Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 43

CG NEWS: उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव: UGC ने

0

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। भेदभाव पर सख्ती और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए University Grants Commission यानी यूजीसी ने 13 जनवरी 2026 को “उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियम, 2026” अधिसूचित किए हैं।

जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने इन विनियमों का पूर्ण समर्थन किया है। प्रशासन का मानना है कि ये नियम निष्पक्ष, सुरक्षित और समावेशी शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे।

– Advertisement –

ये विनियम National Education Policy 2020 की भावना के अनुरूप हैं, जिसमें शिक्षा में समावेशन और समान अवसर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

अब हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में Equal Opportunity Cell के साथ-साथ एक “समानता समिति” यानी Equity Committee का गठन अनिवार्य होगा। इस समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांगजन और महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि हर वर्ग की आवाज़ निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बन सके।

– Advertisement –

Ad image

यह समिति भेदभाव से जुड़ी शिकायतों को प्राप्त करेगी और उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करेगी।
एसडीएम, जांजगीर-चांपा ने कहा कि ये विनियम ऐसे शैक्षणिक परिसरों के निर्माण की दिशा में दूरदर्शी प्रयास हैं, जहां हर विद्यार्थी को उसकी पृष्ठभूमि से परे समान अवसर मिल सके।

वहीं बिलासपुर संभाग अध्यक्ष दीपक ने इसे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव बताया। इंदू ने छात्राओं और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सराहनीय कदम कहा, जबकि रामेश्वर कश्यप ने इसे छात्रों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

जिला प्रशासन का मानना है कि ये नियम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सोच में बदलाव का संकेत हैं। अब शिक्षा के मंदिरों में समानता, गरिमा और पारदर्शिता की नई संस्कृति विकसित होगी।

उच्च शिक्षा में समानता को लेकर अब नियम भी हैं और समर्थन भी। अब देखना होगा कि इन विनियमों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कितना प्रभावी होता है।

‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026

0

जगदलपुर। CG NEWS: भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहाँ कार्यकर्ता ही शक्ति का केन्द्र है।

इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

– Advertisement –

यह प्रत्येक वर्ग एक रात और दो दिन का होगा। मंडल स्तर के प्रशिक्षण के समापन के बाद जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग शुरू होंगे। देव ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता सदैव और प्रखर व प्रवीण होते है।

– Advertisement –

Ad image

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाता है जिससेे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते है।

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष रूप से अलग अलग विषयों का चयन किया गया है, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा से हमारा जुड़ाव और हमारी विचारधारा, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली सफर पर चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि को निखारने के लिए गहन चर्चा प्रशिक्षण में की जाएगी।

कश्यप ने संगठनात्मक अनुशासन व समर्पण को सर्वाेपरि रखने की बात कही।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि पंच परिवर्तन समाजिक जीवन का दर्शन है। जिसमें सामाजिक समरसता, स्वदेशी का भाव, नागरिक कर्तव्य, कुटुम्बकम प्रबुध्य व पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।

भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए। यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की उस सांगठनिक शक्ति को और अधिक धार देने का माध्यम है, जो तकनीक और विचार के संगम से विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन परीस बेसरा ने किया।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,बैदूराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, बलदेव मण्डावी,योगेन्द्र पाण्डेय, आर्येन्द्र आर्य, नरसिंह राव, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, ललिता बघेल, लखीधर बघेल, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, रैतूराम बघेल, खीतेन्द्र मौर्य, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, पीताम्बर कश्यप, तरूण पाण्डेय, सुखदेव मण्डावी, मंगतू कश्यप, हरिराम मण्डावी, देवी प्रसाद बेंजाम, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, योगेश ठाकुर, पीताम्बर सेठिया, संतोष बघेल, अजीज खान, विनय सोना, रोहित त्रिवेदी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

केन्द्रीय बजट और VB-G RAM G अभियान पर भाजपा की

0

जगदलपुर। CG NEWS: भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत– गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) अभियान एवं केन्द्रीय बजट के विषयों को लेकर नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम सालेमेटा व तीरथा में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों से संवाद करते हुए बजट की प्रमुख घोषणाओं एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

– Advertisement –

जन चौपाल के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केन्द्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बजट है, जिसमें ग्रामीण विकास, अधोसंरचना और रोजगार को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने वीबी-जी-राम जी अभियान के उद्देश्य बताते हुए कहा कि विकसित ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को पारदर्शी रूप से साकार किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस को गांव गरीब एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचने से तकलीफ हो रही है और वे भाजपा की जनहितकारी योजनाओं का विरोध कर जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वीबी – जी राम जी के जिला संयोजक नरसिंह राव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है।

कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी ने संबोधित करते हुए कहा कि बजट में शामिल विभिन्न योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री रामप्रसाद मौर्य और आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री तुलसु कश्यप ने किया। जन चौपाल में ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान के लिए मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर निर्देश दीवान, संतोष बघेल, खितेश मौर्य, हरदेव बघेल, मनीराम कश्यप, दयानिधि ठाकुर, तिरसिंह बघेल, नडगी पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया।

लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक

0

रायपुर। CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 17 सहायक अभियंता/अनुविभागीय अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। महानदी भवन, मंत्रालय नया रायपुर अटल नगर से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/42/2026 के तहत इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

– Advertisement –

Ad image

विभाग द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों और उपसंभागों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नए दायित्व सौंपे गए हैं। आदेश में उल्लेख है कि स्थानांतरण के लिए सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त की गई है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है, जिस पर उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं।

– Advertisement –

Ad image

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। पूरी तबादला सूची विभागीय आदेश में संलग्न है।

रायपुर में फिल्मी अंदाज में अपहरण की साजिश

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी के Azad Chowk Police Station क्षेत्र में पुलिस की त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई से अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

दो बंधक सकुशल मुक्त

– Advertisement –

19 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट Sandeep Patel ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एडिशनल डीसीपी Rahul Dev Sharma एवं एसीपी Ishu Agrawal के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की, जहां से जीवन यदु और राकेश शर्मा (दोनों निवासी धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया।

– Advertisement –

Ad image

2 लाख के लेन-देन विवाद में रची साजिश

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचकर दोनों पीड़ितों का करबला तालाब के पास से अपहरण किया। हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा नगदी, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली गई।

6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

पुलिस ने सतत दबिश और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹3,500 नगद, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

मुख्य आरोपी हरिओम सोनकर के खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत विभिन्न धाराओं सहित बीएनएस और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस टीम का विशेष योगदान

कार्रवाई में थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत सहित उपनिरीक्षक एवं आरक्षकों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रोएक्टिव पुलिसिंग और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

CG NEWS : ग्रैंड न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: अंधे कत्ल की

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। लूट की नीयत से एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे नदी में फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले को ग्रैंड न्यूज़ ने प्रमुखता के साथ दिखाया था, जिसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आई और अब हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपियों ने महज एक मोबाइल और कुछ रुपयों के लिए 25 साल के युवक की जान ले ली थी।

​पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 15 जुलाई 2025 को अरपा नदी के चेक डैम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने जब मर्ग कायम कर जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान ग्राम नरगोड़ा निवासी राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई। शुरुआती तौर पर यह मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम और डायटम रिपोर्ट के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण ने साफ कर दिया कि राजेंद्र की मौत डूबने से नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जब तफ्तीश शुरू की, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विकास उर्फ भोले केवट और शनि उर्फ छोटू गंधर्व को हिरासत में लिया, जिसके बाद इस खौफनाक वारदात का सच सामने आया।

​पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घटना की रात वे पचड़ी घाट डैम के पास शराब पीकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राजेंद्र को अकेले बैठे देखा और उनके मन में मोबाइल और नगदी लूटने का लालच आ गया। जब आरोपियों ने लूटपाट की कोशिश की, तो राजेंद्र ने विरोध किया। विरोध से बौखलाए दोनों आरोपियों ने राजेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह अचेत हो गया। साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने उसे पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

– Advertisement –

ग्रीन आर्मी द्वारा नगर निगम मुख्यालय एवं 10 जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः बंद करने की मांग, सभापति द्वारा सभी 10 जोनों को पालन के निर्देश जारी

0

रायपुर। नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के संबंध में नगर निगम मुख्यालय (व्हाइट हाउस) सहित सभी 10 जोन कार्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने का अनुरोध किया गया था। ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए सभापति महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध के प्रभावी पालन हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप निगम कार्यालयों में पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे, रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा एवं वाइट विंग नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ग्रीन आर्मी से 50 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

– Advertisement –

इस अवसर पर वाइट विंग अध्यक्ष श्याम बघेल जी ने कहा, “सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। यदि शासकीय कार्यालय स्वयं प्रतिबंध का पालन करेंगे तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। ग्रीन आर्मी निरंतर जनजागरूकता एवं प्रशासन के सहयोग से रायपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” ग्रीन आर्मी द्वारा शहर के विभिन्न जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर समय-समय पर ज्ञापन प्रस्तुत कर रचनात्मक सहयोग दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के पालन हेतु जारी यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक

0

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 (रविवार) को दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 03ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल 4 परीक्षा केंद्रों महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें गरियाबंद जिले के कुल 1167 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल गरियाबंद, शासकीय कन्या उ.मा.शाला गरियाबंद, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय गरियाबंद को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खल्खो को बनाया गया है।

परीक्षार्थियां को अपने प्रवेश पत्र के साथ स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस पहचान हेतु साथ लाने के निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा हाल में मोबाईल, केल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना वर्जित है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देश का अध्ययन करें एवं दिये गये निर्देशों का पालन करें। दोनों पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आना होगा। फुटवियर के रूप में चप्पलों का उपयोग करना होगा। महिला अभ्यर्थियों को कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

खेलते-खेलते गई मासूम की जान, खौलती

0

कोरबा। CG NEWS : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के आंगन में खेल रही दो वर्षीय बच्ची के ऊपर अचानक खौलती दाल गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी शिव मंदिर गली निवासी शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। शंकर बढ़ई का काम करते हैं। गुरुवार को शंकर घर पर थे, जबकि उनकी पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थीं। कुछ देर के लिए आरती कमरे के अंदर चली गईं। इसी दौरान उनकी दो वर्षीय बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई। अचानक वह सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलती दाल उसके ऊपर गिर गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

– Advertisement –

Ad image

बच्ची की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

CG NEWS : प्रशासनिक कार्रवाई से गरीब का आशियाना टूटा, सदमे में गई महिला की जान, लोगों में आक्रोश

विस्तार न्यूज को मात देकर इलेक्ट्रॉनिक इलेवन बनी चैम्पियन

0

Raipur News : रायपुर। 20 फ़रवरी 2026 : रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया।

 

– Advertisement –

समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जब वे खेल के मैदान में उतरते हैं तो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने की अपेक्षा जताई।

– Advertisement –

Ad image

नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले गए फाइनल में विस्तार न्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन ने 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हेमंत डोंगरे (14 रन), तिलक साहू (12 रन) और लक्ष्मण लेखवानी (17 रन) की पारियों ने टीम को जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हेमंत डोंगरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए संजय सिंहदेव को प्लेयर ऑफ द सीरीज सम्मान मिला।

 

विजेता टीम के कप्तान मोहन तिवारी ने ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये का प्रतीकात्मक चेक और स्वर्ण पदक ग्रहण किए। उपविजेता टीम को 41,000 रुपये का चेक एवं रजत पदक प्रदान किए गए। सेमीफाइनल में उपविजेता रही एस. जरनो और IBC 24 की टीमों को 21,000-21,000 रुपये के प्रतीकात्मक चेक एवं कांस्य पदक दिए गए।

 

पूरे टूर्नामेंट में रवि मिरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ऋषि नेताम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, लविंद्र पाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा मुकेश दरयाब को सर्वश्रेष्ठ कैच के लिए सम्मानित किया गया। शतक लगाने वाले प्रमोद मिश्रा, योगेश मिश्रा और संदीप प्रधान को “शतक वीर” तथा 10 खिलाड़ियों को “अर्धशतक वीर” की ट्रॉफी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व प्रताप तोमर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, राज्य सूचना आयोग के सदस्य शिरीष मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी और क्रिकेट के बाद शीघ्र ही इंडोर गेम्स की शुरुआत होगी। पूरे आयोजन में पत्रकारों की खेल भावना और आपसी सौहार्द की सराहना की गई।