Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhप्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण,

प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण,

कोरबा। CG NEWS : जिले के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक शोषण कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचने पर नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी हुई। चिंताजनक हालत में प्रसव के दौरान नाबालिग ने मृत नवजात का जन्म दिया। इस घटना का खुलासा होेने पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना लेमरू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात वनांचल क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया, तो नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में नाबालिग ने डाक्टरों को बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द निवारक दवा खाई थी। इसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

– Advertisement –

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल नाबालिग का प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। समय पर इलाज मिलने से नाबालिग की जान बचा ली गई। उधर घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शून्य में मामला कायम कर डायरी लेमरू थाना भेज दिया। लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि गांव में ही रहने वाले सुरेश कुमार नामक युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उससे संबंध बनाया था। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गयी। इस घटना पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

– Advertisement –

Ad image

CG News : नहर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments