ENTERTAINMENT NEWS: एक्टर संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म आखिरी सवाल को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। इससे पहले हनुमान जयंती के मौके पर इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच खासा ध्यान खींचा। अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
आखिरी सवाल का ट्रेलर 30 अप्रैल 2026 को एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू मौजूद रहेंगे। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशकअभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। गौरतलब है कि आखिरी सवाल 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।




