अभनपुर/रायपुर। Raipur News : नवा रायपुर के सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जय राम मांझी (21 वर्ष) निवासी गोलाबंध, थाना नुआपड़ा, जिला नुआपड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई है। युवक रायपुर रेलवे स्टेशन से अभनपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
फिलहाल यह मामला हादसा है या किसी साजिश का नतीजा, इसकी जांच अभनपुर पुलिस कर रही है। पुलिस को मृतक की जेब से रायपुर से अभनपुर का रेलवे टिकट (4 फरवरी 2026, समय 4 बजे) मिला है। मृतक के चाचा छबि लाल मांझी ने बताया कि जय राम मांझी बालांगीर से रायपुर रेलवे की परीक्षा देने आया था, जिसका सेंटर कलिंग यूनिवर्सिटी में था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक सीबीडी रेलवे स्टेशन पर उतर नहीं पाया और ट्रेन आगे अभनपुर की ओर बढ़ गई। आशंका जताई जा रही है कि जल्दबाजी में उतरने के प्रयास में वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा माओवादी सरेंडर: 54 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्समर्पण
CG Breaking : रजिस्ट्री के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय




