Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 74

चोरी और फर्जी बिक्री का मामला, 7 गिरफ्तार

0

 

CG Crime : रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।

– Advertisement –

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि आरोपी रायगढ़, तमनार, घरघोड़ा और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करते थे।चोरी के बाद लोक सेवा केंद्र के जरिए फर्जी आरसी, ट्रांसफर कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर इन बाइकों को बाजार में बेच दिया जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई में गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों में बाइक चोर, ऑटो डीलर के कर्मचारी, खरीददार और लोक सेवा केंद्र संचालक शामिल हैं।मामले में संगठित अपराध सहित फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय आरसी, इंश्योरेंस और वाहन के कागजातों की पूरी जांच जरूर करें।

– Advertisement –

Ad image

 

विकसित भारत की दिशा में

0

रायपुर। Union Budget 2026-27: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। एआई और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई गई है। साथ ही महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी पहले की तुलना में सस्ती होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म के लिए राज्यों में पांच रीजनल हब स्थापित किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा

लखपति दीदी योजना के विस्तार के माध्यम से महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड स्वरोजगार, उद्यमिता और स्थानीय बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उन्हें उच्च शिक्षा में सहायता मिलेगी।

उद्योग, शिक्षा और खेल को बढ़ावा

देश की आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार को नई गति मिलेगी। वहीं खेलो इंडिया मिशन और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।

कर सुधार और आम जनता को राहत

आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और छोटे करदाताओं के लिए आसान व्यवस्था की गई है। दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, बायोगैस-सीएनजी सहित कई रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को और मजबूत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक, विकासशील और जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ram Charan के घर गूंजी किलकारी, उपासना ने बच्चों को दिया

0

मुंबई। Ram Charan And Upasana Konidela Welcome Twins : साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के घर खुशियों ने फिर दस्तक दी है। एक्टर एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) ने जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी से राम चरण का पूरा परिवार जश्न के मूड में है।

इस खास मौके की जानकारी खुद राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने फैंस के साथ शेयर की है।

– Advertisement –

Ad image

 

 दादा बने चिरंजीवी, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

– Advertisement –

Ad image

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे बेहद खुशी और आभार के साथ यह साझा कर रहे हैं कि राम चरण और उपासना कोनिडेला जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने बताया कि मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

चिरंजीवी ने लिखा कि दादा-दादी के रूप में यह उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है और उन्होंने सभी फैंस और शुभचिंतकों का प्यार व दुआओं के लिए धन्यवाद किया।

 

2012 में हुई थी शादी, 2023 में बने थे पहली बार माता-पिता

राम चरण और उपासना की शादी साल 2012 में हुई थी, जबकि दोनों की सगाई दिसंबर 2011 में हुई थी। उपासना, अपोलो हॉस्पिटल्स के संस्थापक प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं और अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरपर्सन भी हैं।

कपल ने जून 2023 में अपनी पहली बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था। दीवाली 2025 के दौरान उपासना ने अपने दूसरे बेबी शॉवर की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

वर्क फ्रंट: अब स्पोर्ट्स ड्रामा ‘Peddi’ में दिखेंगे राम चरण

वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण आखिरी बार फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो भी किया था।

अब राम चरण अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘Peddi’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

Dhurandhar OTT version : धुरंधर ओटीटी वर्जन में कम हुआ रनटाइम! क्या कट गए अहम सीन?

छत्तीसगढ़ में दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या

0

चंद्रप्रकाश साहू, बेमेतरा। CG Crime : छत्तीसगढ़के बेमेतरा जिले के बेरला से एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। क्या कोई सिर्फ गाली देने पर अपने ही दोस्त का कत्ल कर सकता है? और क्या कोई लाश को पानी के अंदर पत्थर से दबाकर चैन की नींद सो सकता है? जी हां, बेरला पुलिस ने एक ऐसे ही खौफनाक हत्याकांड का खुलासा किया है।

25 जनवरी की रात… प्रवीण उर्फ प्रीत द्विवेदी नाम का एक युवक अचानक गायब हो जाता है। घरवाले परेशान, पुलिस हैरान! लेकिन जब पुलिस ने प्रवीण के दोस्तों, ढालेंद्र उर्फ संजू और वैभव सोनी को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो जो सच सामने आया उसने सबको हिला कर रख दिया। ​कहानी शुरू होती है शराब और गाली-गलौज से।

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि आरोपी और प्रवीण साथ में शराब पी रहे थे। तभी मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई। प्रवीण ने गाली दी, तो ढालेंद्र का खून खौल उठा। बात इतनी बढ़ गई कि खरगा तालाब के पास मारपीट शुरू हुई और देखते ही देखते ढालेंद्र ने प्रवीण का गला पानी में डुबोकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, लाश ऊपर न आए, इसलिए उसके ऊपर एक भारी पत्थर रख दिया।

​लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिवार वाले और नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस कुछ लोगों को बचा रही है और मामले में लेन-देन हुआ है। भारी भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

विदेश यात्रा और पढ़ाई हुई सस्ती, सरकार ने TCS

0

नई दिल्ली। Budget 2026 : बजट 2026 में केंद्र सरकार ने उन परिवारों और मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात दी है जो विदेशों में घूमने या पढ़ाई करने का सपना देखते हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाले टीसीएस (TCS) की दरों में भारी कटौती का ऐलान किया है. अब तक ओवरसीज टूर पैकेज बुक करने पर यात्रियों को 5 से 20 फीसदी तक का टीसीएस चुकाना पड़ता था, जिसे सरकार ने अब घटाकर सीधे 2 फीसदी कर दिया है. इस फैसले से विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को अब बुकिंग के वक्त कम रकम जमा करनी होगी, जिससे टूर पैकेज काफी किफायती हो जाएंगे.

पर्यटन के साथ-साथ सरकार ने विदेशी शिक्षा को लेकर भी नरम रुख अपनाया है. लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत शिक्षा के उद्देश्य से विदेश में पैसे भेजने पर लगने वाले टीडीएस (TDS) को कम करने की घोषणा की गई है. इस कदम से उन हजारों छात्रों और अभिभावकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा जो यूनिवर्सिटी की फीस या रहने के खर्च के लिए भारत से भारी रकम बाहर भेजते हैं. टैक्स का यह बोझ कम होने से मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अपने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा दिलाना अब पहले के मुकाबले आसान और सस्ता हो जाएगा.

टूर पैकेज पर टीसीएस की मार हुई कम

पिछले कुछ समय से विदेशी यात्रा पर ऊंचे टीसीएस को लेकर ट्रैवल इंडस्ट्री और आम लोगों के बीच काफी चिंता थी. पहले एक तय सीमा के बाद 20% तक टैक्स कटने से लोगों की वर्किंग कैपिटल ब्लॉक हो जाती थी, जिसे बाद में रिफंड के रूप में वापस लेना पड़ता था. अब इसे घटाकर 2% करने का मतलब है कि आपके पास नकदी की बचत होगी और यात्रा का कुल बजट भी संतुलित रहेगा. इससे न केवल व्यक्तिगत पर्यटकों को फायदा होगा, बल्कि भारत की आउटबाउंड टूरिज्म इंडस्ट्री में भी नई जान आएगी.

विदेशी शिक्षा के लिए रेमिटेंस में बड़ी राहत

शिक्षा के लिए एलआरएस (LRS) के तहत नियमों में ढील देना सरकार की प्राथमिकता में रहा है. विदेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए फंड ट्रांसफर करना एक बड़ी चुनौती होती थी, जिस पर लगने वाला टैक्स बोझ परिवारों की बचत पर असर डालता था. अब टीडीएस दरों में कमी आने से बैंक से होने वाले ट्रांजेक्शन पर टैक्स का हिस्सा कम हो जाएगा. यह राहत उन छात्रों के लिए संजीवनी का काम करेगी जो आगामी शैक्षिक सत्रों के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं या पहले से ही वहां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

India vs Pakistan U19 World Cup 2026 LIVE Streaming:

0


India vs Pakistan U19 World Cup 2026 LIVE Streaming: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले के लिए मंच सज चुका है। बुलावायो में खेले जाने वाले सुपर सिक्स राउंड में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसका एक पैर लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारत का नेट रन रेट +3.337 है।
वहीं पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। न्यूजीलैंड पर आठ विकेट की जीत के बावजूद, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को बड़े अंतर से हराना जरूरी होगा।

– Advertisement –

Ad image

यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि भारत को हाल ही में खेले गए U19 एशिया कप फाइनल में मिली 191 रन की हार का बदला लेने का मौका मिलेगा। मुकाबले में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रज़ा (अब तक 12 विकेट) के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी।

India U19 vs Pakistan U19: मैच की पूरी जानकारी

– Advertisement –

Ad image

 मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम पाकिस्तान U19 सुपर सिक्स मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में आयोजित होगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

टॉस: दोपहर 12:30 बजे (IST)
मैच शुरू: दोपहर 1:00 बजे (IST)

LIVE टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

टीवी पर कहां देखें

Star Sports Network

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

JioHotstar ऐप और वेबसाइट

 मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

Tamasha ऐप और वेबसाइट

 

Virat Kohli Instagram: इंस्टाग्राम से अचानक ‘गायब’ हुए किंग कोहली! 27.4 करोड़ फैंस में मचा हड़कंप, रोहित शर्मा के ‘New Role’ पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस



Source link

CRIME NEWS: पुलिस–बदमाश मुठभेड़: डकैती गैंग का मास्टरमाइंड

0

जांजगीर-चांपा। CRIME NEWS: जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आई है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। लगातार दो रातों में जिले के अलग-अलग इलाकों में पांच वारदातों को अंजाम देने वाले डकैती और हत्या के प्रयास के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस पहले ही इस गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि गिरोह का आठवां सदस्य और मास्टरमाइंड रामनाथ आज सुबह पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।

भागते समय आरोपी ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इस मुठभेड़ में बदमाश रामनाथ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह पूरा मामला शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सभी सदस्यों से पूछताछ जारी है और वारदातों से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

सरकारी चावल के हेरा-फेरी की कोशिश नाकाम, केरला

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर में PDS के सरकारी चावल की हेराफेरी का मामला सामने आया है, जहां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश प्रवक्ता अफरोज ख्वाजा ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे चावल को पकड़ा।

ऑटो चालक ने पूछताछ में बताया कि यह चावल बंजारी मंदिर के पास स्थित एक सामुदायिक भवन की राशन दुकान से लाया गया था और प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3 गली नंबर तीन में स्थित केरला कैफे की संचालक पूजा विश्वास एवं विवेक पटेल के किराये के मकान में उतारा गया।

– Advertisement –

चावल के परिवहन में बजाज ऑटो क्रमांक CG-04-NX-6278 का उपयोग किया जा रहा था, चावल घर के बाहर उतारने के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 बोरी सरकारी चावल जब्त किया, जिसे पहाड़ी तालाब तिरंगा चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। मामले की जांच जारी है और संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार पर विधायक सुनील

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज भाठागांव में भाठागांव चौक से रिंग रोड, शीतला चौक दतरेंगा मोड में नगर पालिक निगम के 15वें वित आयोग से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 2 षिफ्ट में कार्य कराने का निर्देष दिया।

विधायक सुनील सोनी ने कहा कि डब्ल्यूएमएम करके 15 फरवरी तक एक तरफ का कार्य पूर्ण करें तथा मार्च महिने के अंतिम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से कार्य पूर्ण करना सुनिष्चित करें। अधिकारी ध्यान रखें कि जनउपयोग के लिए सड़क निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर आयुक्त विष्वदीप, जोन 6 अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता, पार्षद रवि सोनकर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, नगर निगम अधीक्षण अभियंता इमरान खान, जोन आयुक्त 6 हितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

राजनांदगांव में ओपन सिटी NTPC खेलो

0

राजनांदगांव। CG NEWS: संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, राजनांदगांव में आज एक दिवसीय ओपन सिटी NTPC खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 250 तीरंदाज, कोच एवं मैनेजर शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक और प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप मिला।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम का शुभारंभ ओलंपियन राजेंद्र जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का संदेश दिया गया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कौशल, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

– Advertisement –

Ad image

आयोजन समिति के प्रतिनिधि मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए, जिनकी सूची संलग्न है। प्रतियोगिता का संचालन तय समय-सारणी के अनुसार सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5 बजे आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के एमडी आदित्य अग्रवाल , बास्केटबॉल इंचार्ज एवं अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश्वर राव, वॉलीबॉल इंचार्ज कोच त्रिपाठी, स्कूल की प्राचार्य रेखा तिवारी, विकास जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही राजनांदगांव के ऑफिशियल्स राहुल, भूपेंद्र, अजेंद्र, खोमेन्द्र, पवित्र, अंजली, कपिल, कुशल, दुर्गेश, नंदनी एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को मंच, युवाओं को प्रोत्साहन और तीरंदाजी खेल के विकास को नई दिशा मिलती है। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।