Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhरानी दुर्गावती योजना में 18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को

रानी दुर्गावती योजना में 18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत तीसरे बजट में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु “रानी दुर्गावती योजना” के अंतर्गत 18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को ₹1.5 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय है। इस महत्वपूर्ण पहल का भाजपा नेत्री सावित्री जगत ने हृदय से स्वागत एवं प्रशंसा की है।

भाजपा नेत्री सावित्री जगत ने कहा कि यह योजना प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। “महतारी योजना” के पश्चात अब बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने हेतु यह कदम राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

– Advertisement –

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर दी जाने वाली ₹1.5 लाख की राशि बालिकाओं की उच्च शिक्षा, स्वरोजगार अथवा अन्य आवश्यक कार्यों में सहायक होगी। इससे समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को और अधिक बल मिलेगा।

सावित्री जगत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। यह बजट सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्त समाज की दिशा में एक सशक्त कदम है।
अंत में उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं-बहनों एवं बेटियों को इस ऐतिहासिक योजना के लिए बधाई देते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

– Advertisement –

Ad image

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments