Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 58

चिट्टा के साथ पकड़ाया रायपुर में पदस्थ

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के अवैध विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी आरक्षक के कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा लगभग 01 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (कीमत लगभग ₹8,000) बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

– Advertisement –

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन में सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक श्री इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा एवं आजाद चौक की संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 11.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक CG-04-PW-1372 में बैठकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

– Advertisement –

Ad image

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन, पिता चैतुराम बर्मन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कुण्डा जिला कबीरधाम, हाल पता जनता कॉलोनी पुलिस लाइन रायपुर के रूप में हुई, जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में एंड टू एंड अग्रिम विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य तक (Source to Destination) की कड़ी में गहन जांच कर अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी
आरक्षक हिमांशु बर्मन
पिता – चैतुराम बर्मन
उम्र – 34 वर्ष
स्थायी पता – ग्राम कुण्डा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
वर्तमान पता – जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन रायपुर

 

 

लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने किया बरामद 

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के साथ लापता हुई महिला के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पांडातराई से बिलासपुर के सफर के दौरान रहस्यमयी ढंग से गायब हुई महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।

​परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महिला का पता ठिकाना ढूंढ निकाला।

– Advertisement –

जांच में पता चला कि महिला किसी कारणवश रास्ता भटक गई थी और मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने महिला और तीनों बच्चों को थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की और सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपने मासूमों और बहू को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इस बरामदगी के बाद इलाके में फैली सनसनी और परिजनों की चिंता अब खत्म हो गई है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन मासूमों के साथ महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य

– Advertisement –

Ad image

CG Video : BJP पार्षद पति ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होते ही आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 

Korba Murder Mystery : खूनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका का रेता गला… फिर उठाया ये खौफनाक कदम, पढ़िए दिल को झकझोर कर देने वाली पूरी स्टोरी 

 

 

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए फैसले

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया।

– Advertisement –

2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने मचाया

0

मुंबई: O’ Romeo Advance Booking: बॉलीवुड के ‘चॉकलेट बॉय’ से ‘कबीर सिंह’ बने शाहिद कपूर एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ’रोमियो’ इस शुक्रवार, 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। वैलेंटाइन डे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए तैयार इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

 पहले ही दिन करोड़ों का आंकड़ा पार ( Shahid Kapoor O’ Romeo Box Office Collection)

फिल्म ने प्री-रिलीज सेल में जबरदस्त पकड़ बनाई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 11 फरवरी सुबह तक फिल्म ने ब्लॉक सीटों के साथ 1.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब तक 3,449 शोज के लिए करीब 16,226 टिकटें बिक चुकी हैं।

नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी देखी जा रही है, जहाँ से अकेले 30.92 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है।

क्या ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ को दे पाएगी मात?

बॉक्स ऑफिस के मैदान में मुकाबला कड़ा है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 12.5 करोड़ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 9 करोड़ की बम्पर एडवांस बुकिंग की थी। हालांकि ‘ओ’रोमियो’ अभी 1.42 करोड़ पर है, लेकिन फिल्म के पास अभी 2 दिन और शेष हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो शाहिद की यह फिल्म वीकेंड तक आंकड़ों में बड़ा उछाल ला सकती है।

‘हिट’ होने के 5 बड़े कारण:

  1. शाहिद-विशाल की जोड़ी: ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी कल्ट क्लासिक देने वाली यह जोड़ी 12 साल बाद साथ लौटी है।

  2. फ्रेश कास्टिंग: पहली बार शाहिद कपूर और ‘नेशनल क्रश’ तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर दिखेगी।

  3. मल्टीस्टारर तड़का: फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी जैसे सितारे हैं।

  4. म्यूजिक का जादू: ‘आशिकों की कॉलोनी’ और ‘इश्क का फीवर’ जैसे गाने पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं।

  5. वैलेंटाइन डे एडवांटेज: रोमांटिक ड्रामा होने के कारण कपल्स के बीच इस फिल्म को लेकर भारी डिमांड है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश

13 फरवरी को रिलीज हो रही ‘ओ’रोमियो’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और गौरव आदर्श की थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ से होगा। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी का स्पेशल कैमियो फिल्म को और भी दिलचस्प बनाता है।

Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

0

नई दिल्ली। Abhishek Sharma Health Update : टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के युवा और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई है कि क्या वे आगामी महत्वपूर्ण मैचों का हिस्सा बन पाएंगे?

मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया जब मुंबई से दिल्ली पहुंची, तो हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए एक डिनर पार्टी रखी थी। अभिषेक शर्मा भी इस पार्टी का हिस्सा थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें बीच में ही पार्टी छोड़कर जाना पड़ा। जांच के बाद पता चला कि उन्हें पेट में गंभीर संक्रमण (Stomach Infection) है, जिसके कारण उन्हें 9 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

– Advertisement –

नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर 

भारत का अगला मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के साथ है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक शर्मा इस मैच के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

– Advertisement –

Ad image

किसे मिलेगा मौका?

अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका मिलने की प्रबल संभावना है। संजू, ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

क्या खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ?

सबसे बड़ा सवाल 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर है। BCCI की मेडिकल टीम लगातार अभिषेक की सेहत पर नजर रखे हुए है। अगर संक्रमण जल्द ठीक नहीं हुआ, तो टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ भी अपने इस ‘ट्रम्प कार्ड’ के बिना मैदान पर उतरना पड़ सकता है।

IND vs PAK: PCB का यू-टर्न, टला बहिष्कार का खतरा; इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

 IND vs USA T20 World Cup : सूर्या का विराट तांडव: 77 पर ढेर हो रहे थे धुरंधर, फिर कप्तान ने अकेले छीनी USA से जीत, ये रहे 3 असली Heros 

छत्तीसगढ़ के इस गांव में लगा “स्टडी कर्फ्यू”, शाम 6 बजे

0

धमतरी/रायपुर, 11 फरवरी 202। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का बिरेतरा गांव इन दिनों शिक्षा और सामाजिक अनुशासन के अनोखे प्रयोग के कारण पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बन गया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (2026) से पहले गांव ने ऐसा निर्णय लिया है, जिसे ग्रामीण “भविष्य बचाओ अभियान” का नाम दे रहे हैं।

गांव की सामूहिक बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि शाम 6 बजे के बाद कोई भी स्कूली छात्र सड़क, चौक-चौराहे, दुकान, ठेला, खेल मैदान या चौपाल पर नजर नहीं आएगा।

नियम तोड़ने की स्थिति में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उसके अभिभावकों को भी जिम्मेदार माना जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में युवाओं में मोबाइल की लत, देर शाम तक बाहर घूमने की आदत और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने पढ़ाई को प्रभावित किया है।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिरेतरा में आयोजित बैठक में शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समिति, महिला समूहों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर चर्चा की। निष्कर्ष निकला कि यदि सामूहिक अनुशासन लागू किया जाए, तो बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

बैठक में स्पष्ट लक्ष्य तय किए गए—

•कक्षा 10वीं में कम से कम 80% पास प्रतिशत

•कक्षा 12वीं में 100% परिणाम

ग्रामीणों का मानना है कि यदि छात्र नियमित रूप से शाम का समय पढ़ाई को दें, तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

नियमों की विस्तृत सूची

गांव में लागू किए गए नियम केवल कर्फ्यू तक सीमित नहीं हैं। यह एक व्यापक सामाजिक अनुशासन व्यवस्था है—

1. शाम 6 बजे के बाद पूर्ण अध्ययन समय

•कोई भी छात्र सार्वजनिक स्थान पर नहीं मिलेगा।

•खेल, घूमना-फिरना और अनावश्यक बाहर बैठना प्रतिबंधित।

2. मोबाइल और टीवी पर नियंत्रण

•पढ़ाई के समय मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित।

•टीवी देखने पर सख्त रोक, विशेषकर परीक्षा तक।

 3. अभिभावकों की जवाबदेही

•हर पालक को बच्चों के होमवर्क और पढ़ाई की निगरानी करनी होगी।

•अनुपालन न करने पर पालकों पर भी जुर्माना।

4. नशा मुक्ति पर सख्ती

•धूम्रपान, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध।

•नशा करते या बेचते पाए जाने पर 5,000 से 50,000 रुपये तक जुर्माना, कुछ मामलों में इससे अधिक राशि का भी उल्लेख।

5. अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

•गाली-गलौज, आपसी विवाद और असामाजिक व्यवहार पर भी दंड।

शाम ढलते ही बदल जाता है गांव का दृश्य

स्थानीय लोगों के अनुसार, नियम लागू होने के बाद बिरेतरा की शाम का दृश्य पूरी तरह बदल गया है। जहां पहले चौपालों और गलियों में युवाओं की भीड़ दिखती थी, अब वहां सन्नाटा नजर आता है।

एक ग्रामीण महिला ने बताया,

“अब बच्चे घर में बैठकर पढ़ाई करते हैं। माहौल पहले से ज्यादा शांत और सकारात्मक हो गया है।”

एक शिक्षक ने कहा,

“यह सिर्फ परीक्षा का मामला नहीं है, यह बच्चों के भविष्य का सवाल है।”

क्या कहता है शिक्षा विशेषज्ञों का नजरिया?

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बोर्ड परीक्षा से पहले नियमित अध्ययन का समय तय करना लाभकारी होता है। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि अनुशासन के साथ संतुलन जरूरी है, ताकि बच्चों पर मानसिक दबाव न बढ़े।

बिरेतरा में यह पहल सामूहिक सहमति से लागू की गई है, इसलिए इसे सामाजिक सहयोग का मॉडल माना जा रहा है।

नशा मुक्त गांव की ओर कदम

यह पहल केवल परीक्षा परिणाम सुधारने तक सीमित नहीं है। ग्रामीण इसे “नशा मुक्त बिरेतरा” अभियान का आधार मान रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नशे की रोकथाम और पढ़ाई के माहौल से आने वाले वर्षों में अपराध और सामाजिक समस्याओं में भी कमी आएगी।

क्या बनेगा प्रदेश के लिए मॉडल?

बिरेतरा का यह प्रयोग अब अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। यदि परिणाम सकारात्मक रहे, तो यह पहल शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में एक उदाहरण बन सकती है।

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक अनुशासन के जरिए शिक्षा सुधार की यह पहल दिखाती है कि जब गांव एकजुट होता है, तो बड़े बदलाव संभव हैं।

वार्ड निगरानी समिति कर रही है निगरानी

गांव में वार्ड निगरानी समितियों का गठन किया गया है, जो सुबह और शाम बच्चों पर नजर रखती हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अब कोई भी बच्चा बाहर दिखता है तो पड़ोसी भी टोक देते हैं. आसपास के लोग भी बच्चों से कहते हैं कि घर जाइए और पढ़ाई कीजिए.

बिरेतरा ने यह संदेश दिया है कि

“सिर्फ सरकार नहीं, समाज भी चाहे तो शिक्षा में क्रांति ला सकता है।”

अब सबकी नजरें बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम पर टिकी हैं—क्या ‘स्टडी कर्फ्यू’ बिरेतरा को नया रिकॉर्ड दिलाएगा?

साय कैबिनेट की बैठक शुरू,

0

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है.  इस बैठक में सभी मंत्री मौजूद है.

खुलेआम ड्रग्स का खेल, कार के अंदर

0

रायपुर। Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स कारोबार को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार युवक कार के अंदर खुलेआम सिंथेटिक ड्रग्स का सेवन करते नजर आए और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार के अंदर बैठे चार युवकों में से दो युवक तीसरे युवक से ड्रग्स लेते समय कह रहे हैं कि “धीरे-धीरे… हाथ नहीं हिलाना, आराम से खींच…”, जबकि चौथा युवक पूरी घटना का वीडियो बना रहा है।

– Advertisement –

यह वीडियो राजधानी में नशे के बढ़ते जाल और युवाओं में ड्रग्स के खुले इस्तेमाल की भयावह तस्वीर पेश कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया।

रायपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक किस इलाके के हैं, ड्रग्स कहां से लाई गई और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ तो नहीं है।

– Advertisement –

Ad image

राजधानी में खुलेआम ड्रग्स सेवन का यह मामला कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान

0

CG NEWS: जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दहेज के नाम पर प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा निवासी जागृति श्रीवास का विवाह वर्ष 2024 में महेश श्रीवास के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि पति द्वारा मारपीट और सास-ससुर की गाली-गलौज से परेशान होकर 8 दिसंबर 2025 को जागृति ने घर में रखा कीटनाशक जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उसकी मौत हो गई।

– Advertisement –

मर्ग जांच और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पति महेश श्रीवास, सास राजकुमारी और ससुर अशोक श्रीवास के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी, SECL

0

 

प्रतिदिन 100 टन से ऊपर कोयल की चोरी सरकार को लाखों का नुकसान

– Advertisement –

सरगुजा – अम्बिकापुर लखनपुर महफूज हैदर

सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महिला पुरुष बच्चे ग्रामीण खदान में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। रोजाना सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कोयला चोरी करने खदान में पहुंच रहे हैं कोयला चोरी करने से रोक रहे खदान कर्मियों पर ग्रामीणों के द्वारा हमला कर दिया जाता है। यही नहीं इन कोयले को बाइक के माध्यम से ईट भट्ठों में सप्लाई किया जा रहा है। मेरा खदान से प्रतिदिन सैकड़ो कोयला चोरी से सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसईसीएल प्रबंधन या प्रशासन के ओर से अमेरा खदान से कोयला चोरी पर अंकुश लगाने कोई सार्थक कदम अब तक नहीं उठाया गया है।कोयला चोरी को लेकर पूर्व में पुलिस के द्वारा कई ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है परंतु कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोयला चोरी करने का वीडियो आप सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और तरह-तरह के मीम बनाए जा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों का समूह खदान में घुसकर कर रहे कोयला चोरी

प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का समूह अमेरा खदान में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। कोयला चोरी रोकने सीसीएल प्रबंधन नाकाम नजर आ रहा है। ग्रामीणों के समूह द्वारा प्रतिदिन 100 टन से ऊपर की कोयले की चोरी की जा रही है।

ईट भट्ठों में कोयले की सप्लाई

अमेरा खदान से कोयला चोरी कर ग्रामीण ईंट भट्टों में सप्लाई कर रहे हैं इसके अलावा ग्रामीणों के द्वारा घरों में बड़ी मात्रा में कोयला संग्रहित करके रखा गया है। जिसकी सप्लाई चार पहिया छह पहिया और ट्रकों के माध्यम से किया जाता है। अमेरा खदान प्रबंधन कोयला चोरी रोकने में पूरी तरह से लाचार और आशय नजर आ रहा है।

SECL महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह

इस संबंध में विश्रामपुर SECL महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह से फोन पर कोयला चोरी के संबंध में बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि ग्रामीणों के द्वारा दादागिरी कर खदान के अंदर घुसकर कोयला चोरी किया जा रहा है उन्हें रोकने पर गार्ड्स के साथ मारपीट किया जाता है। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से चर्चा की गई उनके द्वारा कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया गया है। और स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है लेकिन ग्रामीण है कि मानने को तैयार नहीं है।उन्होंने साफ कहा कि यह जो बोरी की बोरी कोयला ईट भट्ठों पहुंच रहा है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।