम में होना है।

18 Jan 2026
12:49:15 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: रोहित की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर
तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की नजरें बड़े कीर्तिमान पर होगी। हिटमैन को दो और छक्कों की जरूरत है, अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले हैटर बन जाएंगे। मौजूदा समय ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 38 वनडे मैच में कीवियों के खिलाफ 50 सिक्स लगाए हैं।रोहित ने 32 वनडे मैच में अभी तक 49 सिक्स लगाए हैं।

18 Jan 2026
12:47:21 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: गिल दोहराएंगे 3 साल पुराना इतिहास?
आज यानी 18 जनवरी का दिन शुभमन गिल के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने तीन साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना पहला दोहरा शतक (208) जड़ा था। इस तरह वह वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे, जिन्होंने ये कमाल 23 साल और 132 दिन की उम्र में किया था। अब आज गिल बतौर भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने उतरेंगे। हर किसी को गिल से उम्मीद होगी कि वह पुराना इतिहास दोहराए और टीम को जीत दिलाए।

18 Jan 2026
12:41:32 PM
IND vs NZ Live Score, 3rd ODI: इतिहास रचना चाहेंगे किंग कोहली
इंदौर के होलकर स्टेडियम में अगर आज विराट कोहली शतक लगा लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा (7) शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बैटर बन जाएंगे। मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतकों का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। ऐसे में कोहली की नजरें इन दोनों दिग्गजों के 6-6 शतक को तोड़कर नंबर-1 बनने पर होगी।

18 Jan 2026
12:39:19 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड- डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे(विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फोलक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जायडेन लिनोक्स

18 Jan 2026
11:58:12 AM
India vs New Zealand Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार-
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कान्वे, मिचेल हेय, निक कैली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फोल्क्स, डेरेल मिचेल, ग्लैन फिलिप, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जेडन लेनाक्स, माइकल रे।

18 Jan 2026
11:57:35 AM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: अर्शदीप को मिलेगा मौका?
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम मैनजमेंट मौका दे सकती है। उन्हें हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका मिल सकता है, जो अभी तक गेंद और बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

अर्शदीप ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मार्केल की निगरानी में शनिवार को सेंटर विकेट पर जमकर अभ्यास किया। चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए आयुष बडोनी पर भी सभी की नजरें रहेंगी। नितिश कुमार रेड्डी भी अभी तक इस सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

18 Jan 2026
12:00:52 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: आज मिलेगा सीरीज विनर
राजकोच में केएल राहुल ने शानदार 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी, लेकिन कीवी टीम की कमाल की गेंदबाजी के बाद डैरिल मिचेल ने 131 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत को 7 विकेट से मात दी। इस मैच के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। अब मैच का कारवां इंदौर पहुंच गया है, जहां दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जुलाई में भारत की अगली वनडे सीरीज से पहले आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्शन में आज नजर आएंगे। बता दें कि भारतीय टीम का इंदौर में शानदार वनडे रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने होलकर स्टेडियम में सभी 7 मैच में जीत हासिल की है।

वहीं, साल 2019 मार्च के बाद से भारत ने अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है। तब ऑस्ट्रेलिया ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से जीती थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड दांव पर लगा है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा किया है, लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में कीवी टीम की नजरें जीत के साथ इतिहास रचने पर होगी।

18 Jan 2026
11:16:50 AM
IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे मैच
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे ही तीसरी वनडे मैच में जब इंदौर के होलकर स्टेडियम में उतरेगी, तो उसके सामने 37 सालों के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती रहेगी। 2006 से 2023 तक होलकर स्टेडियम में 7 वनडे मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम ने सभी मैच जीते। भारत-न्यूजीसलैंड के बीच यहां 2023 में एक वनडे मैच खेला जा चुका है, जिसमें भारत ने 90 रन से जीत हासिल की थी।

वहीं, वनडे में भारत-न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 122 मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 63 मैच जीते और न्यूजीलैंड को 51 मैच में जीत मिली। 7 मैच बेनतीजा रहे, जबकि एक मैच टाई भी रहा।

 

 



Source link

छत्तीसगढ़ में अब यहां 17 करोड़ का धान गायब!

0

चंद्रप्रकाश साहू, बेमेतरा। CG News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां धान संग्रहण केंद्रों में भारी अनियमितता का पर्दाफाश हुआ है। जहां करोड़ों रुपये के धान के गायब होने की पुष्टि हुई है। वही संग्रहण केंद्र प्रभारी नीतीश पाठक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जांच दल द्वारा मामले में कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला बेमेतरा जिला के सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र का है जहां करीब 53 हजार क्विंटल धान कम पाया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपए है। जिसे लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। खाद सहकारिता मंडी इत्यादि की संयुक्त टीम ने मौके ने जाकर जांच किया है।

– Advertisement –

खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 53,639 क्विंटल धान कम पाया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 17 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

इस मामले को लेकर बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने धान की चोरी को लेकर शासन एवं प्रशासन को आड़े हाथों लिया है एवं दोनों की मिलीभगत बताया है।

– Advertisement –

Ad image

केंद्रीय खेल मंत्री मंडाविया से CGOA महासचिव सिसोदिया ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन के लिए जताया आभार

0

डेस्क। छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

बैठक में डॉ. सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ में चल रही खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जो छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, लगातार खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रयासरत हैं।

– Advertisement –

महासचिव ने केंद्रीय खेल मंत्री से आग्रह किया कि मेघालय में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों के बाद 40वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन फरवरी 2028 में छत्तीसगढ़ को सौंपा जाए। इससे राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने के साथ-साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच मिलेगा।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

पत्रकार समेत दो परिवारों को लाखों की चपत

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Crime : जिले से लगे ग्राम मुनूंद में लगातार हो रही चोरियों से गांव में दहशत का माहौल है। बीती रात पत्रकार राजेश राठौर सहित दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए हैं।

ग्राम मुनूंद में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पत्रकार राजेश राठौर के घर का ताला तोड़कर चोर 47 तोला चांदी की पायल और घर में रखी कांच की थाली लेकर फरार हो गए।

– Advertisement –

वहीं दूसरे मामले में बलदेव प्रसाद कश्यप ने मीडिया के सामने आकर बताया कि उनके घर का भी ताला टूटा हुआ मिला और घर में रखी कीमती कांच की थालियां चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी डर और आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

फ़र्सीपत्थर खदानों पर खनिज विभाग की कार्रवाई

0

रायपुर। Arang News : तहसील आरंग अंतर्गत ग्राम निसदा में स्थित फ़र्सीपत्थर की 7 खदानों में उत्खनन पट्टे की शर्तों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर खनिज विभाग द्वारा संबंधित पट्टेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित पट्टेदारों द्वारा 60 दिवस की निर्धारित अवधि के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो नियमानुसार उत्खनन पट्टा निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

– Advertisement –

खनिज विभाग द्वारा यह भी पाया गया है कि कुछ मामलों में उत्खनन पट्टे की आड़ लेकर स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध खनन किया गया है। ऐसे मामलों में संबंधितों के विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं पट्टा शर्तों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: AI के जरिए फर्जी वीडियो-ऑडियो बनाकर बदनाम करने का आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने थाने में दी शिकायत

0

सक्ति। CG NEWS: नगर पंचायत अड़भार के सांसद प्रतिनिधि तोष राठौर ने थाना प्रभारी सक्ती को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा उनकी आवाज को AI तकनीक के माध्यम से तोड़-मरोड़ कर, दो वर्ष पुराने वीडियो फुटेज को एडिट कर नया वीडियो बनाया गया है।

इस कथित फर्जी वीडियो और ऑडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप और स्टेटस के माध्यम से सार्वजनिक रूप से वायरल किया जा रहा है, जिससे उनकी व्यक्तिगत छवि के साथ-साथ उनके व्यापारिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुँचाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता तोष राठौर का आरोप है कि यह पूरा कृत्य जानबूझकर किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा तहसीलदार अड़भार के खिलाफ घूसखोरी को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से की थी।

इसी कार्रवाई से घबराकर संबंधित व्यक्ति अब AI तकनीक का सहारा लेकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जाँच में जुट गई है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस AI के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी कंटेंट के मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है।

The post CG NEWS: AI के जरिए फर्जी वीडियो-ऑडियो बनाकर बदनाम करने का आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने थाने में दी शिकायत appeared first on Grand News.

DEO कार्यालय में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

0

रायपुर। RAIPUR BREAKING: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, टैगोर नगर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में भीषण आग लग गई है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि आग कार्यालय के भंडार कक्ष में लगी, जहां महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज रखे गए थे। देखते ही देखते लपटें तेज होती चली गईं और आसपास के हिस्सों तक फैलने लगीं। आग की चपेट में आने से कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

– Advertisement –

वहीं मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

देखें वीडियो

– Advertisement –

Ad image

 

 

ईशा मालवीय की बोल्ड-ब्यूटीफुल तस्वीरें

0

  • टीवी और डिजिटल वर्ल्ड की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा मालवीय एक बार फिर अपनी नई बोल्ड और ब्यूटीफुल तस्वीरों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं, जहां उनका स्टाइल, कॉन्फिडेंस और कैमरे के सामने प्रेज़ेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। Bigg Boss 17 Isha Malviya Bold And Sexy Photoshoot In Deep Neck Dress Video  Raising The Temperature Of Internet Isha Malviya ने डीपनेक ब्लैक वनपीस  ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, यूजर बोले- '

  • हाल ही में सामने आई इन तस्वीरों में ईशा ने मॉडर्न फैशन और एलिगेंस का ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाया है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड की रफ्तार पकड़ ली है और फैंस लगातार लाइक-कमेंट कर रहे हैं।ये हैं ईशा मालवीय की खूबसूरत साड़ियां

  • ईशा मालवीय का फैशन सेंस हमेशा से यंग जनरेशन के लिए इंस्पिरेशन रहा है, और इन नई तस्वीरों में भी उनका बोल्ड लेकिन क्लासी अवतार यही साबित करता है कि वह ट्रेंड-सेटर बन चुकी हैं।ये हैं ईशा मालवीय की खूबसूरत साड़ियां

  • इन तस्वीरों में ईशा का कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज और स्ट्रॉन्ग एक्सप्रेशन उनकी पर्सनालिटी को और निखारता नजर आता है, जिससे यह साफ झलकता है कि वह कैमरे के सामने खुद को पूरी तरह सहज महसूस करती हैं। Times Isha Malviya Styled Blazers Like A Queen - Bold & Beautiful Pics

  • फैंस के साथ-साथ फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी उनकी इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “स्टाइल आइकन” और “फैशन क्वीन” जैसे टैग दिए जा रहे हैं।नहीं देखी होगी इतनी खूबसूरत विलेन, 'उडारियां' में मचा रही हैं धमाल – TV9  Bharatvarsh

  • सोशल मीडिया पर इन Pics के वायरल होते ही ईशा मालवीय का नाम एक बार फिर टॉप ट्रेंडिंग सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी ग्राफ लगातार ऊपर जाता दिख रहा है। Times Isha Malviya Styled Blazers Like A Queen - Bold & Beautiful Pics

  • ईशा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, शार्प फीचर्स और परफेक्ट स्टाइलिंग के साथ कैरी किया है, जो यह दिखाता है कि वह सिर्फ बोल्ड नहीं बल्कि ग्रेसफुल और बैलेंस्ड फैशन को भी बखूबी समझती हैं।Isha Malviya latest photoshoot in white dress with pearl blouse lovely  lolla actress look stunning | 21 साल की ये एक्ट्रेस खूबसूरती में बड़ी-बड़ी  अभिनेत्रियों को देती है टक्कर! पहाड़ों ...

  • उनके फैंस का कहना है कि ईशा की यही खासियत है कि वह हर लुक में अलग नजर आती हैं—कभी सिंपल, कभी ट्रेडिशनल और कभी पूरी तरह ग्लैमरस, जो उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाती है।Isha Malviya Looking Absolutely Stunning & Hot In Yellow Dress At Awards  Show Event

  • इन तस्वीरों के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशा मालवीय आने वाले समय में बड़े फैशन ब्रांड्स और फोटोशूट्स का हिस्सा बन सकती हैं, क्योंकि उनका स्क्रीन प्रेज़ेंस लगातार मजबूत होता जा रहा है।Isha Malviya Brings Her A-Game With Audacious Looks, Here's Proof | TV -  Times Now

  • कुल मिलाकर, ईशा मालवीय की ये बोल्ड-ब्यूटीफुल तस्वीरें सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास, मेहनत और बदलते ट्रेंड्स के साथ खुद को अपडेट रखने की कला को भी दर्शाती हैं, जिसने उन्हें आज यंग फैंस की फेवरेट स्टार बना दिया है।

  • रानी मुखर्जी फिर बनीं खाकी की सबसे खौफनाक

    0

    MARDANI 3:  रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘मर्दानी’ के तीसरे पार्ट के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं, जहां वह अपने आइकॉनिक किरदार इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है और इसके साथ ही फिल्म के रनटाइम का भी खुलासा हो गया है, जो 2 घंटे 10 मिनट का है—यानी यह ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की अब तक की सबसे लंबी फिल्म होगी।

    इससे पहले 2014 में आई ‘मर्दानी’ का रनटाइम करीब 1 घंटा 53 मिनट और 2019 में आई ‘मर्दानी 2’ महज 1 घंटा 43 मिनट की थी। रानी मुखर्जी की पिछली फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और इसी फिल्म के लिए उन्हें अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड भी हासिल हुआ, जिसके बाद ‘मर्दानी 3’ को लेकर फैंस की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

    – Advertisement –

    Ad image

    हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का दमदार ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा चुका है, जिसमें इस बार की कहानी को पहले से कहीं ज्यादा डार्क, इंटेंस और खतरनाक बताया जा रहा है।

    माना जा रहा था कि फिल्म को A सर्टिफिकेट मिल सकता है, क्योंकि पहले पार्ट को यही सर्टिफिकेट दिया गया था, लेकिन अब 16 साल से अधिक उम्र के दर्शक इसे थिएटर में देख सकेंगे।

    – Advertisement –

    Ad image

    ‘मर्दानी 3’ की कहानी इस बार सिर्फ ह्यूमन ट्रैफिकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे भी एक लेवल ऊपर के क्राइम नेटवर्क और सिसकते सच को सामने लाने वाली है, जहां शिवानी शिवाजी रॉय के सामने खूंखार विलेन ‘अम्मा’ की चुनौती होगी, जिसने ट्रेलर से ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। एक्शन, इमोशन और रॉ रियलिज्म से भरपूर यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और माना जा रहा है कि रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार असर छोड़ेंगी।