Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 38

ऊर्जा विभाग के 112 से ज्यादा टेंडरों में गड़बड़ी का आरोप

0

रायपुर। CG: पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर मुख्यमंत्री के ऊर्जा विभाग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर विद्युत टेंडर घोटाला सामने आ रहा है, कई घोटाले की जाँच में आरोप सिद्ध भी पाये गये हैं फिर भी संबंधित अधिकारी अभी तक अपनी कुर्सी पर बैठे हुये हैं। उपाध्याय ने बताया कि ऊर्जा विभाग के 112 से ज्यादा टेंडरों में गड़बड़ी पाई गई है, जिसमें पूरी तरीके से जाँच भी नहीं हो रही है और कुछ गड़बड़ टेंडरों के जाँच में आरोप सिद्ध भी हो गये हैं तो किसी पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के नगर वृत्त वन कार्यालय में कुल 112 टेंडर में गड़बड़ी बताई गई है, जिसमें विद्युत विभाग को करोड़ों से ज्यादा का नुकसान होना पाया गया है, लेकिन अफसरों ने सिर्फ 12 टेंडर की जाँच की है, यानी यदि सभी टेंडरों की जाँच की जायेगी तो और भी ज्यादा नुकसान बिजली विभाग में पाया जायेगा। अब ऐसे में सरकार बिल्कुल मौन रूप धारण करे बैठी है और किसी भी दोषी अधिकारी पर अब तक कोई प्रकार की कार्यवाही नहीं की है। टेंडर चहेते ठेकेदारों से लगवाए जा रहे हैं और उदाहरण के तौर पर मात्र ट्रांसफार्मर 10 लाख का काम 12 लाख में करवाया गया तो सोचिये फिर पूरे विद्युतीय उपकरणों की हेरा-फेरी में कितने करोड़ों-अरबों का नुकसान हुआ होगा, खैर ये तो जाँच के पश्चात् ही पता चल पायेगा। लेकिन विद्युत विभाग को मिले फण्ड में जो बड़े भ्रष्टाचार का खेल छत्तीसगढ़ में चल रहा है, उसमें भ्रष्ट अधिकारियों के साथ सत्ताधारी भाजपा नेता भी शामिल हैं, तभी तो किसी भी भ्रष्ट अधिकारी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही।

विकास ने बताया कि भ्रष्टाचार मामले की जानकारी के अनुसार चार ठेकेदार व अफसर बैठ कर ये तय करते थे कि कौन से टेंडर में किसको कितनी बिड भरना है। इसी के आधार पर मनमाने तरीके से सबको अलग-अलग महीने का टेंडर दिया जाता था और ये सभी प्रक्रियाओं को पूरे तरीके से सिंडिकेट बनाकर काम करवाये जा रहा थे।

– Advertisement –

उपाध्याय ने कुछ दिन पहले और ऊर्जा विभाग में मिले गड़बड़ी की जानकारी जनता के सामने रखी थी जिसमें निविदा क्रमांक-1 उच्चदाब लाइन, ट्रांसफार्मर व निम्न दाब लाइन विस्तार के लिए परसुराम चौक, विप्र नगर, वार्ड 69 रायपुरा में निविदा क्र. टीआर नंबर 2025-20, जारी दिनांक 4 मई 2025 की जांच में पाया गया कि ऑनलाइन प्रक्रिया में प्राप्त तीन बिड में से एक ठेकेदार की तकनीकी बिड बिना पर्याप्त कारण निरस्त कर दी गई। इससे प्रतिस्पर्धा कम हो गई। बाद में मेसर्स रूद्रा इंटरप्राइजेस कबीर नगर को 3.5 प्रतिशत अधिक लाभ दर पर कार्यादेश जारी किया गया, इसे ठेकेदार को अवांछित लाभ पहुंचाना माना गया है। निविदा क्र. 2 में मुस्कान प्रोविजन स्टोर के सामने, नयापारा में 315 केवीए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर का स्थानांतरण करने के लिए निविदा क्र. टीआर 2025-17, दिनांक 4 मई 2025 को जारी की गई। इसमें चार बिड प्राप्त हुई, जिसमें भी जांच पश्चात् इसे नियम विरूद्ध और कंपनी के हितों के विपरीत बताया गया। निविदा क्र.3 में मेसर्स समर्थ फूड एंड बेवरेज, रावणभाटा जोन रायपुर में निम्न दाब विद्युत कनेक्शन की भार वृद्धि (25 एचपी से 110 एचपी) के लिए निविदा क्र. टीआर 2025-18 दिनांक 4 मई 2025 को जारी की गई, यहाँ भी जांच रिपोर्ट में इसे अधिकारों का दुरूपयोग माना गया है और निविदा क्र.4 में अवंति विहार, कविता नगर, निरंकारी फर्निचर, अशोका विहार में 11 केवी फीडरों का इंटरकनेक्शन के लिए निविदा क्र. टीआर 2025-19, दिनांक 4 मई 2025 को जारी की गई, इसके जांच में भी इसे वित्तीय अनुशासन के विपरीत माना गया है। आरडीएस योजना में 35 करोड़ का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है जिसकी शिकायत स्वयं भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से की है। भाजपा विधायक द्वारा आरोप लगाया गया है कि फर्जी बिलिंग कर घटिया सामग्री सप्लाई कर 35 करोड़ की अधिक की गड़बड़ी की गई थी और इन सब में प्रक्रियाओं का उल्लंघन भी किया गया था।

विकास ने कहा कि चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा शर्तों में बदलाव किये जा रहे हैं। बगैर टेंडर निकाले चहेते ठेकेदारों को ही काम दे दिये जा रहे हैं, इन सब में बड़ा कमिशन का खेल हो रहा है। शिकायत के आधार पर 15 निविदाओं की जांच में पाया गया कि तत्कालीन अधीक्षण यंत्री द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए नोटशीट में बिड की संख्या की गलत जानकारी देते हुए स्वीकृत राशि से अधिक दर पर चहेते ठेकेदारों को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया। ई बिडिंग पोर्टल बिड में निविदा शुल्क जमा नहीं किए जाने का उल्लेख करते हुए टेक्निकल बिड को निरस्त किया गया, जबकि इससे संबंधित कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा सुरक्षा निधि एवं ईएमडी राशि की वापसी की कार्यवाही ठेकेदारों द्वारा आवेदन जमा करने के पश्चात् भी नहीं की गई। बगैर तर्कसंगत कारणों के अनावश्यक रूप से लंबित रखकर कंपनी की छवि धूमिल की। डीओपी में प्रदत्त सामग्री क्रय की, जिसके जाँच में सीमा से अधिक राशि का क्रय किया जाना पाया गया था।

– Advertisement –

Ad image

उपाध्याय ने वर्ष 2024 गुढ़ियारी इलाके में हुए विद्युत कंपनी में आगजनी के बारे में बताया कि गुढ़ियारी स्थित बिजली कंपनी सीएसपीडीसीएल के मुख्य गोडाउन में आग लगने से चार हजार ट्रांसफार्मर, मीटर, कंडक्टर, वायर और ऑयल जलकर खाक हो गये थे और विभाग द्वारा बताया गया कि इस घटना में 400 करोड़ रूपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है, जिसकी जाँच रिपोर्ट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया, जबकि शासन को इतना बड़ा राजस्व हानि हुआ है जिस पर जवाबदारी तय नहीं हुई। इसमें भी दोषी अधिकारियों को सत्ताधारी लोगों द्वारा ही बचाया जा रहा है और कमीशन के रूप में बंदरबांट जारी है।

तेज रफ्तार मैजिक ने दो बाइकों को रौंदा

0

खैरागढ़,राजनांदगांव । CG NEWS: राजनांदगांव निर्माणाधीन मार्ग पर ग्राम पेंड्रिकला के पास शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैजिक ने पहले पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

– Advertisement –

हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार मैजिक वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

इलाज बना सौदा? मरीज की मौत के बाद

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर के भाटागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और इलाज के नाम पर भारी रकम वसूलने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार मृतक लगभग ढाई महीने पहले पेट दर्द की शिकायत लेकर खुद बाइक से अस्पताल पहुंचा था, जहां शुरुआत में करीब डेढ़ लाख रुपये में इलाज का अनुमान बताया गया, लेकिन परिजनों का दावा है कि बाद में खर्च लगातार बढ़ता गया और कुल 17 लाख रुपये नकद, 3 लाख रुपये आयुष्मान कार्ड से तथा लगभग 5 लाख रुपये मेडिकल बैलेंस के रूप में लिए गए।

– Advertisement –

इसके बावजूद मरीज की जान नहीं बच सकी। मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में जुट गए, वहीं क्रांति सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त बल तैनात किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई और लगातार अतिरिक्त शुल्क लिया गया, जबकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

परिवार 25 लाख रुपये से अधिक मुआवजे की मांग कर रहा है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

कोयला लोड वाहन में अचानक भड़की आग

0

कोरबा। CG NEWS: कोरबा में गर्मी की दस्तक के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। सीएसईबी चौकी के पास अशोक वाटिका के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कोयला लोड वाहन में अचानक भीषण आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

– Advertisement –

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर बढ़ती गर्मी में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

– Advertisement –

Ad image

नवनियुक्त IAS संदीप अग्रवाल व सुमित अग्रवाल समेत

0

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत हुए अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नव नियुक्त आईएएस अधिकारी सुमित अग्रवाल और संदीप कुमार अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि जनसेवा की बड़ी जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर आईएएस में नियुक्त संदीप कुमार अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, आशीष कुमार टिकरिहा, ऋषभ पाराशर और तरुण किरण उपस्थित थे।

महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड और सुपारी किलिंग की साजिश

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : न्यायधानी की पुलिस ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर करोड़ों की लूट करने वाले एक बेहद खतरनाक अंतरराज्यीय गिरोह को बेनकाब किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मुख्य सरगनाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति (अनूपपुर), करीम खान (बरेली), विजय लाम्बा (नई दिल्ली), मोनू उर्फ राहुल (नोएडा) और उनके स्थानीय मददगार इरफान अली, नारद उर्फ सुमित श्रीवास व राजू सोनकर शामिल हैं।

 

– Advertisement –

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया सामान और हथियार बरामद किए हैं, जिसमें 5 लाख 33 हजार रुपये नगद, 6 धारदार चाकू, 1 देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई महिन्द्रा स्कार्पियो, मारुति इको व रिनॉल्ड क्विड कार शामिल है।

 

– Advertisement –

Ad image

पुलिस की गहन पूछताछ में इस गिरोह के खूंखार इरादों और ‘सुपारी किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि बिलासपुर के ही राजू सोनकर का दयालबंद निवासी सब्जी व जमीन कारोबारी बंधु मौर्य के साथ पुराना प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते राजू सोनकर ने बंधु मौर्य की हत्या कराने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी तय की थी, जिसमें 6 लाख रुपये एडवांस के तौर पर गिरोह को दिए गए थे। गिरोह के सदस्यों को इसी काम के लिए दिल्ली और यूपी से खास तौर पर बुलाया गया था। गिरोह ने 18 दिसंबर 2025 को बंधु मौर्य की रेकी कर उन पर पिस्टल तानकर गाड़ी रुकवाने और हत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन कारोबारी के सूझबूझ से भाग निकलने के कारण यह बड़ी साजिश नाकाम हो गई थी।

 

हत्या के प्रयास में विफल होने के बाद, गिरोह ने शहर में लूटपाट और डकैती का सिलसिला शुरू किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने होटल कारोबारी ‘नेटी’ को लूटने का भी प्रयास किया था और सदर बाजार की एक ज्वेलरी शॉप की तिजोरी उड़ाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली थी, जिसके लिए वे त्यौहार के शोर-शराबे का इंतजार कर रहे थे। अंततः 17 फरवरी को आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक को निशाना बनाया और उन पर हथौड़ी व कट्टे की बट से प्राणघातक हमला कर 2 किलो से अधिक सोना और लाखों की नकदी लूट ली। बिलासपुर पुलिस की विशेष टीमों ने सीसीटीवी और तकनीकी इनपुट के आधार पर पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में घेराबंदी की और बदमाशों को धर दबोचा। इस बड़ी कामयाबी पर रेंज आईजी और एसएसपी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है।

राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल

0

CG News : रायपुर, 23 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी ऐसे महान संत का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन और कर्मों से समाज को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा ने “स्वच्छता ही सच्ची पूजा” का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक है।

 

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संत गाडगे बाबा की स्वच्छता की प्रेरणा से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान का स्मरण हो गया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2014 को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और आज स्वच्छता जनआंदोलन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह संत गाडगे बाबा के विचारों का ही प्रभाव है कि देश में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता आई है।

 

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी माताओं-बहनों को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। देशभर में शौचालयों के निर्माण से उनकी गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएँ शुरू की गईं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी पहलें शामिल हैं। आज सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों तक पहुँच रहा है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़े हैं।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश आर्थिक रूप से निरंतर मजबूत हो रहा है और हम सभी विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण भी हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग का सम्मान बढ़े और सभी समुदाय विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त कर नौकरी हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि सफल और संस्कारित जीवन जीने की आधारशिला है। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने संत गाडगे बाबा के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनकी आरती एवं स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों और समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

 

कार्यक्रम को विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू तथा पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संत गाडगे बाबा के वंशज भी मंच पर उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में तुलसी कौशिक, घनश्याम चौधरी, रजनी रजक, विनय निर्मलकर सहित छत्तीसगढ़ रजक समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पेट्रोल पंप में आगजनी के दौरान बड़ी दुर्घटना

0

रायपुर। दिनांक 18.02.2026 को थाना उरला क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर एक गंभीर घटना घटित हुई। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन में पेट्रोल भरवाते समय अपने पास रखें लाइटर से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में आग लगा दी गई। जिससे मोटरसाइकिल की टंकी के साथ-साथ पेट्रोल मशीन के नोजल में भी आग लग गई, जिससे पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई तथा एक बड़ी दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई।

ऐसी आपात स्थिति में पेट्रोल पंप के कर्मचारी चुड़ामणी देवांगन एवं जितेन्द्र गिरी गोस्वामी ने असाधारण सूझबूझ, साहस एवं तत्परता का परिचय दिया। उन्होंने बिना घबराए तत्काल सक्रिय होकर आग पर काबू पाने हेतु आवश्यक कदम उठाए चुड़ामणी देवांगन,ने फायर इन्टिंग्यूशर की मदद से तत्काल आग बुझाया इसमें और अपनी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से आग को फैलने से रोक दिया। इसमें जितेंद्र गिरी ने उनकी मदद की दोनों की सतर्कता एवं साहसिक प्रयासों के कारण एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई तथा जन-धन की व्यापक हानि होने से बचाव हुआ।

– Advertisement –

उक्त सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य के फलस्वरूप चुड़ामणी देवांगन एवं जितेन्द्र गिरी गोस्वामी को पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला सर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके इस साहसिक एवं अनुकरणीय कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की गई।

धरसीवा में डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, नितिन गौरीशंकर अग्रवाल हुए शामिल; 50वीं वर्षगांठ बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

0

रायपुर/धरसीवा। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गृह ग्राम धरसीवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने पहुंचकर उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. बघेल का त्याग, समर्पण और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए किया गया संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

– Advertisement –

50 वर्षों से जारी परंपरा: बॉलीबॉल प्रतियोगिता

पुण्यतिथि के अवसर पर विगत 50 वर्षों से आयोजित की जा रही पारंपरिक बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। नितिन अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन समिति और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

प्रतियोगिता के परिणाम

🥇 प्रथम स्थान – आँधियार खोल, कवर्धा
🥈 द्वितीय स्थान – पथरी
🥉 तृतीय स्थान – सद्दू
🏅 चतुर्थ स्थान – कोनारी

कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ खेमलाल आडिल, सरोज चंद्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य), चंद्रशेखर वर्मा, भरत सोनी, दादू आडिल, मुकेश वर्मा, राजा बघेल, चेतन, नारायण, रितेश, लव, बिट्टू, खिलेंद्र, रुई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने श्रद्धांजलि सभा और खेल आयोजन को सामाजिक एकता और प्रेरणा का प्रतीक बताया।

 

रायपुर महापौर निवास पर हुआ विधिवत

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर महापौर मीनल चौबे के निवास पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-संयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) नितिन अग्रवाल द्वारा भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। धार्मिक विधि-विधान से सम्पन्न इस पावन आयोजन में भगवान भोलेनाथ से मीनल चौबे जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मंगल आशीर्वाद की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने भी भगवान शिव से प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।

 

– Advertisement –