Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 61

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त

0

रायपुर, 7 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “फिस्कल फ्रंटियर 2026: छत्तीसगढ़ में GST ट्रिब्यूनल का उदय” कार्यक्रम को उद्योग जगत, कर विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम के दौरान सभागार खचाखच भरा रहा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि राज्य में वस्तु एवं सेवा कर (GST) अपीलीय अधिकरण को लेकर उद्योग जगत में गंभीर रुचि और अपेक्षा बनी हुई है।

उद्घाटन सत्र को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने राज्य में कर सुधारों, विवाद समाधान तंत्र की मजबूती और विकसित हो रहे GST ढांचे पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभावी अपीलीय तंत्र उद्योग और सरकार के बीच विश्वास को सुदृढ़ करता है तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है।

– Advertisement –

कार्यक्रम की विशेष गरिमा देश की न्यायिक व्यवस्था से जुड़े शीर्ष प्रतिनिधियों की उपस्थिति से और बढ़ गई। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा तथा GST अपीलीय अधिकरण, नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. संजय कुमार मिश्रा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राष्ट्रीय महत्व प्रदान किया। दोनों ने अपने संबोधन में GST अपीलीय अधिकरण की भूमिका, कर न्याय व्यवस्था में इसकी आवश्यकता तथा पारदर्शी विवाद निपटान प्रणाली के महत्व पर विचार साझा किए।

तकनीकी सत्र में नवगठित GST अपीलीय अधिकरण की संरचना, अधिकार क्षेत्र और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान GSTAT, छत्तीसगढ़ राज्य पीठ के न्यायिक सदस्य प्रदीप कुमार व्यास तथा तकनीकी सदस्य (केंद्र) सतीश कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने कहा कि ट्रिब्यूनल के प्रभावी संचालन से लंबित कर विवादों के शीघ्र समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में CII छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की उप निदेशक एवं प्रमुख श्वेता सोंगेन ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। CII छत्तीसगढ़ वित्त एवं कराधान पैनल के संयोजक एवं HNA & Co. LLP के पार्टनर भावेश मित्तल ने उद्योग-सरकार संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। CII छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष एवं RSV Exim Pvt Ltd के प्रबंध निदेशक संजय जैन तथा राज्य परिषद के उपाध्यक्ष एवं बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक बजरंग गोयल ने भी सभा को संबोधित करते हुए व्यवसाय सुगमता, कर पारिस्थितिकी तंत्र और निवेश संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

समग्र रूप से “फिस्कल फ्रंटियर 2026” राज्य में सशक्त कर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण और उद्योग-सरकार सहभागिता को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम ने यह संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ में GST अपीलीय अधिकरण की सक्रियता से कर प्रशासन की पारदर्शिता और दक्षता दोनों में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद की जा रही है।

CG News : छत्तीसगढ़ में मौत का एनिकट! सैर पर निकले दो छात्रों की मौत से छाया सन्नाटा, यहां मिला शव

0

The post CG News : छत्तीसगढ़ में मौत का एनिकट! सैर पर निकले दो छात्रों की मौत से छाया सन्नाटा, यहां मिला शव appeared first on Grand News.

दूरदर्शन पर होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण

0

रायपुर। CG News : रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर प्रसारण कल 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह विशेष कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम का प्रसारण 10, 12, 15, 17, 19 एवं 22 फरवरी को शाम 3.30 बजे किया जाएगा। दर्शक इस कार्यक्रम को टाटा प्ले चैनल नंबर 1174, डीडी फ्री डिश तथा डीडी छत्तीसगढ़ चैनल पर पूरे देश में देख सकेंगे।

– Advertisement –

इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल उपयोगकर्ता इसे ‘WAVES’ एप के माध्यम से भी देख सकते हैं, जिसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

‘साहित्य पर्व’ का निर्माण जनसंपर्क विभाग के सहयोग से इरा फिल्म्स द्वारा किया गया है। इस प्रसारण के माध्यम से रायपुर साहित्य महोत्सव के प्रमुख सत्रों, चर्चाओं और साहित्यिक प्रस्तुतियों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

अहाते में सोते युवक के पास पहुंचा खूंखार भालू

0

कांकेर। CG Video : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। नरहरपुर स्थित शराब दुकान के अहाते में मौत और जिंदगी के बीच 4 मिनट तक लुका-छिपी का खेल चला। यहाँ एक सो रहे युवक के बिल्कुल पास एक जंगली भालू आ पहुंचा। युवक की सूझबूझ और किस्मत ने उसे मौत के मुंह से खींच लिया।

नींद में था युवक, सिरहाने खड़ा था काल

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, नरहरपुर शराब दुकान के पास स्थित अहाते में एक युवक गहरी नींद में सो रहा था। इसी दौरान जंगल से भटककर एक विशालकाय भालू वहां दाखिल हुआ। भालू युवक के इतना करीब पहुंच गया कि वह उसे सूंघने लगा।

युवक ने दिखाई सूझबूझ

– Advertisement –

Ad image

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जैसे ही नींद से जागा और अपने पास भालू को पाया, उसने घबराने या भागने के बजाय पत्थर की तरह शांत रहना बेहतर समझा। लगभग 4 मिनट तक भालू युवक के चारों ओर मंडराता रहा, कभी उसे सूंघता तो कभी पास रखे सामान को उलट-पुलट करता रहा। युवक ने अपनी सांसें रोक लीं और शरीर में कोई हलचल नहीं की। अंततः युवक को शिकार न समझकर भालू वहां से चुपचाप जंगल की ओर निकल गया।

इलाके में दहशत 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में भालू की इस तरह मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में डर पैदा कर दिया है।

देखें VIDEO –

 

Raipur Video : रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

 

Raipur Video : रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

0

देखें वीडियो – 

CG Crime : सरकारी गोदाम बना था जुआरियों का अड्डा, पुलिस की रेड में गेम ओवर, 6 जुआरी गिरफ्तार

The post Raipur Video : रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO appeared first on Grand News.

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या

0

 

भरत सिंह चौहान, जांजगीर  चांपा। CG Murder : जिले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हटाया के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नैला थाना क्षेत्र के सिवनी गांव का है, जहां प्रार्थी राकेश सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई रोशन सूर्यवंशी उर्फ छोटे दादू टेंट का काम करता था। 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त परमेश्वर चौहान के साथ गांव के अमहा तालाब की ओर घूमने निकला था। इसी दौरान नशे की बात को लेकर आरोपी आशीष सूर्यवंशी और अतुल महंत से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने धारदार हथियार से रोशन के पेट में प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

– Advertisement –

परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
घटना के बाद फरार आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने नैला निवासी यशवंत यादव पर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिस पर हत्या के प्रयास का एक और मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में साइबर, कोतवाली और नैला थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने लगातार तलाश करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उनके कब्जे से दो धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन मासूमों के साथ महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य

 

37वें फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन, पुरुष

0

रायपुर। Sports News : राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित 37वें फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में केरल और तमिलनाडु की टीम आमने-सामने रही, जहां रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने 27-29 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच अंत तक दर्शकों को बांधे रखने वाला रहा।

 

– Advertisement –

वहीं महिला वर्ग के फाइनल में केरल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि इंडियन रेलवे की टीम उपविजेता रही।

 

– Advertisement –

Ad image

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक बलदेव सिंह भाटिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच ड्रैगन, पूर्व मंत्री एवं फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष महेश गागड़ा, सचिव हेमप्रकाश नायक, आयोजन समिति अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, उपाध्यक्ष सतेंद्र पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

 इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि टूर्नामेंट अध्यक्ष महेश गागड़ा, सचिव हेमप्रकाश नायक, आयोजन समिति अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, उपाध्यक्ष सतेंद्र पांडेय सहित सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से ही यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी।

 

 होरा ने कहा कि ऐसे बड़े खेल आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, साथ ही युवाओं में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में रायपुर राष्ट्रीय स्तर के और भी प्रतिष्ठित खेल आयोजनों की मेजबानी करेगा।

 

 होरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत प्रयासों से ही राज्य में खेलों का तेजी से विकास हो रहा है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक खेल अधोसंरचना और प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

0

मनोरंजन डेस्क: Box Office War: बॉक्स ऑफिस पर इस साल का सबसे बड़ा महामुकाबला होने जा रहा है। 19 मार्च को सिल्वर स्क्रीन पर दो ‘टाइटन’ टकराने वाले हैं। एक तरफ बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ है, तो दूसरी तरफ साउथ के ‘रॉकी भाई’ यानी यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल’। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज से पहले ही इन फिल्मों ने नोटों की बारिश शुरू कर दी है।

यश की ‘टॉक्सिक’ का साउथ में जलवा (Yash vs Ranveer Singh Box Office Clash)

– Advertisement –

Ad image

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (AP-TG) के थिएट्रिकल राइट्स 120 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। दिग्गज फिल्म मेकर दिल राजू की कंपनी ‘एसवी सिनेमाज’ के साथ हुई इस डील ने फिल्म की तगड़ी वैल्यू साबित कर दी है।

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास

– Advertisement –

Ad image

कमाई के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ फिलहाल यश से दो कदम आगे निकलती दिख रही है। फिल्म ने बिना रिलीज हुए ही डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए 245 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

कमाई का गणित – डिजिटल राइट्स (जियो हॉटस्टार) ₹150 करोड़, सैटेलाइट राइट्स (स्टार नेटवर्क):** ₹50 करोड़, म्यूजिक राइट्स (T-Series):** ₹45 करोड़, कुल प्री-रिलीज कमाई : ₹245 करोड़

19 मार्च का महा-संग्राम: कौन मारेगा बाजी?

दोनों फिल्मों का क्रेज सातवें आसमान पर है। जहां यश की ‘टॉक्सिक’ एक फेयरीटेल के साथ रॉ एक्शन का वादा कर रही है, वहीं ‘धुरंधर 2’ के जरिए रणवीर सिंह बदला लेने के मूड में हैं।

एक्सपर्ट्स की राय
रिलीज से पहले की यह कमाई सिर्फ ट्रेलर है। जब ये दोनों फिल्में 19 मार्च को टकराएंगी, तो बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त होना तय है।

साउथ एक्टर Ram Charan के घर गूंजी किलकारी, पत्नी उपासना ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

 

 

 

31 मार्च 2026 से पहले देश नक्सल-मुक्त हो जाएगा

0

रायपुर। CG News : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही, गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों पर भी एक समीक्षा बैठक की। इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा केन्द्रित रणनीति (Security Centric Strategy), इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है।

– Advertisement –

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार में यह अब विकास का पर्याय बन चुका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा को गति देते हुए अपनी संस्कृति व परंपराओं को भी सहेज रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

अमित शाह ने कहा कि डबल इंजन सरकार देश से माओवाद की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में नक्सलवाद अंत के कगार पर पहुँच चुका है और 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि कई पीढ़ियों को गरीबी और अशिक्षा के अंधकार में धकेलने वाले नक्सलवाद से देश जल्द ही निजात पाने वाला है। शाह ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ चल रही लड़ाई बिखरी हुई (scattered) नहीं होनी चाहिए। विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय एजेंसियों के बीच सुचारू समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शेष बचे माओवादियों को अन्य राज्यों में भागने नहीं दिया जाना चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास के समान अवसर प्राप्त हों।

Bastar Pandum 2026 : बस्तर पंडुम का समापन समारोह कल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

बस्तर पंडुम का समापन समारोह कल

0

रायपुर: Bastar Pandum 2026 : बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव‘ के ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान जगदलपुर में निर्धारित है।

– Advertisement –

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शामिल होंगे।

बस्तर पण्डुम में सांसद द्वय महेश कश्यप और भोजराज नाग, विधायक किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन मासूमों के साथ महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य