Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 99

CRIME NEWS: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, पति पर मारपीट और हत्या का आरोप

0

जांजगीर-चांपा । CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के राहौद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय नवविवाहिता अंजलि निर्मलकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 11 तारीख की बताई जा रही है।

मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां का कहना है कि घटना वाली रात करीब 8 से 9 बजे के बीच अंजलि मोबाइल पर रोते हुए बात कर रही थी और बता रही थी कि उसका पति उसके बाल पकड़कर मारपीट कर रहा है।

वह काफी डरी हुई थी और बार-बार अपने मायके वालों को तुरंत लेने आने की गुहार लगा रही थी। परिजनों के पास उस बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया गया है।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वे शिवरीनारायण थाना पहुंचे और मारपीट की जानकारी दी, तब भी पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की।
इधर घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

अब देखना होगा कि जांच में यह मामला आत्महत्या का साबित होता है या परिजनों के आरोपों के मुताबिक हत्या का।

The post CRIME NEWS: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, पति पर मारपीट और हत्या का आरोप appeared first on Grand News.

मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, मूर्ति

0

कवर्धा। CG CRIME NEWS: कबीरधाम जिले के पंडातराई थाना क्षेत्र स्थित अंधियारखोर गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब ठाकुर देव मंदिर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से मूर्ति निकालकर कथित रूप से खंडित कर दूर फेंक दिए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना पर पंडातराई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। प्रारंभिक तौर पर असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

– Advertisement –

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पर गिरी गाज, थाना प्रभारी

0

बालोद। CG NEWS: पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश की अनदेखी करना अर्जुंदा थाना प्रभारी और एक आरक्षक को भारी पड़ गया। एसपी योगेश पटेल ने आदेशों की अवहेलना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और आरक्षक क्रमांक 272 पंकज तारम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र से संबद्ध कर दिया है।

दरअसल 16 सितंबर 2025 को जारी आदेश में आरक्षक पंकज तारम का स्थानांतरण अर्जुंदा थाना से गुंडरदेही थाना किया गया था। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को बिना देरी रिलीव कर नए पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया जाए। एसपी ने यह भी चेताया था कि आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि इसके बावजूद थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू ने संबंधित आरक्षक को करीब पांच माह तक रिलीव नहीं किया। इस दौरान आरक्षक ने भी नए थाना में ज्वाइन नहीं किया। जब एसपी ने स्थानांतरण और रिलीविंग की समीक्षा की, तब यह लापरवाही सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इसे पदीय दायित्वों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता और गैर-जिम्मेदाराना आचरण माना।

निलंबन आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी कर कर्मचारी को नवीन पदस्थापना के लिए रवानगी नहीं दी गई, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में यह स्पष्ट संदेश गया है कि प्रशासनिक आदेशों के पालन में लापरवाही या देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

भारत बनेगा दुनिया का ‘ग्रीन एनर्जी हब

0

नई दिल्ली / रायपुर। CG NEWS: वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को नई दिल्ली में “भारत में विद्युत परियोजनाएं: मामले और चुनौतियां” विषय पर आयोजित ‘एस्टीमेट कमेटी’ (प्राकलन समिति) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।

बैठक में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की समीक्षा करते हुए अग्रवाल ने राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की ऊर्जा संभावनाओं और चुनौतियों पर विशेष जोर दिया।

– Advertisement –

बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पंचामृत’ लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि भारत आज नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व पटल पर एक महाशक्ति बनकर उभरा है।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ के वनांचलों में सौर क्रांति

बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली ‘पीएम जनमन’ और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ छत्तीसगढ़ के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया, “छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग की ऐसी दुर्गम जनजातीय (PVTG) बस्तियां, जहां भौगोलिक कारणों से ग्रिड की बिजली पहुंचाना कठिन है, वहां ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम के माध्यम से घरों को रोशन किया जा रहा है। देशभर में स्वीकृत 12,922 घरों के विद्युतीकरण में छत्तीसगढ़ की बस्तियों का बड़ा हिस्सा शामिल है।”

लक्ष्य से आगे बढ़ता भारत: छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी: बृजमोहन

अग्रवाल ने बताया कि, भारत ने अपनी कुल स्थापित बिजली क्षमता का 50% गैर-जीवाश्म ईंधन (Renewable & Nuclear) से प्राप्त करने का लक्ष्य समय से 5 साल पहले ही हासिल कर लिया है। दिसंबर 2025 तक हमारी गैर-जीवाश्म क्षमता 266.78 गीगावाट तक पहुंच गई है, जो कुल क्षमता का 51.93% है।”

उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ एक ऊर्जा सरप्लस राज्य है, और अब हम कोयला आधारित बिजली के साथ-साथ सौर और जैव-ईंधन (Bio-energy) में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। राज्य के किसानों को पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पंप देकर सिंचाई के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।”

सांसद अग्रवाल ने बताया कि, पिछले 11 वर्षों में भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में 3.38 गुना की वृद्धि हुई है। विशेष रूप से सौर ऊर्जा में 48 गुना वृद्धि हुई है जो वर्ष 2014 के 2.82 GW से बढ़कर दिसंबर 2025 में 135.81 GW हो गई है।

वहीं पवन ऊर्जा 21.04 GW से बढ़कर 54.51 GW और सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता 2.3 GW से बढ़कर 144 GW हो गई है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ का उदाहरण है।

प्रमुख योजनाओं से बदल रही तस्वीर
बैठक में ‘पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’, ‘पीएम-कुसुम’ और ‘राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ जैसी दूरगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

अग्रवाल ने बताया कि ‘पीएम-सूर्य घर’ योजना के तहत अब तक 26.05 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए ‘पीएम जनमन’ और ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के माध्यम से ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा पहुंचाकर अंतिम छोर के व्यक्ति को रोशन किया जा रहा है।

अग्रवाल ने भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2030 तक 500 GW के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगभग 30 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रिड स्थिरता, भूमि अधिग्रहण और बैटरी सामग्री के लिए आयात पर निर्भरता कम करने हेतु ‘उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन’ (PLI) योजना को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रीन बांड और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से भारत न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि दुनिया को क्लीन एनर्जी का रास्ता भी दिखाएगा।

पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का

0

जगदलपुर, बस्तर। CG NEWS: बस्तर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने करारा प्रहार करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बोधघाट थाना पुलिस की कार्रवाई में जगदलपुर और ओडिशा के नबरंगपुर से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल के 440 पत्ते और कुल 3,520 कैप्सूल बरामद हुए हैं, जिनका वजन करीब ढाई किलोग्राम और बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपये आंका गया है।

जांच में सामने आया है कि जगदलपुर का आरोपी शहर के युवाओं को नशीली टैबलेट बेच रहा था, जबकि इसकी सप्लाई ओडिशा के नबरंगपुर से की जा रही थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सप्लायर मेडिकल स्टोर की आड़ में इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले जगदलपुर में एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और उसकी निशानदेही पर ओडिशा पहुंचकर मुख्य सप्लायर को भी दबोच लिया।

– Advertisement –

मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

– Advertisement –

Ad image

‘O Romeo’ में शाहिद-तृप्ति की वायलेंट मोहब्बत

0

MOVIE REVIEW:  शाहिद कपूर की मचअवेटेड गैंगस्टर रोमांस फिल्म ‘O Romeo’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही इसने अपने वायलेंट लव स्टोरी ट्रीटमेंट से दर्शकों पर असर डालना शुरू कर दिया है।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर उस्तरा नाम के खूंखार गैंगस्टर के रोल में नजर आते हैं, जिन्हें करियर का सबसे धमाकेदार इंट्रो मिला है।

उस्तरा का किरदार जितना हिंसक है, उतना ही भावनात्मक भी, और इसी दोराहे पर खड़ी है फिल्म की कहानी। नाना पाटेकर खान साहब के रोल में आईबी अफसर बने हैं, जो उस्तरा को अपने इशारों पर इस्तेमाल करते हैं, जबकि तृप्ति डिमरी अफशां के किरदार में बदले की आग और इश्क के जज्बात दोनों को मजबूती से निभाती हैं।

फिल्म का फर्स्ट हाफ बेहतरीन फिल्ममेकिंग, 90 के दशक के गानों की गार्निश और सधी हुई कहानी के साथ दर्शकों को बांधे रखता है। कहानी को विकसित होने का पूरा वक्त मिलता है और इंटरवल से पहले अविनाश तिवारी की विलेन के रूप में एंट्री कहानी को नई धार दे देती है।

सेकंड हाफ में एक बड़ा ट्विस्ट कहानी को नई दिशा देता है, जहां उस्तरा और अफशां के रिश्ते की असली परीक्षा शुरू होती है। शाहिद कपूर ने इमोशनल और एक्शन दोनों हिस्सों में दमदार परफॉर्मेंस दी है, वहीं तृप्ति डिमरी ने साबित किया है कि उनका किरदार सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं बल्कि कहानी की असली ताकत है। नाना पाटेकर हर बार स्क्रीन पर आकर यादगार पल छोड़ते हैं।

हालांकि सेकंड हाफ में ज्यादा एक्शन होने से कुछ दर्शकों का ध्यान भटक सकता है और स्पेन में फिल्माया गया क्लाइमेक्स थोड़ा अलग महसूस होता है, लेकिन एक्शन को विजुअल पोएट्री में बदल देने की विशाल भारद्वाज की शैली फिल्म को खास बनाती है।

कुल मिलाकर ‘O Romeo’ एक इमोशनल, खूनी और स्टाइलिश लव स्टोरी है, जिसकी जान उसकी कास्ट की परफॉर्मेंस और म्यूजिक है। छोटी-मोटी कमियां होने के बावजूद फिल्म का एक्सपीरिएंस असरदार बना रहता है।

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का PWD प्रमुख अभियंता पर

0

डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपनी बेबाक शैली और साफ छवि के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की है। कंवर ने अपने विस्तृत पत्र में आरोप लगाया है कि भतपहरी ने विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए नियमों की अनदेखी कर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया, कमीशनखोरी की और बेनामी व रिश्तेदारों के नाम पर अवैध चल-अचल संपत्ति अर्जित की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में वर्ष 2011 और 2015 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा भादवि की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध हुए, लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण इन मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी और फाइलें लंबित पड़ी रहीं।

पत्र में राजनांदगांव संभाग के मानपुर–संबलपुर मार्ग निर्माण का मामला भी उठाया गया है, जहां लगभग 6.95 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति के विरुद्ध करीब 10 करोड़ रुपये तक भुगतान किए जाने का आरोप है। शिकायत के बाद मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) की जांच में स्वीकृत राशि से करोड़ों अधिक व्यय और रिकॉर्ड संबंधी गंभीर अनियमितताओं की बात सामने आई बताई जाती है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। इसी तरह बिलासपुर मंडल में निरस्त किए गए एक अनुबंध को पुनर्जीवित कर बिना दंड समयवृद्धि और एस्केलेशन स्वीकृत कर लाखों रुपये का कथित लाभ ठेकेदार को पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति होने का दावा किया गया है।

– Advertisement –

कंवर ने यह भी आरोप लगाया है कि पदोन्नति की प्रक्रिया के दौरान लंबित शिकायतों और गंभीर आरोपों की जानकारी आयोग के समक्ष पूर्ण रूप से नहीं रखी गई, जिससे विभाग के अन्य अभियंताओं में असंतोष और अविश्वास की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि इतने गंभीर प्रकरणों के बावजूद अधिकारी उच्च पदों तक पहुंचते रहे, तो यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारी को पद से हटाकर लंबित प्रकरणों की निष्पक्ष जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और यदि अनियमितताएं प्रमाणित हों तो शासन को हुए नुकसान की वसूली सुनिश्चित की जाए।

यह पूरा मामला केवल एक अधिकारी पर लगे आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रश्न है जो विकास कार्यों के माध्यम से सरकार की छवि गढ़ती है। लोक निर्माण विभाग की साख सीधे सड़कों, पुलों और आधारभूत संरचना की गुणवत्ता से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि प्रमुख अभियंता स्तर पर गंभीर आरोप लंबित रहते हैं और कार्रवाई स्पष्ट नहीं होती, तो विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का अवसर मिलता है और आम जनता के मन में भी संदेह पनपता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शासन इन आरोपों को राजनीतिक विवाद मानकर टालता है या फिर पारदर्शी और समयबद्ध जांच के जरिए सच्चाई सामने लाता है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

धान की रकम लेकर लौट रहे किसान से लूट

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर। CG Crime : जिला के पामगढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत राहौद में आज दोपहर किसान से ढाई लाख रुपए की लूट हुई है। बाइक सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरों तरफ नाकेबंदी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार किसान पामगढ़ से धान का पैसा निकाल कर घर जा रहा था, इसी दौरान किसान के पास रखी ढाई लाख रुपए को पल्सर सवार दो युवकों ने लुटते हुए फरार हो गए। किसान ने इसकी सूचना तत्काल राहौद पुलिस चौकी में दी। इसके बाद हरकत में पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरा को चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में पल्सर सवार दो युवकों की फुटेज सामने आई है। इसके बाद चारों ओर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। और आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

– Advertisement –

CG Crime : धान की रकम लेकर लौट रहे किसान से लूट, दो मिनट में ढाई लाख लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, इलाके में सनसनी 

Mahasamund Crime : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी-गली लाश

– Advertisement –

Ad image

Bilaspur Job Fraud : CG में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: ट्रेनिंग के बहाने युवतियों को बनाया बंधक, जानिए एक कॉल ने कैसे खोला ठगी के गिरोह का राज

 

Minor Girl Rape Case Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ शर्मसार: 9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, यहां सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, पढ़िए दिल को झकझोर कर देने वाली खबर 

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बड़े

0

CG News : रायपुर, 13 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने न्यूनतम हस्तक्षेप के सिद्धांत को अपनाते हुए अत्यावश्यक कार्यों को ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में बिना किसी छेड़छाड़ के पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप सभी गतिविधियों के संचालन की बात कही।

– Advertisement –

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (Standing Committee of State Board for Wildlife) के गठन को मंजूरी दी गई। स्थायी समिति का गठन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि वन्य प्राणियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर राज्य वन्यजीव बोर्ड का अभिमत अनिवार्य होता है। बोर्ड की बैठकों के बीच अधिक अंतराल के कारण प्रस्तावों की स्वीकृति में विलंब की स्थिति बनती है। स्थायी समिति के गठन से वैधानिक मंजूरियों के त्वरित निपटान तथा वन्यजीव प्रबंधन से संबंधित मुद्दों के शीघ्र निराकरण में सहायता मिलेगी।

बैठक में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बरबांधा जलाशय में बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार एवं नवीन कार्य, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के कवर्धा वनमंडल में पंडरीपानी मेन रोड से सौरु तक मार्ग मजबूतीकरण, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से संबंधित 6 प्रस्ताव, सेमरसोत अभ्यारण्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने, उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में सीआरपीएफ कैंप की स्थापना तथा उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के प्रस्तावों का अनुमोदन कर उन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति हेतु प्रेषित करने पर सहमति दी गई।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मजीत सिंह, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अरुण कुमार पाण्डेय सहित बोर्ड के अन्य सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ

0

 

रवि विदानी, महासमुंद। Mahasamund Crime News : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। 29 जनवरी से रहस्यमयी ढंग से लापता 17 वर्षीय किशोर राजा उर्फ उद्रेश वर्मा का शव आज जमनीडीह के पास पहाड़ी जंगल में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है।

– Advertisement –

प्रेम प्रसंग और मौत 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि 29 जनवरी को राजा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

खुद जंगल में समा गया

चर्चा है कि जब ग्रामीणों ने राजा और उसके दोस्तों को घेरा, तो राजा ने अपने दोस्तों की जान बचाने के लिए उनसे वहां से भाग जाने को कहा। दोस्त तो निकल गए, लेकिन राजा खुद को बचाने के लिए घने जंगल और पहाड़ियों की ओर भाग निकला। उसके बाद से वह कभी वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

क्या यह हत्या है?

आज जमनीडीह की पहाड़ियों में बदबू आने पर जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो राजा की लाश मिली। क्या ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट की या जंगल में भागते समय उसके साथ कोई हादसा हुआ? पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि राजा की मौत चोट लगने से हुई, गला घोंटने से या किसी और कारण से।

किशोर की लाश मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर गांव में तनाव और सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस अब उन दोस्तों और गांव के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है जिन्होंने अंतिम बार राजा को देखा था।

Bilaspur Job Fraud : CG में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: ट्रेनिंग के बहाने युवतियों को बनाया बंधक, जानिए एक कॉल ने कैसे खोला ठगी के गिरोह का राज