Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 32

कलेक्टर से आयुक्त तक बदले पदभार!

0

CG NEWS: नवा रायपुर से छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में डॉ. सी. आर. सिदार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुलदीप शर्मा को अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।

69a1ac41057aaf2b4c764f57

– Advertisement –

तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लीना कोसम को यथावत परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग नवा रायपुर के पद पर बनाए रखते हुए उनके पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग में यथावत रखा गया है, वहीं बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर और सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है। संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर के पद पर जारी रखा गया है।

– Advertisement –

Ad image

आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है और उनके पद को भी वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है। ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग में यथावत रखा गया है, जबकि तरुण कुमार किरण को राज्य कर उपायुक्त से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ऑपरेशन “निश्चय” में गरियाबंद पुलिस की बड़ी

0

गरियाबंद। CG NEWS: आगामी होली त्योहार को देखते हुए रेंज स्तरीय “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। यह अभियान Amresh Mishra, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

26 टीमों की 76 जगह दबिश

जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 26 पुलिस टीमों का गठन कर 76 स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई।

आबकारी एक्ट में 12 प्रकरण

रेड के दौरान

•आबकारी एक्ट के 12 प्रकरण दर्ज

•12 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

•96.820 लीटर अवैध शराब जब्त

आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई

•आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी गिरफ्तार

•01 चाकू जब्त

वारंटियों की धरपकड़

•04 स्थायी वारंट तामील

•03 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

शांति व्यवस्था हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में

•16 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

हसदेव नदी में मिला महिला का शव, इलाके में

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के लछनपुर क्षेत्र में हसदेव नदी में एक महिला का शव तैरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी किनारे घाट के पास शव और लावारिस स्कूटी देख पुलिस को तुरंत सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वाहन नंबर के आधार पर मृतका की पहचान सरोज अग्रवाल के रूप में की गई है, जो लछनपुर स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी की निवासी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की तहकीकात में जुटी है। घटना के आसपास इलाके में सुरक्षा और जांच की कार्रवाई जारी है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर

0

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : महासमुंद पुलिस का ‘आयरन वार’

0

महासमुंद। CG NEWS : जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पंज आयरन की चोरी, अवैध परिवहन और खपाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में दो ट्रकों से कुल 68.755 मीट्रिक टन स्पंज आयरन जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। परिवहन में प्रयुक्त दोनों ट्रकों (प्रत्येक लगभग 10 लाख रुपये) सहित कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई गई है।

ऐसे मिला सुराग, ऐसे खुली परतें

थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि

•ट्रक क्रमांक CG 04 JC 4585

•ट्रक क्रमांक CG 07 AV 5290

संदिग्ध परिस्थितियों में उड़ीसा से रायपुर की ओर स्पंज आयरन लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों ट्रकों को रोककर तलाशी ली। ट्रकों में भारी मात्रा में स्पंज आयरन लदा मिला।

ड्राइवरों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि माल को फर्म जय भोले इस्पात, रायगढ़ (पुसौर) से लोड कर रायपुर उरला ले जाया जा रहा है। लेकिन प्रस्तुत दस्तावेजों और वास्तविक तथ्यों में अंतर पाए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ।

तकनीकी जांच और गहन पड़ताल में खुलासा हुआ कि माल वास्तव में लोहराचट्टी, जिला बरगढ़ (ओडिशा) स्थित गोदाम से लोड किया गया था।

हाईवे पर लालच, गोदाम में अवैध भंडारण

पूछताछ में सामने आया कि

रंजीत सिंह (निवासी लोहराचट्टी, थाना सोहेला, जिला बरगढ़, ओडिशा)

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पंज आयरन लेकर गुजरने वाले ट्रक चालकों को लालच देता था। वह उनसे थोड़ा-थोड़ा स्पंज आयरन कम कीमत पर खरीदता और उसे अपने गोदाम में जमा करता था।

इसके बाद फर्जी और कूटरचित बिल तैयार कर स्पंज आयरन को वैध दर्शाते हुए रायपुर उरला में बिक्री के लिए भेजा जाता था। इस तरह चोरी और छलपूर्वक खरीदे गए माल को वैध व्यापार का रूप दिया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

सोनूलाल मोंगरे, निवासी लांती, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद

रामेश्वर मानिकपुरी, निवासी वार्ड नं. 2, सरायपाली, जिला महासमुंद

रंजीत सिंह, निवासी लोहराचट्टी, थाना सोहेला, जिला बरगढ़ (ओडिशा)

जब्त संपत्ति का विवरण

ट्रक CG 04 JC 4585

•37.730 मीट्रिक टन स्पंज आयरन (कीमत 12 लाख रु.)

•ट्रक मूल्य लगभग 10 लाख रु.

ट्रक CG 07 AV 5290

•31.025 मीट्रिक टन स्पंज आयरन (कीमत 10 लाख रु.)

•ट्रक मूल्य लगभग 10 लाख रु.

किन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध?

आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ

318(4), 316(4), 317(2), 336(2), 338, 340, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस का संदेश

बसना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनिज और आयरन कारोबार से जुड़े तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन, फर्जी दस्तावेज और कर चोरी जैसे मामलों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

हाईवे से उरला तक फैले ‘आयरन गेम’ पर पुलिस का बड़ा प्रहार — अवैध कारोबारियों के लिए सख्त चेतावनी।

माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय रजत उत्सव

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन एवं रजत उत्सव आज राजधानी रायपुर के माहेश्वरी भवन डुंडा में प्रारंभ हुआ, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिवस पर औद्योगिक मेले का उदघाटन किया गया जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ सहित राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात नवनिधि रामायण पर आधारित समिति संयोजिकाओ द्वारा प्रोग्राम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता लड्ढा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी,मध्यांचल सह प्रभारी अमिता जांवधिया,भूतपूर्व अध्यक्ष पुष्पा राठी, कार्यालय मंत्री नारायण राठी,पूर्व सांसद प्रदीप गांधी,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुंदडा,युवा संगठन अध्यक्ष नरेश चांडक,कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़,संगठन मंत्री उर्मिला टावरी,रायपुर जिला अध्यक्ष पुष्पा लाहोटी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

वही अधिवेशन के दूसरे दिवस पर प्रातः ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित है जिसके पश्चात रंग बिरंगी होली खेली जाएगी। प्रदेश सचिव रूपा मुंदडा ने बताया कि प्रथम सत्र का शुभारंभ “नव परिवर्तन”– शेष ज़िंदगी विशेष जिंदगी विषय से होगा। इसके पश्चात नव संचार (क्विज)एवं नव वक्ता(वाद–विवाद) प्रतियोगिता आयोजित है। वही अधिवेशन का समापन समाज की महिलाओं के सम्मान के साथ होगा जिन्होंने विशेष उपलब्धियों हासिल की है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।

शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित,

0

रायपुर। CG NEWS : प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार द्वारा घोषित भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं।

व्यापम द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर (15 अक्टूबर 2025) में आंशिक संशोधन करते हुए नई संभावित तिथियों की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार—

– Advertisement –

  • सहायक शिक्षक की संभावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026

  • शिक्षक की संभावित परीक्षा तिथि: 25 अक्टूबर 2026

  • व्याख्याता की संभावित परीक्षा तिथि: 29 नवंबर 2026

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली इन भर्तियों को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे। संभावित तिथियों की घोषणा के बाद अब अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है। बताया जा रहा है कि विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश समयानुसार जारी किए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

तिल्दा नेवरा के समाजसेवी सौरभ जैन बने लोकतंत्र प्रहरी के

0

 

तिल्दा नेवरा/रायपुर – छत्तीसगढ़ लोकतंत्र प्रहरी एक संगठन है जो लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य करता है। यह संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ का आधिकारिक उत्तराधिकारी है। हाल ही में, लोकतंत्र प्रहरी ने रायपुर जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष तिल्दा नेवरा के समाज सेवी लोकतंत्र परिवार के सौरभ जैन नियुक्त हुए है।

– Advertisement –

रायपुर में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संघ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी के सहमति से राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र प्रहरी के सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश पदाधिकारियों की अनुमति से छत्तीसगढ़ के सभी 26जिला अध्यक्ष की घोषणा की है

अपनी नियुक्ति पर सौरभ जैन ने सभी लोकतंत्र सेनानी के प्रति आभार व्यक्त कर मीसा बंदी परिवारों के उत्तराधिकारियों के रक्षा के साथ साथ राष्ट्र सेवा ओर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

जैन ने बताया कि आनेवाले जून महीने के पूर्व सभी मंडल ओर नगर इकाइयों का निर्माण किया जाएगा श्री जैन ने लोकतंत्र प्रहरी के उद्देश्य हैं:- लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना- नागरिक अधिकारों का संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार।

जैन ने बताया कि लोकतंत्र प्रहरी लोकतंत्र सेनानी परिवार की रक्षा के साथ साथ नई पीढ़ी को आपातकाल इमरजेंसी के काले धब्बे को बताएगी, आपात काल में लोकतंत्र सेनानी ओर उनके परिवार या बाहर से परिवारों को सपोर्ट देने वाले परिवारों के नई पीढ़ी को बताएगी।रायपुर जिला ग्रामीण में सभी मंडलों में लोकतंत्र प्रहरी का गठन किया जाएगा।

Chhattisgarh में फिल्म ‘शतक’ टैक्स-फ्री, छह माह तक

0

रायपुर। Chhattisgarh : राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री घोषित करने का निर्णय लिया है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा 28 फरवरी 2026 से अगले छह माह तक प्रभावी रहेगी।

सरकार का कहना है कि फिल्म के विषय और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक संदेश को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। आदेश के मुताबिक, दर्शकों को टिकट खरीदते समय एसजीएसटी के बराबर राशि की छूट दी जाएगी। यानी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत से एसजीएसटी घटाकर ही बिक्री की जाएगी।

– Advertisement –

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि टैक्स-फ्री सुविधा के नाम पर टिकट दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जा सकेगी। संबंधित सिनेमाघर पहले देय एसजीएसटी का भुगतान करेंगे, जिसके बाद राज्य शासन द्वारा उनकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। योजना के संचालन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश राज्य कर आयुक्त अलग से जारी करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गुरुवार को रायपुर के जोरा स्थित मॉल में इस फिल्म को देखा। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने फिल्म को राष्ट्रप्रेम, सेवा और समर्पण की भावना का जीवंत चित्रण बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी तक प्रेरक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से इसे टैक्स-फ्री किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

 

बड़ेडोंगर वन परिक्षेत्र में साल सहित बहुमूल्य

0

वन क्रमांक 1211 में बड़े पैमाने पर कटाई, साल, करंज, जामुन और सेमल के पेड़ निशाने पर

कोंडागांव। CG NEWS : जिले के बड़ेडोंगर वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों की सक्रियता से वनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़गई ग्राम से लगे वन क्रमांक 1211 में साल प्रजाति सहित अन्य बहुमूल्य पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई सामने आई है। वन संरक्षण के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर नजर आ रही है।

– Advertisement –

ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि बड़गई ही नहीं, बल्कि आसपास के कई वन क्षेत्रों में लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है। कटे हुए साल, करंज, जामुन और सेमल प्रजाति की लकड़ियों को ट्रकों में लोड कर लकड़ी उद्योगों तक पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन कई ट्रकों के माध्यम से लकड़ियों का परिवहन किया जा रहा है, जो बिना विभागीय जानकारी के संभव नहीं है।

– Advertisement –

Ad image

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि लकड़ी तस्कर वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों को निर्धारित राशि देकर अवैध कटाई को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई संभव नहीं है। हालांकि वन विभाग का मैदानी अमला कार्रवाई की बात कह रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अधिकृत बयान देने से बचते नजर आ रहे हैं।
वनरक्षक रतन नेताम और डिप्टी रेंजर मोहन पुजारी ने प्रकरण दर्ज करने की बात कही, लेकिन जब्त की गई लकड़ियों की मात्रा और कार्रवाई के विस्तृत विवरण को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। इससे पूरे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

इस संबंध में केशकाल की वन मंडलाधिकारी दिव्या गौतम ने बताया कि मामले की जांच एसडीओ स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वन क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध कटाई ने वन संरक्षण व्यवस्था की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद विभाग दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और वनों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।