Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Home Blog Page 196

एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही?

0

Nora Fatehi Accident: एक्ट्रेस नोरा फतेही का अंबोली के लिंक रोड के पास एक कार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में नोरा को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि जिस कार में नोरा सवार थीं, उसे एक युवक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में विनय सकपाल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के शराब के नशे में होने का शक है।

हादसे के वक्त नोरा फतेही सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने जा रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अंदर नोरा को काफी झटका लगा।

– Advertisement –

Ad image

Nora Fatehi car accident latest update एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, हैलो, मैं आप सभी को बता देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। आज मेरा एक गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था। शराब के नशे में एक शख्स ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर का असर बहुत ज्यादा था और मेरा सिर कार के दरवाजे से टकरा गया था।

आगे नोरा ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। मुझे सिर्फ थोड़ी बहुत चोट आई हैं। थोड़ी सूजन हो गई है। पर मैं ठीक हूं। मैं बहुत आभारी हूं. ये बहुत बुरा हो सकता था। मैं कहना चाहती हूं कि इसीलिए आपको शराब के नशे में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए. वैसे भी मुझे शराब से नफरत है। ‘

– Advertisement –

Ad image

 

भीड़ ने Nidhi Agarwal संग की बदसलूकी, Viral हुआ Video

मंत्री की मां का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

0

रायपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वही उनकी निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। 

कैबिनेट के साथी श्री केदार कश्यप जी की पूज्य माताजी श्रीमती मनकी देवी कश्यप जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में श्री केदार कश्यप जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

– Advertisement –

 

Kedarnath Kashyap Mother Death : मंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

– Advertisement –

Ad image

 

विधानसभा में ब्यास कश्यप का आक्रामक भाषण, वंदे म

0

जांजगीर-चांपा। CG News: जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। सत्र के दौरान उन्होंने 12 प्रश्नोत्तरी, 6 ध्यानाकर्षण, 1 शून्यकाल प्रश्न लगाए, वहीं ग्राम बोड़सरा में नवीन महाविद्यालय और चांपा में कन्या महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए दो याचिकाएं भी प्रस्तुत कीं।

सदन के अंतिम दिवस पर ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुई चर्चा में ब्यास कश्यप ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की आज़ादी की लड़ाई में प्रेरणा और देशभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत के ऐतिहासिक महत्व और 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा इसके प्रथम सार्वजनिक गायन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का गीत है।

– Advertisement –

इस दौरान मंत्री केदार कश्यप और विधायक सुशांत शुक्ला से ब्यास कश्यप की तीखी बहस भी हुई। धारा 370, कश्मीर की स्थिति, संघ और राजनीतिक दलों की भूमिका जैसे मुद्दों पर सदन में गरमागरम माहौल देखने को मिला। ब्यास कश्यप ने स्पष्ट किया कि वे किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहते, लेकिन इतिहास और वर्तमान पर दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए।

ब्यास कश्यप ने ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान से क्रिकेट मैच, बीसीसीआई और सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदलने जैसे विषयों का भी उल्लेख किया। अंत में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् अमर है और इसे राजनीति से ऊपर रखकर सम्मान दिया जाना चाहिए। सदन में उनके वक्तव्य पर कई बार मेज थपथपाकर समर्थन भी जताया गया।

– Advertisement –

Ad image

नगर पालिका अध्यक्ष ने शासकीय विद्यालयों का

0

आरंग। CG NEWS: मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आरंग पालिका क्षेत्र में संचालित विभिन्न 02 शालाओ का निरीक्षण किया। परिसर एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा संचालित नवाचारों एवं गतिविधियों की जानकारी ली गई।

डी ग्रेड प्राप्त शासकीय प्राथमिक कन्या शाला (पुत्री शाला) सदर रोड आरंग में निरीक्षण किया और वहां द्वितीय तल पर बने जर्जर हो चुके अतिरिक्त कक्ष का मुआयना कर भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को उस अतिरिक्त कक्ष को डिस्मेंटल करने का निर्देश दिया। उसके पश्चात  भालूराम शासकीय प्राथमिक शाला बागेश्वर पारा आरंग का भी निरीक्षण किया और वहां शौचालय नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की असुविधाओ को देखते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

– Advertisement –

शिक्षण व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति एवं सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाए।निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन व निष्ठा को जीवन में अपनाने तथा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, पूर्व पार्षद सुशील जलक्षत्री, दिलीप जलक्षत्री, नरेन्द्र लल्ला साहनी, छाया पार्षद नागेन्द्र विश्वकर्मा सहित उक्त दोनों संस्था में प्रधान पाठक, CAC नूतन माण्डले,सभी शिक्षक smc अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

सिर्फ 4 किलो वजन बना करियर की रुकावट,

0

Radhika Apte : बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने इंडिया टुडे से बातचीत में फिल्म इंडस्ट्री के खूबसूरती के पैमानों और वजन को लेकर होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है और बताया कि कुछ किलो वजन बढ़ने की वजह से उन्हें एक बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट गंवाना पड़ा, जिसका मानसिक असर इतना गहरा था कि उन्हें थेरेपी तक लेनी पड़ी; राधिका ने कहा कि वह फिल्म खास तौर पर उनके लिए लिखी गई थी,

लेकिन एक ट्रिप के बाद जब उनका वजन 3-4 किलो बढ़ गया तो प्रोड्यूसर्स ने फोटोशूट के बाद उन्हें “बहुत मोटी” कहकर फिल्म से बाहर कर दिया, बाद में वही फिल्म हिट साबित हुई और उनकी जगह चुने गए कलाकारों का करियर शुरू हो गया; एक्ट्रेस ने माना कि यह झटका उनके लिए करियर बदलने वाला हो सकता था, लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे “छिपा हुआ आशीर्वाद” माना, जिसने उन्हें और मजबूत बनाया; राधिका ने बताया कि वजन,

– Advertisement –

Ad image

उम्र और परफेक्शन को लेकर इंडस्ट्री का जुनून मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, उन्होंने बच्चे के जन्म के सिर्फ तीन महीने बाद बिना खुद को छिपाए दो फिल्मों की शूटिंग की और गर्व के साथ कैमरे का सामना किया; उम्र बढ़ने को लेकर दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुए राधिका ने कहा कि पुरुषों को उम्र के साथ ‘अच्छी वाइन’ कहा जाता है, जबकि महिलाओं को बस बूढ़ा मान लिया जाता है, जो बेहद अन्यायपूर्ण है, और उन्होंने साफ कहा कि वह सतही सुंदरता के नियमों को नहीं मानतीं और नेचुरल खूबसूरती में हमेशा विश्वास रखेंगी।

ऑपरेशन निश्चय में इंटरस्टेट ड्रग लिंक उजागर

0

CRIME NEWS: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए कोकिन तस्करी से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है; 18 दिसंबर 2025 को थाना गंज क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्ठी स्थित पुरानी शराब दुकान के पास संदिग्ध युवक से 16.56 ग्राम कोकिन (कीमत करीब 8.28 लाख रुपये) बरामद होने के बाद मोबाइल जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह खेप महाराष्ट्र के गोंदिया से लाई गई थी,

जिसके आधार पर पुलिस ने गोंदिया निवासी आवेश सैय्यद (27 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया; आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 334/25 के तहत धारा 22 नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज किया गया है; एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सामने आए इन सुरागों के बाद पुलिस ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है और अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की बाकी कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे संभव हैं।

– Advertisement –

राम के नाम की योजनाएं नहीं तो क्या अल्लाह के

0

उत्तर प्रदेश । GRAND NEWS:  उत्तर प्रदेश के भदोही में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने हिंदुत्व, भगवान राम और हिंदू समाज की एकता को लेकर कड़ा और भावनात्मक बयान दिया, उन्होंने कहा कि अगर देश में भगवान राम के नाम की योजनाएं नहीं होंगी तो क्या अल्लाह के नाम पर योजनाएं चलाई जाएंगी,

भदोही

– Advertisement –

Ad image

भगवान राम हमारे आदर्श हैं और उनके नाम से जुड़ी योजनाओं पर आपत्ति करना गलत है; अपर्णा यादव ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि समाज की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो शस्त्र उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे; उन्होंने कहा कि हिंदू समाज तभी मजबूत रहेगा जब वह एक रहेगा, बिखराव से समाज कमजोर होता है और इसका फायदा विरोधी ताकतें उठाती हैं; उन्होंने चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान में सहयोग करने और घुसपैठियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की;

मनरेगा से भगवान राम का नाम जोड़े जाने पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भी राम के नाम को आदर्श मानते थे और ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे भजन दिए, अपर्णा यादव ने इसे राम युग बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे” और मुख्यमंत्री के “बटेंगे तो कटेंगे” जैसे नारों को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि हिंदू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

– Advertisement –

Ad image

अज्ञात वाहन की टक्कर से CRPF जवान की मौत

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। यह हादसा तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार आदिले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दोस्त उदय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार आदिले कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरहाडबरी गांव के निवासी थे। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जवान के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में थी। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी लेकर अपने गृह जिले आए थे। मनीष का एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार निवास करता है।

– Advertisement –

बुधवार, 17 दिसंबर को मनीष अपने गांव जोरहाडबरी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने मित्र उदय पाल के साथ बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे, जब दोनों तोरवा इलाके के लालखदान ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। मनीष के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उदय पाल को भी गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उदय पाल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक जवान के परिवार में कोहराम मच गया। गांव और इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

 

धान खरीदी केंद्र में हालात बेकाबू, हमाल

0

भरत सिंह चौहान / सक्ती। CG NEWS : जिले के पिहरिद धान खरीदी केंद्र में आज हालात बेकाबू हो गए। धान तौल और खरीदी बंद कराने को लेकर हमाल और किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि मंडी परिसर में सैकड़ों किसान घुस आए और भारी हंगामा खड़ा हो गया। किसान और हमाल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनसे तय मात्रा से अधिक धान तौला जा रहा था, जिसे लेकर पहले भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

गौरतलब है कि 3 दिन पहले भी किसानों ने धान खरीदी में अनियमितता और मंडी प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। आज विवाद बढ़ने के बाद धान खरीदी प्रभारी ने इस्तीफा दे दिया है। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर तैनात हैं। हालांकि, पिहरिद धान खरीदी केंद्र के बाहर अब भी किसान डटे हुए हैं और अलग से नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

– Advertisement –

गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह में ड्यूटी पर

0

महासमुंद। CG NEWS : सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरोरा में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले उपद्रवियों को पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। सभी 5 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जिले के खरोरा गांव में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उपद्रवियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया।

– Advertisement –

इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने तुरंत एक्शन लिया। सिटी कोतवाली से अतिरिक्त बल भेजकर रात में ही गांव का माहौल शांत कराया गया।

मामले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी 3 फरार थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से आज दोपहर तक बचे हुए तीनों आरोपियों को भी धर दबोचा है। कुल 5 आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं।

– Advertisement –

Ad image

एएसपी प्रतिभा पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय है। गांव में अब शांति बहाल हो चुकी है और जयंती समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

पुलिस की इस तेज कार्रवाई से उपद्रवियों को सख्त संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।