Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 198

वीर साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में 26

0

रायपुर। भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में किया जाएगा। 26 दिसंबर को दसवें सिख गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

वीर बाल दिवस 2025 का राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम 26 दिसंबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12.30 बजे बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और योगदान को रेखांकित करेंगे।

– Advertisement –

राज्य एवं जिला स्तर पर व्यापक आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार राज्य में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं, जिला बाल संरक्षण इकाइयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में वीर बाल दिवस के अवसर पर विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

– Advertisement –

Ad image

इन आयोजनों के अंतर्गत तीन आयु वर्ग—3 से 6 वर्ष, 6 से 10 वर्ष एवं 11 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए रचनात्मक, शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें चित्रकला, पोस्टर निर्माण, रचनात्मक लेखन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, कहानी सुनाना, पुस्तक पठन सत्र, भाषण एवं वाद-विवाद, नाटक, भूमिका निर्वाह, नारा लेखन प्रतियोगिता, रैलियां, जागरूकता पदयात्राएं, समूह चर्चाएं, सहपाठी शिक्षण मंडलियां तथा खेल एवं फिटनेस गतिविधियां शामिल होंगी।

शहादत को समर्पित विशेष कार्यक्रम

निर्देशानुसार विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत पर आधारित भाषण प्रतियोगिता एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा मिल सके।

बच्चों के सम्मान और प्रेरणा का पर्व

जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वीर बाल दिवस का आयोजन केवल औपचारिक न होकर भारत के भविष्य माने जाने वाले बच्चों के सम्मान, प्रतिभा पहचान और प्रेरणा का सशक्त माध्यम बने। चयनित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
वीर बाल दिवस का यह राज्यव्यापी आयोजन बच्चों में देशभक्ति, साहस, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

 

CG VIDEO : नशे में धुत युवक

0

रिपोर्टर – पिंटू/राकेश

बिलासपुर। CG VIDEO : जिले के कोनी थाना क्षेत्र में नशे में धुत युवक और युवती का सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तालापारा निवासी युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। इस दौरान युवती ने सरेआम युवक को थप्पड़ जड़ दिया, वहीं कुछ देर बाद कार के सामने कूदकर मरने का नाटक भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

– Advertisement –

युवक युवती को समझाने और मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

सीएम विष्णु देव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा

0

रायपुर 25 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी के नेतृत्व में देश ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की। उनका समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प आज भी हमारी शासन-नीति का केंद्रीय आधार है। यही भावना छत्तीसगढ़ सरकार के प्रत्येक कार्यक्रम, योजना और निर्णय का मार्गदर्शन करती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन को सशक्त बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध सेवाओं की आपूर्ति और जनविश्वास की पुनर्स्थापना के प्रयास लगातार जारी हैं। यह यात्रा अटलजी के विचारों, आदर्शों और प्रेरणा से ऊर्जा प्राप्त करती है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों ईमानदारी, संवेदनशीलता, संवाद और समावेशी विकास—को अपने जीवन और कार्य में अपनाएँ तथा विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे।

CG Crime : मां-बेटे की गुमशुदगी का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड

 

मां-बेटे की गुमशुदगी का सनसनीखेज खुलासा

0

कोंडागांव। CG Crime : फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर से लापता महिला भगवती सेठिया और उसके तीन वर्षीय बेटे के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य गुमशुदगी नहीं, बल्कि सुनियोजित अपहरण और हत्या का मामला था।

जानकारी के मुताबिक, भगवती सेठिया और उसके मासूम बेटे का अपहरण कर उनकी हत्या की गई। इसके बाद दोनों के शवों को ओडिशा की एक नदी में फेंक दिया गया। इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता मृतका का पति रोहित सेठिया निकला।

7 आरोपी गिरफ्तार 

फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित सेठिया समेत उसके दोस्त मिथिलेश मरकाम सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

CG Breaking : कल्प कुंभ नगरी राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा

0

गरियाबंद। CG Breaking : कल्प कुंभ नगरी राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। शासन ने नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, राजिम का मौजूदा सीमा क्षेत्र ही नगर पालिका की सीमा रहेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आधिकारिक रूप से आदेश जारी किया है।

राजिम नगर पालिका बनने से शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

The post CG Breaking : कल्प कुंभ नगरी राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा appeared first on Grand News.

नए रायपुर से खरसिया तक बिछेगी पूरी

0

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: प्रदेश के बजट में इस बार एक अहम नई रेलवे लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। यह रेल लाइन नया रायपुर से दो दिशाओं में जुड़ेगी—एक ओर दुर्ग और दूसरी ओर बलौदाबाजार होते हुए जांजगीर जिले के गंगाजल, खरताल, मिसदा होते हुए खरसिया तक। खास बात यह है कि यह पूरी तरह नई रेल लाइन होगी, जो मौजूदा रेलवे नेटवर्क से अलग रहेगी और नए इलाकों को जोड़ने का काम करेगी।

प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक यह लाइन रायपुर और खरसिया के बीच आने वाले सौ से अधिक कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी, जिनमें से कई जगहों तक अभी ढंग की सड़क भी नहीं है। यह रेल लाइन बिलासपुर से नहीं गुजरेगी, बल्कि सीधे नया रायपुर से बलौदाबाजार और खरसिया तक जाएगी।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ रेल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किए गए प्राथमिक सर्वे के बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। करीब 266 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर लगभग 4,900 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस परियोजना से बलौदाबाजार पहली बार देश के रेल मानचित्र में शामिल होगा। साथ ही, जिन इलाकों में सीमेंट और अन्य उद्योग हैं, वहां माल ढुलाई और यात्री परिवहन—दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image

2026 में बदलेगा बॉलीवुड का रोमांस,

0

ENTERTAINMENT: साल 2026 में फिल्ममेकर्स दर्शकों को कुछ नया, ताज़ा और असरदार दिखाने की तैयारी में हैं, इसी कड़ी में कई

ऐसी नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां सामने आ रही हैं जिनसे न सिर्फ जबरदस्त चर्चा की उम्मीद है बल्कि उनकी केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर खास पहचान

– Advertisement –

Ad image

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर

भी बना सकती है। सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी फिल्म दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग में पहली बार साथ नजर आएंगे, जहां सिद्धांत

– Advertisement –

Ad image

का अनप्रेडिक्टेबल अंदाज और वामिका की इमोशनल गहराई दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर दो

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया

दीवाने शहर में के जरिए संवेदनशील और यंग एनर्जी वाली जोड़ी के रूप में सामने आएंगे। अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूजिकल में कार्तिक

कार्तिक आर्यन और श्री लीला 

आर्यन और श्रीलीला की हाई-एनर्जी जोड़ी म्यूजिक और विजुअल ट्रीट देने का दम रखती है। नॉर्थ-साउथ सिनेमा का संगम फिल्म पेड्डी में राम

चरण और जाह्नवी कपूर के जरिए दिखेगा, जो पहले से ही 2026 की बहुप्रतीक्षित जोड़ियों में शामिल है। जेन-जी को टारगेट करती फिल्म चांद

जाह्नवी कपूर और राम चरण

मेरा दिल में लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। वहीं पति पत्नी और वो पार्ट 2 में आयुष्मान खुराना और सारा अली

खान की क्वर्की एनर्जी कॉमेडी-रोमांस को नया रंग देगी। इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और तमन्ना भाटिया फिल्म वी शांताराम में क्लासिक

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे

और मॉडर्न चार्म का संगम पेश करेंगे, जबकि लोक-पौराणिक थ्रिलर वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मैच्योर और सशक्त जोड़ी

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान

को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर 2026 नई जोड़ियों, नए एक्सपेरिमेंट और बदले हुए सिनेमाई स्वाद का साल बनने जा रहा है।

सिद्धांत चतुर्वेदी और तमन्ना भाटिया

डोंगरगांव सांसद खेल महोत्सव में प्रदेश अध्यक्ष

0

धरसींवा। CG NEWS: आज डोंगरगांव में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और बैंग्लूरु के बीच खेला गया| जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे व धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए। इस खेल महोत्सव में सभी टीम के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेताओं और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि यह महोत्सव न केवल खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का मंच है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन भी है। इस खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने खेल के प्रति जो उत्साह, ऊर्जा और लगन दिखाई, वह वास्तव में सराहनीय रहा। वही विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन का एक सशक्त प्रतिबिंब है।

– Advertisement –

यह महोत्सव हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। खेल केवल जीत और हार नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का एक उत्सव है। यह महोत्सव हमें सिखाता है कि कैसे एक साथ मिलकर काम करना है और हर परिस्थिति का सामना कैसे करना है। सांसद खेल महोत्सव “खेलेंगा इंडिया, तभी खिलेगा इंडिया” के नारे को साकार करता है। यह न केवल हमारे युवाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि उन्हें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने की दिशा में भी प्रेरित करता है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज भारतीय खेल प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान मिल रही है। उनके आह्वान पर सम्पूर्ण देश में सांसद खेल महोत्सव के भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। जिससे खेलों को लेकर युवाओं का उत्साह निरंतर बढ़ रहा है।
इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे व धरसींवा विधायक अनुज शर्मा
सहित कार्यकर्तागण व खेल प्रेमी ,खिलाड़ियाँ उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

गरियाबंद में पीएमजीएसवाई के तहत 7 नई सड़कों

0

गरियाबंद। CG NEWS: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर बड़ी सौगात मिली है। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के गृह एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने जिले में सात नई सड़कों के निर्माण के लिए 13 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृत सभी सड़कें वर्तमान में कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। इन समस्याओं को देखते हुए मंत्री शर्मा ने भाजपा नेताओं एवं ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए यह स्वीकृति दी है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी आसान होगी।

– Advertisement –

इसके बार में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अंतर्गत गरियाबंद जिले के विभिन्न विकासखंडों में सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 1338.322 करोड़ रुपये की बड़ी स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होने के साथ विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि

देवभोग विकासखंड में सुपेबेड़ा से परेवापाली तक 1.56 किमी सड़क निर्माण के लिए 1.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं गरियाबंद ब्लॉक में मरदाकला से करीडोंगरी तक 3.30 किमी सड़क के लिए 2.56 करोड़ रुपये तथा रावणडिगी से सेम्हरा तक 2.71 किमी सड़क निर्माण हेतु 1.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

– Advertisement –

Ad image

मैनपुर विकासखंड में भी कई महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति मिली है। इनमें मुड़गेलमाल से स्याहीडोंगरी 3.34 किमी सड़क के लिए 2.84 करोड़ रुपये, अडगड़ी से कोमबुढ़ा 3.82 किमी सड़क के लिए 2.51 करोड़ रुपये, कोडोभाट से साल्हेभात 2.49 किमी सड़क निर्माण हेतु 1.93 करोड़ रुपये तथा भाटीगढ़ से भटगांव 0.86 किमी सड़क के लिए 60 लाख रुपये शामिल हैं।

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने ग्रामीणों की ओर से गृह एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के स्वीकृत होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन, व्यापार व शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। आज गरियाबंद में यह कथन साकार होता दिखाई दे रहा है। ग्रामीण कहते

छत्तीसगढ़ में खत्म हुई गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा,

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रीगणों और पुलिस के आला अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण, भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में संशोधन किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है, जो  तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा की समीक्षा करने के उपरांत इसमें संशोधन का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और औपनिवेशिक सोच से जुड़ी परंपराओं को समाप्त करना है।

     गौरतलब है कि गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं विभाग के अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा कर इसमें वर्तमान स्थिति में आवश्यकतानुसार बदलाव करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में गृह विभाग ने पुलिस बल को अनावश्यक औपचारिकताओं से मुक्त कर उनकी कार्यक्षमता का उपयोग उनके मूल दायित्वों के पालन के लिए यह संशोधन किया है।

सामान्य दौरों में सलामी गारद समाप्त

जारी आदेश के तहत राज्य के भीतर सामान्य दौरों, आगमन-प्रस्थान एवं निरीक्षण के दौरान अब गृहमंत्री, समस्त मंत्रीगण, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सलामी गारद (गार्ड ऑफ ऑनर) नहीं दिया जाएगा। जिला भ्रमण, दौरे या निरीक्षण के समय पूर्व में प्रचलित सलामी व्यवस्था को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है। इससे पुलिस बल का समय और ऊर्जा का प्रभावी उपयोग सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा जनसेवा के कार्यों में हो सकेगा।

राष्ट्रीय एवं राजकीय आयोजनों में यथावत व्यवस्था

       यह प्रतिबंध राष्ट्रीय और राजकीय समारोहों पर लागू नहीं होगा। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), शहीद पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर), राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर), राजकीय समारोहों तथा पुलिस दीक्षांत परेड जैसे अवसरों पर औपचारिक सलामी गारद की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।

संवैधानिक पदों के लिए प्रोटोकॉल जारी

        आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रोटोकॉल के अनुसार संवैधानिक पदों पर आसीन महानुभावों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए सलामी गारद की व्यवस्था पहले की तरह यथावत रहेगी। यह निर्णय शासन की प्रशासनिक सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता और आधुनिक, जनोन्मुखी व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार होगा।