भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के बमनिनडीह ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धान उठाव नहीं होने से खरीदी केंद्र में हजारों क्विंटल धान जाम हो गया है। DO नहीं कटने के कारण मंडी प्रभारी समेत कर्मचारी भारी परेशानी में हैं।
मामला बमनिनडीह ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्र सेमरिया का है, जहां कुल 5544 क्विंटल धान अब तक जाम पड़ा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि धान खरीदी शुरू हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज तक एक भी डिलीवरी ऑर्डर (DO) नहीं कट पाया है।
– Advertisement –
धान उपार्जन केंद्र प्रभारी निर्मल पटेल ने बताया कि जब से धान खरीदी शुरू हुई है, तब से आज तक एक भी DO जारी नहीं हुआ है, जिससे धान का उठाव पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके चलते केंद्र में जगह की कमी हो रही है और आगामी खरीदी भी प्रभावित होने की आशंका है।
धान के उठाव नहीं होने से न केवल कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं, बल्कि किसानों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं।
– Advertisement –
फिलहाल धान उठाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का इंतजार है।
भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident : जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे बसंतपुर चौक के पास हुआ। बिर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी क्रमांक CG 11 BD 0264 के चालक ने किकिरदा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
– Advertisement –
बाइक का नंबर CG 11 AP 3426 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पुरुष का पैर टूट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रेलर वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
– Advertisement –
बताया जा रहा है कि मृतक और घायल खोखरा गांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bilaspur Train Accident : बिलासपुर रेल हादसा अपडेट; एक और घायल ने तोड़ा दम… मौतों का आंकड़ा पहुंचा 14
भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Bilaspur Train Accident : न्यायधानी से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 4 नवंबर को हुई गतौरा–लालखदान रेल हादसे में आज एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। आज जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उनका नाम तुलाराम अग्रवाल है। उनकी उम्र 62 वर्ष थी और वे आज़ाद नगर, बिल्हा, जिला बिलासपुर के निवासी थे। हादसे के बाद से ही वे एलाइट हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें : Raipur Accident : रायपुर में महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार
– Advertisement –
इलाज के दौरान मौत
परिजनों के मुताबिक, तुलाराम अग्रवाल 4 नवंबर से लगातार अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जैसे ही मौत की खबर सामने आई, परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के परिजनों ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि इस हादसे में रेलवे की घोर लापरवाही सामने आई है। उनका आरोप है कि हादसे के दिन ही उनके परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई थी और तुलाराम अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रेलवे की ओर से न तो समुचित इलाज की व्यवस्था की गई और न ही सही तरीके से देखरेख हुई।
परिजनों ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर समय पर बेहतर इलाज और जिम्मेदारी निभाई जाती, तो आज तुलाराम अग्रवाल की जान बच सकती थी। उन्होंने रेलवे से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, इलाज का खर्च और परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इलाज के दौरान मौत हुई है और मामले की जांच जारी है। वहीं, हादसे के इतने दिनों बाद भी लगातार मौतें होना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
ये भी पढ़ें : Bilaspur Train Accident : रेल हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, अब तक 13 मौतें
अब सबसे बड़ा सवाल यही है।क्या पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?और क्या भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?फिलहाल, पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ बाइक सवार युवक की अनियंत्रित होकर लकड़ी के गोले से टकराने के बाद मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : Raipur Accident : रायपुर में महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार
– Advertisement –
मृतक की पहचान विशाल कोसरिया उम्र 23 साल के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के कुरियारी गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार विशाल कल सुबह अपने घर से गिरौदपुरी गया हुआ था। शाम करीब 7 बजे वह बाइक से वापस अपने गांव कुरियारी लौट रहा था। इसी दौरान कटौद और कुरियारी के बीच सड़क पर रखे लकड़ी के गोले से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सहित विशाल नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने कुरियारी के पास नाले में एक युवक के एक्सीडेंट में मृत पड़े होने की सूचना दी।
– Advertisement –
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुँचे, जहाँ मृतक की पहचान विशाल कोसरिया के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौत
CG Police-Naxal encounter : छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ इंद्रावती क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज सुबह से जारी है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
CG Police-Naxal encounter इस सूचना के आधार पर बीजापुर जिला पुलिस की DRG टीम को इलाके में रवाना किया गया। सर्च अभियान के दौरान सुबह से DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की खबर सामने आई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
– Advertisement –
CG Amabeda violence : धर्मांतरण विवाद से आमाबेड़ा में हिंसा, शव निकाले जाने के बाद उग्र हुए हालात, 22 पुलिसकर्मी घायल, Video
सुकमा। 19 दिसम्बर 2025 : Chhattisgarh : कभी जिन हाथों में बंदूकें थीं, आज उन्हीं हाथों में औज़ार हैं। कभी जिन रास्तों पर हिंसा और डर का साया था, आज वहीं विकास और भरोसे की नींव रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और स्पष्ट मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की एक नई और सकारात्मक तस्वीर उभरकर सामने आई है। वहाँ पुनर्वास केंद्र में रह रहे 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राजमिस्त्री (मेसन) का व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है।
ये भी पढ़ें : Raipur Accident : रायपुर में महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार
– Advertisement –
यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन और एसबीआई आरसेटी के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल हैं। इन्हें भवन निर्माण से जुड़े सभी आवश्यक तकनीकी और व्यावहारिक कौशल—जैसे नींव निर्माण, ईंट चिनाई, प्लास्टर कार्य, छत ढलाई, गुणवत्ता मानक का व्यवस्थित और चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि ये किसी भी निर्माण कार्य में दक्षता के साथ काम कर सकें।
Chhattisgarh: Where guns fell silent, the foundations of the future are being laid; 35 surrendered Naxalites become masons.
यह पहल केवल रोजगार प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मसमर्पित युवाओं के जीवन को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम बन रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये युवा प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण )के तहत जिले में अधूरे और नए आवासों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इससे एक ओर उन्हें स्थायी और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही कुशल राजमिस्त्रियों की कमी भी दूर होगी।
– Advertisement –
कलेक्टर देवेश ध्रुव ने इस पहल को सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि आत्मसमर्पण का वास्तविक अर्थ केवल हथियार छोड़ना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ लौटना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं को कौशल, रोजगार और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सम्मान के साथ जीवन जी सकें।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण सहित विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए कुशल मानव संसाधन अत्यंत आवश्यक है। यह प्रशिक्षण आत्मसमर्पित युवाओं को रोजगार और सामाजिक सरोकार से जोड़ेगा।
पोलमपल्ली निवासी पुनर्वासित पोड़ियम भीमा बताते हैं कि वे लगभग 30 वर्षों तक संगठन से जुड़े रहे, लेकिन आत्मसमर्पण के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। “यहाँ रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था है। हमें राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक का प्रशिक्षण भी मिला। अब मैं सम्मान के साथ काम कर सकूंगा।
पुवर्ती निवासी मुचाकी रनवती बताती हैं कि वे 24 वर्षों तक संगठन से जुड़ी रहीं। पुनर्वास के बाद मुझे सिलाई का प्रशिक्षण मिला। अब राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हम अपने परिवार से मिल पाए, बस्तर ओलंपिक में भाग लिया और प्रथम पुरस्कार भी जीता। शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।
डब्बमरका निवासी गंगा वेट्टी ने कहा कि पुनर्वास के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। जिला प्रशासन ने मोबाइल और राजमिस्त्री किट दी है। शिविर लगाकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और जॉब कार्ड बनाए गए हैं। कोई समस्या होती है तो कलेक्टर और एसपी तुरंत सुनवाई करते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संवाद, संवेदना और विकास के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आत्मसमर्पित युवाओं को हुनर, रोजगार और सम्मान देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना राज्य की पुनर्वास नीति का मूल उद्देश्य है।
सुकमा जिले में चल रहा आत्मसमर्पित युवाओं को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ने का यह प्रयास इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रशासन, भरोसे और विकासपरक योजनाओं के जरिए हिंसा के रास्ते पर भटके युवाओं को नई पहचान और बेहतर भविष्य दिया जा सकता है। यही पुनर्वास की असली सफलता है और यही स्थायी शांति की मजबूत नींव।
दिनेश नथानी, आमाबेड़ा। CG Amabeda violence : कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण से जुड़ा विवाद एक बार फिर हिंसक रूप में सामने आया। ग्राम बड़े तेवड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर उपजे विवाद ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने विधिक प्रक्रिया के तहत शव को कब्र से बाहर निकलवाया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। शव निकाले जाने के दौरान और उसके बाद उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें : Raipur Accident : रायपुर में महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार
हालात काबू में करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर सहित 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एएसपी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के दौरान ग्राम बड़े तेवड़ा में स्थित चर्च में जमकर तोड़फोड़ की गई और आगजनी की घटना भी सामने आई। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बड़े तेवड़ा में बवाल के बाद भीड़ के आमाबेड़ा स्थित अन्य चर्च की ओर बढ़ने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
– Advertisement –
मौके पर पुलिस के आला अफसर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कांकेर अमित तुकाराम कांबले, कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर और पुलिस अधीक्षक कांकेर इंदिरा कल्याण एलीसेला मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।
चारामा क्षेत्र में भी विरोध
इधर, धर्मांतरित व्यक्ति के शव को चारामा के कब्रिस्तान में दफन किए जाने की सूचना के बाद चारामा क्षेत्र में भी विरोध देखने को मिला। सर्व समाज हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता कब्रिस्तान के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।प्रशासन के अनुसार शव निकाले जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश धीरे-धीरे शांत हुआ और लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे। फिलहाल आमाबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।
गौरतलब है कि कांकेर जिले में पिछले दो महीनों के भीतर शव को कब्र से निकालने की यह तीसरी बड़ी घटना है। बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। प्रशासन का कहना है कि शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से संवाद किया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
जांजगीर। CG NEWS: जांजगीर शहर के लिंक रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग और दमकल को दी। एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
– Advertisement –
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की आशंका है, हालांकि बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर छा गई हैं, जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं और इन फोटोज में उनका दिलकश
– Advertisement –
अंदाज फैंस की धड़कनें तेज कर रहा है; लेमन कलर की ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं, खुले हल्के कर्ल बाल, लाइट मेकअप, बटरफ्लाई डिजाइन के डायमंड
– Advertisement –
ईयररिंग्स और डायमंड स्ट्रैप हील्स उनके लुक को और भी खास बना रहे हैं, तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती दिशा की अदाओं पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें ‘क्वीन ऑफ
हार्ट्स’ और ‘गॉर्जियस’ कह रहे हैं, वहीं उनकी खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी खुद को रोक नहीं पाईं और दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा—‘मेरी सबसे सुंदर पाई’, अगर
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी लंबे समय बाद जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग फिलहाल अंतिम चरण में बताई जा रही है।
जांजगीर-चांपा। CRIME NEWS: अकलतरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांजगीर पुलिस ने इस मामले में 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छुपाने के लिए घटना के दौरान वाहन के नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाए हुए थे और चेहरे पर नकाब पहने हुए थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG12BF8880, एक नग चाकू, एक लोहे का रॉड और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
– Advertisement –
प्रार्थी रतन नायक, पिता लक्ष्मण नायक, उम्र 29 वर्ष, निवासी झोपड़िया थाना बिगोर जिला भुलवाड़ा राजस्थान, ट्रक चालक हैं। वे 14 अक्टूबर 2025 को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरकर अपने ट्रक RJ06GD1505 से हेल्पर के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे।
15 अक्टूबर की रात करीब 12 से 12:30 बजे अकलतरा हाईवे फ्लाईओवर पर पीछे से आई सफेद स्कॉर्पियो ने ट्रक को रोका। स्कॉर्पियो से उतरे तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और चाकू व लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान ट्रक के टूल बॉक्स में रखे 85 हजार रुपये लूट लिए गए।
– Advertisement –
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना अकलतरा की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज खंगाले। जांच में छोटू खान उर्फ आसिफ खान, प्रियांशु गांगूली और अमन साहू, तीनों निवासी ग्राम मड़ई, थाना सीपत जिला बिलासपुर के रूप में आरोपियों की पहचान हुई पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 18 दिसंबर 2025 को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।