Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 97

शाहिद और Tripti के बीच रोमांस या बदला?

0

मुंबई: O Romeo Trailer OUT: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid kapoor) गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में हैं। इस रोमांटिक-एक्शन ड्रामा में एक्शन, रोमांस और बदले की कहानी देखने को मिलेगी।

ट्रेलर की झलक
‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर दर्शकों को एक खतरनाक गैंगस्टर की दुनिया में ले जाता है। शाहिद कपूर का डांस, एक्शन और उनके संवाद दर्शकों को खासे प्रभावित कर रहे हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ शाहिद की केमिस्ट्री भी शानदार दिखाई गई है। ट्रेलर में एक जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिलता है, “वो लड़की बारूद का ढेर है, खुद तो फटेगी ही साथ में तेरे चिथड़े भी उड़ा देगी।”

– Advertisement –

Ad image

तृप्ति की भूमिका शुरुआत में शांत लड़की की है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनका बदला लेने का मकसद सामने आता है। फिल्म के ट्रेलर में रोमांस और रिवेंज का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अरुण ईरानी, विक्रांत मैसी, और तमन्ना भाटिया जैसे मशहूर कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिशा पाटनी को फिल्म में आइटम नंबर करते हुए देखा जाएगा, जबकि अविनाश तिवारी फिल्म में विलेन के रूप में दिखाई देंगे। उनका लुक भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की रिलीज डेट
‘ओ रोमियो’ को 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

 

 

 

Border 2 धमाका: सनी देओल-वरुण धवन की फिल्म पहले दिन ही तोड़ सकती है ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, जानिए कैसे?

 

 

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

0

RAIPUR NEWS: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना है कि ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतर्गत आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़–लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किए जाने के कारण रायपुर से चलने वाली कुछ महत्वपूर्ण पैसेंजर गाड़ियां अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी।

रेलवे के अनुसार रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर (58527), विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर (58528) और रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर (58207) 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी, जबकि जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर (58208) 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक संचालित नहीं होगी।

– Advertisement –

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से हुई असुविधा पर खेद जताते हुए सलाह दी है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी पूछताछ काउंटर से अपडेट जरूर प्राप्त करें।

 

– Advertisement –

Ad image

 

राज्यपाल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

0

रायपुर। Republic Day CG : छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस को उत्साह से मनाने की तैयारियां चल रही है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को राज्यपाल रामेन डेका तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में झंडा फहराएंगे।

जानिए कौन सा नेता कहां फहराएगा तिरंगा

– Advertisement –

अश्मिता वेस्ट जोन सॉफ्ट टेनिस लीग का समापन

0

रायपुर। SPORTS NEWS : छग अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस संघ द्वारा 18-21 जनवरी कों व्ही आई पी क्लब शंकर नगर में अस्मिता वेस्ट जोन सॉफ्ट टेनिस लीग का आयोजन किया गया है, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, खेलो इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूरन्दर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर ने विजेताओं कों पुरसस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता आकाश दुबे एम. आई. सी. महिला बाल विकास, शताब्दी पांडे प्रवक्ता भाजपा, छ्ग अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस के अध्यक्ष अनिल पुसदकर, संगठन सचिव प्रमोद सिंह ठाकुर, मप्र से आये ऑफिसियल गौरव कदम, प्रीति पवार, साहित् रविशंकर धनगर, वार्षिष्ठ कोच संजय शुक्ला, एवं उमेश सिंह ठाकुर, डॉ रिंकू तिवारी, उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया इस प्रतियोगिता में गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा,साहित् छत्तीसगढ़ की टीमों के लगभग 100 महिला खिलाड़ी हिस्सा लिया अंतिम परिणाम इस प्रकार है।

– Advertisement –

बालिका अंडर 15 सिंगल्स ध्वनि नगमाते गुजरात विजेताओं, भक्ति छिरसागर मप्र उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर मैथिलि मप्र एवं नंदिनी छ्ग रहीं
इसी वर्ग के डबल्स में कनक एवं ध्वनि गुजरात विजेता, मैथिलि एवं मनुस्मृति मप्र उपविजेता, एवं तीसरे स्थान नंदिनी एवं दित्या गुजरात एवं वर्शा एवं प्रेरणा छ्ग रहे।

बालिका अंडर 18 वर्ग सिंगल्स में छ्ग की चंचल सारथी विजेता रहीं मप्र की चरवी सिंह उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर प्रियंबदा मप्र एवं रिया छ्ग रहे
इस वर्ग के डबल्स में छ्ग के रिया एवं यामिनी ने विजेता का ख़िताब जीता वही छ्ग की चंचल एवं रंजना उपविजेता, बनी तीसरे स्थान पर वैष्णवी एवं प्रियम्बदा मप्र एवं चारवी और छावि मप्र रहे।

– Advertisement –

Ad image

सीनियर बालिका वर्ग के सिंगल्स में लाइशराम लिंडा मप्र विजेता बनी, मप्र की ही अनुष्का उपविजेता रहीं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सोनल एवं अयुषा रहीं वर्ग के डबल्स में महाराष्ट्र की सोनल एवं रितिका विजेता बनी, छ्ग की पूर्णिमा एवं जितेशवरी उपविजेता बनी, मप्र की अनुष्का एवं लाइशरम लिंडा एवं छ्ग की दिनेशवरी एवं कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं इस अवसर पर मप्र से आये निर्णायक गौरव कदम, प्रीति पवार, रूपेंद्र चौहान, संजय शुक्ला, रविशंकर धनगर,कैलाश श्रीवास, दिलीप विश्वकर्मा, राकेश प्रधान, डॉ रिंकू तिवारी, डॉ कार्मिशिष्ठ शम्भूरकर,उमेश ठाकुर रीमा राय,हेनरी एवं रोहीन सेंटियागो,संजय तांडी, खीरमन तांडी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

CG Politics : प्रयागराज में शंकराचार्य का अपमान: कांग्रेस ने

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Politics : कांग्रेस भवन में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में आज कांग्रेस के दिग्गजों ने न केवल नई नियुक्तियों का जश्न मनाया, बल्कि पार्टी के भीतर की कड़वी सच्चाई को भी सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया। नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कार्यकर्ताओं को राजनीति का गुर सिखाते हुए पार्टी में अब तक चली आ रही गुटबाजी पर बड़ा बयान दिया, तो वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नए अध्यक्षों को ‘फुल टाइम जॉब’ की नसीहत दी। कार्यक्रम में जहाँ संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई, वहीं भाजपा की अंतर्कलह और प्रयागराज में शंकराचार्य विवाद को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने सरकार को जमकर घेरा।

 

– Advertisement –

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने पार्टी की कमजोरी की असल वजह गुटबाजी को बताया। उन्होंने बेबाकी से कहा कि हम पहले राज्य, फिर जिले और ब्लॉक स्तर पर बंट गए, जिससे कांग्रेस कमजोर हुई। महंत ने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ ‘जिंदाबाद-जिंदाबाद’ के नारे लगाने और नेताओं की चापलूसी करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि यही हार का मुख्य कारण रहा है। उन्होंने एकजुटता का मंत्र देते हुए कहा कि “एक रहें और नेक रहें”, क्योंकि बंटवारा ही विनाश की जड़ है। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नए जिलाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी कि अब “आधा पार दुकान और आधा पार मकान” वाला रवैया नहीं चलेगा; अध्यक्षों को अब संगठन के लिए समर्पित होकर काम करना होगा।

 

– Advertisement –

Ad image

पार्टी की अंदरूनी कलह पर लगाम कसते हुए दीपक बैज ने नसीहत दी कि अनुशासन ही सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी के बीच कोई मनमुटाव है, तो उसे बंद कमरे में सुलझाएं, मीडिया या माइक के सामने बयानबाजी कर तमाशा न बनाएं। इसके साथ ही बैज ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय बिलासपुर में ध्वजारोहण नहीं, बल्कि भाजपा की भारी गुटबाजी को बैलेंस करने आ रहे हैं। उन्होंने अमर अग्रवाल को मंत्री न बनाए जाने और केंद्रीय राज्य मंत्री के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा में सिर फुटौव्वल की स्थिति है, जिसे ढंकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वहां कुछ भी ठीक नहीं होने वाला।

 

कार्यक्रम में प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए व्यवहार को लेकर भी कांग्रेस के तीनों दिग्गजों—महंत, बैज और टी.एस. सिंहदेव ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सर्वोच्च संतों का ऐसा अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या शंकराचार्य को गंगा स्नान का अधिकार भी नहीं है? यह कौन सा सनातन धर्म है? दीपक बैज ने तीखे लहजे में कहा कि भाजपा हिंदू होने का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन हम हिंदू हैं या नहीं, इसके लिए हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने नई आबकारी नीति को लेकर भी सरकार की नियत पर बड़े सवाल खड़े किए।

धान खरीदी में लापरवाही पर

0

विनय करिहार, मुंगेली। CG Food Officer suspended : धान खरीदी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मुंगेली जिले के जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, मिलरों द्वारा किए जा रहे उठाव की समुचित निगरानी न होने तथा नियमित निरीक्षण नहीं किए जाने के आरोपों के बाद की गई है।

जांच के दौरान धान परिवहन और उठाव की प्रक्रिया में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन माना गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबन 21 जनवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

– Advertisement –

निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस कार्रवाई से खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे निगरानी और कड़ी की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

CG purchased paddy : CG में 75 वर्षीय किसान का दर्दनाक बयान: धान नहीं बिका तो आत्महत्या करूंगा

CG News : पिता की चिता से अस्थियां चुरा ले गईं मां और मौसी, नाबालिग बच्चों ने संपत्ति हड़पने की साजिश का लगाया आरोप

 

‘O Romeo’ Trailer Out: Shahid Kapoor’s Intense

0

‘O Romeo’ Trailer Out: Mumbai: Bollywood actor Shahid Kapoor’s much-awaited film ‘O Romeo’ has dropped its trailer, and it is receiving a tremendous response from the audience. In the film, Shahid Kapoor plays the role of the gangster Hussain Ustra, while Tripti Dimri portrays his girlfriend. This romantic-action drama promises an intriguing mix of love, revenge, and high-octane action.

Trailer Highlights
The trailer takes viewers into the world of a dangerous gangster, and Shahid Kapoor’s fierce avatar is winning hearts. His dance moves, action sequences, and powerful dialogues are grabbing attention. The chemistry between Shahid and Tripti Dimri is also a major highlight, adding emotional depth to the intense storyline. One of the memorable dialogues in the trailer goes: “That girl is a barrel of explosives—she’ll blow up herself, and take you down with her.”

– Advertisement –

Ad image

Initially, Tripti’s character appears to be calm and composed, but as the story progresses, her revenge-driven motives come to light. The trailer masterfully blends romance and revenge, keeping the audience on the edge of their seats.

Star Cast
Along with Shahid Kapoor and Tripti Dimri, the film features a stellar ensemble cast, including Nana Patekar, Avinash Tiwari, Disha Patani, Farida Jalal, Arun Irani, Vikrant Massey, and Tamannaah Bhatia in crucial roles. Disha Patani will be seen performing an item number, while Avinash Tiwari plays the villain, with his look becoming a major talking point among fans.

– Advertisement –

Ad image

Release Date
‘O Romeo’ is set to release on 13th February 2026 during the Valentine’s Week in theaters. The film is produced by Sajid Nadiadwala and directed by Vishal Bhardwaj.

 

 

Border 2 धमाका: सनी देओल-वरुण धवन की फिल्म पहले दिन ही तोड़ सकती है ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, जानिए कैसे?

 

 

CG Crime : बालोद में चोरियों का भंडाफोड़: 8 लाख 52 हजार

0

बालोद: CG Crime : बालोद पुलिस ने चोरी के दो मामलों का महज 24 घंटे में सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, नगद रकम, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथौड़ी शामिल हैं। इस पूरे ऑपरेशन में बालोद थाना और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने किया खुलासा
पहला मामला राकेश कुमार ठाकुर के घर से जुड़ा था, जहां चोरों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे, जिसकी कीमत करीब **7 लाख 91 हजार रुपये थी। वहीं दूसरा मामला नम्रता देवी के घर से जुड़ा था, जहां चोरों ने दीवार फांदकर 4 हजार रुपये नकद चोरी किए थे।

– Advertisement –

आरोपी की गिरफ्तारी
चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने लक्ष्मण सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने दोनों चोरी की वारदातों को स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर डौंडी लोहारा स्थित उसके किराए के मकान से चोरी गए जेवरात, नगद, मोटरसाइकिल और लोहे की हथौड़ी बरामद की गई।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Job Alert : दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर: रायपुर में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती 

 

 

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। जारी आदेश के अनुसार किरण कौशल (भा.प्र.से. 2009) को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उनके कार्यभार ग्रहण की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के अंतर्गत आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद को संवर्गीय पद घोषित किया गया है।

वहीं अवनीश कुमार शरण (भा.प्र.से. 2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

– Advertisement –

इसके अतिरिक्त आकाश छिकारा (भा.प्र.से. 2017), संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला– बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

धान खरीदी में फर्जीवाड़े का खुलासा, शासन को 8

0

मुंगेली। CG NEWS : जिले में धान खरीदी और परिवहन में हुए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राइस मिलरों, समिति प्रबंधकों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों द्वारा मिलकर शासन को 8 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले में विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

आईसीसीसी मार्कफेड रायपुर से प्राप्त अलर्ट के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि धान उठाव करने वाले वाहनों द्वारा वास्तविक क्षमता से 200 प्रतिशत से लेकर 1116 प्रतिशत तक ओवरलोडिंग कर अवैध परिवहन किया गया। कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच कर इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया।

– Advertisement –

फर्जी दस्तावेज और फर्जी वाहनों से किया गया परिवहन

जांच में पाया गया कि राइस मिलरों और समिति प्रबंधकों ने जानबूझकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए, पीडीएस चावल का वितरण नहीं किया और फर्जी वाहन नंबरों से धान का परिवहन दर्शाया। वास्तविक मात्रा से कहीं अधिक धान का उठाव दिखाकर शासन को भारी नुकसान पहुंचाया गया। कुल मिलाकर 11 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी और परिवहन में गड़बड़ी के प्रमाण मिले हैं।

– Advertisement –

Ad image

इन उपार्जन केंद्रों और राइस मिलों पर कार्रवाई

नवागांव घुठेरा समिति द्वारा उपलेटा राइस मिल से मिलीभगत कर 74 जीपीएस युक्त एवं 40 से अधिक बिना जीपीएस वाहनों से परिवहन
सिंघनुपरी केंद्र द्वारा एसएस फूड के साथ मिलकर 4,542 क्विंटल धान का बिना जीपीएस परिवहन
छटन उपार्जन केंद्र द्वारा दीपक राइस मिल और नवकार मिल से मिलकर 3,589 क्विंटल धान का अवैध परिवहन
झगरहट्टा उपार्जन केंद्र द्वारा वर्धमान राइस मिलर्स के साथ गड़बड़ी
इन मामलों में उपलेटा एवं वर्धमान राइस मिल के संचालक, समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कई आरोपी फरार, तलाश जारी

प्रकरण में अब्दुल समद, ललित जैन, नवेंद मेनन और अनिल जांगड़े फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।