Marvel, Daredevil: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘Daredevil: Born Again’ का सीजन 2 शानदार अंदाज में शुरू हो चुका है और पहला एपिसोड ही दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा है। कहानी एक बार फिर वकील मैट मर्डॉक उर्फ डेयरडेविल और विल्सन फिस्क उर्फ किंगपिन की टकराहट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां किंगपिन अब न्यूयॉर्क का मेयर बनकर शहर के सभी विजलांटी को खत्म करने के मिशन पर है,
जबकि डेयरडेविल उसकी सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए छिपकर अपनी लड़ाई जारी रखता है। नए सीजन की शुरुआत में डेयरडेविल किंगपिन के हथियारों से भरे जहाज को डुबो देता है, जिससे किंगपिन बौखला उठता है और उसे खत्म करने के लिए सीआईए एजेंट मिस्टर चार्ल्स की एंट्री होती है,
– Advertisement –
जो कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ता है। पहला एपिसोड काफी इंटेंस, सस्पेंस से भरा और एक्शन-packed है, जो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाता है—क्या मैट मर्डॉक अपनी असली पहचान छिपाकर किंगपिन को हरा पाएगा? MCU में स्पाइडरमैन कनेक्शन की झलक इस सीरीज को और भी खास बनाती है, जिससे आने वाले एपिसोड्स के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है।
रायपुर। IPL Match in Raipur : क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। IPL 2026 के दूसरे शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहला मैच 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा।
इन मुकाबलों में RCB, MI और KKR जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।
रायपुर में IPL मैचों के आयोजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वहीं स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी तैयारियों में जुट गई है, ताकि मैचों का सफल आयोजन हो सके और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
The post IPL Match in Raipur: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच, जानिए किन-किन टीमों के बीच होगा मुकाबला appeared first on Grand News.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत बंसल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन ने उन्हें राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त (सीपीआर) नियुक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
रजत बंसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ राज्य सूचना आयोग और मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम भूमिका निभानी होगी।
रजत बंसल छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और अपनी पहली कोशिश में आईपीएस रैंक हासिल की। बाद में दूसरी कोशिश में उन्होंने आईएएस बनकर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया।
राज्य शासन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी के बाद प्रशासनिक स्तर पर उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में एक धमाकेदार आगाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
के लिए CSK के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों की फौज है। वहीं आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके अपनी टीम में ट्रेड करके संजू सैमसन को शामिल किया है।
CSK ने तैयार की है एक मजबूत टीम (CSK Opening Pair IPL 2026)
चेन्नई ने IPL 2026 के लिए अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा। सैमसन ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ओपनर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया था। वह सीएसके के लिए ओपनिंग करेंगे या नहीं खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सवाल का जवाब दे दिया है।
गायकवाड़ ने बताया ओपनर का नाम (Ruturaj Gaikwad CSK Captain)
कैप्टन्स मीट में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वह खुद संजू सैमसन के साथ आगामी सीजन में पारी का आगाज करने वाले हैं। सीएसके के पास इस समय ओपनिंग स्लॉट के लिए तीन दावेदार हैं। ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे तीनों ही एक अच्छे ओपनर्स हैं।
RR से होगा पहला मैच
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच से पहले ही CSK को एक बड़ा झटका लग चुका है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।
रायपुर 25 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस राष्ट्रीय आयोजन की आधिकारिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह खेल महाकुंभ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर के साथ-साथ बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता सुश्री साइखोम मीराबाई चानू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल में देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक में 4 लाख तथा सरगुजा ओलंपिक में साढ़े तीन लाख लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय समाज में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आत्मसमर्पित नक्सली भी ‘नुआबाट’ (नई राह) के माध्यम से मुख्यधारा में लौटकर इन आयोजनों में सहभागी बने—जो परिवर्तन और विश्वास का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार में खेलों को लेकर उत्साह और प्रयास दोनों दोगुने हैं। राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत खेल अधोसंरचना निर्माण और प्रतिभाओं के चिन्हांकन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुर और बिलासपुर में खेलो इंडिया के तहत रेजिडेंशियल अकादमियां संचालित हैं, जबकि जशपुर, रायगढ़ और रायपुर में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों को 21 लाख रुपए, स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवा रायपुर में स्थित देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण जनजातीय नायक शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर किया गया है, जो राज्य के गौरव और प्रेरणा के प्रतीक हैं। जनजातीय संस्कृति, इतिहास और गौरव से जुड़ा आयोजन मुख्यमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, बल्कि यह जनजातीय शौर्य और बलिदान की भूमि भी है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, गेंद सिंह और गुण्डाधुर जैसे नायकों का उल्लेख करते हुए बताया कि नवा रायपुर में उनके सम्मान में म्यूजियम बनाया गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से इस म्यूजियम का अवलोकन करने का आग्रह भी किया।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और आने वाले वर्षों में भी यह श्रृंखला जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि एक संतुलित जीवन शैली है।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों ने खेलों को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि देश की 65 प्रतिशत से अधिक युवा आबादी में अपार क्षमता है और अब खेल प्रतिभाएं केवल शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों से भी उभर रही हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान राम के ननिहाल में इस आयोजन का शुभारंभ होना अत्यंत शुभ संयोग है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज ने सदैव देश को वीरता और परिश्रम की प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई दिशा मिल रही है और ‘ट्राइबल गेम्स’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक है और देशभर से आए खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जनजातीय प्रतिभाओं को विश्व मंच तक ले जाने का सशक्त माध्यम बनेगा और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री इंद्र कुमार साव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, मुख्य सचिव श्री विकासशील सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर, 26 मार्च 2026 : Khelo India Tribal Games 2026 : कभी-कभी जीवन की दिशा एक छोटे से निर्णय से बदल जाती है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। वर्ष 2022 में कक्षा में खेल चयन के दौरान उन्होंने तैराकी को चुना—एक ऐसा खेल जिसे वे उस समय सिर्फ मनोरंजन के रूप में जानती थीं। आज, वही निर्णय उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि तक ले आया है।
ओडिशा के जाजपुर जिले के गहिरागड़िया गांव की रहने वाली अंजलि ने रायपुर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 2:39.02 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वे इस प्रतियोगिता की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता बन गईं।
साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली अंजलि चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके पिता एक स्थानीय फैक्ट्री में वैन चालक हैं। 10 वर्ष की आयु में वे कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से जुड़ीं, जहां उन्हें निःशुल्क शिक्षा और प्रशिक्षण मिला। यहीं से उनके खेल करियर की नींव मजबूत हुई।
शुरुआत में वे अपनी बड़ी बहन से प्रेरित थीं, जो तीरंदाजी में सक्रिय हैं, लेकिन अंजलि ने तैराकी को अपना मार्ग चुना। उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाई और तैराकी शुरू करने के एक वर्ष के भीतर ही उन्होंने एक स्थानीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंजलि अपनी सफलता का श्रेय अपने कोचों और खेल मंत्रालय की ‘अस्मिता लीग’ पहल को देती हैं। वर्ष 2024 में संभलपुर में आयोजित इस लीग में उन्होंने दो रजत पदक जीते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। इसके बाद गुवाहाटी में आयोजित अस्मिता स्विमिंग लीग (ईस्ट जोन) में भी उन्होंने दो रजत पदक हासिल किए।
हालांकि, इस उपलब्धि के बावजूद अंजलि संतुष्ट नहीं हैं। उनका लक्ष्य अपने 2:25 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय को बेहतर करना है। लगातार यात्रा और थकान के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
अब अंजलि की नजर आगामी स्पर्धाओं—50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली—पर है, जहां वे अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने के इरादे से उतरेंगी।
अंजलि मुंडा की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर प्रतिभा किस तरह नई ऊंचाइयों को छू सकती है।
The post Khelo India Tribal Games 2026 : ओडिशा की अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता appeared first on Grand News.
Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत का हिस्सा रहे रिंकू को अब उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) नियुक्त किया गया है।
अलीगढ़ के एक सामान्य परिवार से निकलकर विश्व क्रिकेट में छाने वाले रिंकू सिंह अब सरकारी अधिकारी के रूप में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य संवारेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पद पर रिंकू की अनुमानित सैलरी 70,000 से 80,000 रुपये प्रति माह के बीच हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
RSO के रूप में रिंकू के मुख्य कार्य अपने क्षेत्र के खेल मैदानों और बुनियादी ढांचे की देखरेख करना। राज्य सरकार की खेल योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना।ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर उभरती हुई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें मंच देना।
– Advertisement –
KKR ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल 2026 के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी रिंकू सिंह पर बड़ा दांव खेला है। फ्रेंचाइजी ने रिंकू को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। अनुभवी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रिंकू अब टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे। 2018 में डेब्यू करने वाले रिंकू आज KKR की पहचान बन चुके हैं। 59 मैचों में 145 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1099 रन बनाना उनकी काबिलियत का सबूत है।
रिंकू का आईपीएल करियर किसी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अब तक 52 पारियों में 30.52 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।
Rinku Singh: सरकारी नौकरी मिली… क्या रिंकू सिंह छोड़ देंगे क्रिकेट? योगी सरकार के फैसले से बढ़ा सस्पेंस
IPL 2026: RCB को लगा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर
रायपुर, 24 मार्च 2026/बुधवार 25 मार्च से शुरू हो रहे पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार है और राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का मानना है कि यह “राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बड़ा बढ़ावा देगा।” खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री साव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स भारतीय खेल इतिहास में एक “मील का पत्थर” साबित होगा। श्री साव ने बताया कि, “हमने पहले सरगुजा ओलंपिक और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन छोटे स्तर पर किए हैं। अब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी कर हम एक बड़े मंच पर कदम रख रहे हैं, जो हमारी क्षमताओं की परीक्षा भी लेगा और उन्हें नई ऊंचाई देगा।”उन्होंने कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए निस्संदेह एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन है। यह हमारे खेल प्रतिभा और बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती देगा। साथ ही, यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्रदान करेगा।” श्री साव ने बताया कि, “राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों के साथ खेलने और उन्हें देखने का अनुभव छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बेहद समृद्ध करने वाला होगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि यह आयोजन राज्य के खेल तंत्र और खिलाड़ियों दोनों के लिए बड़ी ताकत साबित होगा।” खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा लेंगे और कुल नौ खेलों का आयोजन होगा। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में पदक दिए जाएंगे, जबकि मल्लखंब और कबड्डी प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल होंगे।
करीब 3,800 प्रतिभागी इन खेलों में हिस्सा लेंगे, जो 3 अप्रैल तक चलेंगे। प्रतियोगिताएं रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित की जाएंगी। कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। एथलेटिक्स में सर्वाधिक 34 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। तैराकी (24), कुश्ती (18), वेटलिफ्टिंग (16) और तीरंदाजी (10) में भी दो अंकों में स्वर्ण पदक होंगे। हॉकी और फुटबॉल टीम खेल हैं, जिनका आयोजन रायपुर में होगा। एथलेटिक्स जगदलपुर में और कुश्ती सरगुजा में आयोजित की जाएगी। भारत के शीर्ष खिलाड़ी, हॉकी ओलंपियन दिलीप तिर्की, सलीमा टेटे और शीर्ष धावक अनिमेष कुजूर ने कहा, “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स खेलों में करियर बनाने और आदिवासी समुदाय से निकले दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का एक शानदार मंच है।” हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व ओलंपियन दिलीप तिर्की ने साई मीडिया से कहा, “मेरे लिए और हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि देश में पहली बार इस तरह की चौंपियनशिप शुरू हो रही है। यह युवाओं और आदिवासी खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और खेलों में आगे बढ़ने, तथा देश के लिए खेलने का एक बेहतरीन अवसर है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि भारत एक खेल राष्ट्र बने। वे चाहते हैं कि हर युवा किसी न किसी खेल से जुड़ा रहे।” मेजबान राज्य छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और असम से 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पुरुष और महिला खिलाड़ियों का अनुपात लगभग 50-50 रहेगा, जो ओलंपिक चार्टर में लैंगिक समानता के सिद्धांत के अनुरूप है। दिलीप तिर्की ने बताया कि, “केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी चाहते हैं कि खेलों के माध्यम से हमारे खिलाड़ी, खासकर आदिवासी खिलाड़ी, बेहतर करियर बना सकें, अपने जीवन को सुधार सकें और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। मैं स्वयं एक आदिवासी परिवार से आता हूं और खेलों, विशेषकर हॉकी के माध्यम से आज यहां तक पहुंचा हूं। मुझे विश्वास है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी आदिवासी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है। पहले भी कई आदिवासी खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है और वे हमारे समाज के प्रेरणास्रोत बने हैं।” राष्ट्रीय 100 मीटर और 200 मीटर रिकॉर्ड धावक और भारत के उभरते एथलेटिक्स स्टार अनिमेष कुजूर ने साई मीडिया से कहा, “भारत में अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां खेल पूरी तरह नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन और भी खास बन जाता है। मैं सरकार के इस प्रयास की सराहना करता हूं, जिसने देशभर के आदिवासी युवाओं को एक मंच पर लाने का काम किया है।” खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के इस उद्घाटन संस्करण में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा आयोजित ट्रायल्स के माध्यम से किया गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारतीय खेल प्राधिकरण (सांई) द्वारा नियुक्त कोच नजर रखेंगे। श्री तिर्की ने कहा, “हमारे सभी आदिवासी खिलाड़ी और बच्चे खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाएं, देश के लिए खेलें और अपना करियर बनाएं। प्रधानमंत्री का 2036 ओलंपिक और विकसित भारत का विज़न है कि हमारा देश एक युवा और खेल राष्ट्र बने। मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन हमारा देश एक सशक्त खेल राष्ट्र के रूप में उभरेगा।”
बेंगलुरु :IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खेमे में मायूसी छा गई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज यश दयालनिजी कारणों के चलते आगामी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने अधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि कर दी है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरसीबी के डायरेक्टर मो बोबाट ने यश दयाल की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, हम पुष्टि करते हैं कि यश इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह एक कठिन व्यक्तिगत स्थितिसे गुजर रहे हैं। फ्रेंचाइजी के तौर पर हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। बोबाट ने आगे जोड़ा कि यश अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने रहेंगे, लेकिन सीजन-19 के लिए वह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।
यश दयाल के बाहर होने की अटकलें तब तेज हो गई थीं जब हाल ही में सोशल मीडिया पर आरसीबी की नई टीम बस की तस्वीरें वायरल हुईं। इस पोस्टर में टीम के लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ियों के चेहरे थे, लेकिन यश दयाल वहां से नदारद थे।
यश दयाल का बाहर होना आरसीबी के लिए दोहरा झटका है क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए अनुपलब्ध हैं। आपको बता दें यश दयाल ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए थे और क्रिटिकल ओवरों में टीम को जीत दिलाई थी। फ्रेंचाइजी ने अभी तक यश दयाल के विकल्प का ऐलान नहीं किया है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आरसीबी यश दयाल की जगह किस भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करती है।
नई दिल्ली/चंडीगढ़। Badshah Wedding : बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के रैपर बादशाह यानी आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया एक बार फिर दूल्हा बन गए हैं। लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने वाले रैपर बादशाह ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी मॉडल-एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी रचा ली है।
बादशाह की यह शादी इतनी गोपनीय रखी गई कि इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों को भी इसकी भनक नहीं लगी। खबर तब पुख्ता हुई जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। वायरल तस्वीरों (Badshah and Isha Rikhi Wedding Photos) में बादशाह पारंपरिक साफे और कुर्ते में नजर आ रहे हैं, वहीं ईशा रिखी सुर्ख लाल लहंगे और भारी ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
– Advertisement –
वीडियो में दोनों को मंडप पर फेरे लेते और वरमाला पहनकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह समारोह चंडीगढ़ के पास एक निजी फार्महाउस में संपन्न हुआ।
यह बादशाह की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी जास्मीन मसीह से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी (जेसी ग्रेस मसीह सिसोदिया) भी है। लगभग 6 साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। ईशा और बादशाह की मुलाकात कुछ साल पहले एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं थीं।
कौन हैं ईशा रिखी? ( Who is Isha Rikhi?)
चंडीगढ़ की रहने वाली ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’ और ‘हैप्पी गो लकी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।मॉडलिंग की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम है। हालांकि बादशाह या ईशा ने अभी तक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस खबर की घोषणा नहीं की है।