Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 195

IIM रायपुर में जनप्रतिनिधियों को मिला संचार

0

धरसींवा। CG NEWS: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर में पंचायत विभाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में संचार और जनसंपर्क के आधुनिक तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस विशेष सत्र में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने ‘नैरेटिव बिल्डिंग’ और ‘पब्लिक रिलेशन-गवर्नमेंट मैसेजिंग’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में केवल विकास कार्य करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन कार्यों को जनता की सरल भाषा में उन तक पहुँचाना और एक सकारात्मक छवि निर्मित करना भी किसी भी जनप्रतिनिधि की सफलता के लिए अनिवार्य है।

– Advertisement –

विधायक शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि केवल योजनाओं के क्रियान्वयन का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे समाज के भरोसे के संरक्षक भी होते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकारी योजनाओं का संदेश सही भाषा, सही माध्यम और सही समय पर जनता तक पहुँचाना ही सफल ‘गवर्नमेंट मैसेजिंग’ का मूल आधार है।

प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों को भूमिका-अभिनय (रोल प्ले) के माध्यम से यह भी सिखाया गया कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों या तीखे सवालों के बीच भी आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी जा सकती है। उन्होंने मीडिया के साथ संवाद के दौरान पारदर्शिता, तथ्यों की स्पष्टता और शिष्ट भाषा के महत्व को रेखांकित किया।

– Advertisement –

Ad image

सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शर्मा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स के रणनीतिक उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या गलत सूचना का त्वरित खंडन करना आवश्यक है, ताकि जनता में भ्रम की स्थिति पैदा न हो। इसके साथ ही उन्होंने विकास कार्यों को केवल आंकड़ों में न बताकर उसे एक कहानी (स्टोरीटेलिंग) और दृश्यों (विजुअल) के रूप में प्रस्तुत करने का सुझाव दिया, जिससे लोग भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। कार्यशाला के अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट की स्थिति में संयमित मीडिया हैंडलिंग ही जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

न्यू ईयर ईव से पहले एमडी ड्रग्स तस्कर

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : नव वर्ष 2026 के आगमन से पहले रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले दुर्ग निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यू ईयर ईव के मौके पर फार्म हाउस और क्लबों में आयोजित होने वाली पार्टियों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की फिराक में था।

सिद्धार्थ चौक के पास रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

दिनांक 26 दिसंबर 2025 को एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ चौक स्थित नरैय्या तालाब के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ खड़ा है और उसे खपाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

– Advertisement –

पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल करीम उर्फ समीर, निवासी पाटन, जिला दुर्ग बताया।

एमडी ड्रग्स और मोबाइल फोन बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 04 ग्राम 790 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकी गई है।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 357/25, धारा 21(ए) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग और रायपुर के नेटवर्क का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने दुर्ग और रायपुर के कुछ ग्राहकों एवं सप्लायरों के नाम बताए हैं। पुलिस द्वारा उनकी पतासाजी की जा रही है और संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे सिंडिकेट में END TO END कार्रवाई कर रही है।

रायपुर में सख्ती के चलते दुर्ग से हो रही थी सप्लाई

पुलिस के अनुसार रायपुर में नशे के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के दबाव को देखते हुए आरोपी दुर्ग के पाटन क्षेत्र से एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।

ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी उपलब्धि

एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट द्वारा अब तक नारकोटिक्स एक्ट के 94 प्रकरणों में 217 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से गांजा, एमडी ड्रग्स, कोकीन, चिट्टा, अफीम, प्रतिबंधित टेबलेट व सिरप सहित नगदी, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 85 लाख 18 हजार रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: अब्दुल करीम उर्फ समीर
पिता का नाम: मोह. रशीद
उम्र: 26 वर्ष
निवासी: भाटापारा मंच वाली गली, पाटन
थाना: पाटन, जिला दुर्ग

CG NEWS: अंडमान-निकोबार में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, संसदीय स्थायी समिति (प्राक्कलन) के सदस्य बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को समिति के अध्ययन दौरे पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के स्वराज द्वीप (हैवलॉक) पहुंचे।

इस दौरान पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के प्रतिनिधियों, अंडमान-निकोबार प्रशासन तथा प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने देश में पोर्ट नेटवर्क से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विकास एवं कनेक्टिविटी की गहन समीक्षा की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने द्वीपों की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर जोर दिया।

– Advertisement –

उन्होंने कहा कि द्वीप समूह में पुरानी जेट्टियों के पुनर्निर्माण और पोर्ट विस्तार हेतु केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत ₹620 करोड़ की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि समुद्री संपर्क सुदृढ़ हो, पर्यटन एवं व्यापार को गति मिले और ब्लू इकोनॉमी को नई दिशा मिले।

– Advertisement –

Ad image

इसके पश्चात सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, तेल क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (PSUs), ONGC तथा स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ “पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा नेट ज़ीरो पहल” की समीक्षा की। इस अवसर पर पीएसयू प्रतिनिधियों ने अपने ऑपरेशन्स को डी-कार्बनाइज़ करने के रोडमैप पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के 2070 तक नेट ज़ीरो लक्ष्य की प्राप्ति में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका निर्णायक होगी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सतत विकास के आदर्श स्थापित करेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते अंडमान-निकोबार जैसे रणनीतिक द्वीपों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा, जिससे क्षेत्रीय प्रगति, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, संयुक्त

0

गरियाबंद। CG NEWS: बाल विवाह की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, समर्पित संस्था एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालक का विवाह रुकवाने में सफलता प्राप्त की। यह कार्रवाई जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के निर्देश एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पाण्डुका अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरसा में 26 दिसम्बर 2025 को एक नाबालिग बालक का विवाह आयोजित किए जाने की सूचना दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चाइल्डलाइन 1098 गरियाबंद की सुपरवाइजर अहिल्या ठाकुर, शिव आधार साहू, समर्पित संस्था से जिला समन्वयक रामा जावलकर, सामाजिक कार्यकर्ता नंदनी, आवा संस्था से जिला चाइल्ड राइट एसोसिएट मोहम्मद शारिब एवं पाण्डुका पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

– Advertisement –

टीम द्वारा बालक एवं उसके परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आयु का सत्यापन किया गया। स्कूल दाखिल-खारिज अभिलेखों के अनुसार बालक की आयु 17 वर्ष 11 माह 12 दिन पाई गई, जबकि उसी दिन उसका विवाह प्रस्तावित था। यह स्थिति बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन पाई गई।

टीम ने परिजनों और उपस्थित ग्रामीणों को अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि कानून के अनुसार विवाह के लिए बालिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं बालक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अधिनियम का उल्लंघन करने पर विवाह कराने, सहयोग करने या आयोजन में शामिल व्यक्तियों को दो वर्ष तक का कठोर कारावास, एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है।

– Advertisement –

Ad image

समर्पित संस्था, आवा संस्था एवं चाइल्डलाइन टीम द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों—शिक्षा में बाधा, स्वास्थ्य समस्याएँ, कुपोषण, सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव—के संबंध में विस्तार से समझाईश दी गई। समझाईश के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने सहमति व्यक्त करते हुए बालक का विवाह 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही कराने का आश्वासन दिया।

टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे रोकना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निर्धारित आयु सीमा का पालन करने से बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आत्मनिर्भरता एवं बेहतर भविष्य की संभावनाएँ बढ़ती हैं। इसी क्रम में जिले में बाल विवाह की रोकथाम, कुपोषण उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में हादसों का कहर, 24 घंटे के

0

डेस्क। CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे सड़क हादसों के लिहाज से बेहद दर्दनाक साबित हुए हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए पांच अलग-अलग हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और सड़क पर अव्यवस्थाएं इन हादसों की बड़ी वजह बनकर सामने आई हैं।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार-ट्रक की भीषण टक्कर

– Advertisement –

सबसे पहला और भयावह मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन (37) और शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों भटगांव से बिलाईगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुम्हारी मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर धान से लदे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन का शव ड्राइवर सीट पर स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

– Advertisement –

Ad image

अंबिकापुर में खड़े ट्रक से टकराई बाइक

अंबिकापुर में 25 दिसंबर की रात नमनाकला रिंग रोड पर तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेल प्रकाश तिर्की (26) और बृजेश लकड़ा (25) के रूप में हुई है। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ।

बलरामपुर-रामानुजगंज में ट्रैक्टर से टकराई बाइक

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनवाल इलाके में 25 दिसंबर की दोपहर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। सड़क के दोनों किनारों पर रेत और धान का पुआल पड़े होने से सड़क संकरी हो गई थी, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।


रायगढ़ में दो ट्रेलरों की टक्कर

रायगढ़ जिले के रानीसागर के पास 25 दिसंबर की रात दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक मोदेश मिस्त्री (31) की मौत हो गई। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।


दुर्ग में काम पर जा रही महिला की मौत

दुर्ग के पुलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह काम पर जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतका की पहचान उत्तरा (50) के रूप में हुई है, जो केपीएस स्कूल में सफाई कर्मचारी थीं।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था, नशे में ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

CG Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

 

 

CG Suicide : इस हालत में मिली धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की लाश, जांच में जुटी पुलिस 

 

 

Akanksha Toppo Arrested : छत्तीसगढ़ के इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन टैक्स

0

CG Breaking : रायपुर. 26 दिसम्बर 2025. स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग लगातार नई पहल कर रहा है। शहरों में रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा से लोग अपने घर या कार्यस्थल से किसी भी समय अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा वाले नगरीय निकायों के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने अब न तो किसी कार्यालय में जाने की जरूरत है और न ही लाइन लगने की। वे अपनी सुविधा से किसी भी समय इसे जमा कर सकते हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने लोगों को घर बैठे संपत्ति कर जमा करने की सुविधा प्रदान करने इस साल अगस्त में 46 नए नगरीय निकायों में यह सुविधा प्रारंभ की है। पहले केवल राज्य के सात नगर निगमों रायपुर, दुर्ग, रिसाली, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में ही ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा थी। अगस्त-2025 में तीन और नगर निगमों बीरगांव, भिलाई-चरोदा एवं धमतरी के साथ ही 43 नगर पालिकाओं में भी इस सुविधा को लॉन्च किया गया है। जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल के जरिए अब प्रदेशभर के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा किए जा सकते हैं।

– Advertisement –

इन नगर पालिकाओं में है ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस साल 12 अगस्त को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर में आयोजित ‘स्वच्छता संगम’ में 43 नगर पालिकाओं में जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल को लॉन्च किया था। अगस्त-2025 से तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, बागबहरा, सराईपाली, कुम्हारी, अहिवारा, जामुल, बालोद, दल्लीराजहरा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, किरंदुल, बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, मुंगेली, दीपका, कटघोरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, अकलतरा, खरसिया, सारंगढ़, जशपुर नगर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में नागरिकों को ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा मिल रही है।

– Advertisement –

Ad image

“छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। अब लोगों को कर जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और न ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

हमें प्रसन्नता है कि कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक भी डिजिटल सुविधाएँ पहुँच रही हैं और लोग घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा कर रहे हैं। यह स्थानीय स्वशासन के आधुनिकीकरण के साथ-साथ ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ के हमारे संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हमारा लक्ष्य है कि शहरी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन और नागरिक-केंद्रित बनाया जाए, ताकि प्रत्येक परिवार को सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत—तीनों का लाभ मिल सके।”-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

“नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा से शहरों के लाखों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। यह व्यवस्था पारदर्शी शासन, ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा सुधार है। अब कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जैसे दूरस्थ नगर पालिकाओं के लोग भी घर बैठे आसानी से टैक्स जमा कर पा रहे हैं। इससे नागरिकों का समय बचेगा, भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी और स्थानीय स्वशासन की कार्यकुशलता बढ़ेगी। हमारी सरकार शहरी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन, सरल एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”- उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Akanksha Toppo Arrested : छत्तीसगढ़ के इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के नाम पर ठगी,

0

रायपुर। CG NEWS: अगर आप भी ट्रैफिक चालान का ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि छत्तीसगढ़ में RTO की फर्जी (Clone) वेबसाइट के जरिए बड़ा e-Challan Scam सामने आया है,

जिसमें ठग भ्रामक मैसेज भेजकर लोगों को नकली लिंक (.apk फाइल या व्यक्तिगत नंबर से आए लिंक जैसे https://lnk.ink/dgeg2) पर क्लिक करवा रहे हैं और उनकी निजी जानकारी व बैंक खाते से पैसे उड़ा रहे हैं; परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और चालान की सही जानकारी व भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें,

– Advertisement –

जहां Pay Online विकल्प चुनकर कैप्चा भरने, GET DETAIL पर क्लिक करने और मोबाइल OTP डालने के बाद ही चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है, साथ ही विभाग ने बताया कि वास्तविक e-Challan से जुड़ा टेक्स्ट मैसेज भी केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक या मैसेज से सावधान रहना बेहद जरूरी है।

धान खरीदी केन्द्रों में अवैध वसूली

0

CG Purchased Paddy : राजनांदगांव जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्दों में किसानों से हो रही अवैध वसूली के विरोध में आज जिला किसान संघ के द्वारा शहर के जयस्तंभ चौक में धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। यहां आयोजित किसान सभा में पहुंचे किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ आवाज बुलंद की और एक रैली का आयोजन करते हुए विपणन संघ, एसडीएम एवं सहकारी बैंक को ज्ञापन सौंपा।

 

– Advertisement –

चाय-पानी के नाम पर अवैध वसूली 

धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की उपज बेचने आने वाले किसानों से ट्रैक्टर से उनका धान उतारने के एवज में रुपए लिए जाते हैं। फिर इस धान को खरीदी होने वाली सरकारी बोरे में पलटने के लिए रुपए मांगे जाते हैं। इसके बाद किसानों से उनका धान तौलने के लिए भी रूपयों की मांग होती है और अंत में जब धान की बिक्री हो जाती है तो कुछ समिति प्रबंधकों के द्वारा भी किसानों से चाय-पानी के नाम पर रूपयों की अवैध वसूली की जाती है।

– Advertisement –

Ad image

 

25 रुपये अनलोडिंग और तौलाई के नाम

प्रदर्शन में पहुंचे किसानों ने बताया कि धान उतरने से लेकर तौलने तक लगभग 14 प्रति बोरा देना पड़ता है। किसानों ने बताया कि अंजोरा सोसाइटी में एक क्विंटल धान बेचने के पीछे किसानों से 25 रुपये अनलोडिंग और तौलाई के नाम पर लिया जाता है। वहीं कन्हारपुरी सोसाइटी में 7 रुपए प्रति बोरा, रानी तराई और सुरगी सोसाइटी में 8 रुपये प्रति बोरा, गठुला सोसाइटी में 11 प्रति बोरा लिया जा रहा है।

प्रदेश किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि अपनी 12 सूत्रीय मांगों के तहत पहले ही, शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है । उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन की प्रमुख मांग है कि धान खरीदी केन्द्रों में अनलोडिंग और पलटी के नाम से अवैध वसूली हो रही है । जिसे रोका नहीं जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से किसानों से अवैध वसूली जारी है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri रिव्यू: फंस बोले- ये क्या बना दिया, शादी और हनीमून के आईडियाज का शोकेस जैसा लग रहा

0

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri : कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को लेकर सोशल मीडिया और रिव्यू सामने आने लगे हैं। कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को लेकर सोशल मीडिया और रिव्यू सामने आने लगे हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की लेटेस्ट रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे हल्की-फुल्की, फैमिली-फ्रेंडली मनोरंजन के रूप में पेश किया गया है।

रिव्यू के अनुसार, फिल्म में क्रोएशिया की खूबसूरत लोकेशन्स दिखाई गई हैं और मुख्य अभिनेत्री के ग्लैमरस लुक को प्रमोट करने के लिए प्रोडक्ट प्लेसमेंट भी किया गया है। फिल्म का टोन गर्मजोशी और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने वाला है, लेकिन यह एक तरह से पर्यटन और शादी/हनीमून के आईडियाज का शोकेस जैसा लग रहा है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri : कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को लेकर सोशल मीडिया और रिव्यू सामने आने लगे हैं। फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को मज़ा देना है, लेकिन कुछ आलोचकों के अनुसार, कहानी जल्दी ही अपनी असली मंशा खोल देती है और रोमांटिक कॉमेडी का ग्लैमरस पैकेज कुछ फीका पड़ जाता है। कुल मिलाकर, फिल्म मनोरंजन देती है, लेकिन कहानी और भावनात्मक गहराई की कमी महसूस होती है।

Nora Fatehi Accident : कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही की हालत? जानिए हेल्थ अपडेट

The post Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri रिव्यू: फंस बोले- ये क्या बना दिया, शादी और हनीमून के आईडियाज का शोकेस जैसा लग रहा appeared first on Grand News.

राशन वितरण में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं; दुकान

0

रायपुर, 26 दिसम्बर 2025 : Chhattisgarh : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित प्रमाणीकरण कर राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। हितग्राही अपने राशन प्राप्त करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन कर सामग्री का उठाव करते हैं, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होती है। इस व्यवस्था के माध्यम से वास्तविक पात्रों तक ही खाद्यान्न की आपूर्ति पहुँचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा उचित मूल्य दुकानों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है। इन टीमों द्वारा विभिन्न उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण एवं जांच कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान वितरण प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा आधार प्रमाणीकरण की स्थिति का विशेष रूप से परीक्षण किया गया।

– Advertisement –

जांच के दौरान कुछ उचित मूल्य दुकानों में अनियमितताएँ पाई गईं। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध नियंत्रक प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की गई है। शासन की मंशा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त न करने की है।

खाद्य नियंत्रक, जिला रायपुर ने आईडी क्रमांक 441001314 “मां भगवती खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति, बैरन बाजार” तथा आईडी क्रमांक 441001256 “जय शीतला काली खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, बढ़ईपारा” से दुकान संचालन का अधिकार समाप्त कर उन्हें अन्य उचित मूल्य दुकानों में संलग्न किया गया है। इसके अतिरिक्त आईडी क्रमांक 441001148 “दूधाधारी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक-62” को अनियमितता पाए जाने पर ₹7000 का अर्थदंड अधिरोपित कर कड़ी चेतावनी दी गई है।

– Advertisement –

Ad image

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य की किसी भी उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत कड़ी एवं आवश्यक कार्रवाई की जाती है। राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं लाभार्थी-केंद्रित खाद्यान्न वितरण प्रणाली के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

National Children’s Award : छग की योगिता मंडावी को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई