डेस्क। श्रेयस अय्यर का भारत का अगला टी20 कप्तान बनना तय है. वह सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस करेंगे. हालांकि एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन मीटिंग में टी20 कप्तानी के मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर चर्चा नहीं हुई.
लेकिन, शीर्ष पदाधिकारियों को श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की इच्छा के बारे में सूचित कर दिया गया है. संभवतः 6 जून को कप्तान के चयन के लिए होने वाली बैठक में श्रेयस से परामर्श लिया जाएगा.
तिलक वर्मा बनेंगे उपकप्तान
साथ ही तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए जाने की भी बात हुई है. श्रेयस को कप्तान बनाने के साथ-साथ बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी तिलक को उपकप्तान बनाने के लिए भी तैयार हो गए हैं. श्रेयस को कप्तान और तिलक को उपकप्तान बनाने का फैसला सिलेक्टर्स और कोच की सर्वसम्मति से लिया गया है.
6 जून को होगा टीम इंडिया का ऐलान
06 जून को आयरलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया जाएगा, जिसमें अय्यर को कप्तान बनने का आधिकारिक एलान हो जाएगा.




