Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 45

32 खनिज निरीक्षकों को मिली पदस्थापना

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है और खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

– Advertisement –

Ad image

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

मुख्यमंत्री साय ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं पर ही देश और प्रदेश का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग में नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यबल मजबूत होगा तथा खनिज अन्वेषण और खनन गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त खनि निरीक्षक अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए खनिज प्रशासन से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, डायमंड, गोल्ड और लिथियम सहित विभिन्न खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है। खनिज राज्य के राजस्व का प्रमुख स्रोत भी हैं और सरकार खनिज राजस्व में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने नवनियुक्त अधिकारियों को खनिज राजस्व वृद्धि में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनि निरीक्षक के रूप में आप सभी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए राज्य के संसाधनों के संरक्षण और सुव्यवस्थित उपयोग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनि निरीक्षकों की चयन सूची जारी की गई थी। खनिज साधन विभाग द्वारा 19 फरवरी 2026 को कुल 32 खनि निरीक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी किए गए, जिनमें से 30 नव चयनित खनि निरीक्षकों को आज मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग श्री पी. दयानंद, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म रजत बंसल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दो साल से अधूरी सड़क, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

0

खैरागढ़। CG NEWS: छुईखदान विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहलाटोला और इसके आश्रित ग्राम गड़बंजा के ग्रामीण सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कोहलाटोला से गड़बंजा तक पहुंच मार्ग के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पिछले दो वर्षों से निर्माणाधीन है। ठेकेदार द्वारा सड़क की खुदाई कर बड़े-बड़े बोल्डर डाल दिए गए हैं, लेकिन लंबे समय से कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई। गड्ढों और पत्थरों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है और हादसे की आशंका बनी रहती है।

– Advertisement –

ग्रामीणों के अनुसार इसी मार्ग से स्कूली बच्चे साइकिल से स्कूल जाते हैं, जहां बार-बार टायर पंचर होने और गिरकर घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। किसानों को खेत तक पहुंचने और पंचायत कार्यों के लिए भी यही मार्ग उपयोग में आता है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे जनपद पंचायत, सुशासन तिहार और जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश चंदेल और सरपंच दीपसिंग नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

ज्वेलरी कारोबारी से लूट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime :  न्यायधानी के राजकिशोर नगर इलाके में मंगलवार रात हुई सनसनीखेज डकैती की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर की गई इस बड़ी कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूटा गया करीब 2 किलो सोना, नकदी और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए गिरोह का सरगना दिल्ली का रहने वाला विजय लांबा है, जिस पर देश के अलग-अलग राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बिलासपुर में एक बार फिर खाकी का इकबाल बुलंद हुआ है। राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के साथ हुई करीब ढाई किलो सोने की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बदमाशों ने फिल्मी तर्ज पर पहले व्यवसायी की कार को टक्कर मारी, फिर सिर पर हमला कर करोड़ों के जेवर लूट लिए थे। लेकिन तकनीक और त्वरित सूचना तंत्र के जाल ने इन लुटेरों को भागने का मौका नहीं दिया और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जंगलों से इन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

– Advertisement –

साजिश से लेकर वारदात तक का खौफनाक मंजर जैसी यह पूरी वारदात किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी थी। ज्वेलरी शॉप संचालक संतोष तिवारी हर दिन की तरह अपनी दुकान का स्टॉक समेटकर कार से घर लौट रहे थे। घात लगाए बैठे लुटेरों ने अंबा मोड़ के पास अपनी ईको कार से व्यवसायी की कार को जोरदार टक्कर मारी। जैसे ही संतोष तिवारी नीचे उतरे, बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और कार की डिक्की में रखे चार बड़े बैगों को लूट लिया। इन बैगों में 2 किलो निर्मित जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना और साढ़े तीन लाख रुपये नकद मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश की ओर भाग निकले। हालांकि, घटना स्थल पर लुटेरों द्वारा छोड़ी गई ईको कार और फिंगरप्रिंट्स ने जांच की दिशा तय कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अंतर्राज्यीय नाकाबंदी की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस से पता चला कि गिरोह सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ है। तत्काल एक टीम यूपी रवाना की गई और मिर्जापुर पुलिस को अलर्ट भेजा गया। मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में जब घेराबंदी की गई, तो आरोपी जंगल में छिपने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने कड़ा संघर्ष करते हुए विजय लांबा, मोनू उर्फ राहुल, विनोद और करीम खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रेकी करने वाले स्थानीय आरोपी इरफान को बिलासपुर से दबोचा गया। पुलिस अब इन आरोपियों से अन्य राज्यों में हुई डकैतियों और छत्तीसगढ़ में दिसंबर माह में हुई पुरानी वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Crime : बिलासपुर में बड़ी लूट: ज्वेलरी व्यापारी को पीटकर कार और जेवरात ले उड़े नकाबपोश, मौके पर मिले कारतूस से सनसनी

Raigarh Accident : परीक्षा का पहला पेपर और जिंदगी का आखिरी दिन: तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

 

छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण केंद्र

0

रायपुर। 19 फरवरी 2026: AI Impact Summit: भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित स्टॉल देश-विदेश से आए निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

“छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित इस स्टॉल में राज्य की उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमता, अत्याधुनिक डिजिटल अधोसंरचना और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। स्टॉल में डिजिटल प्रस्तुति, सूचना पैनल और इंटरैक्टिव माध्यमों के जरिए छत्तीसगढ़ को उभरते टेक्नोलॉजी हब के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे निवेशकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

– Advertisement –

स्टॉल में विशेष रूप से नवा रायपुर में स्थापित किए जा रहे देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क की जानकारी प्रमुखता से दी जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है तथा इसमें एक लाख तक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) स्थापित किए जाने की क्षमता विकसित की जाएगी। यह परियोजना देश में एआई आधारित सेवाओं, उच्च क्षमता डाटा प्रोसेसिंग और डिजिटल नवाचार को नई गति प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ को भविष्य की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ का स्टॉल देश-विदेश के निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए आकर्षण का केंद्र बनना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क के माध्यम से राज्य को डिजिटल नवाचार, उच्च तकनीकी निवेश और भविष्य की अर्थव्यवस्था का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रदेश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने, नवाचार और उद्यमिता को नई ऊर्जा प्रदान करने तथा छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नीति के साथ छत्तीसगढ़ को नए भारत की डिजिटल क्रांति के अग्रणी राज्यों में स्थापित किया जाएगा।

स्टॉल पर औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत एआई, रोबोटिक्स और उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध विशेष प्रोत्साहनों, अनुदानों और निवेश-अनुकूल वातावरण की जानकारी भी निवेशकों को दी जा रही है। राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, विकसित हो रहा नवा रायपुर स्मार्ट सिटी, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और उद्योग-हितैषी नीतियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों द्वारा निवेशकों और आगंतुकों को राज्य में उपलब्ध अधोसंरचना, निवेश अवसरों और नीतिगत प्रोत्साहनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

इस दौरान कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों तथा तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में एआई और डाटा सेंटर क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं में विशेष रुचि दिखाई तथा राज्य सरकार की दूरदर्शी पहल की सराहना की। यह सहभागिता न केवल निवेश संभावनाओं को सशक्त करने वाली है, बल्कि छत्तीसगढ़ को उभरते टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इकोसिस्टम के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने

0

शैलेंद्र खरे, दुर्ग। CG Accident : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा गेट के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां और उनकी दो साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार रायपुर से एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर दुर्ग लौट रहा था।

अंतिम विदाई देकर लौट रहे थे

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के पदमनाभपुर निवासी दुबे परिवार अपनी बाइक पर सवार होकर रायपुर से वापस आ रहा था। बाइक पर पति, पत्नी अनीता दुबे और उनकी 2 साल की नन्हीं बेटी सोना दुबे सवार थे। सिरसा गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर उनकी बाइक पहले एक तेज रफ्तार कार से टकराई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि वे संभल पाते, पीछे से आ रहे एक भारी भरकम ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मां-बेटी की मौके पर ही थमी सांसें

– Advertisement –

Ad image

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला अनीता दुबे का सिर ट्रक से जा टकराया और मासूम सोना भी ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मंजर के बीच पति को गंभीर चोटें तो नहीं आईं, लेकिन अपनी आंखों के सामने पत्नी और कलेजे के टुकड़े को खत्म होते देख वह गहरे सदमे में चला गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए तनाव और जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Raigarh Accident : परीक्षा का पहला पेपर और जिंदगी का आखिरी दिन: तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

Crime News : शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप, 5 आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल  

Jobs in Raipur for 12th pass : सिर्फ 12वीं पास और वेतन 26,000 हजार; रायपुर में होने जा रहा है कुछ खास, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

व्यापम लैब तकनीशियन भर्ती की फाइनल लिस्ट जारी

0

रायपुर, 19 फरवरी 2026 : CG Breaking : छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया गया था। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अंतिम चयन एवं अनुपूरक सूची का प्रकाशन किया गया।

 

– Advertisement –

जारी आदेश के अनुसार, अंतिम चयन सूची से पदस्थापना हेतु आयोजित काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 14 अभ्यर्थियों, लिखित रूप से त्यागपत्र देने वाले 4 अभ्यर्थियों तथा निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 10 अभ्यर्थियों के स्थान पर अनुपूरक सूची से 24 अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया गया। वहीं 2 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे तथा भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणी के 1-1 पद उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं। इन पदों में चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25300–80500) वेतनमान में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर संबंधित शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, धीरज प्रजापति को बेरला बेमेतरा, गितेश अग्रवाल को जशपुर, निकिता दुबे को किरंदुल दंतेवाड़ा, उमा शंकर पाण्डेय को रामानुजगंज बलरामपुर-रामानुजगंज, प्रह्लाद को छुरा गरियाबंद, अदिति सिंह को रामचंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज अंनिल साहू को गरियाबंद, सोमनाथ यादव को गंडई  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,
लक्ष्मी साहू को चांदनी बिहारपुर सूरजपुर, सुधा यादव को छुरिया राजनांदगांव, प्रतिम सिंह को सनावल बलरामपुर-रामानुजगंज, सहदेव सिंह मरावी को मानपुर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नरेश कुमार को तोकापाल बस्तर, बादल कुजुर को मैनपुर गरियाबंद, मनीषा गावड़े को दंतेवाड़ा, सुरेश कुमार पखांजुर कांकेर, चिरंजीवी सिंह को साल्हेवरा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, ज्योति भान पाण्डेय को गरियाबंद, गोपाल सिंह मसियारे को नारायणपुर, रामबती मरकाम को पखांजुर कांकेर, शाश्वत पाण्डेय को मैनपुर गरियाबंद, चेस प्रकाश सिन्हा को नारायणपुर,जे. सुधाकर राव को और नारायण लाल तारक को कोंटा सुकमा जिले के शासकीय महाविद्यालय में पदस्थापना की गई है।

– Advertisement –

Ad image

उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के महाविद्यालयों में प्रयोगशाला व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

 

जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा

0

बीजापुर। Naxals killed in Bijapur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए हैं। यह सफलता उस समय मिली जब जवान जंगल क्षेत्र में माओवादी विरोधी तलाशी अभियान और क्षेत्र नियंत्रण की कार्रवाई कर रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल बीजापुर के करेगुट्टा क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और मौके से बरामद हथियारों व गोला-बारूद का विवरण आना अभी बाकी है। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

4 दिनों में नक्सलियों की कमर टूटी

बीजापुर में पिछले चार दिनों से जारी इस विशेष अभियान में जवानों ने नक्सलियों के नेटवर्क को भारी नुकसान पहुँचाया है। सुरक्षाबलों ने अब तक 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। 450 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए हैं, जो बड़े हमलों के लिए लगाए गए थे। 818 BGL शेल और 899 बंडल कोडेक्स सहित भारी मात्रा में डेटोनेटर जब्त किए गए है।

इलाज के अभाव में छात्र ने तोड़ा दम

0

मैनपुर, गरियाबंद। CG News : आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा के छात्र की समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई दर्दनाक मौत के बाद आदिवासी समाज सड़कों पर उतर आया है। गुरुवार सुबह 8:00 बजे से मैनपुर में नेशनल हाईवे 130C (NH36) को जाम कर दिया गया है।

1 करोड़ मुआवजे की मांग

– Advertisement –

प्रदर्शनकारियों ने आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और पद से बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही मृत छात्र के पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि देने की मांग की जा रही है।

आंदोलन में जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, नैनसिंह नेताम, महनसिंह, फडिन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, खेदु नेगी और टीकम कपिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।

– Advertisement –

Ad image

हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है- जब तक कार्रवाई नहीं, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 87 पदों पर भर्ती

0

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के 17 पद, नर्सिंग ऑफिसर 4 पद, स्टॉफ नर्स 36 पद, एएनएम 2 पद, काउंसलर 2 पद, सपोर्ट स्टॉफ 3 पद जूनियर सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट 6 पद, लैब असिस्टेंट 2, साइकोलॉजिस्ट 5 पद, काउंसलर 2 पद, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमांस्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर,एवं सिक्योरीटी गार्ड के 1-1 के पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।

संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए समस्त अर्हताधारी इच्छुक छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) को 28 फ़रवरी 2026 शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम् से प्रेषित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए https://balodabazar.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।

हर ग्राम पंचायत में बनेगा महतारी सदन

0

रायपुर, 18 फरवरी 2026 : CG Mahtari Sadan: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और पंचायतों को अधिक अधिकार देने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर अब महतारी सदनों का निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।

लंबे समय जनप्रतिनिधियों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए लिए गए इस निर्णय से जहां एक ओर पंचायतों की भूमिका और जिम्मेदारी बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के लिए सशक्त मंच उपलब्ध होगा। महतारी सदन महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों एवं आजीविका संवर्धन का केंद्र बनेंगे।

– Advertisement –

ग्राम पंचायतों को कार्य एजेंसी बनाये जाने पर कार्य प्रक्रिया में तेजी आएगी। इसके लिए विभाग द्वारा मार्गदर्शिका भी जारी की गई है। जिसके अनुसार महतारी सदन हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दी जाएगी तथा तकनीकी मार्गदर्शन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यों की नियमित निगरानी एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा। स्वीकृति के लिए निश्चित प्रक्रिया भी तय की गयी है।

कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन भी तैयार किया गया है। कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का प्रतिवदेन जिला पंचायत के माध्यम से प्रत्येक माह की 05 तारीख तक संचालक पंचायत, संचालनालय छत्तीसगढ़ को अनिवार्यतः उपलब्ध कराना होगा। प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति के पश्चात् एक माह के भीतर कार्य प्रारंभ करना आवश्यक होगा तथा 06 से 08 माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी भी कार्य पंचायतों की होगी।

– Advertisement –

Ad image

महतारी सदनों के निर्माण से ग्राम पंचायतें अधिक सशक्त होंगी और गांवों में महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह पहल राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाली साबित हो रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 368 महतारी सदनों के निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके लिए प्रति महतारी सदन 30 लाख रुपए की लागत निर्धारित की गई है, जिसकी शत-प्रतिशत राशि राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में स्वीकृत 368 महतारी सदनों में से 137 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष निर्माणाधीन हैं।