वीरेंद्र वर्मा, आरंग। Arang Crime Breaking : राजधानी रायपुर से सटे आरंग में होली के दिन हुए नीरज लोधी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मृतक नीरज लोधी की हत्या पुरानी रंजिश में नहीं बल्कि होली में उपजे विवाद के कारण की गई थी। लोधी पारा से तीन युवक बाइक पर सवार होकर साहू पर की तरफ आ रहे थे इसी बीच कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ और धक्कामुक्की के बीच बाइक सवार तीनों युवक गिर गए। गिरने के बाद दो युवक मौके से भाग निकले और नीरज लोधी पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नीरज लोधी अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में –
- मनीष कुमार निषाद पूर्व सेनू पिता सेलोष हु निषाद उम्र 21 वर्ष
- योगेन्द्र निषाद उषीरु उई बार पिता विदेश उम्र 24 पवर्ष
- गौतम हुमार साहू चिला योगेन्द्र उभार साई उम्र 23 वर्षद
- ओजराम छई ओजू विता उनय निषाद उम्र 24 वर्ष
- राहुष इसाइ चिला सुधील माडू उम्र 23-
- नेमीभेद साडू पिता सुशील साहू उम्र 19 वধ
- धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष सभी साहू पारा आरंग के निवासी है।
Arang Murder : आरंग में होली के हुड़दंग के बीच मर्डर: चाकूबाजी में युवक की मौत, लोधी समाज में भारी आक्रोश




