IPL 2026 Fastest Fifty : IPL 2026 का बिगुल बज चुका है। 28 मार्च से चौकों-छक्कों की बारिश शुरू होने वाली है। नए सीजन के उत्साह के बीच फैंस की जुबां पर पुराने रिकॉर्ड्स की चर्चा भी तेज है। सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है सबसे तेज अर्धशतक की। आइए जानते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल की पिच पर तूफान ला दिया था।
1. यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में रचा इतिहास
आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का ताज राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल के सिर है। 11 मई 2023 को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी ने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था। उन्होंने उस मैच में 98 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
2. केएल राहुल
केएल राहुल ने 8 अप्रैल 2018 को पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी।
3. पैट कमिंस
6 अप्रैल 2022 को KKR के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कमिंस ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। उन्होंने भी महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था।
4. रोमारियो शेफर्ड
रोमारियो शेफर्ड ने पिछले ही साल (3 मई 2025) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
5. यूसुफ पठान
लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान हैं। उन्होंने 24 मई 2014 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ KKR की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।
क्या 2026 में टूटेगा रिकॉर्ड?
28 मार्च से शुरू हो रहे नए सीजन में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कोई बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के 13 गेंदों वाले जादुई आंकड़े को पार कर पाएगा?



