Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 41

BREAKING NEWS: भाजपा में संगठन विस्तार जारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ में संभाग प्रभारी और सहप्रभारी, जिला संयोजन और सह संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा

0

रायपुर। BREAKING NEWS: भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार का सिलसिला जारी है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ में संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला संयोजक, सह संयोजक तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है।


BREAKING NEWS : भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ में दो अहम घोषणाएं, प्रदेश कार्यसमिति व जिला संयोजकों की सूची जारी

The post BREAKING NEWS: भाजपा में संगठन विस्तार जारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ में संभाग प्रभारी और सहप्रभारी, जिला संयोजन और सह संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा appeared first on Grand News.

भाजपा में संगठन विस्तार जारी,

0

रायपुर। BREAKING NEWS:  भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा की गई है।

जारी आदेश के अनुसार संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने संभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा जनसेवा कार्यों को विस्तार देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

BREAKING NEWS : भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ में दो अहम घोषणाएं, प्रदेश कार्यसमिति व जिला संयोजकों की सूची जारी

गले में तार बांधकर इमारत से कूदा छात्र, मौके

0

रायपुर। CG NEWS: राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र स्थित भांठागांव के अवधपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

– Advertisement –

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुरानीबस्ती थाना पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

छात्र के इस कदम के पीछे की वजह क्या रही, इसे लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

स्वावलंबी महिला विकास समिति का महिला एवं

0

बारूला नागाबुडा।  CG NEWS: ग्राम बारूला नागाबुडा में महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ खुलकर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को समझना और उनके विकास के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं और बच्चे उपस्थित रही। ग्रामीण महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और बच्चों ने अपनी शिक्षा और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।

– Advertisement –

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों न्यायपीठ बाळ कल्याण समिति सदस्य श्रीमती ताकेश्वरी साहू ने बच्चों के अधिकारों सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा, चाईल्ड हेल्प लाइन no जानकारी देते हुए परीक्षा में पूर्ण आत्मविश्वास से सम्मिलित होने को कहा।

सखी सेंटर की विधिक सहायता से सुश्री निशा नेताम जी द्वारा महिला उत्पीड़न, महिला हेल्प लाइन no पैरामेडिकल से श्रीमती रूपमती मैम द्वारा ग्रामीण विकास के लिए सरकार सखी सेंटर की योजनाओं की जानकारी दी ।

– Advertisement –

Ad image

समिति की सचिव सारिका महाडिक द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती धानी मानिकपुरी द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं बच्चों के मासिक धर्म और स्वच्छता की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का आभार समिति अध्यक्ष बिंदु वर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा किया गया । जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के विकास को बढ़ावा देना है।
बच्चों के अधिकार:
– शिक्षा का अधिकार
– स्वास्थ्य का अधिकार
– सुरक्षा का अधिकार
– खेलने और मनोरंजन का अधिकार

महिला उत्पीड़न:
– महिला उत्पीड़न के खिलाफ कानून और अधिकारों की जानकारी
– उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस और अन्य अधिकारियों से संपर्क करने के तरीके
– आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के लिए प्रशिक्षण और संसाधन

आत्मनिर्भरता और स्वास्थ:
– महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के अवसर और संसाधन
– स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी
– स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के लिए सुझाव देना है
कार्यक्रम में- मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति राधिका रानी दिवान, समिति के सभी सदस्य सचिव सारिका महाडिक, अध्यक्ष बिंदु वर्मा, कोषाध्यक्ष धानी मानिकपुरी, नेहा जॉन,गुलेश्वरी ठाकुर, पुनिता साहु, मीनु गुप्ता, मंजु चनापे, मीता जाटव, त्रिवेणी देवांगन, मुक्ति देवांगन, साक्षी कुटारे विनीता शर्मा, कविता साहू उपस्थित रही।

3 शातिर चोर गिरफ्तार, 6.25

0

जांजगीर–चांपा। CG NEWS: जिला जांजगीर–चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थिया श्रीमती कृष्णो साहू, निवासी तालदेवरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और नगदी रकम पार कर दी। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 1 लाख 19 हजार रुपये बताई गई थी।

– Advertisement –

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदेहियों—राज कुमार कर्ष, जितेन्द्र साहू और विनोद कुमार कर्ष—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गहने, रियलमी मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मारुति इक्को वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजे 2180 जप्त किया गया। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 6 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।
फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

– Advertisement –

Ad image

नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

धरसीवा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के अवसर पर नितिन गौरीशंकर अग्रवाल धरसीवा के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और कार्यकर्ता आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।

एआई समिट में नग्न प्रदर्शन भारत को बदनाम

0

जगदलपुर। CG NEWS: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया। देव ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन, निर्लज्जता और मानसिक दीवालिएपन का परिचायक है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह घिनौनी हरकत कांग्रेस पार्टी के पूर्ण वैचारिक पतन को उजागर करती है।

– Advertisement –

एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए खड़ा है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल व्यवधान, बाधा और नकारात्मकता का प्रतीक बन गई है।

देव ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ को बदनाम करने की साजिश बहुत पहले ही रच ली थी। राहुल गांधी के इशारे पर लोगों को इकट्ठा किया गया, उन्हें शिखर सम्मेलन के लिए पंजीकृत कराया गया और फिर इस अपमानजनक कृत्य के लिए उकसाया गया।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि तकनीक के विकास के मामले में दुनिया भारत का लोहा मान रही है लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की छवि को नुकसान पहुँचाने का रास्ता चुना और पूरी दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करने की सक्रिय कोशिश की है।

एकमात्र कारण यह है कि राहुल गांधी भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। देव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली वर्तमान कांग्रेस उन तरीकों से काम करती दिख रही है।आज भारत जी-20 और एआई समिट जैसे वैश्विक सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है। यह एक ऐसा बदलाव है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है।

बजट सत्र में दो बड़े विधेयक लाएगी सरकार

0

रायपुर । CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार का बजट सत्र काफी महत्वपूर्ण और गतिशील रहने वाला है। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष दो अहम विधेयक—छत्तीसगढ़ धर्म और स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 तथा छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक—सदन में पेश करेगा। इन विधेयकों को लेकर राजनीतिक हलकों में पहले से ही चर्चाएं तेज हो गई हैं और संभावना जताई जा रही है कि इन पर सदन में लंबी बहस हो सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार विधायक सदन में कुल 2813 प्रश्न पूछने वाले हैं, जिससे साफ है कि सत्र के दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, योजनाओं और नीतियों पर गहन चर्चा होगी।

प्रश्नकाल के दौरान सरकार को कई मुद्दों पर जवाब देना होगा, जिससे प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा भी होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रश्नकाल की अहम भूमिका होती है और इससे जनता से जुड़े विषयों को सदन में उठाने का अवसर मिलता है।

रमन सिंह ने यह भी जानकारी दी कि 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओ पी चौधरी राज्य का वार्षिक बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तैयारियां तेज हो गई हैं।

माना जा रहा है कि इस बार बजट में विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रह सकता है। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है और सभी की निगाहें सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और नए प्रस्तावों पर टिकी हुई हैं।

मकान के पैसों पर विवाद बना मौत की

0

जशपुर। CRIME NEWS: जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामटोली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी ही 23 वर्षीय बेटी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बिंदिया लकड़ा के रूप में हुई है, जो गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी और परिवार के साथ रहती थी।

जानकारी के अनुसार बिंदिया घर के पास नया मकान बनवाने की तैयारी कर रही थी, जिसके लिए गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री मंगाने की बात चल रही थी। इसी मुद्दे पर 18 फरवरी 2026 को पिता लौरेस लकड़ा और बेटी के बीच पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस अचानक उग्र हो गई और आरोपी ने आवेश में आकर घर में रखी टांगी उठा ली तथा उसके पिछले हिस्से से बेटी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से बिंदिया खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट को मौत का प्रमुख कारण बताया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता लौरेस लकड़ा (47 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं लोग हैरान हैं कि मामूली विवाद ने एक पिता को इतना निर्दयी बना दिया कि उसने अपनी ही बेटी की जान ले ली।

– Advertisement –

Ad image

सीएम साय के जन्मदिन पर सर्वधर्म

0

रायपुर। CG NEWS:भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी की महाआरती कर साय के दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई, तत्पश्चात प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष अग्रवाल की अगुवाई में उपस्थित हजारों हनुमान भक्तों को प्रसादी वितरित की गई,उक्त जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महाआरती में सर्वश्री अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार राठी,संजय तिवारी, महेंद्र सिंघानिया, अंकित राठी, महावीर गोलछा, सुब्रत घोष, मोनू आहूजा, पूजा शर्मा, रोशनी मिश्रा,योगेश चांडक, श्वेता सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

– Advertisement –