Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 23

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन ? कोविड के नए वेरिएंट ‘Cicada’

0

डेस्क। COVID New Variant : अमेरिका में कोरोनावायरस का एक नया, अत्यधिक म्यूटेट हुआ वैरिएंट BA.3.2 सामने आया है जिसे ‘Cicada’ नाम दिया गया है। कोरोना को लेकर फिर से लोगों को अलर्ट किया गया है। क्या ये नया वैरिएंट नए खतरे को जन्म देने जा रहा है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

साल 2020-21 में दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस संक्रमण ने कुछ ही महीनों में एहसास करा दिया था कि मुकाबला खतरनाक दुश्मन से है। देखते ही देखते कोरोना के वैरिएंट्स ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई। हालांकि वैज्ञानिकों ने बड़ी तेजी से इससे बचाव के लिए वैक्सीन तैयार करके संक्रमण को नियंत्रित कर लिया। पिछले करीब एक साल से सब कुछ सामान्य-सा लगने लगा था। मास्क चेहरे से उतर चुके थे और लोग मान बैठे थे कि अब खतरा टल गया है।

– Advertisement –

लेकिन अब कोरोनावायरस एक नए वैरिएंट के साथ फिर से दस्तक दे रहा है। विशेषज्ञ बताते रहे हैं कि वायरस अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए लगातार म्यूटेट होकर नए वैरिएंट्स के रूप में सामने आता है।

इसी क्रम में कोरोना के एक नए वैरिएंट BA.3.2 की पहचान की गई है, इसे Cicada (सिकाडा) नाम दिया गया है। फिर से सिर उठाता कोरोनावायरस लोगों को डरा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

कहां से आया नया वेरिएंट?

इस नए वेरिएंट ने की पहली दस्तक साल 2024 के अंत में दक्षिण अफ्रीका में दी थी, लेकिन अब यह वायरस अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया समेत 22 देशों में तेजी से फैल रहा है।

कोरोना का ये नया वैरिएंट कितना खतरनाक है, क्या इसके कारण फिर से दुनियाभर के लिए मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं? लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

अमेरिका में बढ़े सिकाडा वैरिएंट के मामले

अमेरिका की स्थानीय मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह नया वैरिएंट (BA.3.2) सिकाडा वैसे तो पिछले कई महीनों से चुपचाप फैल रहा था, लेकिन अब अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों में इसके मामले बढ़ते रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

यूएस की, सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने 19 मार्च की एक रिपोर्ट में बताया कि इसके मामले अमेरिका में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इस वैरिएंट को अपनी ‘वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग’ की सूची में शामिल कर लिया है, क्योंकि इसके मामले कई देशों में रिपोर्ट किए गए हैं।

अब तक BA.3.2 करीब 20 देशों में रिपोर्ट किया जा चुका है। कुछ जगहों पर, कोरोना के कुल मामलों में से 30% तक के लिए इसे ही जिम्मेदार माना जा रहा है।

संक्रमितों में क्या लक्षण देखे जा रहे हैं?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वैसे तो अभी नए वैरिएंट से संक्रमण के मामले ज्यादा नहीं हैं, फिर भी अलर्ट रहना जरूरी है। टीकाकरण की दर कम होने और संक्रमणों को रोकने के लिए फिलहाल प्रयासों की कमी हमें असुरक्षित बना देती है।

अब तक संक्रमितों में नए वैरिएंट्स के लक्षण पहले की तरह ही लग रहे हैं। लोगों में पहले की तरह नाक बहने या नाक बंद होने, सिरदर्द, थकान, छींक आने, गले में खराश, खांसी और स्वाद या गंध में दिक्कतें देखी जा रही है।

डॉ. रॉबर्ट हॉपकिंस कहते हैं, अभी ऐसा कोई डेटा नहीं है जिससे यह पता चले कि नया वैरिएंट अभी फैल रहे अन्य वैरिएंट्स की तुलना में कितना गंभीर है, हालांकि इसकी प्रकृति को लेकर सावधानी जरूरी है।

इम्युनिटी को चकमा देकर संक्रमण फैला सकता है ये वैरिएंट

सीडीसी ने एक हालिया रिपोर्ट में बताया, BA.3.2 वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए पता चला है कि सार्स-सीओवी-2 का यह नया वैरिएंट पिछली बार हुए संक्रमण या वैक्सीनेशन से मिली इम्युनिटी को चकमा देकर फिर से लोगों को संक्रमित करने की क्षमता वाला हो सकता है।

चूंकि पिछले एक-डेढ़ साल से कोरोना शांत था, ऐसे में वैक्सीनेशन की दर की कम हुई है। इसके चलते लोगों की इस वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है, जिसका फायदा उठाते हुए नए कोरोनावायरस के अधिक आक्रमक होने की आशंका है। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

नेशनल फाउंडेशन फॉर इन्फेक्शियस डिजाज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रॉबर्ट हॉपकिंस जूनियर ने एक रिपोर्ट में बताया कि इस वैरिएंट की पहचान सबसे पहले जून 2025 में अमेरिका आए एक यात्री में हुई थी। अमेरिका में इसका पहला मामला जनवरी में सामने आया था।

सिकाडा को कई हिस्सों में गंदे पानी के सैंपल में भी पाया गया है।
दुनिया में इसका पहला मामला नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। सितंबर 2025 से संक्रमण के मामलों में हल्की ही सही लेकिन बढ़ोतरी हो रही है।

मेडिकल एक्सपर्ट्स कहते हैं, BA.3.2 वैरिएंट इसलिए अलग है क्योंकि इसमें लगभग 70 से 75 म्यूटेशन हैं, जो इसे पिछले स्ट्रेन से अलग बनाते हैं।

ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, 14 मार्च तक, यह वैरिएंट गंदे पानी के सैंपल में लगभग 3.7% था।यह मुमकिन है कि हम अमेरिका में सिकाडा को सबसे ज्यादा हावी स्ट्रेन बनते हुए देखें। अमेरिका में पहले भी गर्मियों में संक्रमण के मामलों में तेजी देखी गई थी, इसलिए हमें ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है।

Disclaimer – ग्रैंड न्यूज़ में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

महिला हॉकी में मिजोरम और

0

रायपुर, 30 मार्च 2026 : ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए।

पहले सेमीफाइनल मैच में मिजोरम की टीम ने झारखंड को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। दोनों टीमों के बीच मैच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें मिजोरम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी।

– Advertisement –

दूसरे सेमीफाइनल मैच में उड़ीसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 8-0 से हराया। उड़ीसा की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

इन परिणामों के साथ मिजोरम और उड़ीसा की टीमें अब फाइनल में आमने-सामने होंगी, जहाँ खेल प्रेमियों खिताब के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image

RR के खिलाफ आज नहीं खेलेंगे धोनी?

0


MS Dhoni Update: आईपीएल के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया में चर्चा है कि क्या दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

क्या धोनी चोटिल हैं?

खबरें आ रही हैं कि ट्रेनिंग सत्र के दौरान धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। इस वजह से उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि वे कितने मैचों से बाहर रहेंगे। वायरल हो रही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी अपनी चोट के कारण शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं और वे टीम के साथ गुवाहाटी भी नहीं गए हैं।

संजू सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग 

टीम की कमान रुतुराज गायकवाड के पास है, वहीं धोनी की गैर​हाजिरी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। कप्तान गायकवाड पहले ही ये कहा चुके हैं कि उनके साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करेंगे। सीएसके का पहला मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा, लेकिन धोनी टीम के साथ नहीं गए हैं, वे अभी चेन्नई में ही हैं, जहां टीम का कैप लगा हुआ था। यानी मैच के दौरान धोनी टीम के साथ डगआउट में भी​ दिखाई नहीं देंगे।

RR के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे एमएस धोनीआईपीएल में आज यानी टूर्नामेंट के तीसरे दिन चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा। इस बीच ये तो पक्का है कि आज का मैच पूर्व कप्तान एमएस धोनी नहीं खेलेंगे। उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था, वे कम से कम पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं।



Source link

आज मुंबई-कोलकाता में भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन

0

MI vs KKR: आईपीएल 2026 में आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

इन पर रहेंगी सभी की नजरें 

– Advertisement –

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सभी की नजरें कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर रहेंगी. वहीं केकेआर की बात करें तो फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे पर हर किसी की नजर रहेगी.

 पिच रिपोर्ट 

– Advertisement –

Ad image

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है. यहां कोई भी स्कोर चेज हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन-

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक.

इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी

 

IPL 2026 : CSK के लिए कौन करेगा पारी का आगाज? कप्तान ऋतुराज ने खोला बैटिंग आर्डर का राज

 

 

ENTERTAINMENT NEWS: ‘टच बडी’ ने मचाया धमाल! पवन सिंह का तेलुगु अंदाज हुआ वायरल

0

ENTERTAINMENT NEWS: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘टच बडी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। तेलुगु स्टार अदिवि सेश की फिल्म ‘डकैत’ के इस गाने में पहली बार पवन सिंह तेलुगु भाषा में गाते नजर आए हैं, जो दर्शकों के लिए एक नया और खास अनुभव है। इस पावर-पैक्ड गाने को पवन सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में अदिवि सेश के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने का म्यूजिक भीम्स सेसीरोलियो ने तैयार किया है और इसके बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं। ‘टच बडी’ में तीनों सितारों की एनर्जी और डांस मूव्स ने स्क्रीन पर अलग ही माहौल बना दिया है, जिससे यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। खास बात यह भी है कि जोनिता गांधी इस गाने में पहली बार कैमरे के सामने डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह ने इस गाने को लेकर कहा कि उन्हें अपने म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है और इस प्रोजेक्ट में काम करना उनके लिए खास रहा। वहीं जोनिता गांधी ने इसे बेहद रोमांचक अनुभव बताते हुए पूरी टीम की तारीफ की।

फिल्म ‘डकैत’ का निर्देशन शनील देओ ने किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म में अदिवि सेश, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

The post ENTERTAINMENT NEWS: ‘टच बडी’ ने मचाया धमाल! पवन सिंह का तेलुगु अंदाज हुआ वायरल appeared first on Grand News.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म! भारत के

0

Upcoming Movie: भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस’ ने मिलकर एक बड़ी फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनाने का ऐलान किया है, जो लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब पर आधारित होगी और इसका निर्देशन खुद विवेक अग्निहोत्री करेंगे; यह फिल्म भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए गए लक्षित सैन्य हमलों की कहानी को बड़े पर्दे पर लाएगी, जिन्हें 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया गया था, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी;

निर्माताओं के अनुसार यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सच्ची और संवेदनशील कहानी है, जिसे जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा, वहीं निर्देशक ने दावा किया है कि फिल्म के लिए गहराई से रिसर्च की गई है ताकि घटनाओं की सटीकता और वास्तविकता को बिना सनसनी के दिखाया जा सके; फिलहाल फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट सामने नहीं आई है,

– Advertisement –

Ad image

लेकिन यह प्रोजेक्ट अपने विषय और पैमाने के कारण पहले से ही चर्चा में है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म देशभक्ति और वास्तविक घटनाओं पर आधारित सिनेमा को एक नई दिशा दे सकती है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर में J30 आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर

0


रायपुर। SPORTS NEWS : जे 30 आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स 2026 का समापन आज फाइनल मुकाबलों के साथ रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार सिंह जुनेजा, उपाध्यक्ष सुशील बलानी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री अरुण साय के प्रयासों से प्रदेश में बड़े खेल आयोजनों को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश में टेनिस खेल का लगातार विकास हो रहा है और खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजन प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में और भी कई बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को और बेहतर अवसर मिल सकें।



Source link

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले

रायपुर, 27 मार्च 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए।
पूल ‘ए’ में खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने बिहार को 9-0 से पराजित किया। वहीं, पूल ‘बी’ के मुकाबलों में झारखंड ने गुजरात को 16-0 से और ओडिशा ने तमिलनाडु को 14-0 से हराया। आज खेले गए सभी मैच एकतरफा रहे, जिनमें विजेता टीमों ने पूरे समय खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा।


गौरतलब है कि ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के इस प्रथम संस्करण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में लगभग 3,800 खिलाड़ी नौ विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसे खेलों में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। वहीं, मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: महिला वेटलिफ्टिंग में अनाई

0
रायपुर, 27 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आज सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में देशभर की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू (Anai Wangsu) ने बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 169 किलोग्राम कुल वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 95 किलोग्राम उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

ओडिशा की मिना सांता (Mina Santa) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 किलोग्राम के कुल वजन के साथ रजत पदक जीता। वहीं ओडिशा की ही मीना सिंह (Mina Singh) ने 161 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में असम की मार्टिना मिली, तारा सोनवाल तथा आंध्र प्रदेश की जी. लेनिन एस प्रिया सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां हर सफल लिफ्ट पर दर्शकों की तालियां गूंज उठीं।

यह प्रतियोगिता न केवल महिला खिलाड़ियों की शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक बनी, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच भी प्रदान कर रही है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के माध्यम से देश की बेटियां खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच?

0

IPL 2026 : क्रिकेट प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है! दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, IPL 2026 सीजन-19 का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मुकाबले में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। 24 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 70 लीग मैचों के दौरान रोमांच चरम पर होगा।

टीवी पर यहाँ देखें लाइव 

– Advertisement –

यदि आप घर बैठे बड़े पर्दे पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो IPL 2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु आदि) के लिए स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर कमेंट्री उपलब्ध होगी।

 कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming)

– Advertisement –

Ad image

आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर JioHotstar ऐप और उनकी वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

 मैच की टाइमिंग

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला RCB के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

 इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस सीजन में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के अलावा फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। एलन ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी।

IPL Match in Raipur: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच, जानिए किन-किन टीमों के बीच होगा मुकाबला

IPL 2026 : CSK के लिए कौन करेगा पारी का आगाज? कप्तान ऋतुराज ने खोला बैटिंग आर्डर का राज