Monday, February 2, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhखाली प्लॉट में अवैध बोर खनन से दहशत

खाली प्लॉट में अवैध बोर खनन से दहशत

CG Video : बिलासपुर जिले के गोकुल धाम इलाके से एक बेहद ही चौंकाने और डराने वाला मामला सामने आया है। यहां शिव मंदिर के पास स्थित एक रिहायशी मकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पास के खाली प्लॉट में किए जा रहे बोर खनन के दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ पानी फूट पड़ा। पानी की तेज धार मकान की पार्किंग में लगी टाइल्स को तोड़ते हुए बाहर निकल आई, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। इस हादसे में मकान मालिक बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मकान मालिक विशाल शर्मा मौके पर मौजूद थे।

अचानक हुए इस विस्फोट जैसे हादसे से उनकी जान भी जा सकती थी। बताया जा रहा है कि बोर खनन अवैध तरीके से किया जा रहा था, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। मकान मालिक का आरोप है कि उनके घर के बगल में स्थित खाली प्लॉट में एक पुलिसकर्मी द्वारा अवैध रूप से बोर खनन करवाया जा रहा था। गुरुवार देर रात खनन के दौरान अचानक तेज दबाव के साथ पानी फूट पड़ा, जिससे पार्किंग की टाइल्स पूरी तरह उखड़ गईं और मकान की छत में भी दरारें आ गईं। पानी की फोर्स इतनी ज्यादा थी कि कुछ देर के लिए पूरे मकान में दहशत का माहौल बन गया।

– Advertisement –

देखें वीडियो –

 

– Advertisement –

Ad image

विशाल शर्मा का कहना है कि यदि वे कुछ कदम और आगे खड़े होते तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इतना ही नहीं, आरोप है कि नुकसान होने के बावजूद अवैध बोर खनन करवाने वाला पुलिसकर्मी उन्हें धमका रहा है और साफ तौर पर नुकसान की भरपाई से इनकार कर रहा है। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें कहा गया कि जो करना है कर लीजिए, जिससे वे काफी डरे और मानसिक रूप से परेशान हैं।

फिलहाल पीड़ित मकान मालिक ने पूरे मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने की बात कही है। अब सवाल यह उठता है कि क्या अवैध बोर खनन पर प्रशासन कार्रवाई करेगा और पीड़ित को न्याय मिलेगा या नहीं।

CG Crime : सिर पर हमला और लूटपाट का खौफनाक तरीका, 8 आरोपी गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments