Monday, March 16, 2026
Google search engine
Home Blog

मंदिर हसौद नगर पालिका में भारी बवाल

0

रायपुर। Raipur News : मंदिर हसौद स्थित नगर पालिका परिषद में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्डों की समस्याओं और अधिकारियों की कथित अनदेखी से नाराज लोगों ने नगर पालिका के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले की नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में ग्रामीण लंबे समय से वार्डों की मूलभूत समस्याओं को लेकर शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायत देने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी से नाराज होकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए और मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया।

– Advertisement –

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करती नजर आईं। तालाबंदी के बाद ग्रामीण नगर पालिका परिसर के बाहर ही धरने पर बैठ गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और नगर पालिका का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर वे चक्काजाम कर सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

– Advertisement –

Ad image

इसे भी देख लेना, CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कथित आरोपों ने शिक्षा व्यवस्था में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करवा दी है।

बताया जा रहा है कि 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा से पहले ही 13 मार्च की देर रात सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल हो गए थे। इस घटना के सामने आने के बाद परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक व्हाट्सऐप चैनल पर किसी अज्ञात महिला द्वारा दो पन्नों पर हाथ से लिखे हुए करीब 15 सवाल भेजे गए थे। इसके कुछ मिनट बाद उसी नंबर से एक और संदेश भेजा गया, जिसमें लिखा गया था – “इसे भी देख लेना।” इसके बाद इन सवालों की तस्वीरें व्हाट्सऐप ग्रुपों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगीं।

अगले दिन यानी 14 मार्च को जब 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई, तो दावा किया गया कि जो सवाल रात में वायरल हुए थे, वही प्रश्न लगभग उसी क्रम में परीक्षा के प्रश्नपत्र में देखने को मिले। वायरल संदेशों और परीक्षा के प्रश्नपत्र के बीच समानता होने के दावे ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

– Advertisement –

Ad image

शिक्षा से जुड़े कुछ संगठनों और छात्रों ने आरोप लगाया है कि यदि वायरल हुए सवाल और प्रश्नपत्र के प्रश्न वास्तव में एक जैसे हैं, तो यह स्पष्ट रूप से प्रश्नपत्र लीक होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में परीक्षा की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों और प्रश्नपत्र के बीच समानता के दावों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि व्हाट्सऐप पर सवाल भेजने वाला नंबर किसका है और वह जानकारी कहां से आई। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि कहीं परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र किसी स्तर पर लीक तो नहीं हुआ।

दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

0

मनीष रवि, सरगुजा। CG Murder : जिले के उदयपुर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है,बताया जा रहा है जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को कीचड़ से भरी डभरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त शीतल की हत्या करने के बाद शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डभरी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए डभरी का पानी खाली कराया जा रहा है।

– Advertisement –

पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या 

– Advertisement –

Ad image

CG News : दर्दनाक हादसा: फ्रिज में ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, जिंदा जल गई महिला

 

 

 

शादी के बंधन में बंधे RCB के यश दयाल

0

नोएडा: Yash Dayal Marriage: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपनी लेडी लक लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर (Who is Shweta Pundir) के साथ शादी कर ली है।

यश दयाल और श्वेता की शादी नोएडा में संपन्न हुई। इस समारोह को काफी निजी रखा गया था, जिसमें केवल दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि, अब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें यह जोड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

– Advertisement –

कौन हैं यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर? (Who is Shweta Pundir) 

यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर दिल्ली की रहने वाली हैं और डिजिटल दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। इंस्टाग्राम पर श्वेता के लगभग 6 लाख फॉलोअर्स हैं। वह एक आर्टिस्ट, कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर हैं। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर्स के साथ भी काम किया है।

– Advertisement –

Ad image

IPL 2026 में RCB के रिटेन खिलाड़ी हैं यश

मैदान पर यश दयाल का प्रदर्शन शानदार रहा है, यही वजह है कि RCB ने उन पर भरोसा जताते हुए 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 2022 में गुजरात टाइटंस से करियर शुरू करने वाले यश, 2023 में रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद काफी दबाव में थे। 2024 सीजन में उन्होंने RCB के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर अपनी काबिलियत साबित की, जिसके दम पर उन्हें टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड  में भी जगह मिली थी।

 

RAIPUR NEWS : हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप, लाउडस्पीकर लेकर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक इलाके में सोमवार को एक ग्रामीण हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। सोंडरा गांव के रहने वाले किशन लाल निषाद ने फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने अपनी जमीन को भू-माफिया और कंपनी के कब्जे से छुड़ाने की मांग की है।

किशन लाल निषाद का आरोप है कि, उसकी पुश्तैनी जमीन पिछले 12 साल से फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड के अवैध कब्जे में है। वह पिछले एक दशक से अधिक समय से शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।

– Advertisement –

सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर आज सुबह उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सिलतरा चौकी इलाके में स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने किशन को टावर पर चढ़े देखा। सूचना मिलते ही SDM, तहसीलदार और धरसीवां थाना पुलिस का भारी बल मौके पर पहुंचा।

हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत पूरे इलाके की बिजली सप्लाई (लाइट) कटवा दी है। नीचे खड़े अधिकारी लाउडस्पीकर के जरिए किशन लाल को नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी जमीन को तत्काल मुक्त करने की लिखित गारंटी की मांग पर अड़ा हुआ है।

– Advertisement –

Ad image

कंपनी पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप

परिजनों का कहना है कि, किशन लाल ने पहले भी कई बार शिकायत दर्ज कराई थी कि सोंडरा स्थित उसकी जमीन पर कंपनी ने जबरन कब्जा कर रखा है। तहसीलदार और SDM मौके पर मौजूद हैं और कंपनी प्रबंधन से भी दस्तावेज तलब किए गए हैं। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ग्रामीण को सुरक्षित उतारने के लिए रेस्क्यू टीम और जाल की व्यवस्था भी कर रहा है।

भरमार बंदूक के साथ 5 शिकारी गिरफ्तार

0

गरियाबंद। CG Crime : वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम बेहद आक्रामक नजर आ रही है। टीम ने ओडिशा सीमा के भीतर घुसकर 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया है, जो तीर-धनुष और गुलेल के जरिए उड़न गिलहरी और कोटरी जैसे दुर्लभ वन्यजीवों का शिकार कर रहे थे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण पाण्डे और क्षेत्र संचालक सतोविशा समाजदार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि इंदागांव (घुरवागुड़ी) बफर के पीपलखूंटा बीट में गश्त के दौरान ओडिशा के नवरंगपुर जिले से आए शिकारियों का पता चला।

पुलिस की टीम ने चमरु कमार (ग्राम-अछला, ओडिशा), मनीराम पारधी (ग्राम-अछला, ओडिशा), गुड्डू कमार (ग्राम-अछला, ओडिशा), लखमु पारधी (ग्राम-अछला, ओडिशा), हिरासिंग कमार (ग्राम-कोलिहाडबरी, ओडिशा) को भरमार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम कोलिहाडबरी से एक भरमार बंदूक बरामद की गई है। साथ ही फरार आरोपी के घर से वन्यप्राणी (कोटरी) का कच्चा मांस भी जब्त किया गया। वन विभाग ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं (9, 27, 29, 31, 39, 50, 51, 52) के तहत केस दर्ज किया है। माननीय न्यायालय देवभोग के आदेश पर आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सहायक संचालक गोपाल सिंह कश्यप, परिक्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सागर, चंद्रबली ध्रुव और उनकी टीम के साथ-साथ ओडिशा (नवरंगपुर) वनमंडल के ए.सी.एफ. सुभाष बुटिया और अन्य वन कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। फिलहाल 05 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग

0

कवर्धा। CG Crime : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लगभग 56 दिनों तक चली गहन जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में विधि से संघर्षरत एक नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस के अनुसार 17 जनवरी 2026 को थाना कवर्धा क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिला था। जांच में मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी घोठिया रोड, कवर्धा के रूप में हुई। मृतक पेशे से डांस शिक्षक था और पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था। युवक के गले में चाकू से वार कर हत्या की गई थी, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

– Advertisement –

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने लगभग 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का विश्लेषण किया तथा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इसके साथ ही 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से भी लगातार पूछताछ की गई।

तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने एथिकल हैकिंग तकनीकों की मदद से मृतक के इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों का भी विश्लेषण किया, जिससे मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

– Advertisement –

Ad image

जांच में सामने आया कि मृतक और एक नाबालिग बालक के बीच पिछले लगभग तीन माह से पहचान थी और दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बने थे। बाद में इसी बात को लेकर विवाद हो गया और मृतक द्वारा नाबालिग को बार-बार ब्लैकमेल किया जा रहा था।

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन उसने व्हाट्सएप कॉल कर मृतक को बुलाया और स्कूटी से दोनों घटनास्थल पहुंचे। वहां उसने पहले से लाए चाकू से मृतक के गले पर वार कर हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल और सिम नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं, जबकि सिम कार्ड की तलाश जारी है।

पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की जांच में पाया कि उसने इंटरनेट पर अपराध करने के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, मनोविज्ञान और अन्य विषयों से जुड़े कई सर्च किए थे।

फिलहाल कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले के खुलासे में थाना कोतवाली, साइबर थाना सहित पुलिस की विशेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

CG News : छत्तीसगढ़ में यहां चल रहा था धर्मांतरण का खेल! पुलिस की दबिश में कई संदिग्ध हिरासत में

 

 

हल्की नोकझोंक बनी खतरनाक! मजदूर ने एयर

0

आरंग। CG NEWS: आरंग थाना क्षेत्र के रोशनी स्थित एक सॉल्वेंट प्लांट में नाइट शिफ्ट के दौरान दो मजदूरों के बीच हुए हल्के नोक- झोक के बाद गुस्साए। एक मजदूर में दूसरे के पेट में एयर ब्लोअर से हवा भर दी इसके बाद मजदूर की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गया जिसे आनंद-फानन आनंद में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया मजदूर की तबीयत को देखते हुए उसका इलाज महासमुंद के निजी अस्पताल में चल रहा है बताया जा रहा है कि एयर ब्लोअर से हवा भरने से उसके आंतों में सूजन और पेट में संक्रमण हो गया है।

घटना 11 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्लांट में नाइट शिफ्ट के दौरान आरोपी मोती साहू एयर ब्लोअर मशीन से काम कर रहा था और पीड़ित मजदूर काम की तैयारी के लिए अपने कपड़े बदल रहा था तभी किसी बात को लेकर दोनों में नोक झोक हो गई। इसके बाद गुस्सा आए मोती साहू ने पीड़ित के मलद्वार से एयर ब्लोअर से हवा भर दिया। घटना के बाद पीड़ित मजदूर वहीं गिर गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। मामले में आरंग पुलिस ने आरोपी मोती के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर!

0

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

– Advertisement –

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं जशपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

– Advertisement –

Ad image

युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदे पर लटका मिला शव

0

जांजगीर–चांपा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के जांजगीर–चांपा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल में 25 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नर्गेश केवट (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक ने घर में लगी कड़ी में गाय बांधने वाली नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत मूलमुला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

– Advertisement –

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।