रायपुर। CG NEWS: निरंजनी पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि अपने रायपुर प्रवास के दौरान सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की और पावन आशीर्वाद प्रदान किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी कैलाशानन्द गिरि का ससम्मान स्वागत करते हुए उनके आगमन को सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद समाज तथा राष्ट्र के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है।

इस अवसर पर आध्यात्मिक विषयों और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्य एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।





