Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 50

SDM-नायब तहसीलदार सहित चार लोगों ने लाठी-डंडे

0

बलरामपुर। CG NEWS : जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंसपुर में राजस्व अधिकारियों पर तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।

क्या है मामला?

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा रविवार देर शाम राजस्व टीम के साथ हंसपुर गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि टीम वहां बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के लिए गई थी।

आरोप है कि रात में सरना के पास तीन ग्रामीणों को रोककर उनके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई। इसके बाद तीनों को वाहन में बैठाकर कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में एक ग्रामीण की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

– Advertisement –

Ad image

अस्पताल में एक की मौत, दो घायल

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया, जहां इलाज के दौरान राम नरेश राम (60) की मौत हो गई। अन्य दो घायल अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) का इलाज जारी है।

घायलों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और पूछताछ के नाम पर मारपीट की गई। उनका आरोप है कि उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाया जा रहा था।

अवैध उत्खनन से जुड़ा विवाद

बताया जा रहा है कि ग्राम हंसपुर में अवैध बक्साइट उत्खनन की शिकायत मिली थी। ग्रामीणों द्वारा एक बक्साइट से लदा ट्रक पकड़े जाने और कथित ब्लैकमेलिंग की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी।

जांच जारी, अतिरिक्त बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए कुसमी थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच के लिए विश्व दीपक त्रिपाठी भी कुसमी पहुंचे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, एसडीएम, नायब तहसीलदार समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह

0


नई दिल्ली/कोलंबो: T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त देकर सुपर-8 का टिकट पक्का कर लिया है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। भारत जहाँ ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज है, वहीं पाकिस्तान के लिए अब आगे का सफर कांटों भरा हो गया है।

ग्रुप A: टीम इंडिया की बादशाहत

पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद भारत का नेट रन रेट शानदार हो गया है। भारत 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर क्वालीफाई कर चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि USA की टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ पाकिस्तान से ऊपर दूसरे स्थान पर पहुँच गई है।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
भारत (Q) 3 3 0 6 +3.051
USA 4 2 2 4 +0.788
पाकिस्तान 3 2 1 4 -0.403
नीदरलैंड्स 3 1 2 2 -1.352
नामीबिया 3 0 3 0 -2.443

 

ग्रुप B: जिम्बाब्वे, श्रीलंका टॉप पर

ग्रुप बी में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। इस हार ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका अपने दोनों मैच जीतकर आरामदायक स्थिति में है।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
श्रीलंका 2 2 0 4 +3.125
जिम्बाब्वे 2 2 0 4 +1.984
ऑस्ट्रेलिया 2 1 1 2 +1.100
आयरलैंड 3 1 2 2 +0.150
ओमान 3 0 3 0 -4.546

 

वेस्टइंडीज ने नेपाल को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल किया। इंग्लैंड यहाँ दूसरे स्थान पर संघर्ष कर रही है, जबकि इटली और स्कॉटलैंड की उम्मीदें भी अभी जिंदा हैं।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
वेस्टइंडीज (Q) 3 3 0 6 +1.820
इंग्लैंड 3 2 1 4 -0.143
स्कॉटलैंड 3 1 2 2 +0.359
इटली 2 1 1 2 -0.352
नेपाल 3 0 3 0 -1.942

 

ग्रुप D: साउथ अफ्रीका की एंट्री, अफगानिस्तान बाहर की कगार पर

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर अगले दौर (सुपर-8) में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, अफगानिस्तान के लिए टूर्नामेंट लगभग खत्म हो गया है क्योंकि वे अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुके हैं।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
साउथ अफ्रीका (Q) 3 3 0 6 +1.477
न्यूजीलैंड 3 2 1 4 +0.701
UAE 2 1 1 2 -1.030
अफगानिस्तान 2 0 2 0 -0.555
कनाडा 2 0 2 0 -1.526



Source link

नए तेवर के साथ लौट रही है इंडियन फुटबॉल लीग

0

नई दिल्ली: Indian Football League 2025-26 : ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 सीज़न के फिक्स्चर की घोषणा की है। इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26, 27 फरवरी से शुरू होगी। एआईएफएफ ने लीग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

यह सत्र पहले 21 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन अब इसे छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे।  शुरुआती दिन नामधारी एफसी का सामना आईजोल एफसी से होगा, जबकि चनमारी एफसी की भिड़ंत गोकुलम केरल एफसी से होगी।

क्लबों के प्रस्ताव के अनुसार 2025-26 सत्र दो चरणों में खेला जाएगा। पहले चरण में 10 भाग लेने वाले क्लब राउंड-रॉबिन प्रारूप में मुकाबले खेलेंगे। दूसरे चरण में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। पहले चरण में शीर्ष पांच टीमें चैंपियनशिप राउंड में पहुंचेंगी, जबकि नीचे की पांच टीमें केंद्रीकृत रेलिगेशन राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल; देखें पॉइंट्स टेबल कौन कहाँ?

– Advertisement –

Ad image

 

पवित्र कुंड में 4 कछुओं की मौत से उठे गंभीर सवाल

0

CG News : बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर के पवित्र कुंड में एक बार फिर कछुओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुंड के पानी में चार कछुए मृत अवस्था में तैरते मिले, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।

मंदिर प्रबंधन की सूचना पर रतनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले कुंड के आसपास जमा भीड़ को हटाया गया, फिर चारों कछुओं के शव बाहर निकाले गए। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वन विभाग ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

– Advertisement –

मृत कछुओं को रेंज कार्यालय लाकर कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन से पोस्टमार्टम कराया गया है। बिसरा सुरक्षित रखकर लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि शिकार या शरारत की पुष्टि होती है तो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मार्च में भी इसी कुंड में 30 कछुए जाल में फंसे मृत मिले थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Suicide : आखिरी कॉल और खौफनाक अंत; 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, हेडफोन ने उलझाई सुसाइड की गुत्थी

 

पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के

0

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: जिले के जांजगीर-चांपा के धरदेई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

– Advertisement –

सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पति-पत्नी गहरे सदमे में थे और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

– Advertisement –

Ad image

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की

0

रायपुर। CG NEWS: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने संयम, रणनीति और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए यादगार जीत दर्ज की। यह क्षण करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व, उत्साह और उल्लास का अवसर है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

– Advertisement –

Ad image

‘नागबंधम’ टीजर रिलीज – प्राचीन विष्णु

0

शानदार विजुअल्स, बिना डायलॉग का टीजर और रहस्यमयी ‘नागबंधम’ अनुष्ठान… पैन इंडिया फिल्म ने पहले ही झटके में बटोरी सुर्खियां

तेलुगू सिनेमा से एक और माइथोलॉजिकल पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ चर्चा में आ गई है, जिसका टीजर महाशिवरात्रि के मौके पर महेश बाबू ने शेयर किया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्राचीन विष्णु मंदिरों के खजानों और ‘नागबंधम’ नाम के रहस्यमयी अनुष्ठान पर आधारित इस फिल्म में भले ही कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं है, लेकिन इसके भव्य विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर ने दर्शकों की जिज्ञासा और भक्ति दोनों को झकझोर दिया है।

टीजर में एक भी डायलॉग नहीं है, फिर भी कहानी इतनी प्रभावशाली ढंग से सामने आती है कि दर्शक अंत तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते। फिल्म की कहानी पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ जैसे प्राचीन मंदिरों से जुड़ी दंतकथाओं को हिमालय की गर्भ में छिपे रहस्यों से जोड़ती नजर आती है, जहां एक लालची किरदार मंदिरों के खजाने पर लगे ‘नागबंधम’ सुरक्षा कवच को तोड़ने की कोशिश करता दिखता है।

– Advertisement –

Ad image

डायरेक्टर अभिषेक नामा की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में विराट कर्ण लीड रोल में हैं, जो मॉडर्न अवतार के साथ भगवान शिव के गेटअप में भी नजर आते हैं, वहीं नाभा नतेश, ईशा रेब्बा, जगपति बाबू, मुरली शर्मा और जयप्रकाश जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खास बात यह भी है कि फिल्म के लिए रामोजी फिल्म सिटी में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य प्राचीन मंदिर का सेट तैयार किया गया है, जहां महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग हुई है।

‘नागबंधम’ को इस साल गर्मियों में तेलुगू के साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। अब देखना यह है कि टीजर से उम्मीदें जगाने वाली यह माइथोलॉजिकल एडवेंचर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कमाल कर पाती है।

– Advertisement –

Ad image

मुंगेली की बेटी सुप्रिया ठाकुर बनीं भारतीय सेना

0

मुंगेली। CG NEWS: मुंगेली जिले के ग्राम टेढ़ाधौरा की रहने वाली सुप्रिया ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है। सुप्रिया का चयन SSC (W) Tech-66 Entry के माध्यम से हुआ और उन्हें 17 एसएसबी बोर्ड, बेंगलुरु से रिकमेंडेशन मिला।

खास बात यह रही कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स वैकेंसी में ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सुप्रिया ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंड्री स्कूल, तारबहार, बिलासपुर से स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

– Advertisement –

वे एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट धारक हैं और इसी दौरान सेना के संपर्क में आने से उनके भीतर देशसेवा का सपना और मजबूत हुआ। बचपन से सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाली सुप्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और भाई को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।

उनके पिता वैदेही शरण सिंह श्रीनेत और माता संतोषी सिंह श्रीनेत मूल रूप से टेढ़ाधौरा के निवासी हैं, जबकि सुप्रिया की पढ़ाई बिलासपुर में हुई। उनकी इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी बधाई दी है।

– Advertisement –

Ad image

मुंगेली की यह बेटी अब ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण लेकर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देशसेवा का संकल्प पूरा करेंगी और यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और बड़े सपनों के दम पर गांव से निकलकर भी देश की शान बना जा सकता है।

पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग

0

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका के मौसम विभाग ने चिंताजनक अपडेट जारी किया था, जिससे भारी बारिश संभावना बनी हुई थी. वहीं पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है।

दोनों टीमें अच्छी शुरुआत के बाद इस हाई-प्रेशर मैच में उतरेंगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका को हराकर की और फिर नामीबिया को 93 रन से हराया. दूसरी ओर,पाकिस्तान को नीदरलैंड्स के खिलाफ शुरू में मुश्किल हुई, लेकिन वह एक रोमांचक जीत हासिल करने में कामयाब रहा. इसके बाद उसने USA पर भी आराम से जीत हासिल की.

– Advertisement –

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर.

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर ज़मान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.

– Advertisement –

Ad image

थोड़ी देर में टॉस

भारत और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं. दोनों टीमें मैदान में प्रैक्टिस कर रही हैं और स्टैंड दर्शकों से खचाखच भर गया है. अब थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव पर सबकी नजरें हैं.

पाकिस्तान की टीम भी स्टेडियम पहुंची

भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा पाकिस्तान की टीम भी मैच के लिए स्टेडियम पहुंच गई है. उसके फैंस भी स्टेडियम के बाहर नजर आए. अब आर प्रेमदासा स्टेडियम में अगर बारिश नहीं होती है तो जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

गारुड़ी निवास में धार्मिक उत्साह और उमंग के

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिली। ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी के निवास में भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा भी गारुड़ी निवास पहुंचे और भगवान शिव के समक्ष हाथ जोड़कर सभी की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वहीं प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही श्री होरा ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर अमोल गारुड़ी के परिवार के सभी सदस्य और ग्रैंड विजन व ग्रैंड न्यूज़ के कर्मचारी भी इस उपस्थित रहे। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक किया और मंत्रोच्चारण करते हुए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की।

बता दें कि अमोल गारुड़ी द्वारा उनके निवास में हर साल महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूरी श्रद्धा भक्ति से भगवान शिव की आराधना की जाती है, जिसमे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते है और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए शिवलिंग पर जल और दूध अभिषेक करते है।

– Advertisement –

Ad image