Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeSportsSPORTS NEWS : J30 रायपुर

SPORTS NEWS : J30 रायपुर

रायपुर। SPORTS NEWS : प्रतिष्ठित J30 रायपुर – आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट जूनियर्स (विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट) का आज रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में शुभारंभ में छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा द्वारा किया गया। यह टूर्नामेंट ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के तत्वावधान में, इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) की मान्यता प्राप्त है तथा छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन (CSTA) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का संचालन टूर्नामेंट डायरेक्टर गुरूचरण सिंह होरा, महासचिव, छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन के नेतृत्व में किया जा रहा है।

डायरेक्टर गुरूचरण सिंह होरा ने कहा कि मैं यहां मौजूद सभी खेल संघ के पदाधिकारियों और जितने भी बाहर देशों से खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शामिल होने आए है मैं सभी का छत्तीसगढ़ राज्य में स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री अरुण साव का सहयोग निरंतर मिलता आ रहा है। छत्तीसगढ़ में टेनिस के कई भव्य आयोजन भी कराए जा रहे है, इसका श्रेय निश्चित रूप से टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी और उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता को जाता है, जब से ये दो स्तंभ हमारे एसोसिएशन में आए है इनके प्रयासों से हमे बहुत सारी सुविधाएं मिल जाती है। हम इनका अभिनंदन करते है। हमने यहां पर आए सभी खिलाड़ियों और उनके परिजनों के लिए रुकने की पूरी व्यवस्था की है।

– Advertisement –

शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशनके के सीनियर उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील बालानी, डॉ अतुल शुक्ला अध्यक्ष रायपुर जिला ओलम्पिक एसोसिएशन, उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह चौहान एवं आईटीफ सुपरवाइजर प्रबिन नायक व्हाइट बेज रेफ्री मौजूद रहे।

सोमवार से प्रतियोगिता के में ड्रा के मेचेस खेले जायेगे

– Advertisement –

Ad image

रायपुर में आयोजित वर्ल्ड टेनिस टूर J30 प्रतियोगिता में आज बालक वर्ग के क्वालिफाइंग फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीते।

अशोक गायकवाड़ ने श्रेयनाथ महांतेशा को 6-4, 6-3 से हराया।
पुनीत मनोहर ने ऋषिकेश माने को 6-0, 6-1 से एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की।
हीत कंडोरिया ने आरव भारत को 6-4, 6-3 से पराजित किया।
आरव ढेकियल ने आरव गलवा को 6-2, 6-2 से मात दी।
इस प्रतियोगिता में भारत देश के साथ ही इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के खिलाफ़ी भी भाग ले रहे है
मेंन ड्रा में बालक वर्ग में शीर्ष वरीयता ओम पटेल को दी गई है, जबकि द्वितीय वरीयता विवान बडासरिया को मिली है।
वहीं, बालिका वर्ग में एंजल पटेल शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं और दिशा कुमार को द्वितीय वरीयता दी गई है।

बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 128 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंडोनेशिया और नॉर्वे सहित विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिससे इस प्रतियोगिता की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठा स्पष्ट होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments