Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 8

भाजपा ने प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा की

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रदेश मीडिया टीम का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश सहसंयोजक के रूप में प्रवीण साहू ‘सीए’, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को जिम्मेदारी दी गई है।

– Advertisement –

वहीं प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर गौरिशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविन्द्र सिंह, वैभव बंस, तौकीर रजा और उमेश घोरमोड़े को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने मीडिया पैनलिस्ट के रूप में रामू नेताम, गोपाल बिस्ट, दयावंत धर बांधे , डॉ. अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निशिकांत पाण्डेय, वात्सल्य मूर्ति, डॉ. गंधर्व पाण्डेय, प्रियदर्शनी दिव्य, पियूष मिश्रा, संतोष दास को जिम्मेदारी सौंपी है।

– Advertisement –

Ad image

देखें लिस्ट

लोकसभा में गूँजी किसानों की आवाज़: सांसद

0

 

नई दिल्ली/रायपुर। सांसद एवं भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के किसानों के हितों को लेकर प्रखरता से आवाज़ उठाई है।

– Advertisement –

श्री अग्रवाल ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा विभिन्न राज्यों से की जाने वाली फसलों की खरीद, विगत वर्षों में खरीदी गई फसलों की मात्रा और खर्च, अनाज परिवहन व्यवस्था, गोदामों की क्षमता तथा छत्तीसगढ़ के लिए खाद्यान्न आवंटन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष रूप से यह प्रश्न उठाया कि किसानों से होने वाली फसलों की खरीद व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अनाज के भंडारण और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने, रेलवे के माध्यम से बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था विकसित करने तथा राज्यों में गोदामों की क्षमता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

– Advertisement –

Ad image

सांसद अग्रवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने जानकारी दी कि 1 फरवरी 2026 तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) के पास 470.67 लाख टन की विशाल भंडारण क्षमता उपलब्ध है। इसमें 147.20 लाख टन क्षमता एफसीआई की अपनी है, जबकि 323.47 लाख टन क्षमता किराए पर ली गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य एजेंसियों के पास भी 381.92 लाख टन की क्षमता सुरक्षित है।

वहीं छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए वर्ष 2025-26 (जनवरी 2026 तक) हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत कुल 1153.380 हजार टन चावल आवंटित किया गया है। श्री अग्रवाल ने पिछले पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ से हुई धान की रिकॉर्ड खरीद और उस पर खर्च की गई करोड़ों की राशि का ब्यौरा भी सदन के पटल पर रखवाया।
छत्तीसगढ़ में FCI और राज्य एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान का मूल्य वर्ष 2020-21 के ₹13,419.90 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹27,009.44 करोड़ के आश्चर्यजनक आंकड़े तक पहुँच गया है। यह आधे दशक में मूल्य में लगभग 102% की वृद्धि दर्शाता है। इसी अवधि के दौरान खरीद की मात्रा 71.08 LMT से बढ़कर 116.42 LMT हो गई है। उल्लेखनीय है कि जहाँ FCI राष्ट्रीय स्तर पर गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का और रागी सहित विभिन्न फसलों की खरीद करता है, वहीं छत्तीसगढ़ में धान मुख्य फोकस वाली फसल बनी हुई है, जो राज्य की संपूर्ण कृषि अर्थव्यवस्था का आधार है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, “राष्ट्रीय खाद्य भंडार में छत्तीसगढ़ का योगदान न केवल गर्व का विषय है, बल्कि हमारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का एक स्तंभ भी है। अपने किसानों के लिए खरीद मूल्य को दोगुना करके और IT-समर्थित अनुकूलन मॉडल लागू करके, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी मिट्टी में उपजा हर दाना कुशलतापूर्वक अपने उद्देश्य को पूरा करे। हमारा ध्यान लॉजिस्टिक बाधाओं को दूर करने और राज्य समिति के सदस्यों द्वारा गोदामों के नियमित ऑन-साइट निरीक्षण के माध्यम से भंडारित गुणवत्ता में सुधार करने पर है।”

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार से खाद्यान्नों की सुरक्षित आवाजाही और गोदामों की कमी पर भी सवाल पूछे। जिसके जवाब में सरकार ने बताया कि खाद्यान्नों के सुचारू संचलन के लिए रेल मार्ग का 80% से अधिक उपयोग किया जा रहा है और ‘मार्ग अनुकूलन अध्ययन’ के लिए आईआईटी दिल्ली की सेवाएं ली गई हैं।

I IT दिल्ली के FITT (फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी के तहत एक अत्याधुनिक रूट ऑप्टिमाइजेशन’ अध्ययन शुरू किया गया है। रेलवे के FOIS पोर्टल के साथ एकीकृत यह डिजिटल दैनिक रेक योजना टूल, FCI को पॉइंट-टू-पॉइंट माल ढुलाई गणना को स्वचालित करने की अनुमति देता है। इस टूल का कार्यान्वयन फरवरी 2025 में शुरू हुआ, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि छत्तीसगढ़ का अनाज न्यूनतम लागत और अधिकतम गति के साथ कमी वाले क्षेत्रों तक पहुँचे।

छत्तीसगढ़ में कुल भंडारण क्षमता 32.41 LMT है (जिसमें FCI के तहत 21.15 LMT और राज्य एजेंसियों के पास 11.26 LMT शामिल है)। इसे और अधिक आधुनिक बनाने के लिए, सरकार परियोजना प्रबंधन सेवाओं (PMS) की आवश्यकता के बिना मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने हेतु ‘परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना (Asset Monetization Scheme) का उपयोग कर रही है। राज्य में इस दक्षता अभियान के लिए पहचाने गए प्रमुख स्थलों में FSD दुर्ग और FSD अर्जुन शामिल हैं।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को सुदृढ़ करने और बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर भंडारण क्षमता की निगरानी कर रही है। श्री अग्रवाल के इन प्रयासों से यह सुनिश्चित हुआ है कि किसानों द्वारा उपजाया गया एक-एक दाना सुरक्षित रहे और गरीब जनता तक समय पर राशन पहुँच सके।
सांसद अग्रवाल ने सदन में यह मुद्दा उठाकर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के किसानों को यह भरोसा दिलाया है कि उनकी मेहनत की उपज का संरक्षण और वितरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

श्री अग्रवाल की सक्रियता का ही परिणाम है कि सरकार ने देश भर में भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का विवरण साझा किया।

For BOX

सरकार ने जानकारी दी कि देश में कुशल भंडारण प्रणाली विकसित करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं:

* पीईजी योजना: निजी निवेश के माध्यम से 24 राज्यों में पारंपरिक गोदामों का निर्माण किया गया है, जिसके तहत 148.61 लाख टन क्षमता का निर्माण पूरा हो चुका है।

* खुले भंडारण की समाप्ति: पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में अनाज को खुले में सड़ने से बचाने के लिए ‘सीएपी चरणबद्ध समाप्ति’ योजना के तहत 90 लाख टन की नई क्षमता पर काम चल रहा है।

* आधुनिक तकनीक: देश में पीपीपी मॉडल के तहत साइलो (Silos) का निर्माण, केंद्रीय क्षेत्र योजना (2017-25) और परिसंपत्ति मुद्रीकरण जैसे माध्यमों से भंडारण क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

*आधुनिक भंडारण के लिए पीपीपी मोड के तहत 57 स्थानों पर 32.25 लाख टन क्षमता वाले साइलो का निर्माण पूरा हो चुका है।

* भंडारण की कमी को दूर करने के लिए निजी उद्यमी गारंटी (PEG) योजना और परिसंपत्ति मुद्रीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।

108 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

0

रायपुर। CG NESW: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अब बस्तर में बंदूक नहीं बल्कि विश्वास की जीत हो रही है।

उन्होंने कहा कि जगदलपुर में 3.29 करोड़ रुपये के इनामी 108 सशस्त्र माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है, जो बस्तर में शांति, सुशासन और विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिससे स्पष्ट है कि बस्तर के लोगों में अब शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का विश्वास बढ़ रहा है।

– Advertisement –

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास और क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण बड़ी संख्या में माओवादी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों, प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर के लोग अब भय और हिंसा से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की ओर बढ़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी है और छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र के साथ मिलकर नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और विकसित बनाना है और सुरक्षा, विकास तथा विश्वास के तीनों मोर्चों पर लगातार काम किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

अग्निवीर भर्ती के लिए अच्छा मौका

0

रायपुर। Agniveer Bharti 2026 : भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है।

– Advertisement –

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

रायपुर पुलिस ने 20 लाख रूपये के 100

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : गुम मोबाईल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करते हुये पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) रायपुर कमिश्नरेट द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं प्रभारी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाते हुये पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 100 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 100 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपये बरामद कर आज दिनांक 11.03.2026 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।

– Advertisement –

गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर जमा कराया गया। इसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर उनके द्वारा स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।

– Advertisement –

Ad image

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उ.प्र., म.प्र., राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, दिल्ली तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस आम जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को कोई भी मोबाईल फोन लावारिस अथवा अन्य हालत में प्राप्त होती है, तो ऐसे मोबाईल फ़ोन को तत्काल संबंधित थाना/साईबर सेल कार्यालय में जमा करें।

पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली और धांधली का खेल

0

पिंटू दुबे। बिलासपुर। CG News : जिले के जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भनेसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ ग्रामीणों ने रोजगार सहायक मंजुला टोप्पो पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

₹200 की अवैध वसूली की गई 

– Advertisement –

ग्रामीण नंदकिशोर भारद्वाज ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि रोजगार सहायक द्वारा न केवल रोजगार गारंटी कार्यों में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, बल्कि शासन की नि:शुल्क आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर भी प्रत्येक व्यक्ति से ₹200 की अवैध वसूली की गई है।

ग्रामीणों को किया गुमराह 

– Advertisement –

Ad image

शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोजगार सहायक ने उप-सरपंच के पति के साथ मिलकर ग्रामीणों को गुमराह किया और नियम विरुद्ध तरीके से पैसों का लेन-देन किया। इस पूरे मामले की पुष्टि के लिए ग्रामीणों ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी प्रशासन को सौंपे हैं और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

 

IPL 2026 in Raipur : रायपुर में दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा? जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच

CG Sex Racket : बुटीक की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, एक क्लिक में ऐसे मिलती थीं सुंदर लड़कियां… इस कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

 

 

रायपुर में दिखेगा विराट, धोनी और रोहित

0

IPL 2026 in Raipur : करीब एक दशक बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आईपीएल (Indian Premier League) का रोमांच देखने को मिल सकता है। नवा रायपुर स्थित Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दो मुकाबले आयोजित करने की तैयारी चल रही है। फ्रेंचाइजी द्वारा इस स्टेडियम को अस्थायी होम ग्राउंड के रूप में चुने जाने की खबर से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

बताया जा रहा है कि आगामी IPL 2026 का आयोजन 28 मार्च से 31 मई के बीच होना प्रस्तावित है, जिसमें कुल 10 टीमें भाग लेंगी और पूरे टूर्नामेंट में लगभग 84 मुकाबले खेले जाएंगे। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो रायपुर में खेले जाने वाले मैचों में क्रिकेट के बड़े सितारे मैदान में नजर आ सकते हैं।

– Advertisement –

इन संभावित मुकाबलों में विराट कोहली (Virat Kohli), एम एस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका मिल सकता है।

स्टेडियम में सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी

– Advertisement –

Ad image

इन मुकाबलों को देखते हुए स्टेडियम की सुविधाओं को भी अपग्रेड करने की कवायद शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक वीआईपी गैलरी को पहले से अधिक आधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन को भी बदला जा सकता है।

गोल्ड और सिल्वर सीटें होंगी और लग्जरी

दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए गोल्ड और सिल्वर श्रेणी की सीटों को अधिक आरामदायक और लग्जरी बनाने का प्रस्ताव है। स्टेडियम की अपर गैलरी में लगी दो पुरानी स्क्रीन हटाने की योजना भी बनाई गई है। इन स्क्रीन के हटने से करीब 1500 अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जा सकेगी और नई जगह पर बड़ी हाई-क्वालिटी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनसे दर्शक मैच के रोमांचक पलों को स्लो मोशन में भी देख सकेंगे।

प्लेटिनम बॉक्स में भी होगा बदलाव

स्टेडियम के प्लेटिनम बॉक्स में लगे ग्लास को बदलने की सिफारिश भी की गई है। लगभग 700 दर्शकों की क्षमता वाले इस बॉक्स को आमतौर पर वीवीआईपी मेहमानों के लिए आरक्षित रखा जाता है, इसलिए इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।

टीमों की प्रैक्टिस के लिए बनेगी अलग पिच

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारियों के अनुसार टीमों की प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम के बाहर अलग से एक नई पिच तैयार की जाएगी। साथ ही फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही रायपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले सकता है।

करीब 50 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर फ्रेंचाइजी ने यहां की सुविधाओं और रायपुर के प्रमुख स्टार होटलों का भी सर्वे किया है।

अगर सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं तो रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे इंतजार के बाद आईपीएल के हाई वोल्टेज मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। ऐसे में राजधानी एक बार फिर क्रिकेट के उत्सव में डूबी नजर आ सकती है और पूरे प्रदेश में खेल का माहौल बन सकता है।

 

 

 

 

 

IAS चंदन कुमार को मिली एक और जिम्मेदारी

0

रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंदन कुमार (भा.प्र.से. 2011) को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार चंदन कुमार, जो वर्तमान में विशेष सचिव वित्त विभाग एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

– Advertisement –

Ad image

बस्तर में 108 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,

0

जगदलपुर। CG Breaking :  छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस और सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक साथ 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 3 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर

– Advertisement –

यह आत्मसमर्पण बस्तर संभाग के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जा रहा है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में बड़ी संख्या में महिला नक्सली भी शामिल हैं, जो संगठन के भीतर सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। इन सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की राह पर चलने की शपथ ली है।

हथियारों और विस्फोटक का जखीरा बरामद

– Advertisement –

Ad image

नक्सलियों से बरामद सामानों में 100 से अधिक आधुनिक हथियार, भारी संख्या में डंप किया गया सामान और विस्फोटक बनाने के उपकरण शामिल है। नक्सली डंप से ₹3.61 करोड़ की नग रकम तथा रुपया 1.64 करोड़ मूल्य का 01 कि.ग्रा. सोना भी बरामद किया गया है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई हार्डकोर कैडर के सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों पर शासन द्वारा 3 करोड़ रुपये से अधिक का संयुक्त इनाम घोषित था।

बद्री नारायण बगड़िया शास उ मा

0

नेवरा/तिल्दा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवमयी अवसर पर ग्राम नेवरा स्थित बद्री नारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण की गूँज सुनाई दी, जहाँ नगर पालिका पार्षद और तिल्दा संकुल की शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाई स्कूल कुंदरु की प्राचार्या सुषमा दुबे एवं किरण जैन थीं। गरिमामय समारोह में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की महिला पार्षदों एवं तिल्दा संकुल की समस्त शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

– Advertisement –

नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि सुषमा दुबे ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में स्वावलंबी है और समाज की प्रगति में उसका योगदान अतुलनीय है। शाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित और सशक्त नारी ही एक सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रखती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

– Advertisement –

Ad image

उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और बिंदी लगाओ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें श्रीमती सरिता सेन व शारदा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें रानी सौरभ जैन ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।
पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन टी.पी. वर्मा द्वारा अपनी प्रभावी शैली में किया गया।

इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में के.सी. कश्यप, नरेंद्र रात्रे, बी.एस. नेताम एवं सौरभ जैन , गणेश शर्मा, डॉ लक्ष्मण साहू, अमित अग्रवाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्रोत शिक्षक केंद्र प्रभारी का संगठनात्मक सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने सभी अतिथियों, नगर पालिका के प्रतिनिधियों और शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।