Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 56

एमएसएमई समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों

0

नई दिल्ली / रायपुर CG NEWS: रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) की ज्वलंत समस्याओं को पूरी प्रखरता के साथ उठाया। अग्रवाल ने ‘समाधान पोर्टल’ के माध्यम से उद्यमियों के रुके हुए भुगतानों और आवेदनों के निपटान में हो रही देरी पर सरकार से सीधा सवाल किया।

उद्यमियों के हितों की मजबूत पैरवी
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में पूछा कि समाधान पोर्टल पर दर्ज मामलों का वर्तमान अनुपात क्या है और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में आवेदन स्वीकार करने में देरी के मुख्य कारण क्या हैं। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के राइस मिल मालिकों की शिकायतों और उनके लंबित भुगतानों का डेटा भी मांगा।

– Advertisement –

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करांदलाजे ने बताया कि, छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 2,788 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, राइस मिलिंग गतिविधि (NIC Code: 10612) के तहत 19 विशिष्ट आवेदन दर्ज हैं।

देशभर में अब तक कुल 2,56,892 आवेदन आए हैं, जिनमें से 1,57,997 का निपटान किया जा चुका है।
सरकार ने बताया कि 15 अक्टूबर 2025 से मामलों के और भी त्वरित निपटान के लिए नया ‘MSME ODR पोर्टल’ शुरू किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

सांसद अग्रवाल द्वारा वैधानिक समय-सीमा के अनुपालन पर उठाए गए सवाल का सकारात्मक असर यह हुआ कि मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में विश्व बैंक की सहायता प्राप्त ‘रैम्प’ (RAMP) योजना के तहत बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन को सुदृढ़ करने की जानकारी दी। सरकार ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ के उद्योग निदेशालय ने अब पुराने मामलों को प्राथमिकता देने और ‘कॉज लिस्ट’ ट्रैकिंग जैसे सख्त उपाय लागू किए हैं ताकि उद्यमियों का पैसा न फंसे।

छोटे व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच की मांग

बृजमोहन अग्रवाल ने दिवालियापन कार्यवाही (Insolvency) के दौरान एमएसएमई के डूबते कर्ज पर भी चिंता जताई। इस पर मंत्रालय ने आश्वस्त किया कि दिवालियापन संहिता 2016 के तहत एमएसएमई को ‘परिचालन लेनदार’ के रूप में सुरक्षा दी जा रही है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “हमारी प्राथमिकता है कि छत्तीसगढ़ का छोटा उद्यमी और राइस मिलर्स बिचौलियों या सरकारी लेटलतीफी का शिकार न हों। समाधान पोर्टल की कमियों को दूर कराना और प्रदेश के व्यापारिक हितों की रक्षा करना मेरा संकल्प है।”
इस सफल हस्तक्षेप के लिए छत्तीसगढ़ के व्यापारिक संगठनों और एमएसएमई संघों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।

_loksabhaquestions_qhindi_187_AU2139_aA64vJ

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव

0

डेस्क। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई।

डॉ. दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया।

– Advertisement –

क्या है लोकसभा नियम 352(5) और 353

लोकसभा नियम 352(5) और 353 के तहत संसद किसी सदस्य की सदस्यता रद्द करने या भविष्य के चुनावों में भाग लेने पर रोक लगाने की प्रक्रिया को अपनाती है यदि उसके कार्य संविधान और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हों। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मोशन राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और संसद में इस पर बहस और निर्णय का असर विपक्ष और राजनीतिक माहौल पर पड़ सकता है।

– Advertisement –

Ad image

हसदेव नदी में गिरी तेज रफ्तार दो बाइक,

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर–चांपा। CG NEWS : जिले के नावागढ़ ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलें आपस में टकराकर हसदेव नदी में जा गिरीं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम भठली से ताल देवरी की ओर जा रही दो बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर और एमटी-15 तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान दोनों गाड़ियों का हैंडल आपस में टच हो गया और संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार सीधे हसदेव नदी में जा गिरे।

– Advertisement –

हादसे में विकास यादव, पहलाद दास और उनके दो अन्य साथी नदी में गिर गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि विकास यादव, पहलाद दास और एक अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही नावागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल

 

– Advertisement –

Ad image

महानदी में तैरती मिली बुजुर्ग महिला की लाश

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के शिवरीनारायण में महानदी के सावघाट किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव तैरते हुए मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तिहाड़ जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव

0

नई दिल्ली: Rajpal Yadav Bail : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है, जिसका मतलब है कि उन्हें फिलहाल तिहाड़ जेल में ही वक्त गुजारना होगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी को होगी।

कानून से ऊपर कोई नहीं

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “हमें आपसे हमदर्दी हो सकती है, लेकिन कानून अपनी जगह है।” अदालत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि राजपाल यादव ने कोर्ट के पिछले आदेशों के बावजूद समय पर सरेंडर नहीं किया था। जब दोबारा सख्त आदेश दिए गए, तब जाकर उन्होंने खुद को कानून के हवाले किया।

वकील की दलील: बेटी की शादी में शामिल होना है

राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट से अंतरिम जमानत की गुहार लगाते हुए दलील दी कि अभिनेता के बड़े भाई की बेटी की शादी है और उन्हें उसमें शामिल होना जरूरी है। वकील ने यह भरोसा भी दिलाया कि राजपाल बची हुई रकम कोर्ट में जमा करने के लिए तैयार हैं और बॉलीवुड के कई साथियों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

सोमवार तक क्यों टली सुनवाई?

सुनवाई टलने की मुख्य वजह यह रही कि राजपाल यादव के वकील अपने मुवक्किल (राजपाल) से जेल में संपर्क नहीं कर पाए थे। उन्होंने अदालत से दूसरे पक्ष को जवाब देने के लिए समय देने और सोमवार तक मामले को टालने का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि राजपाल यादव एक चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए भारी भरकम कर्ज लिया था, जिसे समय पर न लौटाने और कोर्ट को गुमराह करने के आरोपों के चलते उन्हें जेल की सजा सुनाई गई थी।

किसानों के खाते में आएगा बोनस

0

रायपुर। Dhan Bonus Kab Milega 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल (MSP paddy ₹3100 per quintal) के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस निर्णय के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उत्सव का उल्लास बढ़ेगा।

– Advertisement –

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26  (Chhattisgarh government paddy bonus 2026) में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत बीते दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर की राशि के रूप में ₹25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। होली से पूर्व किसानों के खाते में ₹10,000 करोड़ के भुगतान के साथ यह राशि बढ़कर ₹35,000 करोड़ से अधिक हो जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान प्रदेश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होती है। राज्य सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

– Advertisement –

Ad image

 Raipur Jail Kaidi Farar : रायपुर में फिल्मी स्टाइल में भागे हत्या के 2 कैदी: कोर्ट परिसर में पुलिस को दिया चकमा, शहर में नाकाबंदी

 

CG Breaking : कोल कारोबारी के फिल ग्रुप पर आईटी की दबिश, गाड़ियों पर लगा था SIR का स्टीकर, अंदर बैठे थे IT अफसर

 

 

 

150 लीटर महुआ शराब के साथ पांच गिरफ्तार 

0

 

रवि विदानी, महासमुंद। CG Crime :  जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना सांकरा पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने ग्राम बिजेपुर के बीच जंगल में नहर किनारे छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

– Advertisement –

मौके से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही शराब बनाने में उपयोग हो रहे पांच स्टील के गंजे और 70 बोरी में रखा करीब 2100 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया, जिससे लगभग 2100 लीटर अवैध शराब तैयार की जा सकती थी।

इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Suicide : जब प्यार बना जुनून… परिवार भी था साथ, फिर प्रेमी जोड़े ने अचानक क्यों उठाया ये खौफनाक कदम? कांप उठे लोग

 Raipur Jail Kaidi Farar : रायपुर में फिल्मी स्टाइल में भागे हत्या के 2 कैदी: कोर्ट परिसर में पुलिस को दिया चकमा, शहर में नाकाबंदी

 

तिल्दा नेवरा में ‘मिलन संगी तिहार–खेल रंगों का’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने खेल और लोक संस्कृति में दिखाई प्रतिभा

0

तिल्दा नेवरा, अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के तहत सीएसआर डिपार्टमेंट के द्वारा मिलन संगी तिहार उत्सव खेल रंगों का इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंत्रमुग्ध कर देने वाले लोक नृत्य और मनोरम भाषण से लेकर रोमांचकारी खेलों तक का यह सफर गांव की महिलाओं के लिए यादगार साबित हुआ । कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी ,बोरा दौड़, मटका फोड़ लिंबू चमचा के साथ 100 मीटर दौड़ जैसे एकल खेल एवं सामूहिक खेल स्पर्धाओं को सम्मिलित किया गया। इस खेल स्पर्धा में खरोरा, बहेसर ,कुंदरू, जलसों, नकटी, टंडवा, तुलसी, किरना, केसला गांव की महिलाओं ने भाग लिया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुलकर्णी यूनिट हेड बैकुंठ सीमेंट वर्क्स विशेष अतिथि के रूप में यशवंत वर्मा सरपंच कुंदरू , भूषण वर्मा उप सरपंच कुंदरू, योगिता वर्मा सरपंच टंडवा, गीतू कोसले उप सरपंच टंडवा, अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खरोरा तथा अन्य जनप्रतिनिधि पप्पू देवांगन खरोरा, मया पांसे सरपंच केसला, गोपाल वर्मा उप सरपंच किरना,राजेंद्र कुशवाहा सीएसआर प्रमुख कुकुरडीह सीमेंट, वैभव त्रिपाठी सीएसआर प्रमुख हिरमी सीमेंट, दीपांकर खूंटीया स्टेट हेड शाही संस्था, डॉक्टर उत्तम कुमार मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर तथा जनप्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा टंडवा सेवक दास बर्मन आदि मुख्य तौर पर उपस्थित हुए साथ ही राजीव कुमार सिंघल फंक्शन हेड टेक्निकल,अशोक कुमार सिंहा फंक्शन हेड माइंस, सुनंदा बसु फंक्शन एंड फाइनेंस, दीपा कुलकर्णी अध्यक्ष स्वयं सिद्धा लेडिस क्लब बैकुंठ,नीतू सिंघल उपाध्यक्ष स्वयं सिद्धा लेडिस क्लब बैकुंठ,जितेंद्र सिंह तनवर एच.ओ डी. एचआर एडमिन ई आर,अर्पित गुप्ता एचओडी मटेरियल डिपार्टमेंट अनिल कुमार गुप्ता एचओडी मैकेनिकल डिपार्टमेंट,संगीता क्रिस्टोफर प्रधानाचार्य आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बैकुंठ अवधेश पांडे प्रधानाचार्य छत्तीसगढ़ मिडिल स्कूल कृष्ण कुमार ठाकुर प्रधानाचार्य छत्तीसगढ़ स्कूल बैकुंठ , नितेश शर्मा,अभिषेक तेवतिया,बृजेश कुमार पटेल इनकी विशेष तौर पर मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्घाटन पवन कुलकर्णी ने ध्वजारोहण एवं मशाल जलाकर किया अतिथियों के स्वागत में कुंदरु गांव की महिलाओं की ओर से सुआ नृत्य की प्रस्तुति की गई इसके बाद नकटी ग्राम की महिलाओं ने दहेज प्रथा तुलसी ग्राम द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा कुंदरु ग्राम द्वारा स्त्री भ्रूण हत्या आदि समाजिक विषयों पर झांकी प्रदर्शन किया गया ।

– Advertisement –

Ad image

 Raipur Jail Kaidi Farar : रायपुर में फिल्मी स्टाइल में भागे हत्या के 2 कैदी: कोर्ट परिसर में पुलिस को दिया चकमा, शहर में नाकाबंदी

0

रायपुर। Raipur Jail Kaidi Farar :राजधानी रायपुर में पुलिस अभिरक्षा से कैदियों के भागने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदी, जिन्हें कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर रफूचक्कर हो गए। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और राजधानी के मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है।

पेशी से पहले ही गायब हुए

मिली जानकारी के अनुसार, फरार हुए कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। दोनों कैदी हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत जेल में बंद थे। गुरुवार को उन्हें नियमित पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। बताया जा रहा है कि कैदी उस समय कोर्ट मुहर्रिर की अभिरक्षा में थे, तभी मौका पाकर दोनों वहां से फरार हो गए।

पुलिसकर्मियों के उड़े होश

कोर्ट परिसर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके से कैदियों के गायब होने की खबर मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उच्च अधिकारियों और जेल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन्स पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं इस लापरवाही को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।

Sex racket exposed : शहर के इस लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, युवती और OYO मालिक गिरफ्तार

CG News : गायब हुए चार जिंदगियों का रहस्य सुलझा: सफर के बीच लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

The post  Raipur Jail Kaidi Farar : रायपुर में फिल्मी स्टाइल में भागे हत्या के 2 कैदी: कोर्ट परिसर में पुलिस को दिया चकमा, शहर में नाकाबंदी appeared first on Grand News.

क्या आज जेल से बाहर आएंगे राजपाल?

0

नई दिल्ली: Rajpal Yadav Bail Hearing: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए आज यानी 12 फरवरी 2026 का दिन बेहद निर्णायक है। करोड़ों रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। दर्शकों को अपनी कॉमेडी से लोटपोट करने वाले इस कलाकार की रिहाई का इंतजार न केवल उनके परिवार को है, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री की नजरें भी अदालत के फैसले पर टिकी हैं।

क्या है पूरा विवाद? 

राजपाल यादव की मुश्किलें एक दशक पुरानी हैं। यह मामला साल 2010 में शुरू हुआ था। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए एक दिल्ली आधारित फाइनेंसर से करीब ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था। कर्ज की अदायगी के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद मामला अदालत पहुंचा। ब्याज समेत अब यह देनदारी ₹9 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। भुगतान की समयसीमा और अदालती आदेशों का पालन न करने के कारण उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

मुश्किल वक्त में उमड़ा बॉलीवुड का प्यार

राजपाल यादव भले ही कानूनी पचड़ों में फंसे हों, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा है। ‘छोटा पंडित’ की मदद के लिए कई दिग्गज आगे आए हैं:

सितारा / संगठन समर्थन का स्वरूप
सलमान खान परिवार से संपर्क कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अजय देवगन कानूनी और वित्तीय सहायता के लिए हाथ बढ़ाया।
सोनू सूद इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील की।
मीका सिंह सार्वजनिक तौर पर आर्थिक सहयोग की पेशकश की।
FWICE फिल्म कर्मचारियों की संस्था ने फंड जुटाने की अपील की।

इनके अलावा, हरियाणा के वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी राजपाल की आर्थिक मदद के लिए अपनी ओर से पहल की है।

परिवार को न्याय की उम्मीद

राजपाल की पत्नी राधा यादव ने इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखा है। उन्होंने कहा, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। राजपाल जी हमेशा से कानून का सम्मान करते आए हैं। आर्थिक तंगी की वजह से देरी हुई, लेकिन हमारी मंशा किसी का पैसा रोकने की नहीं है।

क्या आज मिलेगी राहत?

चूंकि यह मामला चेक बाउंस (धारा 138) से जुड़ा है, जो कि एक ‘कंपाउंडेबल’ यानी समझौते योग्य अपराध है। अगर राजपाल का पक्ष अदालत को भुगतान के ठोस प्लान का भरोसा दिलाने में कामयाब रहता है, तो उन्हें राहत मिल सकती है।

यदि आज जमानत मिलती है, तो राजपाल यादव न केवल अपने अधूरे फिल्म प्रोजेक्ट्स पूरे कर पाएंगे, बल्कि लेनदारों का पैसा चुकाने की व्यवस्था भी करा सकेंगे।