रायपुर/RAIPUR CRIME NEWS : शहर में गुंडे-बदमाशों के अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो चूका है। अबकी बार चाकू की नोक पर, पैर छुकर माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
ALSO READ : CG NEWS: रेत-मुरूम से भरा ट्रैक्टर पलटा, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

युवक क्यों हुआ मजबूर:
वीडियो डीडी नगर थाना के इलाके में स्तिथ चंगोराभाठा तालाब के पास का बताया जा रहा है, जिसमें चाकू की नोक पर यश नाम का लड़का दूसरे लड़के को सोशल मीडिया पर मारने की झूठी बात कहने का आरोप लगाया, और पैर नहीं पड़ने पर चाकू मारने की धमकी दे रहा था। दूसरे लड़के ने बोला की ऐसी बातें न करे, लेकिन वो चाकू की डर की वजह से पैर छूने पर मजबूर हो गया।
पुलिस क्या कदम लेगी :
पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब पुलिस क्या कदम उठायेगी वो देखना जरुरी है। दरअसल, चाकू का चलन अब आम हो चला है, ऑनलाइन आसानी से चाकू मिल जाने की वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस ने इसके पहले ऑनलाइन चाकू सप्लाई पर कदम उठाया था, लेकिन ताजा घटना को देखते हुए इस पर और सख्ती दिखाए जाने की जरूरत है।
देखें वीडियो –




