Thursday, February 5, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhशादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने दी मौत

शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने दी मौत

कांकेर। CG Crime : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ प्यार का अंत बेहद खौफनाक रहा। दुधावा चौकी क्षेत्र के बांगाबारी गांव में एक शादीशुदा युवक ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी और उसके मददगार को गिरफ्तार कर लिया है।

साजिश और हत्या 

पुलिस की प्राथमिक जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे हैरान करने वाली हैं। आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन उसका प्रेम संबंध एक अन्य युवती से चल रहा था। युवती लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। युवती की जिद से परेशान होकर युवक ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने युवती को बांगाबारी गांव के एक तालाब के किनारे मिलने के बहाने बुलाया। मौके पर आरोपी ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर युवती को पानी में डुबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तालाब से युवती का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शादीशुदा प्रेमी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments