मुंबई। Entertainment News: तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म ‘गांधारी’ (Gandhari) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के मेकर्स पर कहानी चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। एक लेखक ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी उन्होंने साल 2019 में लिखकर रजिस्टर्ड कराई थी। हालांकि, फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लों की टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
21 अगस्त को नेटफ्लिक्स इंडिया ने ‘गांधारी’ का फर्स्ट लुक जारी किया था। इसमें तापसी पन्नू समेत फिल्म की स्टारकास्ट नजर आई। मेकर्स ने बताया कि यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रिलीज से पहले ही कहानी को लेकर विवाद सामने आने से फिल्म चर्चा में आ गई है।

लेखक ने लगाया कहानी कॉपी करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IIT मद्रास के पूर्व छात्र और सेंट्रल GST एवं कस्टम्स विभाग (Gandhari) में इंस्पेक्टर कल्याण बांदी ने फिल्म की कहानी पर अपना दावा जताया है। कल्याण का कहना है कि उन्होंने 2019 में एक कहानी लिखी थी और उसे रजिस्टर्ड भी कराया था। उनका आरोप है कि ‘गांधारी’ में उनकी कहानी से समानताएं हैं।
कल्याण ने दावा किया कि उन्होंने उस समय अपनी कहानी मोनिका शेरगिल को भी सुनाई थी। उस वक्त वह वूट से जुड़ी थीं और फिलहाल नेटफ्लिक्स में वाइस प्रेसिडेंट हैं। लेखक के अनुसार, उन्होंने सितंबर 2025 में फिल्म के मेकर्स को इस मामले में कानूनी नोटिस भी भेजा था।
कनिका ढिल्लों की टीम ने आरोप नकारे
वहीं, फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लों (Gandhari) की टीम ने कहानी चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। टीम का कहना है कि ‘गांधारी’ की कहानी पूरी तरह कनिका ढिल्लों की मौलिक रचना है। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज से पहले उठे इस विवाद पर आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।




