Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhCG Breaking : शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द

CG Breaking : शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द

 

– Advertisement –

रायपुर – बिलासपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है। शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यानी अब सभी संबंधित विभाग सप्ताहांत में भी काम करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं।

ये भी पढ़ें : Raipur Suicide : रायपुर में कोचिंग संचालक ने की आत्महत्या… मरने से पहले बनाया वीडियो, देखें

– Advertisement –

Ad image

निर्देश में यह भी कहा गया है कि सत्र से जुड़े सभी दस्तावेज, तथ्य और रिपोर्ट समय पर तैयार हों, इसके लिए कार्यालय शनिवार और रविवार दोनों दिन खुले रहेंगे। प्रशासन का मानना है कि छुट्टी रद्द करने का निर्णय जरूरी है ताकि किसी भी प्रश्न का उत्तर लंबित न रहे और विधानसभा सत्र सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। कुल मिलाकर, शीतकालीन सत्र की तैयारी तेज हो गई है और विभागों पर काम समय पर पूरा करने का दबाव भी बढ़ गया है।

देखें आदेश –

CG Breaking : विधानसभा शीत सत्र से पहले बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments