भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG News : जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के खरौद स्थित तिवारी पारा में धर्मांतरण की शिकायत के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
अभनपुर-रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो नकाबपोश लुटेरों ने चाकू की नोक पर एक चॉइस सेंटर संचालक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने प्रार्थी को रोककर चाकू की नोंक पर डराया-धमकाया और करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उमेंद्र देवांगन, जो कि नवापारा का निवासी है और चॉइस सेंटर संचालित करता है, वह नकदी लेकर अभनपुर-राजिम मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे बीच रास्ते में रोका और गले पर चाकू अड़ाकर उसके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
– Advertisement –
पैदल ही भागे आरोपी
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। पकड़े जाने के डर से लुटेरे अपनी बाइक, प्रार्थी का मोबाइल और खाली बैग घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है।
– Advertisement –
घटना के बाद नवा रायपुर सीएसपी, अभनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और डॉग स्क्वाड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
CG Breaking : नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक
फिंगेश्वर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियों के बीच प्रसिद्ध मंदिर घटारानी में देर रात यहां भीषण आग लग गई। इस आगजनी में मंदिर परिसर की 8 से 9 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।
लाखों का स्टॉक जलकर हुआ राख
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दुकानों में फैंसी सामग्री, प्रसादी, खिलौने और पूजा के बर्तन रखे हुए थे। आगामी नवरात्रि मेले को देखते हुए दुकानदारों ने हाल ही में नया माल भरा था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में दुकानदारों को 8 से 10 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।
आग लगने का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने आशंका जताई है कि पास के जंगल में लगी आग फैलते हुए मंदिर परिसर तक पहुँच गई और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना तत्काल फिंगेश्वर थाना पुलिस को दे दी गई है। पूरी तरह से बर्बाद हो चुके दुकानदारों के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित दुकानदारों ने शासन और प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की है।
CG News : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी पर सीएम साय का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा?
The post CG Breaking : नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक appeared first on Grand News.
बिलासपुर। CG News : मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं। इसी बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाहें भी फैल रही हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ में ऐसी किसी भी तरह की समस्या से सरकार ने साफ इनकार किया है।
शनिवार को बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले में स्पष्ट कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में ईंधन और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो केवल अफवाहों के कारण बन रही हैं।
– Advertisement –
मुख्यमंत्री साय ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सरकार की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वाले कालाबाजारियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस का उपयोग करें, ताकि किसी तरह की अनावश्यक स्थिति उत्पन्न न हो।
सक्ती। CG NEWS: सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ में सरपंच पति की कथित गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत के सरपंच पति गोपाल दास महंत शिकायतकर्ता के घर में घुसकर विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता धनुषगीर गोस्वामी ने गांव में अवैध मिट्टी खुदाई, अवैध बोर और मनरेगा तालाब में राखड़ डालने की शिकायत संबंधित विभागों से की थी। इसी शिकायत को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद सरपंच पति गोपाल दास महंत और उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें धमकाया गया और डराने-धमकाने की कोशिश की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट, चाकूबाजी और गोली-बंदूक से धमकाने जैसे कमेंट किए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के काशीगढ़ गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
रायपुर 14 मार्च 2026/ हमारी सरकार जनजातीय समाज के भविष्य को संवारने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से अब हम बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में कामयाब हो रहे हैं। बस्तर पिछले लगभग 40 वर्षों से विकास से अछूता रहा और लंबे समय तक नक्सल प्रभाव से प्रभावित था, लेकिन अब परिस्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश जल्द ही नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे जनजातीय समाज में अमन-चैन के साथ-साथ खुशहाली और समृद्धि का नया दौर आएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI) परिसर में आयोजित दो दिवसीय ‘आदि परब’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘आदि परब’ की थीम ‘परंपरा से पहचान तक’ रखी गई है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 43 विभिन्न जनजातियों के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस सफल आयोजन के लिए विभाग की पूरी टीम को बधाई दी तथा ‘आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिले ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ पुरस्कार के लिए भी शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टीआरटीआई परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 सीटर छात्रावास का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय बाहुल्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में इस प्रकार के आयोजन का विशेष महत्व है, क्योंकि यह हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की व्यापकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पारंपरिक चित्रकला, शिल्प, हाट-बाजार और पारंपरिक व्यंजनों का अद्भुत संगम देखने को मिला। हमारी लोक परंपराएँ ही हमारी असली पहचान हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां स्थित दो संग्रहालयों में से एक शहीद वीर नारायण सिंह जी की जीवनगाथा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले डिजिटल ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह-जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय’ का लोकार्पण किया था, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे जनजातीय संग्रहालय में जन्म, विवाह और मृत्यु संस्कारों सहित जनजातीय जीवन के विभिन्न अवसरों पर पहने जाने वाले पारंपरिक परिधानों और रीति-रिवाजों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया है। आधुनिकता की दौड़ में हमें अपनी विलुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को सहेजना होगा।
उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेतृत्व के कारण आदिवासी समाज का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को अवसर मिला, जो पूरे जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में चिन्हित 6 हजार 691 बसाहटों का कायाकल्प किया जा रहा है। अति पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों को सड़क, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस योजना के तहत प्रदेश की 2300 से अधिक पीवीटीजी बसाहटों के 56 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना (आपका अच्छा गांव) हमारी सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के जनजातीय गांवों तक सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही इन क्षेत्रों के लोगों को अब सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद जनजातीय समाज के गौरव के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इनमें शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय और जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित संग्रहालय प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि यह देश का ऐसा डिजिटल संग्रहालय है जिसका अध्ययन करने देश और विदेश से लोग आ रहे हैं। संग्रहालय में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले जनजातीय नायकों और आंदोलनों की जीवंत प्रस्तुति की गई है, जो समाज के गौरव को बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि सरकार 3357 आश्रम-छात्रावास, 17 प्रयास विद्यालय और 75 एकलव्य विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय वर्ग के भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने एफआरए के तहत 4 लाख 25 हजार 425 हितग्राहियों को 3.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पट्टा प्रदान किया है।
इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने ‘परंपरा से पहचान तक’ की थीम पर आयोजित ‘आदि परब’ के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमने नक्सलवाद की पीड़ा को नजदीक से देखा है और अब डबल इंजन की सरकार के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराने में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ‘आदि परब’ के माध्यम से जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को दुनिया तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले जनजातीय समाज के श्री अंकित साकिनी और श्री डायमंड ध्रुव को सम्मानित किया। साथ ही प्रयास आवासीय विद्यालय के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिनका चयन NIT और IIT में हुआ है। मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए चेक भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सरगुजा क्षेत्र के जनजातीय इतिहास पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया तथा पारंपरिक वेशभूषा में सजे जनजातीय युवाओं द्वारा प्रस्तुत अटायर शो का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं श्री इन्द्रकुमार साहू, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी, छत्तीसगढ़ राज्य औषधि एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, आदिम विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारंश मित्तर, टीआरटीआई की संचालक श्रीतमी हिना नेताम सहित बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।
मुंबई। ENTERTAINMENT NEWS: बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक ‘गोलमाल’एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से फैंस जिस अपडेट का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार सामने आ गया है। मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टीके जन्मदिन के खास मौके पर ‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। इस ऐलान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, क्योंकि अब यह कन्फर्म हो गया है कि अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
फिल्म की टीम ने एक खास वीडियो शेयर कर फैंस को यह सरप्राइज दिया। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई। खास बात यह है कि वीडियो में अक्षय कुमार का एंट्री सीन काफी मजेदार और सरप्राइजिंग है, जिसमें वे अजय देवगन को गले लगाते हैं और उन्हें किस करते हुए नजर आते हैं।
– Advertisement –
वीडियो में दिखा जबरदस्त सरप्राइज
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत ‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजी के पुराने और लोकप्रिय चेहरों से होती है। वीडियो में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शरमन जोशीएक साथ नजर आते हैं और फिल्म की वापसी का जश्न मनाते दिखाई देते हैं।
लेकिन असली ट्विस्ट इसके बाद आता है, जब अचानक अक्षय कुमारकी एंट्री होती है। उनका यह एंट्री सीन फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। वीडियो में अक्षय कुमार अपने ‘बाला’ लुकमें दिखाई देते हैं। उन्होंने काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है और आंखों पर गहरे रंग का चश्मा लगाया है, जिससे उनका अंदाज काफी अलग और स्टाइलिश लग रहा है।
– Advertisement –
टीम में शामिल होते ही अक्षय कुमार सबसे पहले अजय देवगन को गले लगाते हैं और मजाकिया अंदाज में उन्हें किस भी करते हैं। यह पल वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया और सोशल मीडिया पर इसी क्लिप को सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर)पर यह वीडियो शेयर करते हुए फिल्म में अपनी एंट्री की आधिकारिक घोषणा की। पोस्ट के साथ उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने रोहित शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।
अक्षय कुमार ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे रोहित शेट्टी! आपके जन्मदिन पर यह पागलपन और भी बड़ा और जोरदार हो गया है। ‘गोलमाल 5’ के इस क्रेजी परिवार में शामिल होने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। अब धमाल शुरू करते हैं।”
अक्षय कुमार की इस पोस्ट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ ही घंटों में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया।
पहले भी साथ काम कर चुके हैं अक्षय और अजय
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार और अजय देवगनकिसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। दोनों स्टार्स इससे पहले भी कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं।
हाल ही में दोनों ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’में भी साथ काम किया था, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूरसहित कई बड़े कलाकार नजर आए थे।
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स और कॉमेडी फिल्मों में बड़े स्टार्स को साथ लाने का ट्रेंड काफी सफल रहा है। यही वजह है कि अब ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री को लेकर फैंस को उम्मीद है कि फिल्म पहले से ज्यादा बड़ी और मनोरंजक होने वाली है।
सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिले। कई लोगों ने इसे आने वाली ब्लॉकबस्टर बताया है।
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “अक्षय, अजय और रोहित की तिकड़ी का मतलब है ब्लॉकबस्टर।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब तो गोलमाल 5 देखने का इंतजार और बढ़ गया है। बाला सब पर भारी पड़ेंगे।”
वहीं एक और फैन ने कहा, “गोलमाल 5 सुपरहिट होने वाली है और इसकी सबसे बड़ी वजह अक्षय कुमार होंगे।”
फैंस के इन रिएक्शन्स से साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजी की खासियत
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजीबॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में गिनी जाती है। इसकी शुरुआत साल 2006में फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’से हुई थी।
पहली ही फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसके मजेदार डायलॉग, अजीबोगरीब हालात और कॉमिक टाइमिंग ने लोगों को खूब हंसाया। इसके बाद यह सीरीज धीरे-धीरे बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी बन गई।
इस फ्रैंचाइजी में आमतौर पर अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़ेदोस्तों के एक ग्रुप के रूप में नजर आते हैं। ये चारों अक्सर अजीब परिस्थितियों में फंस जाते हैं और वहीं से फिल्म में हास्य और अफरा-तफरी की शुरुआत होती है।
अब तक आ चुकी हैं चार फिल्में
‘गोलमाल’ सीरीज की अब तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006)
गोलमाल रिटर्न्स (2008)
गोलमाल 3 (2010)
गोलमाल अगेन (2017)
इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों को खूब मनोरंजन दिया। खासकर ‘गोलमाल अगेन’ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए इस फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया।
‘गोलमाल 5’ से बढ़ी उम्मीदें
अब जब ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है, तो फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। कॉमेडी, एक्शन और बड़े स्टार्स के कॉम्बिनेशन के कारण यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है।
रोहित शेट्टी अपनी तेज रफ्तार फिल्मों, बड़े स्टारकास्ट और मनोरंजक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘गोलमाल 5’पहले से भी ज्यादा मजेदार और धमाकेदार होने वाली है।
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और बाकी स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि यह फिल्म आने वाले समय में बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने वाली है।
गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद जिले के Udanti-Sitanadi Tiger Reserve के तौरेंगा बफर क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने करीब 5 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा करने के लिए पेड़ों को सुखाकर और काटकर वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचाया था।
वन विभाग के अनुसार 09 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए गाजीमुड़ा सर्कल, आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 1180 में अवैध अतिक्रमण पाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज कुमार मरकाम (51 वर्ष), निवासी ग्राम कोंचेंगा, तहसील मैनपुर, जिला गरियाबंद ने करीब 5.011 हेक्टेयर क्षेत्र में मिश्रित प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई और गिर्डलिंग कर जमीन को घेर लिया था।
– Advertisement –
मामले में 9 नग खड़े पेड़ों की अवैध कटाई, 7 पेड़ों को सुखाकर नष्ट करना तथा 41 सूखे खुटों का पता चला। वन विभाग के अनुसार इस तरह की गतिविधियों से वन्यप्राणियों के प्राकृतिक आवास नष्ट होते हैं और मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1) तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 31, 50, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया गया। नोटिस जारी करने के बाद आरोपी को 13 मार्च 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी न्यायालय गरियाबंद में पेश किया गया, जहां से उसे 23 मार्च 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद भेज दिया गया।
– Advertisement –
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अब तक करीब 850 हेक्टेयर अतिक्रमण हटाया जा चुका है और जल्द ही नए चरण में फिर से आक्रामक अभियान चलाया जाएगा। इस मामले में वन रक्षक की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिसकी विभागीय जांच जारी है।
कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण पांडे, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सतोविशा समाजदार और उपनिदेशक वरुण जैन के निर्देशन में की गई। अभियान में सहायक संचालक जे.पी. दरों, वन परिक्षेत्र अधिकारी केजुराम कोरचे, वनरक्षक विनोद कुमार ठाकुर और वन चौकीदार उदेराम यादव की अहम भूमिका रही।
रायपुर। CG NEWS : अभनपुर क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चंडी-बेलर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान मिक्सचर मशीन से मसाला गिराते समय मशीन वाहन अचानक पलट गया। हादसे में वाहन चालक मशीन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान लोकेश जोशी के रूप में हुई है, जो नंदनी अहिवारा थाना क्षेत्र के ग्राम अहरी का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गरियाबंद। प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री Vinod Tiwari की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गिरफ्तारी से नाराज जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में Delhi Police ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को गिरफ्तार किया है। घटना सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
– Advertisement –
जिला कांग्रेस अध्यक्ष Sukhchand Besra ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कांग्रेस नेता को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा, “देश में लोकतंत्र है और हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। हम इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हैं।”
गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
– Advertisement –
इस दौरान जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, संजय नेताम, सनी मेमन, नीरज ठाकुर, आबिद ढेबर, छगन यादव, राजेश साहू, जुनैद खान, रमिज राजा, रमेश शर्मा, पन्नालाल ध्रुव, पहलाद यादव, मेघराज बघेल, लखन साहू, उमेश डोंगरे, चेतन सिंह और सतीश चौरे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।