Saturday, February 14, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhस्काई प्लांट में काम के दौरान हादसा

स्काई प्लांट में काम के दौरान हादसा

तिल्दा-नेवरा,बलौदा। CG ACCIDENT NEWS: बलौदा बाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरिया में संचालित स्काई उद्योग प्लांट में कार्य के दौरान एक मजदूर की गंभीर दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सकलोर निवासी 58 वर्षीय सदाशिव प्रधान प्लांट में काम कर रहे थे, तभी अचानक उनके ऊपर लोहे का भारी पाइप गिर गया।

हादसे में उनके पैर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें तिल्दा-नेवरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

– Advertisement –

घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवार का आरोप है कि यह हादसा प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments