Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 99

मेले के दिन युवक लापता, लावारिस

0

कांकेर ब्रेकिंग। CG  NEWS: देवी नवागांव में मेले के दिन एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक 18 जनवरी से घर नहीं लौटा है, जबकि उसकी बाइक गांव के पास लावारिस हालत में मिली है, जिससे मामले को लेकर अनहोनी की आशंका और गहरा गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने युवक के साथ किसी बड़ी घटना की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलते ही हल्बा चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।

– Advertisement –

पुलिस युवक की तलाश में आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

दिल्ली डिनर विवाद पर बृजमोहन अग्रवाल का

0

रायपुर नई दिल्ली। CG NEWS: दिल्ली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के घर हुए रात्रिभोज को लेकर छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, “कांग्रेस के नेताओं को हर विषय में साज़िश और चाल ही नज़र आती है, क्योंकि उनकी राजनीति भय, भ्रम और भ्रांतियों पर टिकी है। दिल्ली स्थित मेरे सरकारी निवास पर हुआ रात्रिभोज पूरी तरह से एक आत्मीय, शिष्टाचारपूर्ण एवं संगठनात्मक संवाद था, जिसे कांग्रेस अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है।

– Advertisement –

भाजपा में संवाद, समन्वय और विचार-विमर्श हमारी संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसे ‘डिनर डिप्लोमेसी’ या “नई चाल” कहना कांग्रेस की संकीर्ण सोच और हताशा को दर्शाता है।

सांसद अग्रवाल का कहना है कि, छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है कि भाजपा सरकार पारदर्शिता, विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के आरोप केवल ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा संगठित भी है, मजबूत भी है और जनता के भरोसे के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस की बयानबाज़ी से न हमारा संकल्प कमजोर होगा, न ही हमारा मार्ग बदलेगा।”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सांसद

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सौजन्य भेंट की।

सांसद अग्रवाल ने नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया
तथा इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

– Advertisement –

इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं रणनीतिक विषयों पर सार्थक, सकारात्मक एवं दूरगामी चर्चा हुई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रायपुर आगमन हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि श्री नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं।

– Advertisement –

Ad image

अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के सशक्त, दूरदर्शी एवं संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

नदी में तैरती मिली दो सगी बहनों की लाश, इलाके

0

कोंडागांव। CG BREAKING: केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अड़ेंगा नदी में दो सगी बहनों की लाश तैरती हुई मिली। दोनों महिलाएं बीते रविवार शाम साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची थीं।

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार दो दिनों तक आसपास खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार को अड़ेंगा नदी के किनारे पानी में दोनों महिलाओं के शव तैरते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया।

– Advertisement –

मृतकों की पहचान बृजबति गावड़े (उम्र 57 वर्ष) और मनाय बाई (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने मायके डोहलापारा आई हुई थीं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यह पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा का है।

– Advertisement –

Ad image

इस जिले में छुट्टी का ऐलान, जानिए किन-किन तारीखों

0

रायपुर। CG NEWS : साल की शुरुआत हो चुकी है, वहीं नये साल में मिलने वाली छुट्टियों का ऐलान हो गया है। सार्वजनिक अवकाश, ऐच्छिक और स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में जिलों में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बलौदाबाजार भाटापारा जिले में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।

29 सितंबर को अनंत चतुर्दशी दिन शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गयी है। वहीं 19 अक्टूबर दशहरा के महाअष्टमी पर दिन सोमवार को छुट्टी घोषित की गयी है।10 दिसंबर वीरनारायण की शहादत दिवस गुरुवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

पिता की चिता से अस्थियां चुरा ले गईं मां और मौसी

0

बिलासपुर। CG NEWS : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। 12 वर्षीय नाबालिग बेटे प्रथमेश ठाकरे और उसकी 5 वर्षीय बहन ने अपने संरक्षक मयंक वर्मा के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता स्व. आलोक ठाकरे के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मां खुशबू ठाकुर उर्फ अन्नू ठाकुर और मौसी ज्योति पाण्डेय ने मुक्तिधाम से अस्थियां चुरा ली हैं।

शिकायत के अनुसार, 15 जनवरी को पिता की मृत्यु के बाद भारतीयनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था, लेकिन 17 जनवरी को दोनों आरोपी महिलाएं नियम विरुद्ध मुक्तिधाम में घुसीं और हिंदू रीति-रिवाजों को ताक पर रखकर पिता की अस्थियों को झोले में भरकर ले गईं, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। नाबालिगों का आरोप है कि उनकी मां दो साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, लेकिन अब पिता की मृत्यु के बाद करोड़ों की संपत्ति और रुपयों के लालच में वह वापस लौट आई है और अस्थियों का सहारा लेकर अंतिम क्रिया में बाधा डाल रही है ताकि बच्चों के हक की संपत्ति हड़पी जा सके।मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पिता की अस्थियां बरामद कर उन्हें सौंपी जाएं ताकि वे विधि-विधान से गंगा विसर्जन कर सकें। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ज्योति पाण्डेय पूर्व में भी अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार के समय विवाद कर चुकी हैं और उन्हें परिवार व समाज से पृथक किया जा चुका था। बच्चों का आरोप है कि जिस मां ने संकट के समय उन्हें बेसहारा छोड़ दिया था, वह अब केवल धन के लोभ में आकर उनके धार्मिक अधिकारों का हनन कर रही है और उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रही है। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि सिविल लाइन पुलिस इस गंभीर शिकायत पर क्या दंडात्मक कार्रवाई करती है और क्या उन मासूम बच्चों को उनके पिता की अस्थियां वापस मिल पाती हैं, ताकि वे अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए अंतिम तर्पण कर सकें।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

RAIPUR NEWS : रायपुर पुलिस ने बरामद किए 40 लाख रु के 200 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाया, पाकर खिले चेहरे

 

 

छत्तीसगढ़ TET परीक्षा का प्रवेश पत्र

0

CG TET Exam Date 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। 1 फरवरी को होने वाली इस एग्जाम के लिए व्यापम ने ना केवल समय, बल्कि कैंडिडेट्स के पहनावे को लेकर भी कड़े प्रोटोकॉल जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

व्यापम ने परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सख्त ड्रेस कोड लागू किया है। कैंडिडेट्स को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने पर ही सेंटर पर एंट्री मिलेगी। गहरे रंग जैसे काले, गहरे नीले, बैंगनी या चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनने पर पूरी तरह से मनाही है। इसके अलावा, जूते पहनकर आने की इजाजत नहीं है, कैंडिडेट्स को केवल साधारण चप्पल पहनकर आना होगा। इसके साथ ही कानों में किसी भी तरह के आभूषण पहनने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

– Advertisement –

सर्दी को देखते हुए स्वेटर की अनुमति
मौसम को देखते हुए बोर्ड ने साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट वाला) पहनने की अनुमति दी गई है। हालांकि, सुरक्षा जांच के समय कैंडिडेट्स को इसे उतारकर चेकिंग करानी होगी। इसके साथ एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ या पाउच ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।

परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग
छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को दो शिफ्ट में कंडक्ट कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी, जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए है। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 5:45 बजे तक होगी, जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स को सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना जरूरी है।

– Advertisement –

Ad image

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर मौजूद Admit Card टैब पर जाएं।
वहां TET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।

समय का रखें विशेष ध्यान
कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि, वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले ही सेंटर पर पहुंच जाएं। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। सुबह की पारी के लिए गेट 9:00 बजे और दोपहर की पारी के लिए 2:30 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी हाल में एंट्री नहीं दी जाएगी। कैंडिडेट्स को सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना जरूरी है।

 

छत्तीसगढ़ को जूनियर एकल में स्वर्ण पदक मिला

0

रायपुर। SPORTS NEWS : अस्मिता लिग़ वेस्ट जोन साफ टेनिस प्रतियोगिता में तीसरे दिन सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग के सिंगल डबल्स के मेच खेले गए निर्णायक गौरव एवं प्रीति प्रधान रीमा राय खिरमन तांदी संजय तांडी आज खेले गए मेच के परिणाम इस प्रकार हे सब जूनियर वर्ग में एकल मुकाबले में गुजरात के खनक ने छत्तीसगढ़ की राधिका को 3-0 से पराजित किया मध्य प्रदेश गुजरात के संघर्ष पूर्ण मेच में गुजरात ट्राईब्रेक में जीता अगले मेच में छत्तीसगढ़ की नंदनी ने मध्य प्रदेश के अजनी को 3 – 0 से पराजित कर अगले दोर में प्रवेश किया गुजरात और मध्य प्रदेश ने अपना मेच जित कर अगले दोर प्रवेश किया। छत्तीसगढ़ की नदनी ने गुजरात के नंदनी को पराजित कर कवाटर फ़ाइनल में प्रवेश किया मध्य प्रदेश टीम ने एकतरफ मुकाबले में राजस्थान को पराजित किया गुजरात ने गोवा को परस्त कर कवाटर फ़ाइनल अपना स्थान सुनिचित किया जूनियर वर्क में एकल फाइनल में छत्तीसगढ़ के चंचल सारथी ने एमपी के खिलाड़ी को ट्राइब्रेक मैं पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया रजत पदक एमपी के चारवी तया कांस्य पदक प्रिया वदा एमपी एवं रिया छत्तीसगढ़ ने प्राप्त किया सब जूनियर सिंगल्स में प्रथम सेमीफाइनल छत्तीसगढ़ नंदिनी हनी गुजरात के बीच खेला गया सब जूनियर वर्ग के डबल मैच कल खेले जाएंगे उपरोक्त जानकारी टूर्नामेंट के संगठन सचिव प्रमोद ठाकुर ने दिया।

– Advertisement –

Ad image

 

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार अधेड़

0

रायपुर। CG ACCIDENT NEWS : रायपुर–बलौदाबाजार एनएच में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी में बैठी अधेड़ की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम तोरण साहू और उनकी पत्नी का नाम यामिनी साहू है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

मृतक के भतीजे योगेश साहू ने बताया कि सोमवार सुबह चाचा तोरण साहू अपनी पत्नी यामिनी साहू के साथ स्कूटी से रायपुर की ओर जा रहे थे। बरौंडा फॉर्म स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री के पास, रायपुर की ओर जा रही ट्रक (नंबर OD 11 E 6607) के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दंपत्ति

– Advertisement –

Ad image

टक्कर लगने से स्कूटी चला रहे तोरण साहू गाड़ी संभाल नहीं पाए और सड़क पर गिर गए, जिससे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में तोरण की मौके पर मौत हो गई और उनकी पत्नी यामिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायल यामिनी साहू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

RAIPUR NEWS : रायपुर पुलिस ने बरामद किए 40 लाख रु के 200 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाया, पाकर खिले चेहरे

रायपुर में लगने जा रहा है ऐसा ऑटो एक्सपो

0

रायपुर, 20 जनवरी 2026 : CG Auto Expo–2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक श्री राम बिजनेस पार्क, एमजीएम हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड, सड्डू रायपुर में ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त ऑटो एक्सपो में विक्रय होने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा एकमुश्त 50 प्रतिशत जीवनकाल कर (आरटीओ टैक्स) में छूट प्रदान की जा रही है, जिससे प्रदेश के आम नागरिकों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।

– Advertisement –

ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक श्री राम बिजनेस पार्क, रायपुर में किया जा रहा है। इस अवधि में वाहन क्रय करने वाले ग्राहकों को आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

यह प्रदेश का पहला ऑटो एक्सपो है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने के लिए आमजन को रायपुर आने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वे अपने शहर अथवा गांव के निकटतम प्रतिभागी/पंजीकृत डीलरों के माध्यम से इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

– Advertisement –

Ad image

ऑटो एक्सपो–2026 के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। अर्थात, क्रय किए गए वाहन पर अपने गृह जिले के परिवहन कार्यालय का पंजीयन चिन्ह (आरटीओ कोड) प्राप्त किया जा सकेगा। दूरस्थ क्षेत्रों के डीलर्स भी इस ऑटो एक्सपो में भाग ले रहे हैं, जिससे छोटे व्यावसायिक विक्रेताओं को रोजगार के उपयुक्त अवसर प्राप्त होंगे और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर मिलेगा। इससे आमजन नवीनतम ऑटोमोबाइल तकनीकों से भी अवगत हो सकेंगे।

रायपुर ऑटो एक्सपो–2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं। इससे वाहन क्रय करने वाले नागरिकों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

ऑटो एक्सपो–2026 में आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत छूट के साथ-साथ फाइनेंस कंपनियों, बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों एवं विभिन्न डीलरों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण न्यूनतम दरों पर वाहन उपलब्ध होंगे, जिससे आमजन को व्यापक आर्थिक राहत मिलेगी।

रायपुर के इस ऑटो एक्सपो में रायपुर जिले के 95 डीलर्स तथा अन्य जिलों के 171 डीलर्स, कुल 266 डीलर्स भाग ले रहे हैं, जिससे प्रदेशभर के नागरिकों को विविध विकल्प उपलब्ध होंगे।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 2025 के ऑटो एक्सपो में कुल 29,348 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिसके माध्यम से आम जनता को लगभग 120 करोड़ रुपये की आरटीओ टैक्स में छूट प्रदान की गई थी, जिससे नागरिकों को उल्लेखनीय आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी।

इस प्रकार, ऑटो एक्सपो–2026 प्रदेश के नागरिकों के लिए किफायती दरों पर वाहन क्रय करने, स्थानीय स्तर पर पंजीयन सुविधा प्राप्त करने तथा व्यापक आर्थिक लाभ उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हो रहा है।