Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 85

छत्तीसगढ़ में एक्सपायरी धान खपाने की साजिश फेल

0

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले के गांधीनगर वार्ड नंबर 2 में अवैध रूप से एक्सपायरी धान मंडी में बेचने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया। प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील ने जागरूक लोगों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

करीब 3 लाख 72 हजार रुपये कीमत के 300 बोरी एक्सपायरी धान बरामद हुए हैं। जानकारी मिली है कि आरोपी इसे सिलफिली धान समिति में बेचने की साजिश रच रहे थे। धान को पुराने पैकेट फाड़कर नए बोरे में भरने की कोशिश की जा रही थी, जबकि पुराने पैकेट आग में जलाकर सबूत मिटाने की योजना बनाई गई थी।

– Advertisement –

सुभाषनगर स्कूल पारा के केसव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह आरोपी बताए जा रहे हैं। फूड इंस्पेक्टर चित्रकांत ध्रुव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 300 बोरी धान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

Ad image

 

CG News : छत्तीसगढ़ में वोट का अधिकार खतरे में! 3.63 लाख नाम कटे… दावा सिर्फ 50 हजार

छत्तीसगढ़ में वोट का अधिकार खतरे में! 3.63 लाख कटे

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया गया, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस प्रक्रिया में बिलासपुर जिले की मतदाता सूची से करीब 3 लाख 63 हजार नाम काट दिए गए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े आंकड़े के बावजूद अब तक सिर्फ 50 हजार के करीब ही दावा-आपत्तियां दर्ज की गई हैं।जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया। बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी, इसके बावजूद लाखों मतदाता अब भी निष्क्रिय बने रहे।

प्रशासन का साफ कहना है कि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा अब समाप्त हो चुकी है।अब केवल उन्हीं आवेदनों की दस्तावेज जांच की जाएगी, जो पहले ही जमा हो चुके हैं। यह सत्यापन प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।

– Advertisement –

निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने समय रहते आपत्ति दर्ज नहीं कराई, उनके नाम फाइनल लिस्ट से स्थायी रूप से बाहर हो जाएंगे। इसका सीधा मतलब है कि वे आगामी चुनावों में वोट देने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। प्रशासन की अपील है कि लोकतंत्र में भागीदारी तभी संभव है, जब मतदाता सूची में नाम हो। अब लापरवाही का कोई मौका नहीं है, क्योंकि फाइनल सूची के बाद सुधार का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा।

CG Crime : मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, पानी पीने के बहाने घर में घुसकर किया था हैवानियत 

– Advertisement –

Ad image

CG Purchased Paddy : धान खरीदी में छत्तीसगढ़ का ये जिला बना टॉप, सीधे भुगतान ने बदल दी खेल की तस्वीर!

 

 

Raipur Crime : रायपुर रेलवे स्टेशन में दहशत; बदमाशों ने यात्री से चाकू मारकर छीने 8 हजार कैश और मोबाइल

0

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें बुलंद है। रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री से मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है, बताया जाता है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया और नकदी व मोबाइल लूटकर मौके से भाग निकले। हैरानी की बात ये रही कि अभी तक जाआरपी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। 

रायपुर के नहरपारा निवासी गजालुद्दीन जब नागपुर जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर पीड़ित के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर गए और ₹8000 नकद व मोबाइल लूट ले गए। घायल अवस्था में गजालुद्दीन प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

CG Crime : मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, पानी पीने के बहाने घर में घुसकर किया था हैवानियत 

CG Crime : जंगल में इश्क़ का खूनी अंजाम; पहले पी शराब… फिर प्रेमिका का गला घोंटा, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

The post Raipur Crime : रायपुर रेलवे स्टेशन में दहशत; बदमाशों ने यात्री से चाकू मारकर छीने 8 हजार कैश और मोबाइल appeared first on Grand News.

छत्तीसगढ़ में फिर करवट ले रहा मौसम

0

रायपुर। CG Weather Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 28 जनवरी को हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड की वापसी के संकेत भी मिल रहे हैं।

28 जनवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक हो सकती है। हालांकि यह प्रभाव सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा और फिलहाल व्यापक बारिश की संभावना नहीं है।

तापमान में गिरावट के आसार

उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं।

30 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा असर

मौसम विभाग ने बताया कि 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में बना रहा शुष्क मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. कहीं से भी वर्षा की सूचना नहीं मिली। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

‘बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास! सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2

0

Border 2 BO Day: नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम की गूंज है- ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद!’ सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस को युद्ध के मैदान में बदल दिया है। फिल्म ने अपने चौथे दिन (सोमवार) को ऐसी छलांग लगाई है कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े-बड़े धुरंधर धराशायी हो गए हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

गणतंत्र दिवस पर ‘नोटों की बारिश’

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति का ऐसा ज्वार उठा कि थिएटर्स के बाहर ‘हाउसफुल’ के बोर्ड लटक गए। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 59 करोड़ रुपये का अविश्वसनीय कलेक्शन किया है।

– Advertisement –

Ad image

इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने ‘फर्स्ट मंडे’ को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ऑल-टाइम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने ‘टाइगर 3’ (58 करोड़) और ‘पुष्पा 2’ (46.4 करोड़) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

 

बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों का सफरनामा

फिल्म की कमाई के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि दर्शक सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की इस टोली पर कितना प्यार लुटा रहे हैं:

शुक्रवार (ओपनिंग) ₹30.00

शनिवार ₹36.50

रविवार ₹54.50

सोमवार (रिपब्लिक डे) ₹59.00

कुल कलेक्शन  ₹180.00 करोड़

फर्स्ट मंडे के सुल्तान: टॉप फिल्मों की सूची

‘बॉर्डर 2’ ने सोमवार की कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा के इतिहास को बदल कर रख दिया है। देखिए टॉप 5 फिल्में जिन्होंने पहले सोमवार को सबसे ज्यादा नोट छापे:

  •  बॉर्डर 2: ₹59.00 करोड़
  •  टाइगर 3: ₹58.00 करोड़
  •   पुष्पा 2: ₹46.40 करोड़
  •   बाहुबली 2: ₹40.25 करोड़
  •   एनिमल: ₹40.06 करोड़

 

खास बात: इस लिस्ट में ‘गदर 2’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में अब ‘बॉर्डर 2’ से काफी पीछे छूट गई हैं।

 

200 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर

महज 4 दिनों में 180 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, अब फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दहलीज पर खड़ी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंगलवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म आसानी से 20 करोड़ बटोर लेगी और साल की सबसे तेज 200 करोड़ी फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

1997 की ‘बॉर्डर’ की यादें और 1971 के युद्ध की शौर्य गाथा ने एक बार फिर भारतीय दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा के एक छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम कमलेश जायसवाल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कमलेश जायसवाल न्यूवोको सीमेंट प्लांट द्वारा संचालित स्कूल में अध्ययनरत था। सुसाइड नोट में छात्र ने स्कूल के प्राचार्य और कुछ शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। छात्र ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, कमलेश जायसवाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। होनहार बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरसमेटा गांव में चक्काजाम कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने छात्र के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और न्यूवोको प्रबंधन से दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि चक्काजाम सुबह 11 बजे से जारी है। मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंच चुकी है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं न्यूवोको सीमेंट प्लांट प्रबंधन से भी लगातार चर्चा की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट, 11 जवान

0

बीजापुर। CG IED Blast : जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुए कई आईईडी धमाकों में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बीते दिन सभी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है। बीजापुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीजापुर जिले में स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुई। जहां सिलसिलेवार विस्फोट हुए। जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना नक्सलियों की एक नापाक कोशिश थी। घटना के तुरंत बाद, घायल हुए सभी जवानों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया। पुलिस विभाग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में

0

रायपुर। Republic Day 2026 : राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वीरता आदम्य साहस और बहादुरी के लिए पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया।

– Advertisement –

Ad image

सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुनील शर्मा, निरीक्षक संदीप कुमार माडिले जिला बीजापुर, आरक्षक मड़कम पाण्डू जिला सुकमा, आरक्षक मड़कम हड़मा जिला सुकमा को वीरता पद से सम्मानित किया। इसी प्रकार आरक्षक मड़कम देवा जिला सुकमा, आरक्षक वारसे हुंगा जिला सुकमा, डी.एस.एफ. आरक्षक रोशन गुप्ता जिला सुकमा, सहायक उप निरीक्षक शहीद रामूराम नाग जिला सुकमा, आरक्षक शहीद कुंजाम जोगा जिला सुकमा, आरक्षक शहीद वंजाम भीमा जिला सुकमा, सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार मरकाम जिला दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक माड़वी सन्नू जिला दंतेवाड़ा, कंपनी कमाण्डर करोड़ सिंह 17वीं वाहिनी छस बल, जिला कबीरधाम, आरक्षक पुरूषोत्तम देवांगन जिला दंतेवाड़ा को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया। इसके अलावा महानिदेशक हिमांशु गुप्ता जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं जिला रायपुर को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से पुलिस महानिरीक्षक ध्रुव गुप्ता अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर जिला सूरजपुर, सेनानी श्वेता राजमणी 19वीं पोखरण वाहिनी छस बल जिला जगदलपुर को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे जिला कोरिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रोहित कुमार झा गुप्तवार्ता विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, निरीक्षक-अ/स्टेनो कौशिल्या भट्ट अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, निरीक्षक-अ कमलेश कुमार मिश्रा विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, प्लाटून कमाण्डर डाल सिंह नामदेव 13वीं वाहिनी छस बल जिला कोरबा, कंपनी कमाण्डर दिलीप कुमार सिन्हा 15वीं वाहिनी छस बल जिला बीजापुर, सहायक प्लाटून कमाण्डर सुशील कुमार बरूआ प्रथम वाहिनी छस बल, भिलाई को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।

राज्य वीरता पुरस्कार के लिए रायगढ़ जिले से आर्यन खेश, राकेश मिंज और धमतरी जिले से आशु देवांगन, मेहुल देवांगन तथा बालोद जिले से हेमाद्री चौधरी को सुझबुझ और बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से अलंकृत किया गया।

पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल डेका ने

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम भी उनके साथ थे। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि गणतंत्र दिवस का शुभ दिन राष्ट्र के लिए नए संकल्प लेने का दिन होता है। आइए यह संकल्प ले कि विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण मंे अपनी पूरी भागीदारी देंगे।

राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हए कहा कि यह पवित्र अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता हैं। गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा तथा हमारे संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार भगत सिंह, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर समेत सभी नायकों का स्मरण किया, जिनके देश प्रेम और त्याग से गणतंत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हमें एक ऐसा संविधान प्राप्त हुआ, जो देश के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता और समानता का अधिकार प्रदान करता है। राज्यपाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। संविधान में समानता का अधिकार इस भावना को अभिव्यक्त करता है। शहीद वीरनारायण सिंह ने लोगों की भूख की पीड़ा देखी थी और इसे मिटाने के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। श्री डेका ने कहा कि हम लोक कल्याणकारी राज्य में रह रहे हैं, जहां सामाजिक-आर्थिक न्याय के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ इन्हें लागू करने में मॉडल राज्य है।

वर्ष 2000 में अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। रजत जयंती वर्ष में हमने छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए अंजोर विजन डाक्यूमेंट के रूप में रोडमैप भी तैयार किया है।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेजी से उभरते हुए राज्यों में से एक है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से अधोसंरचना का विस्तार हुआ है।

हमारी नई औद्योगिक नीति ने प्रदेश में निवेश के लिए नई संभावनाएं पैदा की हैं। 7 लाख 83 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव राज्य को मिले हैं। इनसे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

बरसों तक छत्तीसगढ़ ने माओवादी हिंसा की यातना झेली है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने सुनियोजित रणनीति के माध्यम से माओवाद के विरुद्ध लड़ाई छेड़ी। हमने नक्सलियों के पुनर्वास की नई नीति तैयार की। दो सालो में ही 2500 से अधिक नक्सलियों ने संविधान में आस्था प्रकट की। बस्तर की धरती से हम इस साल के मार्च महीने तक माओवाद को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे।

प्रधानमंत्री जी द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना आदि प्रमुख योजनाओं के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण भी है। बच्चों के समग्र विकास में शिक्षा की अहम भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाया गया है। इसके माध्यम से बच्चे भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के साथ ही आधुनिक ज्ञान-विज्ञान भी सीख रहे हैं।

श्री डेका ने कहा कि मुझे इस बात की हार्दिक खुशी है कि छत्तीसगढ़ आधुनिक उद्योगों की स्थापना में भी आगे है। यहां सेमीकंडक्टर प्लांट का काम प्रगति पर है। एआई डाटा सेंटर पार्क अस्तित्व में आ रहा है। आईटी सेक्टर भी तेजी से तरक्की कर रहा है।

श्री डेका ने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। हमारी सरकार किसानों को फसल का सबसे अच्छा मूल्य देती है। हम किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी कर रहे हैं।

हमारी मातृशक्ति के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। यह उनकी मेहनत का सम्मान है। प्रधानमंत्री जी ने बीते वर्षों में महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक बड़े निर्णय लिये, इनमें से एक महत्वपूर्ण लक्ष्य देश में तीन करोड़ लखपति दीदी देश भर में तैयार करने का भी है। छत्तीसगढ़ में भी इस लक्ष्य को लेकर तेजी से कार्य हो रहा है और अब तक प्रदेश में 4 लाख 93 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं।

भविष्य में जल संकट से निपटना भी हमारी महत्वपूर्ण चुनौती है। इसके लिए राज्य सरकार कई स्तर पर काम कर रही है। हम नदियों को जोड़ने के लिए सर्वे आरंभ कर रहे है। इंद्रावती और महानदी जैसी नदियों को जोड़ने से एक-एक बूंद का इस्तेमाल सही तरह से हो सकेगा।

आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए उपयोगी अधोसंरचना तैयार की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 81 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। 4 लाख 96 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाये गये हैं। स्वास्थ्य से जुड़े हुए सभी कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य के 4106 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं।

हमारा प्रदेश सिकल सेल की समस्या से जूझता रहा है। इस संकट से जूझने के लिए प्रभावी कार्य किये गये हैं। दो वर्षों में 1 करोड़ से ज्यादा नागरिकों का जेनेटिक कार्ड वितरण हो चुका है और कुल 1 करोड़ 52 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर ली गई है। अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत 2 लाख 81 हजार से अधिक मोतियाबिंद आपरेशन हुए हैं। मोतियाबिंद आपरेशन के लिए शासन ने एम्स से भी एमओयू किया है। परीक्षा से पूर्व बच्चों का आई टेस्ट कर लिया जाए, इसके पुख्ता इंतजाम किये गये हैं और इसके तहत 1 लाख 62 हजार चश्मों का वितरण स्कूली बच्चों को किया गया है।

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर हमने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया। हमने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया। हमने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन भी किया। अब ट्राइबल खेलों की मेजबानी भी करने जा रहे हैं।

समारोह में परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री आदित्य कुमार ने किया। उनके नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, उत्तर प्रदेश पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष), नगर सेना (महिला), एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, डॉग स्क्वॉड, घुड़सवार दल, महिला और बैण्ड प्लाटून की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।

इसके पश्चात राज्यपाल श्री डेका ने राज्य के पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान कर अलंकृत किया। वीर बच्चों आर्यन खेश, राकेश मिंज, आशु देवांगन, मेहुल देवांगन और कुमारी हेमाद्री चौधरी को उनकी सूझ-बूझ एवं बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए राज्य वीरता पुररूस्कार प्रदान किया।

मुख्य समारोह में आकर्षक परेड, हॉर्स शो, डॉग शो, बैगपाइपर बैंड डिस्प्ले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, शहीदों के परिजन, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।

अभिषेक शर्मा ने इतने गेंद में लगाया

0


 

Fastest T20I Fifty: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Fastest T20I Fifty) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें टी20 इंटरनेशनल इतिहास में खास जगह दिला दी। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अभिषेक ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

– Advertisement –

Ad image

इस शानदार पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी यह पारी भारतीय टीम के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

– Advertisement –

Ad image

भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। अभिषेक शर्मा अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के लिए सबसे तेज टी20 फिफ्टी

  • 12 गेंद – युवराज सिंह
  • 14 गेंद – अभिषेक शर्मा
  •  16 गेंद – हार्दिक पांड्या

दुनिया में भी टॉप-3 में शामिल

अभिषेक शर्मा की यह फिफ्टी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे तेज टी20I फिफ्टी भी है (ICC फुल मेंबर देशों में)। उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह और नामीबिया के जैन फ्राइलिंक (13 गेंद) हैं। अभिषेक ने इस मामले में न्यूजीलैंड के कॉलिन मनरो की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

दुनिया की सबसे तेज टी20I फिफ्टी

  • 12 गेंद – युवराज सिंह
  • 13 गेंद – जैन फ्राइलिंक
  • 14 गेंद – कॉलिन मनरो
  • 14 गेंद – अभिषेक शर्मा

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने यह साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में भारतीय टी20 टीम के लिए एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

 

IND vs NZ 1st T20I: Abhishek Sharma का तूफान! भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया 

 

 



Source link