Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeSportsIPL में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे

IPL में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे

IPL 2026: आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सैंटनर को यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी, जब वह बाउंड्री पर कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। चोट के बाद कराई गई मेडिकल जांच में साफ हो गया कि वह इस सीजन में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

सैंटनर का बाहर होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे थे। उनकी मौजूदगी टीम के संतुलन को मजबूत बनाए रखती थी। इस बीच फ्रेंचाइजी ने तुरंत कदम उठाते हुए साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से 27 अप्रैल को जारी आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई है।

– Advertisement –

गौरतलब है कि IPL 2026 के ऑक्शन में केशव महाराज अनसोल्ड रह गए थे और किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है। महाराज इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2024 सीजन में 2 मैचों में 6 ओवर गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments