U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फाइनल की टिकट पाने के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 4 फरवरी, बुधवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
शानदार फॉर्म में भारत U19
भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दिया है।
अफगानिस्तान भी कम नहीं
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने भी इस वर्ल्ड कप में सभी को प्रभावित किया है। ग्रुप स्टेज में लगातार तीन जीत के साथ टीम सुपर सिक्स में पहुंची। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान ने शानदार वापसी की। टीम ने आयरलैंड को 191 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
कहां और कैसे देखें लाइव
भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत U19:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी
अफगानिस्तान U19:
महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद




